Blog

  • होशियारपुर के व्यक्ति का गोलियां मारकर किया कत्ल, 21 वर्षीय बेटी घायल

    होशियारपुर के व्यक्ति का गोलियां मारकर किया कत्ल, 21 वर्षीय बेटी घायल

    माहिलपुरः विदेश में लगातार पंजाबियों को निशाना बनाया जा रहा है। मोगा के एक कबड्डी कोच गुरप्रीत सिंह गिंदरू की फिलीपींस की राजधानी मनीला में हत्या के बाद अब होशियारपुर जिले के गांव कम्मोवाल के वरिंदर सिंह की भी हत्या का मामला सामने आया है। वरिंदर सिंह की हत्या कनाडा में की गई है। इससे पहले होशियारपुर जिले के माहिलपुर ब्लॉक के चंदेली गांव के 28 वर्षीय मोहित शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कनाडा में मिला था। घटनास्थल पर मौजूद वरिंदर सिंह की 21 वर्षीय बेटी घायल हो गई।

    गांव के सरपंच अमनदीप सिंह ने बताया कि वरिंदर सिंह 2019 में अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ कनाडा गया था। इससे पहले वह दिल्ली के होटल में नौकरी करता था। उन्होंने बताया कि वरिंदर सिंह अच्छे स्वभाव का व्यक्ति था। वरिंदर सिंह की मां सुरिंदर कौर ने बताया कि उसे फोन पर पता चला कि वरिंदर सिंह अपने घर पर था। तभी एक जनवरी को उस पर कुछ लोगों ने गोलियां चला दीं। इस कारण उसकी मौत हो गई जबकि इस गोलाबारी में उसकी 21 वर्षीय बेटी घायल हो गई।

    पीड़ित परिवार ने मांग की है कि उसके बेटे का शव भारत लाया जाए ताकि उसका रीति रिवाजों से अंतिम संस्कार किया जा सके। इस घटना की जानकारी मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि हाल ही में फिलीपींस की राजधानी मनीला में मोगा के एक कबड्डी कोच गुरप्रीत सिंह गिंदरू (43) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांव पाखरवाड़ के ग्रामीणों ने बताया कि गुरप्रीत करीब चार साल पहले रोजी-रोटी कमाने फिलीपींस गया था। कारोबार चलाने के अलावा वह मनीला में युवाओं को कबड्डी की कोचिंग भी देता था।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में भारी हंगामा, हुई तोड़फोड़

    पंजाबः सिविल अस्पताल में भारी हंगामा, हुई तोड़फोड़

    लुधियानाः शहर के सिविल अस्पताल में वीरवार सुबह भारी हंगामा हो गया। दरअसल, अस्पताल में परिवारिक सदस्य शव लेने के लिए पहुंचे तो पता चला कि अस्पताल प्रबंधकों ने शव किसी और को उठवा दिया है, जिसके बाद परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी समय तक कोई जवाब नहीं मिला तो परिवार वालों ने तोड़फोड़ कर वहां कई शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए।

    सूचना मिलते ही एडीसीपी वन रुपिंदर, एसीपी सेंट्रल रमनदीप सिंह भुल्लर और थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मुलाजिमों ने किसी तरह से परिवार वालों को शांत किया और मामले की जांच का आश्वासन दिया।

  • जालंधरः दो पक्षों में खूनी टकराव, ताबड़तोड़ चली गोलियां, देखें वीडियो

    जालंधरः दो पक्षों में खूनी टकराव, ताबड़तोड़ चली गोलियां, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): मलसियां में स्थित नई मॉडल टाऊन कालोनी में राजा और गिंदा गुट का बीच खूनी टकराव होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां चली है। गोलीबारी में चार युवक घायल हुए हैं। तीन को टांगों में गोलियां लगी हैं। जबकि एक को पेट में गोली लगी है। इन्हें हालत गंभीर होने के कारण शाहकोट सिविल अस्पताल से जालंधर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आज दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन किया गया था। इसी बीच चिट्टी वेईं के पास एक धार्मिक कुटिया के समीप पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई।

