Blog

  • पंजाबः सीएम मान के बयान के बाद जत्थेदार ने किया पलटवार, कही ये बड़ी बात

    पंजाबः सीएम मान के बयान के बाद जत्थेदार ने किया पलटवार, कही ये बड़ी बात

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद राजनीतिक नेताओं की यह टिप्पणी सामने आई है, जिसके बाद जत्थेदार ने मुख्यमंत्री पर भी पलटवार किया है। जत्थेदार ने सोशल मीडिया पर लिखा, भगवंत मान जी, जैसा कि आप पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं, मैं भी अपनी कौम का एक विनम्र प्रतिनिधि हूं। मुझे भी अपनी कौम के निर्दोष युवाओं के हको के बारे में बात करने का अधिकार है और मेरा कर्तव्य भी है।

    आप ठीक कह रहे हैं, अक्सर निर्दोष धार्मिक लोगों का उपयोग राजनीतिक लोग करते हैं। लेकिन मै इस पखों पूरी तरह से सुचेत हूं। पर आपको सावधान रहना चाहिए कि आप जैसे राजनीतिक लोगों को अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए पंजाब को तंदूर की तरह जलाने के लिए इस्तेमाल न करें। राजनीति पर बाद में चर्चा करेंगे। पहले हम सब मिलकर पंजाब को बचाएं और जेल में बंद निर्दोष बेटों का घर पर इंतजार कर रही माताओं को एक करें और उन्हें आशीर्वाद लें। वाहेगुरु भला करे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦੇ ਰਿਹਾ ਸੀ ਘੱਟ ਕਣਕ, ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਹੰਚਿਆ MLA, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦੇ ਰਿਹਾ ਸੀ ਘੱਟ ਕਣਕ, ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਹੰਚਿਆ MLA, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਸਰਕਾਰ ਦੁਆਰਾ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਸਤੀ ਕਣਕ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰਾਂ ਦੇ ਜਰੀਏ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਲੇਕਿਨ ਕੁਝ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਕਣਕ ਦੇਣ ਵਿੱਚ ਵੀ ਹੇਰਾ-ਫੇਰੀ ਕਰਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਉਂਦੇ ਹਨ। ਐਸਾ ਹੀ ਮਾਮਲਾ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਚਾਚੋਵਾਲੀਆਂ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿਖੇ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਜਿਥੇ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਵਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਸਸਤੀ ਕਣਕ ਘੱਟ ਦੇ ਕੇ ਹੇਰਾਫੇਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਜਿਸਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਕਣਕ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਮਾਹੌਲ ਗਰਮ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਐਮ. ਐਲ. ਏ. ਬਟਾਲਾ ਨੂੰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬੁਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਐਮ. ਐਲ. ਏ. ਬਟਾਲਾ ਅਮਨ ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਕਲਸੀ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਵਾਈ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਣਦੀ ਪੂਰੀ ਕਣਕ ਦੁਆਈ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਕਣਕ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਵਲੋਂ ਕਣਕ ਦੀਆਂ ਪਰਚੀਆਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕੱਟੀਆਂ ਹਨ ਪਰ ਕਣਕ ਘੱਟ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਾਨੂੰ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਸਾਡਾ ਹੱਕ ਖਾ ਕੇ ਮੋਟਾ ਮੁਨਾਫ਼ਾ ਕਮਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਓਥੇ ਹੀ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਨੇ ਇਹਨਾਂ ਆਰੋਪਾਂ ਨੂੰ ਸਿਰੇ ਤੋਂ ਨਕਾਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਹੀ ਕਣਕ ਘਟਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਊਸ ਵਿੱਚ ਉਸਦਾ ਕੋਈ ਕਸੂਰ ਨਹੀਂ ਹੈ ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਐਮ. ਐਲ. ਏ. ਬਟਾਲਾ ਅਮਨ ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਕਲਸੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਘਟ ਕਣਕ ਦੇਣ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਿਲੀ ਸੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਹਾਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਆਪਣੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਪੁਰੀ ਕਣਕ ਵੰਡਣ ਦੀਆਂ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ।

  • ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ, ਇਹ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ੇ ਤੇ ਨਹੀਂ ਦੇਣਾ ਪਵੇਗਾ ਟੇਕਸ! ਦੇਖੇਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ, ਇਹ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ੇ ਤੇ ਨਹੀਂ ਦੇਣਾ ਪਵੇਗਾ ਟੇਕਸ! ਦੇਖੇਂ ਵੀਡਿਓ

