Blog

  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे 145 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे 145 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 145 चालान काटे गए। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 16 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1600/- रूपये वसूल किए गए हैं । इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान कर जुर्माने के रूप में 5000/- रूपये प्राप्त किये गये है। 
  • सिंगा गांव से ट्रैक्टर की हुई चोरी 

    सिंगा गांव से ट्रैक्टर की हुई चोरी 

     ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव सिंगा में ट्रैक्टर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस थाना हरोली में राजिन्द्र सिंह पुत्र  सुरम सिंह निवासी सिंगा ने शिकायत दी कि इसका ट्रैक्टर चोरी हो गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बेटे ने ट्रैक्टर संख्या ( एच0पी0 20सी-9398 )को सिंगा में तलाब के पास खड़ा किया था। जिसे कोई नामालूम व्यक्ति चुरा कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना हरोली में मामला दर्ज कर लिया है आगामी जांच जारी है।
  • पंजाबः दिन दहाड़े महिला का बेरहमी से कत्ल, इलाके में दहशत का माहौल

    पंजाबः दिन दहाड़े महिला का बेरहमी से कत्ल, इलाके में दहशत का माहौल

    लुधियानाः जिले के थाना साहनेवाल के इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े घर में 55 वर्षीय महिला का बेहरमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान सुरिंदर कौर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला घरमें  अकेली रहती थी। इसी का फायदा उठाकर हमलावार ने घटना को अंजाम दिया। 

    हालांकि कत्ल किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि उसका बेटा नशे का आदि था, जिसे नशा छुड़ाओं केंद्र में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। कत्ल की घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • जंगलों में लगी 100 साल के इतिहास की सबसे भीषण आग, देखें वीडियो

    जंगलों में लगी 100 साल के इतिहास की सबसे भीषण आग, देखें वीडियो

    चपेट में आए कई शहर, 93 लोगों की मौत

    हवाईः अमेरिका के हवाई द्वीप के जंगलों में आग का तांडव देखने को मिल रहा है। आग इतनी ज्यादा है कि उसने कई शहरों को चपेट में ले लिया। हवाई स्थित माउई के सुरम्य शहर में लगी आग से अब तक 93 लोगों की मौत हो गई है। जंगलों में लगी आग अमेरिकी इतिहास में सदी की सबसे घातक आग की घटना बन गई है।

    माउई में कम से कम दो अन्य जगहों पर भी आग की लपटें पहुंच गई हैं। हालांकि, इससे अब तक किसी के मरने की सूचना नहीं है। दक्षिण माउई के किहेई और पहाड़ी क्षेत्र में ये आग लगी है। पश्चिमी माउई के एक तटीय इलाके कानापाली में शुक्रवार शाम चौथी बार आग लगी, लेकिन कर्मचारियों ने इसे सूझबूझ से बुझा लिया।

    हवाई द्वीप का लाहैना शहर पूरी तरह तबाह हो चुका है। हजारों गाड़ियां राख बन चुकी है, मकान खंडहर है और कई लोगों की जिंगदियां खत्म हो गई हैं। शहर की हजारों इमारतें आग की चपेट में आई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई कई वीडियो पर हवाई के शहरों का बुरा हाल दिख रहा है।  लाहैना शहर के अधिकांश हिस्से वीरान हो चुके हैं। इमारतें हो या कारें सब राख हैं। हजारों लोग मिल नहीं रहे हैं और खोजी कुत्तों द्वारा उनकी तलाश कर रहे हैं।

    नए आंकड़े ने उत्तरी कैलिफोर्निया में 2018 कैंप फायर में मारे गए लोगों की संख्या को भी पार कर लिया है। उस हादसे में 85 लोग मारे गए थे। ऐसा आलम एक सदी पहले, 1918 में सूखाग्रस्त उत्तरी मिनेसोटा में लगी आग के दौरान देखा गया था। आग कई इलाकों में फैल गई थी, जिसमें हजारों घर नष्ट हो गए थे और सैकड़ों लोग मारे गए थे।

