Blog

  • बड़ी खबर: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया से गिरफ्तार

    बड़ी खबर: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया से गिरफ्तार

    नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को पकड़ लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोल्डी को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। हालांकि गोल्डी के पकड़े जाने को लेकर अब तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    गोल्डी बराड़ कई सालों से कनाडा में बैठकर कई गंभीर अपराधों को अंजाम देता आया है। कनाडा से ही वो भारत में हत्याएं और स्मगलिंग का काम करता है। इसके लिए उसे लाखों रुपये मिलते हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी उसने विदेश में बैठकर ही अपने गुर्गों से करवाई थी। इसके बाद वो अमेरिका भाग गया था। मूसेवाला की हत्या को लेकर गोल्डी बराड़ की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें उसने कबूल किया कि उसके ही इशारों पर मूसेवाला को गोलियां मारी गईं।

  • जालंधरः गैंबलिंग एक्ट में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधरः गैंबलिंग एक्ट में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। पीओ स्टाफ की पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के मामले में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। 

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनिंदर सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गोपाल नगर के रूप में हुई है। पीओ स्टॉफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 20 जुलाई 2019 को थाना नंबर 1 में मुकदमा नंबर 84 दर्ज किया गया था। जिसमें माननीय अदालत ने मनिंदर को 10 अक्टूबर 2022 में भगोड़ा करार कर दिया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से उसे गिरफ्तार किया है।

  • जालंधरः चोरी की वादरात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार…

    जालंधरः चोरी की वादरात को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार…

    जालंधर (हर्ष)। थाना 4 की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने 2 चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से 6 चोरी की बैटरियों को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी संसारपुर और प्रकाश कुमार पुत्र हरीराम निवासी वडाला चौंक के रूप मे हुई है। 

    थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया की उनकी टीम के एएसआई सुच्चा सिंह टीम सहित नाकेबंदी के दौरान भगवान वाल्मीकि चौंक पर दोनों चोरो को गिरफ्तार किया।  पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में पुलिस मुलाजिम के साथ हाथापाई करने के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधरः सिविल अस्पताल में पुलिस मुलाजिम के साथ हाथापाई करने के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः सिविल अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में तैनात पुलिस मुलाजिम के साथ हाथापाई करने वाले 2 भाईयों को थाना 4 की पुलिस ने काबू कर लिया है। हालांकि दो आरोपियों की तालाश जारी है। पंजाब पुलिस में तैनात रविपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह ड्यूटी के दौरान सिविल अस्पताल में मौजूद था कि इसी दौरान नशे में धुत कुछ युवक डॉक्टर के कमरे से बाहर निकाला तो वह उसके साथ बहसबाजी करने लगे। बहसबाजी से शुरू हुई बात हाथापाई तक पहुंच गई।

    जिसके बाद वह वहां से फरार हो गए थे। जिसकी शिकायत रविपाल ने थाना 4 में दी थी। थाना 4 की पुलिस ने आईपीसी धारा 353, 186, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया था और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर छापेमारी कर रही थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुच्चा सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 आरोपी गुरइकबाल सिंह उर्फ गोरा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी लद्देवाली को काबू कर लिया है। पुलिस दोनों भाईयों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि फरार 2 युवकों के बारे में पता लगाया जा सके। 

    यह है मामला 

    27 नवंबर को सिविल अस्पताल में तैनात गार्द के पंजाब पुलिस के जवान रविपाल पर एमएलआर कटवाने आए युवकों ने हाथापाई की थी। ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के मुलाजिम रवि पाल ने थाना 4 की पुलिस को लिखित शिकायत दे दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तालाश में जुट गई थी। बता दें कि युवक एमएलआर कटवाने के लिए वहां पर आए थे, लेकिन डॉक्टर के कमरे के बाहर काफी भीड़ जिसके कारण रवि ने घायल युवक को एमएलआर कटवाने के लिए डॉक्टर के पास भेज दिया था। इसी दौरान 4 युवक आए रवि के साथ हाथापाई करने लगे।

