Blog

  • Haryana News: Mercedes लूट मामले में Punjab के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: Mercedes लूट मामले में Punjab के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला में पुलिस ने मर्सिडीज कार लूट मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच-26 ने पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज और डीसीपी क्राइम अमित दहिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को मढ़ावाला बस स्टैंड से पकड़ा गया। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय सुखजीत सिंह उर्फ साबी निवासी होशियारपुर और 29 वर्षीय सुखबीर सिंह उर्फ सुखी निवासी किरतपुर, रूपनगर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि साबी पर पहले से 8 और सुखी पर 4 मामले दर्ज हैं। दोनों पंजाब और हिमाचल में वांछित थे।

    पुलिस ने बताया कि आरिफ शेख ने शिकायत दी थी कि वह एक जुलाई को मर्सिडीज कार से पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित फूड मार्केट से मोहाली जा रहा था। सेक्टर-3 के पीर बाबा के पास दो युवकों ने उनकी कार रोकी। वे जबरन कार में बैठ गए और पिंजौर-नालागढ़ की तरफ ले गए। रास्ते में उन्होंने कार, दो मोबाइल, एक घड़ी और सोने की चेन लूट ली। 2 जुलाई को थाना सेक्टर-5 में केस दर्ज हुआ। मामले की जांच क्राइम ब्रांच-26 को सौंपी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सुरागों की मदद से 7 जुलाई को दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। अदालत ने उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस लूटी गई संपत्ति की बरामदगी और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

    डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने स्पष्ट कहा कि “पंचकूला को अपराध मुक्त बनाना केवल हमारा लक्ष्य नहीं, बल्कि जनसंकल्प है। जो भी समाज की शांति को भंग करेगा, वह कानून की गिरफ्त से नहीं बच सकेगा, चाहे वह कितना भी संगठित या शातिर क्यों न हो।” डीसीपी ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा, “यदि किसी को अपराध या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी है, तो वे 8146630006 पर बेझिझक संपर्क करें। उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।” पिछले कुछ दिनों में पंचकूला पुलिस ने लगातार अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोला है। थाना, चौकी और क्राइम ब्रांच स्तर की संयुक्त कार्रवाई से अपराधियों की कमर टूटती नजर आ रही है। मर्सिडीज लूटकांड की इस बड़ी सफलता से पुलिस की मुस्तैदी और जनता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता एक बार फिर साबित हुई है।

  • Punjab News: फर्जी कॉल सेंटर में पुलिस की रेड, 6 गिरफ्तार, 20 हजार डॉलर की मारी ठगी, देखें वीडियो

    Punjab News: फर्जी कॉल सेंटर में पुलिस की रेड, 6 गिरफ्तार, 20 हजार डॉलर की मारी ठगी, देखें वीडियो

    मोहालीः डस्ट्रियल एरिया, फेस 8-बी में अवैध रूप से चल रहे कॉल सेंटर में पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने कॉल सेंटर से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को कॉल सेंटर की ओर से ठगी मारने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेड की। पुलिस जांच में सामने आया है कि अब तक आरोपी 338 पीड़ितों से करीब 20 हजार डॉलर वसूल चुके है। इस अवैध कॉल सेंटर को रॉहित माहेरा नाम व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था। यह सेंटर लगभग 8 से 10 दिन पहले ही शुरू किया गया था।

    इतने कम समय में ही गैंग लगभग 20,000 डॉलर की धोखाधड़ी कर चुका था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रॉहित माहेरा पुत्र सुभाष कुमार निवासी लुधियाना, अन्वर रेडरिक्स पुत्र विल्फ्रेड निवासी गोआ, हाल जीरकपुर, सोमदेव पुत्र दोबासीस निवासी कोलकाता, हाल जीरकपुर, बुद्धा भूषण कमले पुत्र साहिब निवासी पुणे, हाल जीरकपुर, एथनी गोम्स पुत्र रेसमी निवासी कोलकाता, हाल जीरकपुर और जीतेंद्र कुमार पुत्र दविंदर निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 6 लैपटॉप, 3 मोबाइल सहित अन्य डिजिटल सबूत बरामद किए गए है। आरोपियों ने विदेशी नागरिक महिला को गूगल ऐड के जरिए अपने जाल में फंसाते थे।

