Blog
-

आदर्श ग्राम योजना के तहत पूर्ण किए गए कार्यों को आनलाईन पाॅर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें
ऊना, (27 मार्च) सुशील पंडितप्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला में कुल 23 गांव चयनित किए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा बैठक करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गावों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है ताकि वे गांव वास्तव में आदर्श ग्राम बन सके। उन्होंने बताया कि चयनित गावों में सरकार द्वारा दिशा-निर्देशानुसार सर्वेक्षण कार्य कर ग्राम विकास योजना तैयार करके राशि आवंटित की जा चुकी है।उपायुक्त ने प्रधानों और सचिवों से कहा कि विकास कार्यों के लिए मुहैया करवाई गई धन राशि को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र भी दें ताकि दूसरी किश्त जारी की जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि पंचायतों में चल रहे कार्यों/पूर्ण किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट फोटो तथा वीडियो सहित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन गावं व पंचायतों में विवादग्रस्त कार्य है जो करना संभव नहीं हैं उन कार्यों को ग्राम विकास योजना में बदलाव हेतू अन्य कार्यों की सूची दो दिन के भीतर प्रस्ताव सहित जिला कल्याण अधिकारी को भेजना सुनिश्चित करें ताकि जिला अभिसरण समिति की सिफारिशों को निदेशालय स्तर पर सांझा किया जा सके तथा ग्राम विकास योजना को बदला जा सके।उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत द्वारा प्रदेश के 110 गावों को जिनकी जनसंख्या 500 और 40 प्रतिशत से अधिक है को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 13 नए गावों को चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित 13 नए गावों के सचिव/प्रधानों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी करवाया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें जानकारी दी गई कि किस प्रकार ग्राम विकास योजना के कार्य किए जाने हैं तथा एक माह के भीतर सभी चयनित गावों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने के उपरांत ग्राम विकास योजना का निर्माण कार्य करना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस मौके पर पीओ डीआरडीए नवीन कुमार, जिला चिकित्सा अधिकारी सुखद्वीप सिंह सिधू, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र शर्मा सहित आदर्श ग्राम योजना में चयनित गावों के प्रधान व सचिव उपस्थित रहे। -

पंजाबः कड़ी सुरक्षा में अमृतपाल सिंह के साथी हरकरण सिंह को किया कोर्ट में पेश
अमृतसरः अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस की तालाश जारी है। वहीं उनके समर्थक हरकरण सिंह को आज पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा बकाला साहिब कोर्ट में पेश किया। थाना खिलचियां की पुलिस के द्वारा अजनला से ट्राजिंड रिमांड पर माननीय जेएमआईसी बिक्रमजीत सिंह बाबा बकाला साहिब की अदालत में पेश किया गया। जहां माननीय अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
बता दें कि अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम दिन रात छापेमारी कर रही है, लेकिन वो अभी भी गिरफ्त से बाहर है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि वो नेपाल में है और वहां से किसी तीसरे देश में वह भाग सकता है। ऐसे में भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया है कि भगोड़े अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश में भाग जाने की अनुमति नहीं दी जाए और यदि वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य नकली पासपोर्ट का उपयोग करके भागने का प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।
सोमवार को मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। काठमांडू पोस्ट अखबार ने खबर दी है कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को कांसुलर सेवा विभाग को भेजे पत्र में सरकारी एजेंसियों से अनुरोध किया है कि यदि अमृतपाल सिंह नेपाल से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। भारत सरकार के पत्र के हवाले से कहा गया है कि अमृतपाल सिंह नेपाल में छिपा हुआ है। भारत सरकार द्वारा लिखे गए पत्र में नेपाल के मंत्रालय से अनुरोध किया गया है, ”अपने इमीग्रेशन विभाग को सूचित करें कि अमृतपाल सिंह को नेपाल के माध्यम से किसी तीसरे देश की यात्रा करने की अनुमति न दी जाए।
-