  • पंजाबः ब्रेन स्ट्रोक के मरीज़ों का होगा मुफ़्त इलाज : चेतन जौड़ामाजरा

    पंजाबः ब्रेन स्ट्रोक के मरीज़ों का होगा मुफ़्त इलाज : चेतन जौड़ामाजरा

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के निवासियों को और बेहतर स्वास्थ्य सहूलतें उपलब्ध करवाने के मंतव्य को मुख्य रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की तरफ से चंडीगढ़ स्थित स्वास्थ्य विभाग के डायरैक्टर दफ़्तर में आयोजित एक दिवसीय कपैसिटी बिल्डिंग कम ट्रेनिंग वर्कशाप में मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की।

    इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य के 23 ज़िला अस्पतालों और 03 मैडीकल कॉलेजों फरीदकोट, अमृतसर साहिब और पटियाला में स्ट्रोक रैडी यूनिट स्थापित किये जा रहे हैं। इन यूनिटों में दिमाग़ी दौरा या ब्रेन स्ट्रोक वाले मरीज़ों का तुरंत इलाज किया जायेगा। पंजाब में हाइपरटेंशन जिसको कि आम भाषा में ब्लड प्रेशर बढ़ना भी कहा जाता है, इसके मरीज़ों की संख्या बहुत ज़्यादा है और इन मरीज़ों में से 50 प्रतिशत मरीज़ों को पता भी नहीं होता कि उनको हाइपरटेंशन है। उन्होंने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक, हाइपरटेंशन के कारण होने वाली एक बहुत ही गंभीर और घातक स्थिति है, जिस कारण हर 30 मिनट में एक मरीज़ की मौत हो जाती है। इसके इलावा इस बीमारी के कारण मरीज़ का शरीर भी लकवाग्रसत हो सकता है।

    पंजाब सरकार की तरफ से आम लोगों के लिए गुणवत्ता भरपूर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के वचन को दोहराते हुये जौड़ामाजरा ने कहा कि अब तक गरीब लोगों के लिए इस बीमारी का इलाज उनकी पहुंच से बाहर था और अब इन स्थापित किये जा रहे यूनिटों में लगभग 30000/- रुपए तक के मूल्य का टीका बिल्कुल मुफ़्त लगाया जायेगा और मरीज़ का सीटी स्कैन भी मुफ़्त किया जाएगा। इससे न केवल ऐसे मरीज़ की जान बचाई जा सकती है बल्कि उसके शरीर को लकवाग्रसत होने से भी बचाया जा सकता है।

    वर्कशाप के दौरान संबोधन करते हुये स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से वर्कशाप में राज्य के समूह जिलों और मैडीकल कॉलेजों से आए नोडल अधिकारियों को हिदायत की कि इस ट्रेनिंग के उपरांत वह अपने-अपने अस्पतालों में जाकर इस बीमारी के मरीज़ों की सेवा में किसी भी किस्म की कमी न आने दें। इस बीमारी में दिमागी दौरे और मरीज़ के इलाज के दरमियान समय बहुत ही महत्व रखता है, इसलिए यह स्ट्रोक रैडी यूनिट अपने नाम के अनुसार ही मरीज़ के इलाज के लिए हर समय तैयार होने चाहिएं जिससे ऐसे मरीज़ के इंतज़ाम की कमी के कारण किसी किस्म का नुकसान न हो।

    स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से सीएमसी लुधियाना, पीजीआई चंडीगढ़ के न्यूरौलौजी विभाग और ऐंजलज़ इनिशिएटिव की भी सराहना की जिन्होंने स्वास्थ्य विभाग पंजाब के अधिकारियों/ कर्मचारियों को ब्रेन स्ट्रोक के इलाज सम्बन्धी ट्रेनिंग देने में सहायता की है। इस मौके पर सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अजोए शर्मा, डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. रणजीत सिंह घोतड़ा, सहायक डायरैक्टर डॉ. सन्दीप सिंह गिल, डॉ. जयराज पांडियन, प्रिंसिपल और डीन प्रोफ़ैसर न्यूरोलोजी, सीएमसी लुधियाना डॉ. धीरज खुराना, प्रोफ़ैसर, न्यूरोलोजी पीजीआई एमईआर चंडीगढ़, एंजल्स इनिशिएटिव के नेशनल हैड विलियम मसीह भी वर्कशाप में उपस्थित थे।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल का रिटायर्ड SMO गिरफ्तार