    मारपीट शुरू होने से पहले ही मौके पर पुलिस के पहुंचने से दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करीब 25 से 30 गोलियां चलाई गईं। इसी बीच दोनों पक्षों के 4 युवक हरजिंदर सिंह (29) पुत्र रेशम सिंह निवासी शाला नगर (मलसियां), अर्शदीप सिंह (25) पुत्र राज कुमार निवासी गांव फखरूवाल (शाहकोट), राजविंदर सिंह (22) पुत्र बलकार सिंह वासी मोहल्ला बागवाला शाहकोट, विनोद कुमार (23) पुत्र पप्पू वासी जैन कॉलोनी शाहकोट गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. शाहकोट गुरप्रीत सिंह गिल और थानाध्यक्ष गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि विनोद कुमार के पेट में, अर्शदीप सिंह के पैर में और राजविंदर सिंह के टांग में गोली लगी है।

    हरजिंदर सिंह भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। थानाध्यक्ष नागरा ने बताया कि पुलिस ने मौके से करीब एक दर्जन चलीं हुई गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि घायल युवकों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी घायलों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। उक्त घटना से इलाके में पूरी तरह से दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • पंजाबः उपभोक्ताओं को बड़ा झटका!, बिजली के दामों में होंगी बढ़ौतरी

    पंजाबः उपभोक्ताओं को बड़ा झटका!, बिजली के दामों में होंगी बढ़ौतरी

    चंडीगढ़ः नए वित्त वर्ष में पंजाब सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को झटका देने की तैयारी कर ली है। पावरकॉम ने खर्चों के मुकाबले कम राजस्व का हवाला देते हुए पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग (पीएसईआरसी) को वित्त वर्ष 2023-24 में बिजली दरें प्रति यूनिट 43 पैसे बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। पावरकॉम के एक उच्चाधिकारी के मुताबिक नई दरें एक अप्रैल 2023 से लागू हो सकती हैं। दलील है कि पिछले पांच साल से बिजली की दरें नहीं बढ़ी हैं, जबकि राज्य में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बाहर से महंगी बिजली एवं कोयला खरीदा जा रहा है। इस समय पंजाब में 74 लाख घरेलू और साढ़े 11 लाख कॉमर्शियल उपभोक्ता हैं। बिजली का प्रति यूनिट रेट अलग-अलग श्रेणियों में 3.49 रुपये से लेकर 6.49 रुपये तक है। घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है।    

    चालू वित्तीय वर्ष में पावरकॉम के राजस्व व खर्चे के बीच 4149 करोड़ का अंतर रहने का अनुमान है, जबकि पिछले कुछ साल का यह अंतर पहले से ही 9961 करोड़ का पेंडिंग है। इससे इस वित्तीय वर्ष के अंत तक पावरकॉम के राजस्व व खर्चे के बीच का कुल अंतर बढ़कर 14109 करोड़ हो जाएगा। इसका हवाला देते हुए पावरकॉम ने नियामक आयोग से प्रदेश में बिजली की दरे 43 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाने की मांग की है। पावरकॉम का ज्यादा खर्च महंगे दामों में बिजली खरीदने और बाहर से महंगा कोयला मंगवाने पर हुआ। चालू वित्त वर्ष में पावरकॉम अब तक 21700 करोड़ की बिजली खरीद चुका है। साल 2021 में इस समय तक पावरकॉम ने 20 हजार करोड़ की बिजली खरीदी थी। पंजाब में बढ़ती मांग के चलते पावरकॉम को बिजली भी ज्यादा खरीदनी पड़ रही है। कोयले की खरीद पर करीब 2460 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पावरकॉम इस साल अब तक 2800 करोड़ का ऋण ले चुका है।

    चालू वित्तीय वर्ष में खासतौर पर गर्मी व धान के पीक सीजन में बिजली की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए पावरकॉम ने कोयले की खरीद के लिए 500 करोड़ और बाहर से बिजली की खरीद को 2300 करोड़ का ऋण लिया है। पावरकॉम पर पहले से ही 36000 करोड़ की देनदारियां हैं। इस साल पावरकॉम ने 3200 करोड़ का कर्ज चुकता भी किया है। पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन के मुताबिक बिजली के रेट बढ़ने का ज्यादा असर औद्योगिक सेक्टर पर होगा, क्योंकि घरेलू खपतकार पहले से ही हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा ले रहा है। साथ ही पंजाब सरकार पर सब्सिडी का बोझ भी बढ़ेगा।