    जिसके बाद झूठे संदेश और पॉपअप के माध्यम से वह लोगों को बताते थे कि उनके कंप्यूटर या लैपटॉप में तकनीकी खामी आ गई है। जिसके बाद फिर उनसे अपने नंबरों पर कॉल कराई जाती थी, व्यक्तियों से एंटीवायरस या सिस्टम अपडेट का नाम देकर ऐप्पल या वॉलमार्ट गिफ्ट कार्ड खरीदने को कहा जाता था, जिसके कोड लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की जाती थी। इस कॉल सेंटर का मास्टरमाइंड एल्क्स नाम का व्यक्ति है, जो फिलहाल फरार चल रहा है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है। आरोपियों की बैंक लेन-देन और डेटा की जांच की जा रही है और अन्य भी पीड़ितों की पहचान की जा रही है।

  • Punjab News: साढ़े 3 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में 3 दिन बाद पुलिस के हाथ खाली, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: साढ़े 3 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में 3 दिन बाद पुलिस के हाथ खाली, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में जमालपुर के इलाके मास्टर कॉलोनी में रविवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर खेल रहे साढे 3 साल के बच्चे को तेज़ रफ्तार बाइक चालक ने चपेट में ले लिया। घटना में घायल बच्चे को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने डीएमसी अस्पताल रैफर कर दिया। सोमवार देर रात बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिवार ने आरोप लगाए है कि अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन उससे आगे कोई कार्रवाई नहीं की।

    परिवार ने आरोप लगाए है कि पुलिस उन्हें कह रही है कि आरोपी को वह जाकर देखकर आए कि वह घर पर है या नहीं है। परिवार का कहना हैकि यह काम पुलिस का है। पीड़ित परिवार ने आरोपी को गिरफ्तार करके सख्त से सख्त सजा दिलाने की अपील की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि रविवार को उनका बच्चा खेल रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक पर सवार नाबालिग ने उनके बच्चे को रौंद दिया। घटना के दौरान बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बजाये वह बहस करता हुआ मौके से फरार हो गया।

    पीड़ित पिता दीपक कुमार ने बताया कि वह नगर निगम में बतौर सफाई सेवक तैनात है। उसके परिवार में पत्नी और इकलौता बेटा चिराग था। रविवार की रात करीब 10:00 बजे उसकी पत्नी व बेटा खाना खाने के बाद घर के बाहर सैर कर रहे थे। तभी चिराग पड़ोस में रहने वाले बच्चों के साथ खेलने लगा। जिस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक आया और चिराग को बुरी तरह से घायल करके फरार हो गया।

    इसके बाद उक्त बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो है वह उन्हें गाली गलौज करने के बाद वहां से भाग गया। पीड़ित परिवार ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिराग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में थाना जमालपुर की पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर जमालपुर थाने के एसएचओ का कहना है कि एफआईआर दर्ज की गई है। इलाके से सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नूरमहल स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे। दरअसल, आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से शामिल हुए। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया सहित कई भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।


    जिसके बाद 3:30 के करीब मुख्यमंत्री नायाब सैनी स्वामी मोहनदास आश्रम में पहुंचे। जहां पर चल रहे समागम में उन्होंने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु को पूजा जाता है। वहीं गुरु को पूजने के दौरान एक हमें संकल्प लेना चाहिए। हर व्यक्ति अपने गुरु के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं, ताकि वातावरण शुद्ध हो सके, यही नीति देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी है।