लोकसभा की हाउस कमेटी ने राहुल गांधी को जारी किया नोटिस
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सरकारी बंगला छोड़ने का नोटिस दिया गया। संसद सदस्यता जाने के बाद लोकसभा की हाउस कमेटी ने ये नोटिस जारी किया है। राहुल गांधी 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रह रहे हैं। राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक अपना सरकारी आवास खाली करना होगा। नोटिस के मुताबिक डिसक्वालिफिकेशन के एक महीने के अंदर राहुल गांधी को अपना सरकारी आवास खाली करना है। सूरत की एक अदालत ने वीरवार को ‘मोदी सरनेम’ से संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें दोषी ठहराया था और दो साल कारावास की सजा सुनाई थी।
इसके बाद शुक्रवार को राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया था कि उनका अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। अधिसूचना में कहा गया कि उन्हें (राहुल गांधी) संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 के तहत अयोग्य घोषित किया गया है। लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के एक दिन बाद शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि वह संसद के सदस्य रहें या नहीं रहें, या फिर उन्हें जेल में ही क्यों न डाल दिया जाए, वह लोकतंत्र की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
उन्होंने ये भी कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं और माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि उनका नाम सावरकर नहीं गांधी है और गांधी माफी नहीं मांगते। राहुल गांधी ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी अडानी समूह से जुड़े सवालों से ध्यान भटकाने के लिए उन पर ओबीसी समुदाय के अपमान का आरोप लगा रही है। असली सवाल यह है कि अडानी समूह में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, वो पैसा किसका है? उन्होंने दावा किया कि उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इससे डरे हुए थे कि वह सदन में अडानी मामले पर अपना अगला भाषण देने वाले थे।
-

जालंधरः विजीलैंस की एक ओर चिट्ठी ने चढ़ाया निगम के कई अधिकारियों का पारा
मिश्रा ग्रुप ने उगले कई राज, जांच शुरु…
जालंधर/अनिल वर्मा, वरुण अग्रवालः बीते दिनों विजीलैंस की गिरफ्त में आए एटीपी रवि पंकज, पूर्व भाजपा नेता अरविंदर मिश्रा, शिव सेना नेता कुणाल कोहली व फरार आशीष अरोड़ा के मक्कड़जाल को विजीलैंस ब्रेक करने के लिए जांच को ओर गहराई में लेकर जा रही है जिससे बिल्डिंग विभाग में तैनात कई अधिकारियों की परेशानी बढ़नी तय मानी जा रही है। मोहाली विजीलैंस ब्यूरो द्वारा निगम कमिशनर अभिजीत कपलिश को पत्र जारी किया गया है और अरविंद मिश्रा, कुणाल कोहली व अशीष अरोड़ा द्वारा डाली गई सभी शिकायतों का ब्यौरा मांगा गया है विजीलैंस के हाथ एक ऐसी जानकारी लगी है जिसमें इस तिकड़ी के अन्य अधिकारियों के साथ नजदीकियां होने की संभावनाएं जताई जा रही है।
जिसके चलते सभी शिकायतों में शामिल बिल्डिंगों तथा कालोनियों के सैक्टर तथा उन सैक्टरों में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पैक्टरों का भी ब्यौरा मांगा गया है। विजीलैंस उन शिकायतों को केस में अटैच कर शहर के कई प्राप्टी मालिकों को बुलाकर पूछताछ कर सकती है कि आखिर मिश्रा ग्रुप ने उनके साथ कितने रुपयों की फिरौती मांगी या ले ली। मिली जानकारी अनुसार मिश्रा का नैटवर्क माडल टाउन, अर्बन एस्टेट, 66 फुट रोड सहित कई पॉश कालोनियों में था जहां बनने वाली हरेक अवैध बिल्डिंग की शिकायत की जाती थी और बाद में फिरौती लेकर शिकायत को वापिस ले लिया जाता था।
इसी सप्ताह जालन्धर दस्तक देगी विजीलैंस की टीम
पुख्ता जानकारी अनुसार मोहाली विजीलैंस की टीम इसी सप्ताह जालन्धर पहुंचेगी और मिश्रा गिरोह की ओर से डाली गई सभी शिकायतों का मौका देखेगी और फोटोग्राफी करेगी। इन बिल्डिंगो के सबंधित एटीपी तथा बिल्डिंग इंस्पैक्टरों से बिल्डिंगों सबंधि ताजा रिपोर्ट भी ली जाएगी तांकि पता चल सके कि क्या मिश्रा गिरोह की ओर से फिरोती लेने के बाद एटीपी तथा बिल्डिंग इंस्पैक्टर ने बिल्डिंग के खिलाफ कानूनी कारवाई की या फिर शिकायत को ठंडे बस्ते में डाल कर सरकार को नुक्सान पहुंचाया।
-