    चालू वित्तीय साल में सरकार की ओर से विभिन्न वर्गों को दी जा रही सुविधा के तहत बिजली सब्सिडी का 15846 करोड़ का भुगतान किया जाएगा, जो सरकार के कुल राजस्व का 14.68 फीसदी है। अब तक इस कुल सब्सिडी राशि में से 11700 करोड़ का सरकार भुगतान भी कर चुकी है। सरकार को चाहिए कि लोगों को मुफ्त में बिजली देने के बजाय सस्ती बिजली दे। इसके लिए पूर्व की सरकारों को पंजाब में प्राइवेट थर्मल लगाने के बजाय सरकारी थर्मलों की अपग्रेडेशन पर ध्यान देना चाहिए था। सरकार यही पैसा शिक्षा, सेहत व अन्य विकास कार्यों पर खर्च करे। 

  • आज का राशिफल, 05 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 05 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि मिलेगी और यदि आप किसी मुश्किल में है, तो आपको आपके भाइयों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने कुछ निजी मामले को संवेदनशील रखनी होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और बुजुर्गों का पूरा सम्मान करेंगे, उनसे किसी भी वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको  किसी कानूनी मामले में अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता होगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग कुछ नई तकनीकों को अपना सकते हैं, जिससे उनका बिजनेस और बढ़ा हो सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। धन संबंधित मामलों में आज आप आसानी से आगे बढ़ें, लेकिन यदि किसी बैंक, व्यक्ति संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी। पिताजी को आप किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बता सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप अपने कामों को समय के हिसाब से पूरा करें व आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसका आपके काम पर असर  दिखेगा। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी नई नौकरी के मिलने से पुरानी को तुरंत नहीं छोड़ना है।

    कर्क राशिफल। आज आप अपने खर्च को बहुत ही सावधानी से करें। किसी अजनबी से आज लेनदेन ना करें, नहीं तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करवा सकता है। आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आप आय से अधिक धन व्यय करें, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकता है। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कामों का नुकसान होगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।

    सिंह राशिफल। आज आपको किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचना होगा व मित्रों के सहयोग से आप कुछ बिजनेस की योजनाओं में धन लगा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे अपने किसी परिचित की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। व्यस्त जीवन जी रहे लोग साथी की बातों को समझें, नहीं तो कोई वाद-विवाद बना सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण मामले को समय रहते निपटाना होगा।

    कन्या राशिफल। आज के दिन आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपके यदि कुछ परेशानियां आ रही थी तो वह आज दूर होंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए कामों को करने का मौका मिलेगा आपा चीजों को व्यवस्थित तरीके से बना कर रखें नहीं तो कोई गलती हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले आज माता पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।

    तुला राशिफल। आज के दिन विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको व्यापार में किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ उलझनें चल रही थी, तो आज उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिलने से आपकी चिंता दूर होगी। आपका कोई मित्र आपसे मदद मांगने आ सकता है।

    वृश्चिक राशिफल। आज के दिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आप अपने खानपान की आदतों में सुधार लाएं, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपनी बातों से लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलने से आपकी काफी मुश्किलें हल होंगी। किसी कानूनी काम में आप उसकी नीति नियमों को अवश्य ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के साथ आप  कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आप किसी काम में धैर्य और साहस बनाए रखें। यदि आप  घर परिवार में चल रही उलझनों को लेकर परेशान है, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे पूरी करने में आप पूरी जी जान लगा देंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए सूझ-बूझ दिखाकर काम करने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो आपको आप किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं। व्यापारिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपकी मेहनत देखकर अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नए लोगों से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। आपको बिजनेस की आज किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करा सकता है। आपकी शैक्षणिक विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी, जो लोग कामकाज की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हे आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है।
     
    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान रखेंगे और उन्हें पूरा मान सम्मान देंगे। परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला भावुकता में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। बिजनेस में यदि कुछ योजनाएं आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो आप उन्हें फिर से शुरू कर सकते हैं। आपको किसी काम के लिए जिद नहीं करनी है, नहीं तो वह गलत हो सकता है और आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन व्यय करेंगे।

