Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-
Jalandhar News: DC Aggarwal की सिफारिश पर 3 पंचायत सचिव Suspended
जालंधर (ens): जिले मे तैनात 3 पंचायत सचिवों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से उनके पदों से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई DC डॉ. हिमांशु अग्रवाल की सिफ़ारिश पर की गई है।
जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से प्राप्त आदेशों के अनुसार पंचायत सचिव प्रशोत्तम लाल और दिलबाग सहोता पंचायत समिति जालंधर पश्चिम तथा पंचायत समिति फिल्लौर के पंचायत सचिव परविंदर सिंह को उनके पदों से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जालंधर का कार्यालय रहेगा।
स्वच्छ और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए DC डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ज़िले के लोगों को अच्छा और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और भविष्य में ऐसा कोई मामला सामने आया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वीरता को समर्पित, मुंबई में बनेगा नया ब्रिज, नाम होगा ‘सिंदूर पुल’
मुंबई: 154 साल पुराने कर्नाक ब्रिज की जगह जल्द ही एक नया ब्रिज लोगों के यातायात के लिए बनाया जाएगा, जिसे ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया है। 2022 में कर्नाक ब्रिज को असुरक्षित पाए जाने के बाद गिरा दिया गया था लेकिन इस ब्रिज को ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में नामित किया गया है। पुल अब सिर्फ एक कंक्रीट की स्ट्रक्चर नहीं, बल्कि भारत के साहस और आतंकवाद के खिलाफ उसकी लड़ाई का प्रतीक होगा। शहर की व्यस्त सड़कों को जोड़ने वाला यह पुल, आधुनिकता और देशभक्ति का संगम कहलाएगा सिंदूर’ के नाम से जाना जाएगा। यह ब्रिज मुंबई रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित और पीडी मेलो रोड को जोड़ने वाला है। इसका उद्घाटन गुरुवार 10 जुलाई को सुबह 10 बजे किया गया और इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री श्री अजितदादा पवार और विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
-

Jalandhar News: कोंग्रेसी पार्षद और आप नेता हुए आमने-सामने, जमकर चले लात घूंसे
जालंधर/(ENS): कांग्रेस पार्टी के पार्षद और आप नेता के बीच जमकर लात घूंसे चलने का मामला सामने आया है। जानकरी के मुताबिक जेल रोड पर स्थित महालक्ष्मी मंदिर मे क्रिया से निकलते समय पार्किंग मे दोनों एक दूसरे के आमने-सामने हो गए।
यह लड़ाई Ward No. 66 के कांग्रेसी पार्षद बंटी नीलकंठ और इसी वार्ड से चुनाव हारे आप प्रत्याशी निखिल अरोड़ा के बीच हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों नेताओ की पार्किंग मे पहले कहा सुनी हुई थी। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद दोनों और उनके समर्थक आपस मे भिड़ गए। इस मामले मे बंटी नीलकंठ ने कहा कि उनसे चुनाव हारने के बाद से ही निखिल किसी न किसी बहाने झगड़ा करने की फिराक मे था। निखिल ने हर्ष नाम के व्यक्ति से दुकान किराये पर ली थी। दो सालो से किराया भी नहीं दिया था। हर्ष उनका समर्थक है, इसलिए निखिल उनसे खार खाता है। वही निखिल अरोड़ा ने कहा कि इस घटना की पूरी जानकारी उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओ को दे दी है। पार्टी का फैसला आने पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों नेताओ ने झगडे के बाद सिविल अस्पताल से मेडिकल करवा लिया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। -

Comedian Kapil Sharma के KAP’s Cafe पर चली गोलियां
वीडियो आई सामने, इस आतंकवादी ने ली जिम्मेदारी
नई दिल्ली: Comedian Kapil Sharma के हाल ही मे Canada मे खुले KAP’s Cafe को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि Surrey में रेस्टोरेंटऔर कैफ़े पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैफे के आसपास बने घरों की दीवारों पर भी गोलियों के निशान मिले है। कैनेडियन पुलिस कैफे के बाहर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद हुए है। वही इस हमले की जिम्मेदारी बीकेआई के एक कार्यकर्ता और NIA के मोस्ट वांटेड आतंकवादी Harjit Singh Ladi ने कपिल शर्मा की कुछ टिप्पणियों का हवाला देते हुए ली है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमे हमलावर गाड़ी के अंदर बैठ कर अंधाधुन गोलिया चला रहा है। हालांकि इस फायरिंग मे कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन इस घटना से दहशत का माहौल पैदा हो गया है। कॉमेडियन कपिल ने पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर इस कैफे की Opening 4 जुलाई को की थी। कैफे ने अपनी खूबसूरत पिंक थीम और लाजवाब मेन्यू की वजह से हर तरफ चर्चा बटोरी ली थी।Heavy fir*ng at #KapilSharma‘s #KAPCafe in Canada , Viral Video #viral #BollywoodNews #BreakingNews #LatestNews #AjayDevgn #Maalik #SangeetaBijlani pic.twitter.com/AXy3y0Ul4B
— Encounter India (@Encounter_India) July 10, 2025View this post on Instagram -

