Home Mohali Punjab News: इस इलाके में कुत्ते का कहर, कई लोगों को बनाया शिकार, डर के माहौल में लोग, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में कुत्ते का कहर, कई लोगों को बनाया शिकार, डर के माहौल में लोग, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में कुत्ते का कहर, कई लोगों को बनाया शिकार, डर के माहौल में लोग, देखें वीडियो
मोहालीः फेज-5 स्थित व्यस्त बाजार क्षेत्र में एक आवारा काले कुत्ते का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों और लोगों के अनुसार, यह कुत्ता पिछले कई वर्षों से इलाके में मौजूद है और अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुत्ता खास तौर पर उस समय हमला करता है जब कोई ग्राहक दुकान के बाहर से सामान खरीदकर अंदर की ओर बढ़ता है। जैसे ही व्यक्ति दुकान के भीतर प्रवेश करता है, कुत्ता अचानक हमला कर उसे काट लेता है। इस अप्रत्याशित हमले के कारण लोग सहमे हुए हैं और बाजार में आने से भी डर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में कुत्ते के काटने के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना ऐसी घटनाओं की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। हाल ही में कुत्ते में फिर एक महिला को अपना शिकार बनाया है जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिनमें कुत्ते का हमला साफ तौर पर कैद हुआ। इस घटना में महिला दुकान से कुछ सामान ले रही होती है कि तभी कुत्त पीछे से अचानक महिला पर हमला कर देता है और महिला को काटकर भाग जाता है। इस दौरान महिला को पहले तो कुछ समझ ही नहीं आता है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि कुत्ता उसे काट गया है। कुत्ते के बढ़ रहे आतंक के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार नगर निगम को इस समस्या के बारे में सूचित किया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। कुत्ते को पकड़ने या इलाके से हटाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। इलाके के निवासियों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here