    पंजाबः सिविल अस्पताल का रिटायर्ड SMO गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने वीरवार को भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अंतर्गत सिविल अस्पताल मजीठा के रिटायर्ड सीनियर मैडीकल अफ़सर डॉ. सतनाम सिंह के विरुद्ध 1,15,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोषी एसएमओ, निवासी फ्रेंड्ज़ ऐवीन्यू, अमृतसर को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के उपरांत गिरफ़्तार कर लिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता मलकीत सिंह निवासी गांव अठवाल, ज़िला अमृतसर ने बताया कि उक्त एसएमओ ने एक पुलिस केस संबंधी मैडीको लीगल रिपोर्ट देने के एवज में 1,15,000 रुपए रिश्वत की मांग की और प्राप्त भी की।

    प्रवक्ता ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की है और रिश्वत की रकम मांगने और स्वीकार करने के दोषी पाये जाने के बाद ही उक्त एसएमओ के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। इस संबंधी विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में उक्त दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • कपूरथलाः कब्जा हटाने गई पुलिस टीम और प्रदर्शनकारी में हुई धक्का-मुक्की, फाड़े कपड़े

    कपूरथलाः कब्जा हटाने गई पुलिस टीम और प्रदर्शनकारी में हुई धक्का-मुक्की, फाड़े कपड़े

    कपूरथलाः मनसूरवाल में गांव की जमीन कब्जा हटाने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। दरअसल, जमीन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा चल रहा था। इस दौरान आज उस पर निशानदेही को लेकर जब प्रशासन की टीम पहुंची तो वहां पर पहले से कब्जे पर बैठे हुए प्रवासी लोगों ने प्रशासन की इस कारवाई का विरोध कर उनके काम को रोका।

    जिस के चलते पुलिस कर्मचारियों और प्रदर्शनकारी लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कम ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने आरोप लगाया कि लोगों ने उन के कर्मचारियों के कपड़े भी फाड़े और उनपर पत्थरबाजी भी की। उन पर तेल डाल कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की है। जिस के चलते उन्होंने जिला पुलिस से मामला दर्ज करने की मांग की है।

  • एसपी बददी ने किया पुलिस की गाड़ियों का निरीक्षण

    एसपी बददी ने किया पुलिस की गाड़ियों का निरीक्षण

    बददी/सचिन बैंसल: जिला पुलिस बददी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला पुलिस बद्दी की सभी गाड़ियों मोटरसाइकिलो का निरीक्षण किया गया ।यह निरीक्षण स्वयं एसपी बद्दी मोहित चावला ने किया ।इस मौके पर उन्होंने बद्दी पुलिस की सभी गाड़ियों की जांच की और उन्हें दुरुस्त पाया।  उन्होंने सभी गाड़ी चालकों को गाड़ी को सही ढंग से रखने के निर्देश दिए। मोहित चावला ने बताया कि पुलिस के वाहनों की भी चेकिंग जरूरी है और यह उन्हें सुनिश्चित करना था कि उनके सभी वहां ठीक हैं और उन में किसी भी प्रकार की खराबी नहीं है। उन्होंने कहा अगर पुलिस के वाहन बिल्कुल ठीक होंगे तभी पुलिस मैदान में खुलकर कार्य कर सकती है।
  • सड़क रोकने वालों पर ऊना में बड़ी कार्रवाई शुरू, अब बाथू में रेहड़ी वाले पर पर्चा दर्ज