सराज में आपदा से 500 करोड़ से अधिक का ढांचागत नुकसान: जयराम ठाकुर
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने जरोल में प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी, कहा, सर्दियों से पहले हो बेघर लोगों के लिए प्री फेब्रिकेटेड अस्थाई घरों का निर्माण ऊना/सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि सराज में हुई प्राकृतिक आपदा से अभी तक करीब 500 करोड़ से अधिक का ढांचागत नुकसान हुआ है। लोगों के घरों और दुकानों को छोड़कर सेब बागीचे और सैंकड़ों बीघा कृषि योग्य जमीनें बह गईं जिससे सेब आर्थिकी और खेती किसानी को बहुत बड़ा झटका लगा है। आज से पूर्व इस कद्र नुकसान कभी नहीं हुआ। लोग बेघर तो हुए ही बल्कि आजीविका कमाने के सारे साधन भी उनसे छिन गए हैं। इस तरह ढांचागत नुकसान के अलावा कृषि और बागबानी को भी सराज में हजारों करोड़ की क्षति हुई है। 500 से अधिक तो घर ढह गए हैं जबकि इतनी ही गौशालाएं और आंशिक रूप से घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसका प्रशासन आकलन कर रहा है। मुझे लगता है ये कुल नुकसान 1000 करोड़ पार कर जाएगा। अब हमें नये सिरे से शुरुआत करनी होगी जिसके लिए हमें जहां राज्य सरकार का सहयोग चाहिये वहीं केंद्र से भी मदद मांगने मैं खुद जाऊंगा।
उन्होंने कहा कि दो दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मिलकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाया है। मैं उन्हें पहले ही कह रहा था कि बिना आँखों से देखे तबाही का अंदाजा लगाना संभव नहीं है। मैंने उन्हें वस्तुस्थिति भी बताई और पुनर्वास- पुनर्निर्माण के लिए विशेष पैकेज जारी करने की अब माँग भी की है।चैलचौक से जंजैहली की 56 किलोमीटर सड़क बहाल करने में नौ दिन लग गए। यह काम बहुत जल्दी होना चाहिए था। आगे भी बिना सड़कें सही किए न बिजली के काम हो सकेंगे और न ही पेयजल की योजनाएं बहाल होंगी। लिहाज़ा मशीनों की संख्या गिनने से अच्छा है कि वास्तव में राहत पहुँचाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने मांग उठाई कि सर्दियों से पहले ही बेघर लोगों के लिए प्री फेब्रिकेटेड अस्थाई घरों का निर्माण किया जाए ताकि लोगों को बर्फवारी के दिनों में दिक्कत न हो। अभी मकान बनाने में वक्त लग सकता है।
उन्होंने कहा कि बेशक त्रासदी ने हमें बहुत जख्म दिए हैं लेकिन उससे ज्यादा हाथ हमें थामने और संभालने के लिए उठे हैं। जिसके लिए आप सभी का साथ हमारा हौसला है, हमारी ताकत है, जिससे हम इस मुश्किल दौर से लड़ेंगे और त्रासदी के दंश से उबरेंगे। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी के बाद से अनगिनत संख्या में लोग, समाजसेवी संस्थाएं हमारे साथ तन–मन–धन से जुड़ी हैं। सभी का निःस्वार्थ सेवा भाव प्रशंसनीय है। इस मुहिम के लिए भारतीय जनता पार्टी का मैं विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं। लोग न सिर्फ स्वयं सहयोग कर रहे हैं अपितु लोगों को भी सहयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। लोगों की सेवा के लिए लोग खुद खतरनाक जगहों पर भारी भरकम बोझ उठा कर पहुंचा रहे हैं। यह सहयोग हम हमेशा याद रखेंगे।
इस त्रासदी में हमारा साथ देने के लिए देवदूत बनकर आने वाले सभी महानुभावों का हम दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं और उन्हें यह विश्वास दिलाते हैं कि उनकी सहायता का तिनका–तिनका, पाई–पाई आपदाग्रस्त लोगों तक पहुंचाएंगे। इस त्रासदी में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, वायुसेना, आईटीबीपी, प्रदेश पुलिस, होमगार्ड के जवानों ने अपनी जान पर खेल कर लोगों की जिंदगियाँ बचाई हैं। आप हमारे लिए किसी देवदूत से कम नहीं। आपने हमारी जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की। दिन-रात, धूप-बरसात की परवाह किए बिना आप डटे रहे। बिना डरे, बिना रुके, बिना थके, निःस्वार्थ भाव से की गई आपकी इस सेवा के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते हैं। यह दौर बीत जाएगा मुसीबत के वक्त आपका साथ हम हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने थुनाग,धार जरोल और जंजैहली पहुँचकर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने अपने पुश्तेनी घर का भी दस दिन बाद आज मुआयना किया जहां उनके घर के आगे से सेब बागीचा और किचन और गऊशाला को नुकसान पहुंचा है जबकि मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया है जिसके आगे दरारे आ गई हैं।
-

