मोहाली। कुंबड़ा गांव में युवक की हत्या के मामले में घायल दिलप्रीत सिंह का पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई है। आपको बतादें, कि मोहाली के गांव कुंबड़ा में पिछले दिनों दो युवकों पर कुछ अज्ञात प्रवासी हमलावर युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें एक युवक दमन कुमार उम्र 16 साल की मौके पर मौत हो गई। यही और दूसरा युवक दिलप्रीत उम्र 19 साल, आंख में चाकू लगने से गंभीर घायल हो गया था। जिसका इलाज निजी अस्पताल चल रहा है। जिसके बाद उसकी हालात लगातार बिगड़ती रही है। इसके बाद उसे चंडीगढ़ इलाज के लिये भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। दिलप्रीत सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम शुक्रवार को किया जाएगा।
मौके पर पहुचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दमन कुमार की पहले ही मौत हो चुकी है और पुलिस इस हत्याकांड में 5 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। जिनमें से एक नाबालिग है। मामले संबंधी लगातार कार्रवाई की जा रही है। पूरी पुलिस टीम पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।