    ਹਿਮਾਚਲ : ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਲੱਗੇ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਜੌ ਰੋਹਨ ਰਾਜਦੀਪ ਕੰਪਨੀ ਦੁਆਰਾ ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਸ ਦੀ ਮਿਆਦ ਪੂਰੀ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਇਹ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ 9 ਅਪ੍ਰੈਲ 2023 ਨੂੰ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਦੇ ਦਰਬਾਰ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹਿਮਾਚਲ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਤੋਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਾਲੇ ਪਾਸੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਖੁਸ਼ੀ ਪਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਰੋਹਨ ਰਾਜਦੀਪ ਦੇ ਨੱਕੀਆਂ ਵਿਖੇ ਲੱਗੇ ਰੋਹਨ ਰਾਜਦੀਪ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਟੋਲ ਪਲਾਜੇ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਦਰਸ਼ਨ ਲਾਲ ਸੈਣੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ 19 ਨਵੰਬਰ 2007 ਨੂੰ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਤੇ 9 ਅਪ੍ਰੈਲ 2023 ਤੱਕ ਇਸਦੇ ਖ਼ਤਮ ਹੋਣ ਦੀ ਤਰੀਕ ਹੈ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਲਿਖਤੀ ਰੂਪ ਦੇ ਵਿਚ ਜਾਣਕਾਰੀ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਦੇ ਲਾਗੇ ਬੋਰਡ ਲਗਾ ਕੇ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਇਸ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੀ ਤਰੀਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵਾਧਾ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਤੇ ਨਿਰਭਰ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਕੋਰੋਨਾ ਤੇ ਫੇਰ ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਕਰਕੇ ਇਹ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਕਾਫੀ ਸਮਾਂ ਬੰਦ ਰਿਹਾ, ਉਹ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਓਹਨਾ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਕਰੇ ਕਿਉਂਕਿ ਟੋਲ ਬੇਸ਼ੱਕ ਬੰਦ ਰਿਹਾ ਮਗਰ ਸੜਕ ਦਾ ਮੈਨਟੀਨੈਸ ਹੁੰਦਾ ਰਿਹਾ । ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਵੀ ਹੋਇਆ ਹੈ ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੋਲਾ ਮਹੱਲਾ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨੀ ਅੰਦੋਲਨ ਦੇ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਟੋਲ ਲੱਗਭੱਗ 676 ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਬੰਦ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਹ ਸਰਕਾਰ ਕੋਲੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਨੇ ਕੀ ਸਰਕਾਰ ਇਸਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਅਤੇ ਟੋਲ ਉੱਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਆਰਥਿਕ ਸਥਿਤੀ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਕੋਈ ਹੱਲ ਕੱਢ ਕੇ ਰਾਹਤ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੇ ਕਿਉਂਕਿ ਟੋਲ ਉੱਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੱਗਭਗ 125 ਕਰਮਚਾਰੀ ਰੁਜਗਾਰ ਤੋਂ ਵਾਂਝੇ ਹੋ ਜਾਣਗੇ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦਾ ਚੁੱਲ੍ਹਾ ਠੰਡਾ ਹੋਣ ਤੇ ਆ ਜਾਇਗਾ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇਸ ਵੱਲ ਵੀ ਦੀ ਧਿਆਨ ਦੇਣ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ।

    ਭਾਜਪਾ ਜਿਲਾ ਬੁਲਾਰਾ ਬਲਰਾਮ ਪਰਾਸ਼ਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 15 ਸਾਲ ਕੰਪਨੀ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਭਾਰੀ ਟੋਲ ਵਸੂਲਿਆ ਹੈ ਹੁਣ ਬੰਦ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੜਕ ਦਾ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੋਵੇਗਾ। ਇਥੇ ਲੱਗੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨੂੰ ਵੀ ਭਵਿੱਖ ਦਾ ਡਰ ਸਤਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਬਾਰੇ ਵੀ ਕੰਪਨੀ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸੋਚਨ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। 

  • IPL 2023: BCCI ने भारतीय गेंदबाजों को लेकर दिया फ्रेंचाइजियों को ये आदेश

    IPL 2023: BCCI ने भारतीय गेंदबाजों को लेकर दिया फ्रेंचाइजियों को ये आदेश

    नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के सीजन को शुरू होने में अधिक समय नहीं बचा है और इसको लेकर अभी से पूरी तरह से खुमार देखने को मिल रहा है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों को सीजन के शुरू होने से पहले एक निर्देश भी जारी कर दिया है, जिसमें अनुबंधित भारतीय गेंदबाजों को नेट्स में प्रैक्टिस के समय अधिक गेंदबाजी ना कराने की हिदायत दी गई है। दरअसल, आईपीएल 2023 के सीजन के समाप्त होने के ठीक बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होना है।