    मीडिया द्वारा पूछे गए एसवाईएल के सवाल और हरियाणा में हुए प्रिंसिपल की हत्या के सवाल को लेकर वह चुप्पी साध कर मौके से चले गए। इस दौरान रवनीत बिट्टू ने गुरु पूर्णमा पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज नूरमहल में भारी संख्या में लोग दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पर पहुंचे। जहां लोगों ने भारी उत्साह देखने को मिला। गुरु पूर्णिमा के दिन पंजाब को रंगला पंजाब बनाने की अरदास की गई। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ-साथ पंजाब के लिए खुशहाली मांगने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी पहुंचे है।

    वहीं रवनीत बिट्टू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज गुरु पर्व का महत्व है। इस दौरान बिट्टू ने पंजाब वासियों को बधाई दी। वहीं दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पर भारी संख्या में संगत पहुंची और लोगों में भारी उत्साह देखकर बिट्टू हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि आज वह हैरान हैकि सब इस रूहाणी जगह पर आकर गुरु के रंग में रंग गए। इस महत्व के दौरान उन्होंने पंजाब को रंगला पंजाब बनाने की अरदास की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी पंजाब में अमन शांति बनाए रखने की अपील की।

  • Punjab News: इस इलाके में नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार प्रशासन द्वारा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज कोट खालसा इलाके में नशा तस्कर का घर प्रशासन द्वारा धवस्त किया गया। तस्कर की पहचान सौरव प्रताप उर्फ सनी के रूप में हुई है। सन्नी के घर पर नगर निगम और पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की है। सनी पर 25 से अधिक मामले दर्ज हैं और वह 2009 से नशे की दुनिया में सक्रिय है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है।

    कमिश्नर ने बताया कि 2025 की शुरुआत से अब तक 668 नए मामले दर्ज किए गए हैं और लगभग 1300 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 73 वाहन, 2 करोड़ 52 लाख रुपये की ड्रग मनी, किलो हेरोइन और लाखों गोलियां, टैबलेटें, इंजेक्शनों की बरामदगी भी हुई है। सौरव प्रताप का परिवार भी नशे के गैरकानूनी कारोबार में लिप्त था। घर को म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के आदेश से तोड़ा गया।

    पुलिस ने इस इलाके के युवाओं से बात करके यह संदेश दिया कि ड्रग मनी से बने मकानों का अंत इस तरह होता है। सनी के खिलाफ होशियारपुर, बठिंडा, मानसा, नाभा और अन्य शहरों में भी एनडीपीएस और डकैती संबंधी कई मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई अमृतसर में ड्रग विरोधी मुहिम के दौरान हुई दसवीं तोड़फोड़ है। पुलिस ने इस अभियान को नशों के खिलाफ युद्ध बताते हुए कहा कि यह अभियान और भी तेजी से चलेगा।

  • Punjab News: टैक्सी चालकों ने की हड़ताल, Uber Company को दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: टैक्सी चालकों ने की हड़ताल, Uber Company को दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में उबर के किराए बढ़ाने के खिलाफ टैक्सी चालकों द्वारा विरोध किया जा रहा है। दरअसल, आज टैक्सी चालकों द्वारा हड़ताल की गई। इस मामले को लेकर टैक्सी चालकों के प्रधान कुनाल शर्मा ने कहा कि यह हड़ताल इंटरनेशल कंपनी द्वारा शोषण करने को लेकर की गई। प्रधान ने कहा कि उबर के साथ बायकाट किए जाने को लेकर आज विरोध किया जा रहा है। उबर कंपनी 42 से 100 रुपए तक राइड ले रहे है, जिनकी कोई वेल्यू नहीं है। प्रधान का कहना है कि उनकी गाड़ियों की इतनी कीमत भी नहीं है।

