Blog

  • राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की वीर नारियों को किया सम्मानित

    राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की वीर नारियों को किया सम्मानित

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय सेना ने जिला ऊना में जिला सैनिक कल्याण के सहयोग से आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। यह जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट एसके कालिया ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन वजरा कोर के तत्वाधान में एरो ब्रिगेड की ओर से 15मैक इन्फैंट्री रैजिमेंट द्वारा किया गया। 

    उन्होंने बताया कि आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य वीर नारियों, विधवाओं और पूर्व सैनिकों से जुड़ना है तथा उन्हें सभी प्रासंगिक पेंशन लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाने साथ-साथ स्थानीय प्रशासन व सैन्य अधिकारियों के साथ समन्वय करके शिकायत निवारण में सहायता करना है।
    एसके कालिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 18 वीर नारियों को उनके पतियों द्वारा राष्ट्र की रक्षा करते हुए कत्र्तव्य के पालन मंे ंसर्वोच्च बलिदान देने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी और 15 मैक इन्फैंट्री रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल जय कुमार मिश्रा ने यूआरसी, पेंशन व ईसीएचएस प्रलेखन के संबंध में नई आॅनलाईन पेंशन प्रणाली (स्पर्श) पोर्टल बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

    इस अवसर पर 15 मैक इन्फैंट्री रेजिमेंट से लेफ्टिनेंट कर्नल जय कुमार मिश्रा, सूबेदार संजीव कुमार सहित भारतीय सेना के सैनिक  व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेे।

  • पंजाबः मोबाइल शॉप पर लुटेरों ने चलाई गोली, दुकान मालिक घायल

    पंजाबः मोबाइल शॉप पर लुटेरों ने चलाई गोली, दुकान मालिक घायल

    लुधियाना: शहर थाना सलेम टाबरी के अधीन आते गांव हुसैनपुरा में आज मोबाइल की दुकान पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने दावा बोल दिया। इस दौरान उक्त लुटेरों ने मोबाइल मालिक दीपक कुमार को लूटने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार निर्डर होकर लुटेरों का जमकर मुकाबला। इस दौरान लुटेरों में से एक लुटेरे ने दुकानदार पर गोली चला दी।

    वारदात दौरान दुकान मालिक दीपक कुमार के टांग में लगी। इस वारदात को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम के समय में तीन बाइक सवार लुटेरे दुकान के बाहर आकर रुके। इनमें से एक लुटेरा बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि उक्त दो लुटेरे दुकान के अंदर गए और पिस्टल के बल पर दीपक को लूटने की कोशिश की। इस दौरान जब दीपक ने उनका मुकाबला किया तो एक व्यक्ति ने गोली चला दी। 

    वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं वारदात दौरान घायल दीपक कुमार को डीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। 

  • जालंधरः लतीफपुरा मामले की प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान रोबिन सांपला को मिली जान से मारने की धमकी, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष रोबिन सांपला को जान से मारने की धमकी मिली है। मामले की जानकारी देते हुए श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष रोबिन सांपला ने बताया कि आज सर्कट हाउस में एससी कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला लतीफपुरा मामले को लेकर प्रैस वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति का धमकी भरा फोन आया।

    सांपला ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने फोन पर कहा ‘तेनु पहला वी सबक सिखाया सी, हूण फिर त्यार रह।’ रोबिन रोबिन ने बताया कि इस घटना दौरान डीसीपी जगमोहन भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने डीसीपी को भी स्पीकर ऑन करके मामले को लेकर अवगत करवाया। जिसके बाद डीसीपी जगमोहन सिंह ने तुरंत इस बारे में फोन कॉल ट्रेस करने के लिए पुलिस टीम को कहा। सांपला ने बताया कि डीसीपी जगमोहन ने उक्त नंबर की जांच शुरू कर दी है। 

    इस दौरान उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को भी उनको धमकी मिली थी। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोगों ने उनका पीछा किया था जिसकी सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आ गईं हैं। जिसमें अज्ञात व्यक्तियों उन्हें धमकी देते हुए कहा कि यही है ’सांपला, ठोक दे इसे।’ रोबिन ने बताया कि इस मामले को लेकर भी वह थाने में शिकायत दर्ज करवा चुके है। वहीं आज के मामले को लेकर भी उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। बता देंकि पिछले काफी समय से पंजाब में वीआईपी लोगों को धमकी भरे फोन आ रहे है। हाल ही में जालंधर के हिंदू नेता को भी कुछ दिन पहले ही धमकी भरा फोन आया था। 

  • जालंधरः छीना झपटी और चोरी की वारदातों के मामले में 2 गिरफ्तार, एक्टिवा सहित 3 मोटरसाइकिल बरामद