    ऐसे में भारतीय गेंदबाजों का पूरी तरह से फिट बेहद जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों को यह निर्देश जारी किया है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फीजियो नितिन पटेल और भारतीय टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एक जूम मीटिंग के जरिए सभी फ्रेंचाइजियों के ट्रेनर्स और फीजियोथेरेपिस्ट को भारतीय गेंदबाजों को लेकर इन निर्देशों के बारे में जानकारी दी।

    इस साल के अंत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड के लिए 20 खिलाड़ियों को पहले से ही शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है, इनके भी वर्कलोड को लेकर सभी चीजें ध्यान में रखी जा रही हैं, ताकि आईपीएल के दौरान यह खिलाड़ी किसी भी तरह की गंभीर चोट का शिकार ना बन जाएं। भारतीय बोर्ड के एक ऑफिशियल ने अपने दिए बयान में इन निर्देशों को लेकर कहा कि, फ्रेंचाइजियों को लेकर इसके लिए पहले से सबकुछ समझा दिया गया है। उन्हें भारतीय गेंदबाजों को लेकर ट्रेनिंग और स्ट्रेंथनिंग पर विशेष ध्यान देना होगा।

  • जालंधरः ATM बदलकर ठगी मारने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

    जालंधरः ATM बदलकर ठगी मारने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

    80 ATM सहित 1 लाख रुपए बरामद  

    जालंधर, वरुण/हर्षः थाना आदमपुर की पुलिस से एटीएम बदलकर लोगों से ठगी मारने के मामले में गिरोह के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 अलग-अलग बैंकों को एटीएम और 1 लाख रुपए बरामद किए है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लक्ष्मण कुमार उर्फ लव निवासी नंगल कालोनी थाना सतनाम पुरा कपूरथला के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सरबजीत सिंह राय ने बताया कि अमरीक सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी आदमपुर ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 80 एटीएम, स्कूटरी और 1 लाख रुपए किए बरामद

    जिसमें उसने कहा था कि वह जंडूसिंघा में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। वहीं पर मौजूद लक्ष्मण नामक व्यक्ति ने अपनी बातों में फंसाकर उसका बदल लिया। पीड़ित को इस बात का तब पता चला जब कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर 1 लाख रुपए की कटौती होने का पता चला। घटना संबंधी पीड़ित ने थाना आदमपुर की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख रुपए सहित 80 एटीएम और स्कूटरी बरामद की। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि इस बाद का खुलासा हो सके कि आरोपी के साथ गिरोह में कौन- कौन से सदस्य शामिल है।

    अन्य राज्यों में भी आरोपी कर चुका है वारदातें, पुलिस जल्द करेंगी पर्दाफाश

    आरोपी लक्ष्मण से अभी तक पूछताछ में पता चला है कि वह अन्य राज्यों में वारदातों को अंजाम दे चुका है। डीएसपी सरबजीत सिंह राय ने बताया कि लक्ष्मण ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में कई व्यक्तियों को अपनी ठगी  का शिकार बनाया है। पुलिस कोर्ट से आरोपी का रिमांड हासिल कर उक्त वारदातों का पर्दाफाश जल्द कर सकती है।

  • अगर आप भी कंप्यूटर या मोबाइल का करते हैं अधिक इस्तेमाल तो ऐसे रखें आँखों का ख्याल

    अगर आप भी कंप्यूटर या मोबाइल का करते हैं अधिक इस्तेमाल तो ऐसे रखें आँखों का ख्याल

    आजकल ज्यादातर लोग मोबाइल और कंप्यूटर का उपयोग करते हैं जो कि आँखों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी आँखों की सुरक्षा का ख़ास ख्याल रखेंI  नीचे दिए कुछ आसान से टिप्स आपके लिए काफी सहायक सिद्ध हो सकते हैं I

    आँखों को रखें नम: अपनी आँखों को ड्राई न होने देंI इन्हें नम और साफ़ रखें। इसके लिए आप अपनी आँखों को नियमित रूप से आराम दें I

    देर तक स्क्रीन के सामने बैठने से बचें: यदि आप लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठते हैं यां मोबाइल बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो बीच-बीच में ब्रेक लें और थोड़ा टहल लें । ऐसा करने से आपका माइंड भी रिलैक्स होगा और आँखों का तनाव भी कम होगा ी

    अवश्य करें आँखों का व्यायाम: समय-समय पर आँखों का व्यायाम भी करें I काम के बीच कुछ समय निकाल कर बैठे-बैठे आँखों को दाहिने और बाएं तरफ घुमाएँ। इसे एक मिनट तक करें और फिर आराम करें। फिर कुछ पल आँखों को बंद करके धीरे से 10 से 15 तक गिनती करें। इसे कुछ देर तक रोजाना करें।

    पलकों की गति बढ़ाएँ: अपनी पलकों को तेजी से ऊपर और नीचे ले जाएँ। दिन में जब समय मिले 10 से 15 बार ऑंखें जरूर झपकाएं ।

    पर्याप्त नींद लें: आँखों की सुरक्षा की लिए सही समय पर सोने की आदत डालें और पूरी नींद लें. 