  • 6.67 ग्राम चिट्टे सहित हमीरपुर के दो व्यक्ति काबू

    6.67 ग्राम चिट्टे सहित हमीरपुर के दो व्यक्ति काबू

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट पुलिस ने 6.67 ग्राम चिट्टे सहित दो हमीरपुर के व्यक्तियों को पकड़ा है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर  शाम पुलिस थाना गगरेट के मुलाजमों ने  यातायात चैंकिग के लिए गांव अम्बोटा में आशापुरी रोड़ पर मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी संख्या(एचपी  67-8256)बड़ी तेज रफतारी से आई। जिसे पुलिस पार्टी ने जांच के लिए रोका तथा  गाड़ी की तलाशी लेने पर 06.67 ग्रांम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया। आरोपितों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपित व्यक्तियों की पहचान राज कुमार(42) पुत्र कांगड़ू राम निवासी कैहडरु भिड़ा, जिला हमीरपुर व गाड़ी चला रहे धीरज कुमार(32) पुत्र अजीत सिंह निवासी वार्ड न0 08 नजदीक एचआरटीसी वर्कशॉप जिला हमीरपुर  के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है |
  • बारिश का कहर, ताश के पत्तों की तरह कॉलेज की इमारत गिरी, देखें वीडियो

    बारिश का कहर, ताश के पत्तों की तरह कॉलेज की इमारत गिरी, देखें वीडियो

    देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच सोमवार को देहरादून के मालदेवता में दून डिफेंस कॉलेज की एक इमारत ढह गई। पिछले 24 घंटों से राज्य में लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते बंदाल नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। उफान पर आई बंदाल नदी के तेज बहाव में कॉलेज की इमारत बह गई। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने देहरादून और नैनीताल समेत छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

    लगातार हो रही मानसूनी बारिश से पहाड़ी राज्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही, कम से कम 17 लोग लापता हैं। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें जाम हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, टिहरी में कुंजापुरी बगड़धार के पास भूस्खलन से ऋषिकेश-चंबा  नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया।

    जबकि ऋषिकेश-देवप्रयाग-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सखणीधार में भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। भारी बारिश के चलते लगभग 1,169 घर और बड़ी मात्रा में कृषि भूमि भी क्षतिग्रस्त हो गई है। देहरादून और चंपावत में अधिकारियों ने भारी बारिश और बाढ़ के कारण आज सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। उत्तराखंड सरकार ने बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारियों और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सहायता के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

  • शिमला में 15 शेड ढहने से 2 बच्चों समेत 12 की मौत, देखें वीडियो

    शिमला में 15 शेड ढहने से 2 बच्चों समेत 12 की मौत, देखें वीडियो

    मकान के नीचे मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के राजधानी शिमला में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिमला में दो स्थानों पर भूस्खलन की वजह से मलबे में दबने से 12 लोगों की मौत हो गई है। शिमला के समरिहल और फागली में लैंडस्लाइन होने के वजह से 80 से ज्यादा लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। वहीं समरहिल के पास शिव बौड़ी मंदिर पर भूस्खलन हुआ है। शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि 32-30 लोग मलबे में दबे हुए हैं। शिमला के समरहिल के पास यह घटना पेश आई है। इसी तरह फागली के लाल कोठी इलाके में 15 शेड ढह गए हैं। मौके पर आइटीबीपी के जवान राशि ऑपरेशन चला रहे हैं।

    यहां भी 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि ढारों में नेपाली मूल के लोग रहते हैं। वहीं दूसरी मंडी को पंदोह की दर्दनाक वीडियो सामने आई है। जहां बाढ़ के पानी में गाय फंसी हुई है। जिसे निकालने के बस पर चढ़े व्यक्ति रस्सी डालकर उसे निकालने के लिए रेस्क्यू चला रहे है। बता दें कि मंडी में आई बाढ़ के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।

    हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री और सोलन विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनीराम शांडिल के गृह क्षेत्र ममलीघ के गांव जड़ों में देर रात बादल फटने की घटना सामने आई है। बादल फटने की वजह से एक गौशाला और दो घर इसकी चपेट में आए हैं। रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद है और यहां पर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मौके से कैजुअल्टी होने की खबरें भी आ रही है लेकिन अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है फिलहाल रेस्क्यू टीम में मौके पर है और अभियान जारी है।

  • जालंधरः ईश्वर नगर में बर्थडे पार्टी दौरान गोलियां चलाने से पहले हुए झगड़े की वीडियो आई सामने 

    जालंधरः ईश्वर नगर में बर्थडे पार्टी दौरान गोलियां चलाने से पहले हुए झगड़े की वीडियो आई सामने 