  • 60 बच्चों का पिता बनने के बाद अब चौथी शादी की तैयारी में यह शख्स…

    60 बच्चों का पिता बनने के बाद अब चौथी शादी की तैयारी में यह शख्स…

    पाकिस्तान: पाकिस्तान में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में रहने वाले सरदार हाजी जान मोहम्मद के लिए नया साल खुशियों की सौगात लेकर आया है। नए साल के मौके पर जान मोहम्मद के घर एक बच्चे ने जन्म लिया है। जान मोहम्मद का दावा है कि ये उनका 60वां बच्चा है। हाजी का कहना है कि उसके पांच बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 55 बच्चे स्वस्थ हैं। जान मोहम्मद की तीन शादीयां हो चुकी हैं और अब वह चौथी शादी की तैयारी कर रहै हैं।

    चौथी शादी के लिए लड़की की तलाश में 
    जान मोहम्मद की तीन पत्नियां हैं। 60 बच्चे होने के बाद भी जान रुकने वाले नहीं हैं। जान का कहना है कि उनकी और बच्चे पैदा करने का प्लान है। उनकी पत्नियां भी ऐसा ही चाहती हैं। इसके साथ ही वो चौथी शादी भी करना चाहते हैं। चौथी शादी के लिए वो लड़की की तलाश में हैं। 60 बच्चों की वजह से उनकी आर्थिक हालत बिगड़ती जा रही है। जान क्लीनिक से ही अपना घर चलाते हैं, लेकिन पाकिस्तान में बीते कुछ सालों में महंगाई बेतहाशा बढ़ी है। लिहाजा, उन्हें घर चलाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। जान का कहना है कि वो बच्चों का खर्चा पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

  • दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा राम कथा का आयोजन 

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा राम कथा का आयोजन 

    अम्ब के रामलीला मैदान मे 4 से 8 जनवरी  तक होगी रामकथा

    ऊना/सुशील पंडित : राम कथा का साध्वी रूपेश्वरी भारती और उनकी सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है। आज अंब के रामलीला ग्राउंड में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान एवं समूह नगर निवासियों द्वारा 4 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक रामलीला मैदान में भव्य श्री राम कथा अमृत का महा आयोजन किया जा रहा है।  कथा का वाचन करने हेतु गुरुदेव आशुतोष महाराज की शिष्या दिल्ली से साध्वी रूपेश्वरी भारती अपने समूह साध्वी चंद्र प्रभा,साध्वी नवप्रीत भारती, निर्मलज्योति भारती,हरमीत भालजी, साध्वी रेणु भारती,साध्वी परण्या भारती, स्वामी राजदीप के साथ अंब के रामलीला मैदान में पधारे हैं। इस राम कथानक आयोजन रोजाना सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा।

    वही प्रसाद के रूप में सारी संगत के लिए लंगर का वितरण किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए स्वामी सज्जानंद जी महाराज ने कहा की इस कथा का उद्देश्य यह है की प्रभु श्री राम हर व्यक्ति के सोच ,विचार , भाव व हृदय सिहासन पर विराजित हों, और कथा व्यास साध्वी सुश्री रूपेश्वरी भारती 8 जनवरी तक सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक प्रभु श्री राम जी के जीवन को समाज के समक्ष प्रसंगों के जरिए रखेंगी। जिसमें भक्त केवट का, मां शबरी,भरत मिलाप  सुंदरकांड, अयोध्या आगमन, रावण वध, जैसे  प्रसंगों के पीछे जो वैज्ञानिकता, जो समरसता का भाव है उसको रूपेश्वरी सुंदर चौपाई और भजनों के माध्यम से भक्तों के समक्ष रखेंगी।

    वहीं सजनानंद  ने बताया कि   इस संस्थान का उद्देश्य विश्व शांति, विश्व कल्याण एवम सर्वे संतु निरामय है, ताकि इस समाज में भाईचारा,प्रेम और एकता का भाव कायम रहे। उन्होंने कहा हमारे मन का ब्रह्म ज्ञान जुड़ना बहुत जरूरी है, तभी हमारा पूर्ण शरीर उस भगवान को समर्पित होगा।  इस मौके पर मुख्यातिथि पूर्व चिन्तपूर्णी के विधायक बलवीर चौधरी, बीडीसी सुनीता धीमान,इंदु धीमान नगर पंचायत चैयरमैन, शंभु लाल गोस्वामी, एडवोकेट आर भट्ठी मौजूद रहे।

  • शिवसेना बाला साहेब की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

    शिवसेना बाला साहेब की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

    शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने उना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को  जानकारी