    अच्छी क्वालिटी का मॉनिटर करें इस्तेमाल: एक उच्च-गुणवत्ता वाला मॉनिटर खरीदें जो न केवल आपकी आँखों के लिए अधिक सुरक्षित होता है बल्कि आपके दृष्टि की स्थिरता बनाए रखता है।

    नियमित आँखों की जाँच करवाएं: नियमित अंतराल पर आई स्पेशलिस्ट से आँखों की जाँच करवाना बहुत जरूरी है। आँखों की समस्याओं को जल्द से जल्द पहचानना चाहिए ताकि इसे उचित समय पर ठीक किया जा सके।।

    संयमित आहार: संयमित आहार लेना आँखों के लिए बहुत जरूरी है। खाने में फल और सब्जी का सेवन ज्यादा करें। विटामिन ए और सी का सेवन करें । यह आँखों के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

    उचित रोशनी में करें काम : उचित रोशनी में आँखों को रखना बहुत जरूरी है। ज्यादा उज्ज्वल रोशनी से आँखों को नुकसान पहुंच सकता है। अधिक रोशनी से बचने के लिए, उचित रूप से वाइट बैलेंस सेटिंग का उपयोग करें । 

  • घालुवाल में ढाबा जलकर राख ,फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग 

    घालुवाल में ढाबा जलकर राख ,फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के निकटवर्ती गांव घालूवाल में आग लगने से खडपोश ढाबा जल कर राख हो गया । सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के दल बल ने मौका पर पहुंचकर आग को बुझाया । आग से पीड़ित  रोशन लाल निवासी  भढ़ोलिया कलां का हजारों का नुकसान हुआ है।  पीड़ित ने घालूवाल पुल के समीप ढाबा खोल रखा था।आग मंगलवार को ढाबा में अचानक भड़क उठी। आग की लपटों को देखते ही लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन बेबस रहे।
    आग से पीड़ित का काउंटर , खाद्य सामग्री , वर्तन आदि सब सामान जल कर राख हो गया।  आग की सूचना फायर ब्रिगेड ऊना को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने  मौका पर पहुंचकर ढाबा में लगी आग पर काबू पाया। और बिजली ट्रांसफार्मर को जलने से सुरक्षित बचा लिया गया। अग्निशमन केंद्र ऊना के प्रभारी नितिन धीमान ने बताया कि  घालूवाल पुल के समीप खडपोश ढाबा में लगी आग को पूर्णत बुझा दिया गया है।
  • पंजाबः 24 घंटे के अल्टीमेटम पर सीएम मान ने जत्थेदार को दिया जवाब, कही ये बड़ी बात

    पंजाबः 24 घंटे के अल्टीमेटम पर सीएम मान ने जत्थेदार को दिया जवाब, कही ये बड़ी बात

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा दिए गए भाषण का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब जी। सभी जानते हैं कि आप और एसजीपीसी बादलों का पक्ष लेते रहे हैं। इतिहास देखें, कई जत्थेदारों को बादलों ने अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया है। यह अच्छा होता यदि आप बेअदबी और गायब हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों के लिए अल्टीमेटम जारी करते ना कि लोगों को भड़काने के लिए। आपको बता दें कि जत्थेदार ने अपने भाषण में कहा था कि हम गिरफ्तार युवकों के साथ हैं, सरकार को गिरफ्तार युवकों को 24 घंटे के अंदर छोड़ने का अल्टीमेटम दिया जाता है।

    बता दें कि बीते दिन श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पंजाब के हालातों को लेकर बड़े स्तर पर मीटिंग बुलाई थी। इस बैठक में 60 से 70 सिख संगठनों को बातचीत का न्योता दिया गया था। काफी समय तक चली इस मीटिंग के बाद सिख सगंठनों ने बड़ा ऐलान किया था। बैठक के बाद बाहर निकले सिख संगठनों ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया था। उन्होंने कहा कि अगर पकड़े गए युवा सिखों को रिहा ना किया गया तो बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। खास बात है कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में इस बार किसी भी राजनीतिक पार्टी को नहीं बुलाया गया था। सिर्फ बुद्धिजीवी, सिख धार्मिक संगठनों को इसका न्योता दिया गया था।