    जालंधरः छीना झपटी और चोरी की वारदातों के मामले में 2 गिरफ्तार, एक्टिवा सहित 3 मोटरसाइकिल बरामद

    जालंधर/हर्ष कुमारः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने चोरी और छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान कृष्णकांत कृष्णा पुत्र मनोज दुबे निवासी उपकार नगर और साहिल पुत्र अशोक कुमार निवासी लाडोवाली रोड नवीं बारादरी के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि वह और उनकी टीम गश्त के दौरान काजी मंडी चौक के पास मौजूद थी।

    इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली की कृष्णकांत और साहिल चोरी की एक्टिवा को बेचने की आड़ में घूम रहे हैं। उसी दौरान नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को चोरी की एक्टिवा के साथ काबू कर लिया। पुलिस जांच में आरोपियों के कब्जे से 3 और मोटरसाइकिल चोरी के बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है, ताकि आरोपियों से चोरी की वारदातों के और भी खुलासे हो सके कि इससे पहले वह कहां-कहां वारदातों को अंजाम दे चुके है।

  • चीन में कहर मचाने वाले कोरोना के इस वैरिएंट ने दी भारत में दस्तक, 3 मरीजों की हुई पुष्टि 

    चीन में कहर मचाने वाले कोरोना के इस वैरिएंट ने दी भारत में दस्तक, 3 मरीजों की हुई पुष्टि 

    नई दिल्लीः चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ओमिक्रोन के सब वैरिएंट बीएफ.7 के तीन मामले भारत में भी सामने आए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र ने भारत में बीएफ.7 के पहले मामले का पता लगाया था। उन्होंने कहा कि अब तक गुजरात से दो मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा से एक मामला सामने आया है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कोविड समीक्षा बैठक में विशेषज्ञों ने कहा कि हालांकि अब तक कोविड मामलों की संख्या में समग्र वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन मौजूदा और उभरते स्वरूपों पर नज़र रखने के लिए निरंतर निगरानी की आवश्यकता है।

    चीन में इसी सब वैरिएंट ने बढ़ाए मामले

    सूत्रों के अनुसार, चीन के विभिन्न शहर वर्तमान में कोविड के अत्यधिक संक्रामक वैरिएंट ओमीक्रॉन, ज्यादातर बीएफ.7, की चपेट में हैं, जो बीजिंग में फैलने वाला मुख्य वैरिएंट है। इसी के कारण चीन में कोविड संक्रमण के मामलों में व्यापक उछाल आया है। 

    BF.7 खतरनाक क्यों है?

    बीएफ.7 ओमिक्रोन के वैरिएंट बीए.5 का सब वैरिएंट है और इसमें संक्रमण की व्यापक क्षमता होती है और इसकी इनक्यूबेशन अवधि कम होती है और इसमें पुन: संक्रमण पैदा करने या उन लोगों को भी संक्रमित करने की उच्च क्षमता होती है, जिन्हें टीका लगाया जा चुका है। यह अमेरिका, ब्रिटेन और बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस और डेनमार्क जैसे यूरोपीय देशों सहित कई अन्य देशों में पहले ही पाया जा चुका है।

    चीन से आने वालों की जांच शुरू

    चीन में कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए भारत सरकार एक्शन मोड में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन से आने वालों की एयरपोर्ट पर जांच करने को कहा है। अब चीन से आने वाले लोगों की जांच की जाएगी। मंत्रालय ने अधिकारियों को इससे जुड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्र ने बताया है कि देश में अभी 10 अलग-अलग कोरोना के वैरिएंट हैं, इसमें सबसे ताजा वैरिएंट BF.7 है। इसी के साथ देश में कहीं-कहीं डेल्टा वैरिएंट भी देखने को मिल रहा है।

  • पंजाबः कानून व्यवस्था को लेकर DGP गौरव यादव ने जारी किए आकंड़े

    पंजाबः कानून व्यवस्था को लेकर DGP गौरव यादव ने जारी किए आकंड़े

    चंडीगढ़: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने देशभर में कानून व्यवस्था स्थिति के आंकड़े शेयर किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर के बताया कि कानून व्यवस्था के मामले में पंजाब अव्वल से सिर्फ एक कदम पीछे है। यानि आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में कानून व्यवस्था पुरे देश में सिर्फ एक प्रदेश को छोड़ कर सबसे अच्छी और पायदार है।

    उन्होंने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था साल दर साल बेहतर करने के लगातार प्रयास किए जा रहें हैं। जिसके लिए प्रदेश की जनता पूर्ण सहयोग दे रही है। राज्य के पुलिस प्रमुख यादव के मुताबिक एक सर्वेक्षण में सिर्फ गुजरात का आंकड़ा ही पंजाब से ऊपर है बेशक पंजाब दूसरे स्थान पर लेकिन आंकड़ों में नामात्र ही अंतर है।