Punjab News: 1.5 किलो हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
अमृतसरः थाना घरिंडा और सीआईए स्टाफ को नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी लखविंदर सिंह ने बताया कि खासा खुरमनियां चौक के पास एक ऑटो में सवार दो युवकों चमनदीप और करणदीप से 1 किलो 159 ग्राम हेरोइन बरामद की।
वहीं दूसरे मामले में घरिंडा के भड़ियार अड्डे के पास एसआई कुलवंत सिंह की अगुवाई में लगाए गए नाके के दौरान मेजर सिंह और मनप्रीत सिंह से 428 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोनों मामलों में एनडीपीएस धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
पहले मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि खासा खुरमनिया चौक के पास चमनदीप और करणदीप नामक दोनों युवक ऑटो में सवार थे। जब पुलिस ने उनकी जांच की तो 1 किलो 159 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके तुरंत बाद घरिंडा पुलिस ने भड़ियार अड्डे के पास नाका लगाकर दो और युवकों मेजर सिंह और मनप्रीत सिंह को रोका। उनके पास से 428 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिए हैं।
-

Punjab News: इस इलाके में पहुंचे निंहग सिंहों ने सरपंच के पति का किया घेराव, गरमाया माहौल, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले के गांव बंबीहा में माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब निहंग सिंहों की फौज ने बंबीहा गांव की महिला सरपंच के पति को उनके गांव आकर घेर लिया। इस दौरान सरपंच को हाथ बांधकर माफी मांगनी पड़ी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। दरअसल, पिछले दिनों इसी गांव की एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने और उसके ककारों की बेअदबी करने का मामला सामने आया था।
बंबीहा गांव की महिला सरपंच कुलदीप कौर के पति हरबंस सिंह ने कुछ सांझी भाईयो की मिन्नत करवाई थी, जिसे लेकर गांव की एक गुरसिख महिला महिंदर कौर से विवाद हो गया था। इस गुरसिख महिला ने आरोप लगाया कि उसके कंकारों की बेइज्जती की गई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। इसके बाद निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने माता का समर्थन करने का ऐलान किया। लेकिन महिला सरपंच के पति हरबंस सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि निहंग तो ऐसे ही घूमते रहते हैं। इसी बात से निहंग सिंह जत्थेबंदियां भड़क गई और महिला सरपंच के पति हरबंस सिंह के घर पहुंच गई। जिसके बाद मामला गरमा गया।
बड़ी संख्या में पहुंचे निहंग सिंहों ने निश्चित रूप से मर्यादा का पालन किया, लेकिन एक बार माहौल काफी गरम हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारीयों ने मामले को शांत कराया और महिला सरपंच के पति ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। हरबंस सिंह ने कहा कि उसने किसी भी कंकार की बेइज्जती नहीं की है।
-

गुरु पूर्णिमा पर बंगाणा में गौ सेवा का अद्वितीय उदाहरण
वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. राजेश जंगा और टीम ने 470 गौवंश का किया मुफ्त टीकाकरण
ऊना/सुशील पंडित: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जहां देश भर में अपने-अपने गुरुओं को श्रद्धांजलि देने का दौर चल रहा था, वहीं उपमंडल बंगाणा में एक अनूठी सेवा देखने को मिली। उपमंडल बंगाणा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. राजेश कुमार जंगा ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर 470 से अधिक गौवंश को न सिर्फ गलघोंटू कृमिनाशक एवं अन्य आवश्यक टीकों से लाभान्वित किया, बल्कि इनके समुचित पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए भी अनेक कदम उठाए। डॉ. राजेश जंगा के नेतृत्व में यह अभियान कौ सेंचुरी थानाखास, कामधेनु गौशाला थानाखास एवं डेरा बाबा जोगी पंगा में संचालित किया गया।