    सड़क रोकने वालों पर ऊना में बड़ी कार्रवाई शुरू, अब बाथू में रेहड़ी वाले पर पर्चा दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस की अतिक्रमण पर कार्रवाई लगातार जारी है। चुनाव आचार संहिता में हो रहे इस एक्शन से आम जनता ने राहत की सांस ली है। पहले जोल के सोहारी गांव में रेहड़ी वाले पर पर्चा दर्ज हुआ था और अब बाथू में सड़क रोक अपनी रेहड़ी लगाने वाले के विरुध थाना हरोली में मामला दर्ज हुआ है। साथ ही ऊना शहर में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी सड़क किनारे कब्जा करके बने अवैध ढांचे तोड़ने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को टाहलीवाल पुलिस चौकी के अधिकारी गश्त पर थे। वाथू में उन्होंने पाया कि एक व्यक्ति गफार पुत्र जुम्मा निवासी गुमसानी, जिला सम्भल उतर प्रदेश हाल निवासी जिला ऊना ने अपनी रेहड़ी सड़क के बीचो बीच लगा रखी थी। 
    जिससे आम जनता को आने-जाने व यातायात में वाधा उत्पन्न हो रही थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 283 के अंतर्गत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं ऊना में वीरवार को भी प्रशासन द्वारा कब्जे हटाए जाने की कार्रवाई जारी थी। ऊना के रोटरी चौक पर भी अवैध ढंग से हुए अतिक्रमण पर हाईकोर्ट के आदेशों पर नगर परिषद और नहाई की देख रेख में दुकानदार अतिक्रमण करके बनाए गए छज्जे, थड़े और सीड़ियां तोड़ते हुए नजर आए। ऊना की सिविल सोसाइटी ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर लगातार इस एक्शन की सराहना की जा रही है। मगर जनता यह भी सोच रही है कि क्या सरकार बनते ही इस कार्रवाई को रोक दिया जाएगा।
  • पीएम मोदी का 50 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू

    पीएम मोदी का 50 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू

    भारत का अब तक का सबसे लंबा रोड शो 

    गांधीनगर: पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात में अब तक का देश का सबसे लंबा रोड शो निकालने जा रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव में सातवीं बार जीत का संकल्प लिए बीजेपी अपनी पूरी ताकत से जुटी है। बीजेपी के अभियान के अंतिम पड़ाव के तहत पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम अहमदाबाद में 50 किलोमीटर के रोड शो का नेतृत्व करेंगे। पीएम मोदी का रोड शो शाम 3:30 बजे से शुरू होकर करीबन 9.45 बजे चांदखेड़ा में समाप्त होगा। यह रोड शो नगरपालिका सीमा से जुड़े सभी विधानसभा क्षेत्रों के पास से होकर निकलेगा।

    शनिवार को चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले दो दिनों में मोदी के व्यस्त कार्यक्रम में सात रैलियां शामिल हैं। गुजरात चुनाव में जीत को लेकर जोर शोर से जुटी बीजेपी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है । बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीते दिनों इसको लेकर बयान भी दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि हम इस बार गुजरात चुनाव में रेकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और सीएम भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को पूरे शहर में रोड शो किया। इस दौरान भाजपा के कई शीर्ष नेता भी शामिल रहे। रोड शो में ट्रक के ऊपर खड़े होकर शाह ने मोहन सिनेमा क्षेत्र से अहमदाबाद के असरवा निर्वाचन क्षेत्र में कलापीनगर तक यात्रा की। तो वहीं बीजेपी अध्यक्ष नड्डा नडियाद में थे। जबकि सीएम पटेल ने अमराईवाड़ी निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया। बीजेपी के मुताबिक पीएम मोदी का रोड शो पूरी तरह से ऐतिहासिक बनाने का मकसद है।

    इस रोड शो की खासियत यह है कि इसमें एक दर्जन से भी ज्यादा विधानसभा सीटें कवर हो जाएंगी। यानी कि कुल मिलाकर कहें तो काफी संजीदगी के साथ पार्टी ने पीएम के रोड शो को प्लान किया है। जिससे कि कम समय खर्च कर ज्यादा से ज्यादा असर डाला जा सके। यह रोड शो दोपहर साढ़े तीन बजे अहमदाबाद के नरोडा गाम से शुरू होगा। इस दौरान पीएम का रोड शो नरोडा, ठक्कर बापानगर, निकोल, बापूनगर, अमराईवाडी, मणिनगर, दाणीलिमडा, जमालपुर खाडिया, एलिसब्रिज, वेजलपुर, घाटलोडिया, नारणपुरा, साबरमती एवं गांधीनगर दक्षिण सीटों से होकर गुजरेगा।