    पीड़ित ने हमले के कारण का किया असल खुलासा

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैम्प के अंतर्गत आते ईश्वर नगर की गली नंबर-8 में रविवार की देर शाम को दामाद के जन्मदिन पर घर के बाहर फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि उक्त गोलियां मामा ससुर ने द्वारा चलाई गई। वहीं गोलियां चलाने से पहले हुए झगड़े की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें घर के बाहर ईंटें भी बरसाई गईं। इस घटना के दौरान इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित करण कल्याण ने बताया कि 1 साल पहले उसके भाई अर्जुन कल्याण ने लव मैरिज करवाई थी।

    जिसको लेकर उसकी मामा ससुर से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। करण ने बताया कि बीते दिन अर्जुन का जन्मदिन था और उसका मामा ससुर राजबीर उर्फ नोनू काफी युवकों के साथ उनके घर आया। जहां उन्होंने पहले घर पर ईंटें बरसाई उसके बाद घर पर तेजधार हथियारों से हमला करने लग पड़ा। इस दौरान राजवीर ने गोलियां भी चलाई। करण ने हमले का खुलासा करते हुए बताया कि अर्जुन की पत्नी की एक 8 लाख रुपए की एफडी है।

    जिसको लेकर मामा अपने नाम करवाना चाहता है और जिस कारण उसने बीते दिन घर पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने गोलियों के खाली खोल बरामद कर लिए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना भार्गव कैंप के प्रभारी हरदेव सिंह ने बताया कि गोली की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः चाकू की नोक पर कार सवार युवकों ने 3 साल के बच्चे को किया किडनैप

    पंजाबः चाकू की नोक पर कार सवार युवकों ने 3 साल के बच्चे को किया किडनैप

    अमृतसरः तरनतारन के गांव ढोटियां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पिता के साथ जा रहे बच्चे को कार सवार युवक चाकू की नोक पर किडनैप कर फरार हो गए। बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार को शाम तकरीबन 7.30 बजे अचानक एक स्विफ्ट कार पीड़ित पिता अंग्रेज सिंह के पास आकर रुके। कार से 2 मोन्ने और एक सिख युवक उतरा और उन्होंने ने चाकू निकालकर अंग्रेज सिंह की गर्दन पर लगा दिया और मोबाइल मांगने लगे।

    पुलिस को दिए बयान में अंग्रेज ने बताया कि उन्होंने जैसे ही मोबाइल दिया उसी दौरान उक्त लुटेरे उसके 3 वर्षीय बेटे का अपहरण कर साथ ले गए। पुलिस ने पिता के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चे की तलाश में सीसीटीव खंगाले जा रहे हैं। अगवा हुए बच्चे की पहचान 3 साल के गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। लुटेरों द्वारा बेटे का अपहरण कर ले जाते समय अंग्रेज सिंह ने गुरसेवक को दबोच लिया।

    लेकिन तीनों युवक जबरन गुरसेवक को छीनकर कार में बैठकर फरार हो गए। एसएचओ चोहला साहिब ने जानकारी दी कि बच्चे के अपहरण की जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस अलर्ट पर है। बच्चे की तस्वीर हर थाने और नाके पर सर्कुलेट कर दी गई है। बच्चे को खोजने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, ताकि कार से आरोपियों की मूवमेंट का पता चल सके। वारदात के बाद से पिता अंग्रेज सिंह बदहवासी की हालत में है।

  • पंजाबः ट्रेन के नीचे आने से युवती की मौत, शरीर के उड़े चिथड़े 

    पंजाबः ट्रेन के नीचे आने से युवती की मौत, शरीर के उड़े चिथड़े 

    लुधियानाः खन्ना रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पार करती एक युवती की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना के दौरान युवती के शरीर के चिथड़े उड़ गए। सुपरफास्ट ट्रेन से हुए हादसे के कारण युवती शरीर के चिथड़े उड़ने से उसकी पहचान भी कराना मुश्किल हो गया। वहीं युवती के पास मौके पर कुछ किताबें मिली है लेकिन कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला।स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ। जिसके बाद ट्रेन के गार्ड ने सूचना स्टेशन मास्टर को दी।

    स्टेशन मास्टर ने तुरंत जीआरपी को सूचित किया। मौके पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि मौके के हालातों से अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। युवती का शव बुरी तरह से कुचला गया है। फिलहाल उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। शव को अगले 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जीआरपी प्रभारी कुलदीप सिंह ड्राइवर से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। रेलवे से ड्राइवर का नाम और मोबाइल नंबर लेकर बात की कोशिश की जा रही है।