इस दौरान टीम ने टीकाकरण के साथ-साथ पशुपालकों और गौसेवकों को विभिन्न पशु रोगों, उनके लक्षणों और समय पर इलाज के प्रति जागरूक भी किया। गर्मी और मानसून के इस संक्रमणकाल में गलघोंटू, खुरपका-मुंहपका, पेट के कीड़े जैसी बीमारियां तेजी से फैलती हैं, जिनसे बचाव के लिए यह टीकाकरण अनिवार्य होता है। वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. राजेश जंगा को उपमंडल बंगाणा में एक समर्पित गौसेवक और गौभक्त के रूप में जाना जाता है। उन्होंने न केवल चिकित्सा सेवा दी, बल्कि सेवा की भावना के साथ गुरु पूर्णिमा पर विशेष गौसेवा लंगर का भी आयोजन किया। इसमें हरे चारे के साथ खल, चोकर एवं अन्य पोषण सामग्री को विशेष रूप से तैयार किया गया और सैकड़ों गौवंश को खिलाया गया। अर्जुन सिंह ,अनीश कुमार,वरुण कुमार,सुशील चंद्र,चरण दास,रोहित कुमार,अमिता देवी, सन्दन कुमार,निखिल कुमार आदि मौजूद थे।
कौउ सेंचुरी में दो सौ से अधिक गौवंश की कर रहे नियमित देखरेख
बंगाणा की कौ सेंचुरी थानाखास में डॉ. राजेश कुमार जंगा नियमित रूप से 200 से अधिक गौवंश की निगरानी करते हैं। वहां की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए उन्होंने कई अन्य पशु प्रेमियों और गौसेवकों को भी जोड़ा है। आज इस सेवा में सेकंडों लोग सक्रिय हैं जो स्वयंसेवक के रूप में गौशालाओं में सेवा कार्य करते हैं। उनका मानना है कि गौवंश की सेवा करना एक महान तपस्या है, और जब यह सेवा गुरु पूर्णिमा जैसे पावन दिन पर हो, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। डॉ राजेश कुमार जंगा द्वारा बंगाणा में उठाया गया यह कदम स्थानीय समुदाय में जागरूकता लाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। उन की टीम ने न केवल टीकाकरण किया बल्कि बीमारी के समय पशुओं को कैसे पहचाना जाए, प्राथमिक इलाज कैसे किया जाए, और किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस पर विस्तृत जानकारी दी।
-

Jalandhar News: BSNL दफ्तर में पहुंचे सासंद चन्नी ने केंद्र पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: देश भर में बीएसएनल की परफॉर्मेंस को लेकर अब कई सवाल खड़े होने लगे हैं। जिसके चलते ग्राहक भी बीएसएनएल की सर्विस लेने से गुरेज करते हुए नजर आए। जहां जिओ एयरटेल और वोडाफोन की सर्विस कामकाज की जरूर में उसे किए जाते हैं वहां स्पीड को लेकर बीएसएनल अब इस दौड़ में सबसे पीछे दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। वहीं आज बीएसएनएल दफ्तर पहुंचे सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उन्होंने इस दफ्तर के सभी अधिकारियों से बात की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल काफी बड़ा दायरा है।
चन्नी ने बताया कि 1995 में वह इस कमेटी के प्रधान थे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इस कमेटी को खरड़ में बीएसएनएल के लिए जगह दी गई थी, लेकिन आज उस दफ्तर पर ताला लगा हुआ है। टेलीफोन के कारोबार को सभी सरकार ने दीवालिया घोषित कर दिया है।
केंद्र सरकार की पॉलिसी के कारण बीएसएनएल को काफी नुकसान हो रहा है। केंद्र पर निशाना साधते हुए चन्नी ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर को फायदा पहुंचाया जा रहा है। बीएसएनएल ने 4जी की शुरुआत की थी, लेकिन उसके बावजूद बीएसएनएल को भारी नुकसान हो रहा है।
केंद्र की घटिया पॉलिसी को लेकर बीएसएनएल को यह नुकसान हो रहा है। हालांकि भारत का यह इकलौती कंपनी है जिसकी टक्कर में कई वर्षों तक कोई भी कंपनी सरवाइव नहीं कर पाई। वहीं अब प्राइवेट स्टेशन के चलते अब बीएसएनल की कंडीशन काफी खराब हो चुकी है।
चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्लियामेंट में बीएसएनल को लेकर सवाल उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल कंपनी आज डूबने की कगार पर पहुंच चुकी है, जिसको लेकर देश भर में चिंता का विषय जरूर बना हुआ है। इस मामले को लेकर पार्लियामेंट में उठाना जरूरी हो चुका है। चन्नी ने कहा कि अगर सभी कुछ अंदानी और अंबानी सहित प्राइवेट कंपनियों को सौंप दिया गया तो सरकारी कंपनियों को काफी नुकसान पहुंचेगा।