राष्ट्रिय एकता मंच ने किया कौशल विकास प्रदर्शनी का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित राष्ट्रिय एकता मंच ऊना द्वारा संचालित एन आर एस टी केंद्र वाथू 1,2,3,4,5 का जागरूकता शिविर और कौशल विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस आयोजन में राजीव गांधी कम्यूनिटी हाल मे केंद्र के बच्चों और उनके अभिभावकों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप,आग लगना आदि के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे बायस चांसलर इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी वाथू प्रोफेसर संजय कुमार बहल ने शिरकत की । इस जागरूकता शिविर में अग्नि विभाग से सुनील दत्त ,आपदा प्रबंधन विभाग से सुमन चाहल ,वकील बृज मोहन पूर्व प्रधान बाथु के के राणा , महेंद्र गोपाल , हरीश पुष्करणा , राष्ट्रिय एकता मंच संस्था के अध्यक्ष सुरिंदर रात्रा उपस्थित रहे, इस शिविर में केंद्रों की प्रभारी प्रवीन, मोनिका,ज्योति, रीता, रीना, सुषमा, के साथ कौशल विकास के प्रशिक्षक नेहा, ज्योति सेखरी,चमन लाल और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। -

बड़ी ख़बरः भारतीय दूतवास का दावा, इस जगह छिपा है Amritpal Singh!
नई दिल्लीः खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम दिन रात छापेमारी कर रही है, लेकिन वो अभी भी गिरफ्त से बाहर है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि वो नेपाल में है और वहां से किसी तीसरे देश में वह भाग सकता है। ऐसे में भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया है कि भगोड़े अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश में भाग जाने की अनुमति नहीं दी जाए और यदि वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य नकली पासपोर्ट का उपयोग करके भागने का प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।
सोमवार को मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। काठमांडू पोस्ट अखबार ने खबर दी है कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को कांसुलर सेवा विभाग को भेजे पत्र में सरकारी एजेंसियों से अनुरोध किया है कि यदि अमृतपाल सिंह नेपाल से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। भारत सरकार के पत्र के हवाले से कहा गया है कि अमृतपाल सिंह नेपाल में छिपा हुआ है। भारत सरकार द्वारा लिखे गए पत्र में नेपाल के मंत्रालय से अनुरोध किया गया है, ”अपने इमीग्रेशन विभाग को सूचित करें कि अमृतपाल सिंह को नेपाल के माध्यम से किसी तीसरे देश की यात्रा करने की अनुमति न दी जाए।
चिट्ठी में आगे कहा गया है कि यदि वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का उपयोग करके नेपाल से भागने का प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।” नेपाली अखबार ने कई स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि पत्र और अमृतपाल सिंह के व्यक्तिगत विवरण को होटल से लेकर एयरलाइंस तक सभी संबंधित एजेंसियों को भेज दिया गया है। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि उसके पास अलग-अलग पहचान वाले कई पासपोर्ट हैं। बता दें कि पंजाब सरकार और गृह मंत्रालय के एक्शन के बाद से ही अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है। अमृतपाल सिंह पुलिस के एक्शन के बाद एजेंसियों को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया था।
-

सुखविंदर सिंह सुक्खू की दीर्घायु के लिए द्रोण शिव मंदिर गगरेट में देवीलाल ने पूजा-अर्चना करवाई
ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर द्रोण शिव मंदिर गगरेट में उनकी दीर्घायु के लिए युवा कल्याण बोर्ड के पूर्व निदेशक देवीलाल ने पंडित सिकंदर पाल शास्त्री से विशेष रुप से पूजा-अर्चना रविवार देर रात करवाई। इस अवसर पर देवीलाल ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू एक सामान्य परिवार से निकल कर आज वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं। जो हमारे लिए फख्र की बात है और आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्तोत्र हैं। उन्होंने कहा कि जब से हिमाचल के मुख्यमंत्री की कमान संभाली है तब से अब तक सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है और जिसमें महिलाओं और युवाओं को ज्यादा तरजीह दी जा रही है। -

बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जैकारों से गूंजा ऊना
बाबा साहिब सिंह जी बेदी के जन्म उत्सव पर सजा नगर कीर्तन
ऊना/सुशील पंडित : ऊना नगर के संथापक व गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह जी बेदी जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को उनके वंशज बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी व साध संगत द्वारा गुरु ग्रन्थ साहिब जी की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया । भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन में शिरकत कर ऊना नगर के संस्थापक को श्रद्धा सुमन भेट किए। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की पालकी को सुंदर रूप में फूलों से सजाया गया था और संगत साथ में शब्द कीर्तन करती हुए चल रही थी।नगर कीर्तन में गतका जत्था द्वारा पुरातन युद्ध के तोर- तरीकों का सुंदर रूप में प्रदर्शन किया गया। नगर कीर्तन को लेकर संगत में भारी उत्साह देखने को मिला । बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाती संगत द्वारा नगर की परिक्रमा की गई । नगर कीर्तन किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी से प्रारंभ हो कर पुराना बस स्टैंड, आई.एस.बी.टी, रोटरी चौक, में बजार से होता हुआ वापिस किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी में संपन हुआ ।किला बेदी साहिब में पुष्प वर्षा से नगर कीर्तन का स्वागत किया गया व पांच प्यारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन के दौरान विभिन्न स्थानों प्रसाद व लंगरों का आयोजन किया गया, प्रशाद बांटे गए।नगर कीर्तन का महत्व बताते हुए बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी ने बताया की नगर के संस्थापक बाबा साहिब जी जब भी नगर को छोड़ कर लंबे समय के लिए जाते थे तो सुरक्षा कवच के रूप में नगर की परिकर्मा करते थे । उसी याद को ताजा करने के लिए नगर कीर्तन के रूप में परिकर्मा की जाती है ताकि आगे भी बाबा जी की कृपा बनी रहे।नगर कीर्तन में साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा अमरजोत सिंह जी बेदी द्वारा इस अवसर पर किसी प्रकार की गंदगी ना फैले इस के लिए विशेष टीम का गठन किया गया और साथ साथ ही सफाई की जाती रही ।इस अवसर पर बाबा अमरजोत सिंह जी बेदी, बाबा तेग्वीर सिंह जी बेदी, संत अनूप सिंह,बाबा प्रितपाल सिंह, बाबा सुरिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, त्रिलोक सिंह, बलविंदर सिंह,जगरूप सिंह,गुरदीप सिंह, गोपाल सिंह बालीवाल, गुरु नानक मिशन संस्था के महांसचिव हरपाल सिंह कोटला,सुखविंदर सिंह, गुरमेज सिंह,अजैब सिंह, कश्मीर सिंह,सतनाम सिंह,जोग्मान सिंह,गगनदीप सिंह,गुरदीप सिंह,इंदरजीत सिंह, सुखवंत सिंह, सर्वजीत सिंह, परमजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। -

पंजाबः माडल टाउन में सूर्य स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, 6 युवतियां समेत 8 काबू, देखें वीडियो
मालिक और मैनेजर पर FIR दर्ज
लुधियानाः दुगरी इलाके में सूर्य स्पा सेंटर पर पुलिस ने रेड कर 6 युवतियों समेत 8 लोगों को काबूू किया है। मामले की जानकारी देते हुए माडल टाउन थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सूर्य स्पा सेंटर में सैक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस आने की भनक लगते ही कई युवक पहले ही फरार हो गए। हालांकि इस दौरान पुलिस ने 6 युवतियों समेत 8 लोगों को काबू किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस को वहां से काफी आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है।
बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर के काउंटर पर मैनेजर एंट्री के 1500 हजार रुपए लेता है, जिसके बाद बंद कमरे में बोली लगती है। मैनेजर दलाल बनकर ग्राहकों को एक्स्ट्रा सर्विस की पेशकश करता था। बता दें करीब 23 दिन पहले फिरोजपुर रोड पर ओमेक्स प्लाजा नजदीक भाईवाला चौक पर बने स्पा सेंटर में थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने रेड की थी। उस रेड में 10 लड़के-लड़कियों को पकड़ा गया था।
-

सदाशिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित : उपमडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव बडोआ में स्थित प्राचीन सदाशिव मंदिर में हर वर्ष की भांति 27 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन करवाया जाता है। सोमवार सुबह मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन करवाया गया। उसके बाद भजन कीर्तन व दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन करवाया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों भक्तजनों ने भोले बाबा का आशीर्वाद लिया तथा भंडारे का प्रशाद ग्रहण किया।
इस मौके पर मंदिर की संस्थापक पारो देवी ने बताया कि 27 मार्च को हर वर्ष की भांति मंदिर में भंडारे का आयोजन करवाया जाता है। इस मौके पर धार्मिक कार्यक्रम में सहयोग करने वालों में अनिल शर्मा,तिलक राज शर्मा, संजीव शर्मा, राजीव शर्मा,बिनोद शर्मा, ई रमन शर्मा,सारांश शर्मा,मोहित शर्मा रवि शर्मा, आयूष शर्मा,तरसेम लाल,अमन शर्मा, अविनाश शर्मा,पुनित शर्मा,आंश शर्मा सहित अन्य भक्तजनों ने अपना अपना सहयोग दिया।