  • रामायण जीना, भागवत मरना और गीता करना सिखाती है -डां सम्पूर्णा

    रामायण जीना, भागवत मरना और गीता करना सिखाती है -डां सम्पूर्णा

    पूरी तरह भक्ति रस में डूब चुका है न्य नालागढ़ शहर

    पटियाल परिवार की ओर से श्रीमदभागवत कथा में प्रवचन सुनने उमड रही जमकर भीड

    श्रीकृष्ण जन्म में पूरी रात कृष्ण कन्हैया के प्यार में डूबी रही संगत

    बददी/ सचिन बैंसल : न्यू नालागढ़ में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह चतुर्थ दिवस व्यासपूजन और हनुमानचालीसा के साथ प्रारंभ हुई कथा। श्रीकृष्ण जन्म के पूर्व संक्षिप्त रामायण को सगीतमय दोहा, सोरठा और चौपाइयों के साथ महाराज दशरथ के आयु के चौथेपन में प्राप्त चार पुत्र राम,लक्ष्मण,भरत,शतुघ्न जिनका जीवन दर्शन हमें जीने की कला सिखाता है। कथा वाचक डॉ साध्वी सम्पूर्णा ने संक्षिप्त श्रीराम कथा श्रवण कराते हुए कहा कि राम चरित मानस हमें जीना सिखाती है परिवार, समाज, राष्ट्र के लिए कर्तव्य और श्रीमदभागवत जी हमें मरने की तैयारी करना और गीता जी हमें कर्म करना सिखाती है। ये मूल सनातनी ग्रन्थ कथा श्रवण के साथ साथ परम्परा-संस्कार, संस्कृति और हमारी गौरवशाली विरासत का दर्शन भी कराती है ।

    भगवान श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य कथा का रसास्वादन कराते हुए डॉ सम्पूर्णा ने कहा कि प्रभु का अवतार सृष्टि के कल्याण और दुष्टो के संहार मोक्ष के लिए ही होता है । श्रीकृष्ण जन्म के उत्सव पर संगत खूब झूमी नृत्य कर आनंद मनाया बधाइयां बांटी । वसुदेव , यशोदा,नंदबाबा और कन्हैया की झांकियों के दर्शन से श्रोताओं को परमानंद हुआ । संगीत मण्डली बेंजो पर अरुण की बोर्ड पर राकेश, तबले पर राकेश, पेड पर मुकेश और झांकिया-सांस्कृतिक तैयारियां वृंदावन से धर्मेन्द्र ,गुरुप्रीत द्वारा कराइ जा रही है ।

    मंच संचालन साध्वी शिरोमणि द्वारा किया जा रहा है।  विशिष्ट अतिथियों का स्वागत सत्कार शकुन्तला पटियाला व हरबंस पटियाल द्वारा चुनरी और माला पहना कर किया गया । कथा में विशेष रूप से पूज्या साध्वी निर्मला माता महाराज का आगमन हुआ । ट्रक एसोशिएशन के अध्यक्ष विद्यारतन , मास्टर सुरेंद्र शर्मा, आर जी अग्रवाल सिद्वार्था, आरुणि पाठक, सेवा भारती के संरक्षक आर.पी चंदेल, एनयूजे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा, दीपक वर्मा, पंचायत प्रधान एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत कौशल, भाुन वर्मा, नालागढ़ उद्योग संघ की सह सचिव आशिमा जैन, संदीप कुमार, जितेंद्र शारदा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कथा के बाद रोजाना भंडारा हो रहा है और 30 मार्च को कथा समापन के दिन विशेष तौर पर हिमाचली धाम का आयोजन हो रहा है।

  • मंदली लठियाणी पुल के लिए पैसों का मिला आश्वासन

    मंदली लठियाणी पुल के लिए पैसों का मिला आश्वासन

    ऊना /सुशील पंडित : लंबे समय से कुटलैहड़ वालों की एक मांग थी कि मंदली से लठियाणी के लिए गोबिंद सागर झील के ऊपर एक पुल बने। इस पुल के बनने से कुटलैहड़ के हजारों लोगों को लाभ मिल सकता है। हिमाचल के पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र कंवर पिछले दिनों केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर लौटे हैं। कंवर ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम पुल की डीपीआर (रिपोर्ट) बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद करके आए हैं। उन्होंने जल्द इस पुल निर्माण के लिए जरूरी धनराशि भेजने का आश्वासन दिया है।