    शुभकामनाएं शिवदत्त बोले जनता से किए हुए फायदे सरकार करें जल्द पूरे

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में शिव सेना बाला साहेब बांची अपना विस्तार कर रही है। लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है।  उसी कड़ी में शिवसेना बाला साहेब बांची ने हिमाचल प्रदेश में भी अपनी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई है बह बाखूबी से अपनी जिम्मेवारी को निभाएंगे। उन्होंने नई सरकार के गठन को लेकर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि नई सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो वायदे जनता से किए थे सरकार उन वायदों को जल्द से जल्द पूरा करे। उन्होंने कहा कि जो लोग विपक्ष में होते हैं उस समय उनके लिए बात करना बहुत आसान होता है लेकिन जब वह सत्ता में होते हैं तो वह सोच समझकर ही बोलते हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का उदाहरण भी दिया। इस मौके पर शिवसेना के नए पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

  • भारतीय बल्लेबाज हार्दिक पंड्या को लेकर गौतम गंभीर ने टीम मैनेजमेंट को चेताया

    भारतीय बल्लेबाज हार्दिक पंड्या को लेकर गौतम गंभीर ने टीम मैनेजमेंट को चेताया

    नई दिल्ली: हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में बेहतरीन जीत दर्ज की। हालांकि, भारतीय फैंस की धड़कन तब बढ़ गई जब हार्दिक पंड्या मैच में कैच लेने के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया और कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में आई। हालांकि, कुछ समय बाद हार्दिक वापस से मैदान पर दिखाई दिए। इस घटना के बाद भारत के पूर्व सलामी बैटर गौतम गंभीर ने हार्दिक पंड्या को भारत के महत्वपूर्ण खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया को उनका बैकअप ढूंढ लेना चाहिए।

    गौतम गंभीर ने एक चैनल से बातचीत के दौरान कहा,” भारत को हार्दिक पंड्या का एक बैकअप जरूर ढूंढ लेना चाहिए। अगर उसे कुछ होता है तो भारतीय टीम मुश्किल में पड़ सकती है। पंड्या सचमुच शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को खिताब जिताया। उन्होंने वह हर चीज की जो उनसे भारतीय टीम के लिए करने के लिए कहा गया।”

    गंभीर ने आगे कहा,” जब टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत पर दबाव था तब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 33 गेंदों में 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। मुझे लगता है कि वह टीम के एक्स फैक्टर हैं और मुझे उम्मीद है कि वह और खिलाड़ियों को भी एक्स फैक्टर बनाने की कोशिश करेंगे। इस टीम में बहुत युवा हैं , वे निडर हैं। टी20 क्रिकेट में आप इसी तरह के खिलाड़ियों को देखना चाहते हैं।”

    गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा,” भारत को हार्दिक पंड्या का एक बैकअप जरूर ढूंढ लेना चाहिए. अगर उसे कुछ होता है तो भारतीय टीम मुश्किल में पड़ सकती है. पंड्या सचमुच शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को खिताब जिताया. उन्होंने वह हर चीज की जो उनसे भारतीय टीम के लिए करने के लिए कहा गया.”

  • लव ने मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में जीता काँस्य पदक

    लव ने मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में जीता काँस्य पदक

    ऊना /सुशील पंडित : जिला ऊना के लव कौडल ने नेशनल मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता 21 से 26 दिसंबर तक झारखंड के रांची में आयोजित की गई थी।  चंडीगढ़ के पिंजौर में  राज्य प्रतियोगिता में लव ने गोल्ड मेडल हासिल किया और इसके बाद झारखंड में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में काँस्य पदक हासिल किया। ऊना पहुंचने पर लव का बहुत जोर शोर से स्वागत किया गया। इससे पहले कांगड़ा में हुई यूनियन मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है।

    लव के पिता राजेश व माता उषा उसकी उपलब्धि से बहुत खुश है। लव के बॉक्सिंग कोच संदीप ने उनको बधाई दी है। संदीप ने कहा कि लव ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम ऊंचा किया है। लव की इस जीत के लिए बाबा अमरजोत बेदी ने बधाई दी है। इसके अलावा जिला ऊना के डीएसओ चंद्रमोहन और ऊना कॉलेज के डीपी डॉक्टर विनोद ने भी लव की इस जीत पर उन्हें मुबारकबाद दी है।