  • जालंधरः 100 लीटर लाहन के साथ एक गिरफ्तार

    जालंधरः 100 लीटर लाहन के साथ एक गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना बिलगा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 लीटर लाहन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुरुदयाल सिंह पुत्र नानक सिंह निवासी गांव बुरज हसन, बिलगा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी महेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई अनवर मसीह पुलिस ने पुलिस पार्टी सहित सतलुज दरिया के पास से चल रही शराब की भठ्ठी से 100 लीटर लाहन बरामद की और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • द रॉयल वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल अब जाना जाएगा ‘इनोसेंट हार्ट्स स्कूल’ के नाम से

    द रॉयल वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल अब जाना जाएगा ‘इनोसेंट हार्ट्स स्कूल’ के नाम से

    जालंधर/विजय: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तहत चलाए जा रहे इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के नूरपुर,  पठानकोट रोड  पर स्थित द रॉयल वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल अब से इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के नाम से जाना जाएगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा प्रमाणित करने के बाद यह घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिभाशाली अध्यापकों की अगुवाई में चल रहे इस स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए अनेक गतिविधियाँ करवाई जाती हैं। ‌

    इस स्कूल में प्री प्राइमरी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थी पढ़ते हैं जिसमें 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए  कॉमर्स, तथा ह्यूमैनिटीज़ स्ट्रीम शामिल हैं। इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने इस उपलब्धि पर समूह स्टाफ सदस्यों को बधाई दी तथा कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप सदैव प्रयासरत  है।

  • पंजाबः खैहरा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार का किया घेराव 

    पंजाबः खैहरा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार का किया घेराव 

    उधर, 15 दिनों में सरकार से 97 करोड़ रुपए की वसूली करने के आदेश जारी

    कपूरथला: भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने आप सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने आप सरकार का घेराव करते हुए पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल परोहित को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने गुजरात और हिमाचल चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए खर्च की वसूली का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के सरकारी खजाने से सैकड़ों करोड़ रुपए गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विज्ञापनों पर खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि दूर के राज्यों की तो बात ही क्या, सरकार के पास अपनी पार्टी के राजनीतिक प्रचार के लिए कहीं भी पैसा खर्च करने का प्रावधान नहीं है। 

    बता देंकि बीते दिन ही दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा झटका दिया है। आप पर सरकारी की आड़ में राजनैतिक लाभ के लिए प्रकाशित और प्रसारित विज्ञापनों के मद में बकाया 97 करोड़ रुपये के भुगतान करवाने का मुख्य सचिव को निर्देश दिया है। आदेश में 15 दिनों के अंदर सरकारी खजाने में यह राशि जमा करवाने को कहा है। मामला सार्वजनिक होने पर भाजपा और कांग्रेस आप पर हमलावर है। जबकि आप ने उपराज्याल ने आदेश को गैर-कानूनी करार दिया है।

    उपराज्यपाल ने 2015 के सुप्रीम कोर्ट 2016 के दिल्ली उच्च न्यायालय और 2016 के सीसीआरजीए के तहत आया है। आम आदमी पार्टी पर आप सरकार की ओर से कथित तौर पर उल्लघन के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप है कि राजनीतिक फायदे के लिए सरकारी की आड़ में राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित किए गए। इसे सरकारी धन की हेराफेरी होने के साथ साथ सर्वोच्च और उच्च न्यायालय की अवमानना का मामला बताया गया है।

  • पंजाब : बिजली मंत्री ने स्कूल और अस्पताल को लेकर जारी किए आदेश

    पंजाब : बिजली मंत्री ने स्कूल और अस्पताल को लेकर जारी किए आदेश

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के स्वास्थ्य और शिक्षा के मानक को विश्व मानक बनाना मुख्य एजेंडा है। आज यहाँ अहम फ़ैसला लेते हुये बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ ने हुक्म जारी किये हैं कि किसी भी सरकारी स्कूल या अस्पताल का बिजली कनैकशन नहीं काटा जायेगा।

    बिजली मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की तरफ से स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा किये गए क्रांतिकारी सुधारों की तजऱ् पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर के अधिकारी ने अपने स्तर पर सरकारी स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थान का बिजली कनैकशन काटा तो उसके  खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जायेगी।

    जि़क्रयोग्य है कि पिछले दिनों एक जे.ई. स्तर के अधिकारी ने कपूरथला जिले में अपने स्तर पर निजी कारणों से 7 सरकारी स्कूलों का बिजली कनैकशन काट दिया था। जिसके खि़लाफ़ कार्यवाही करके उसे पहले ही मुअत्तल कर दिया गया था और चार्जशीट भी जारी कर दी गई है। यदि भविष्य में किसी भी अधिकारी ने ऐसा करने की कोई लापरवाही की तो उसके खि़लाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जायेगी।