    वहीं ई-रिक्शा में भी सवारी से 200 रुपए लिए जाते है, अगर सालम किया जाए तो 250 रुपए सवारी से लिए जाते है। टैक्सी चालकों का कहना हैकि वह घर तक सवारी को छोड़कर आते है, लेकिन इन कंपनियों के कारण अब सवारी 60 से 100 रुपए दे रही है। उन्होंने कहा कि इतने रुपए में टैक्सी गाड़ियों का खर्चा भी पूरा नहीं होता। ऐसे में प्रधान ने मुख्यमंत्री मंत्री भगवंत मान से सरकारी कंपनी को लाने की मांग की गई है।

    उनका कहना हैकि सरकारी कंपनी को पंजाब में लाया जाए और वह उसका समर्थन भी करेंगे, लेकिन उबर-कंपनी का बायकाट किया जाए। दिल्ली सहित अन्य राज्यों में भी उबर का बायकाट किया गया है। प्रधान ने कहाकि भारत नगर चौक में सभी इकट्ठे होकर डीसी को उबर के खिलाफ मांग पत्र देने जा रहे है। इस दौरान उन्होंने कंपनी को चेतावनी देते हुए कहा कि एक माह तक अगर यह बंद नहीं किया गया तो वह उनके खिलाफ चक्का जाम करेंगे। वहीं बला-बला एप्प को लेकर कहा कि जल्द उसके खिलाफ भी प्रदर्शन किया जाएगा।

  • Haryana News: संतुलन बिगड़ने के चलते Highway पर पलटी पिकअप गाड़ी, चालक घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: संतुलन बिगड़ने के चलते Highway पर पलटी पिकअप गाड़ी, चालक घायल, देखें वीडियो

    पंचकुलाः गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब के नजदीक यमुनानगर हाईवे पर बाइक सवार को बचाते समय पिकअप के हादसाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। हादसे में पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें पिकअप गाड़ी के ड्राइवर को चोटे आई हैं जिसे पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें डायल 112 से कॉल आई थी कि पिकअप गाड़ी पलट गई है। जब मौके पर जाकर जांच की गई तो पता चला कि एक बाइक को बचाते हुए गाड़ी हादसाग्रस्त हुई है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने माई चौक से अलीपुर जाना था, लेकिन गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के चलते गुरुद्वारा साहिब श्री नाडा साहिब के पास यमुनानगर हाईवे पर पलट गई। इस दौरान ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं जिसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: Guru Nanak Mobile पर GST विभाग की Raid, लोगों ने की दुकानें बंद, भारी हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: Guru Nanak Mobile पर GST विभाग की Raid, लोगों ने की दुकानें बंद, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट में जीएसटी विभाग ने गुरु नानक मोबाइल की दुकान पर दबिश दी। जीएसटी विभाग की दबिश को लेकर अन्य दुकानदारों में रोष पाया गया। जिसके बाद दुकानदारों द्वारा दुकाने बंद करके विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दुकानदारों ने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें साथ यह धक्का ना किया जाए।


    दुकानदारों ने कहा कि आज उनकी सहनशक्ति खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि वह एसोसिएशन के साथ मीटिंग करके एक बार फिर से विचार करेंगी। इस दौरान अगर उनकी प्रशासन के साथ सहमति नहीं बनी तो वह जल्द दुकानें बंद करके प्रदर्शन करेंगे। दुकानदारों का कहना हैकि व्यापारी पहले से काफी परेशान है। वहीं विभाग द्वारा अचानक दुकानों में आकर दबिश दी जा रही है।

    उन्होंने कहा कि पहले दुकानदारों से इस दबिश को लेकर मना किया गया था, लेकिन अब अचानक दुकानों पर जीएसटी विभाग द्वारा दबिश दी गई। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर इस तरह से लगातार विभाग द्वारा दबिश दी गई तो वह जल्द दुकानें बंद करकें चाबियां प्रशासन को दे देंगे। उनका कहना हैकि अगर किसी दुकानदार को लेकर उनके पास सूचना है तो उसे बुलाकर विभाग द्वारा बात की जाए, लेकिन दुकान पर आकर दबिश देना निंदनीय है।

  • Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर महिला की हत्या, दो घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर महिला की हत्या, दो घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में लड़ाई झगड़े और हत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला में जमींदारों ने दलित परिवारों पर हमला किया और एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं 2 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि जमींदारों ने दलित परिवार की जमीन पर कब्जा कर लिया था, जमींदारों और दलित परिवारों के बीच साढ़े 4 एकड़ जमीन को लेकर विवाद था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

    जानकारी मुताबिक, फिरोजपुर में एक दलित परिवार की जमीन के मालिकाना हक को लेकर जमींदारों के बीच उनका विवाद चल रहा था और आज जैसे ही दलित महिलाएं खेतों को पानी लगाने गईं तो जमींदारों ने अपने अन्य साथियों को लाकर उन पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला की गर्दन रस्सी से कट गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कश्मीरो बाई के रूप में हुई है, जबकि 2 अन्य महिलाओं को भी गंभीर चोटें आईं हैं जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

    पीड़ित गुरमीत कौर व अन्य ने बताया कि साढ़े 4 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और जमींदार परिवार जबरदस्ती वहां कब्जा करना चाहता है, जिसे लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। जमींदार ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर परिवारों पर उस समय हमला किया जब उनके पुरुष काम पर गए हुए थे और महिलाएं खेत में पानी लगाने गई थी। जब महिलाओं ने जमीदारों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने महिलाओं पर ही हमला कर दिया। उन्होंने कश्मीरों भाई की गला रेतकर हत्या कर दी, जबकि 2 अन्य महिलाओं पर भी हमला किया जो गंभीर रूप से घायल हैं।

    एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि हत्या के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Mumbai News: 13 वर्षीय मंदबुद्धि युवती से रेप के आरोपी आईआईटी छात्र की जमानत खारिज

    Mumbai News: 13 वर्षीय मंदबुद्धि युवती से रेप के आरोपी आईआईटी छात्र की जमानत खारिज

    ठाणेः ठाणे सत्र न्यायालय ने आईआईटी खड़गपुर के तृतीय वर्ष के छात्र अद्वैत उदय खोचरे की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उसे 10 जून को एक 13 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और कथित कृत्य को रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय की अध्यक्षता कर रहे न्यायाधीश डी.एस. देशमुख ने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत मौजूद हैं जो दर्शाते हैं कि उसने जानबूझकर यह कृत्य किया।

    आदेश की प्रति में कहा गया है कि जांच अधिकारी द्वारा जमा की गई पेन ड्राइव में नाबालिग पीड़िता के साथ आरोपी द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न का एक वीडियो है, जिसे आरोपी ने खुद रिकॉर्ड किया था। फिर उसने यह वीडियो अपने दोस्त सनी कांबले को भेजा, जिसने बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी।

    आगे कहा गया है कि वीडियो देखने के बाद, पुलिस पीड़िता के घर गई क्योंकि मानसिक रूप से बीमार लड़की ने अपनी मां को घटना के बारे में नहीं बताया था। वीडियो देखने के बाद, पीड़िता की मां ने पीड़ित लड़की की पहचान अपनी बेटी के रूप में की और बाद में शिकायत दर्ज कराई। जमानत अर्जी पर सुनवाई के समय, पेन ड्राइव को लैपटॉप पर चलाया गया जिसमें यौन शोषण की घटना साफ देखी जा सकती है। आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत मौजूद हैं। उसने जानबूझकर पीड़ित बच्ची की मानसिक बीमारी का फायदा उठाया।पीड़ित बच्ची का परिवार फुटपाथ पर रहता है और पीड़ित बच्ची भीख मांगती थी। संभावना है कि आवेदक उन पर दबाव या लालच दे रहा हो। इसलिए, मुझे लगता है कि यह आरोपी को जमानत देने का उपयुक्त मामला नहीं है,” अदालत ने कहा।

    अभियोजन पक्ष के अनुसार, अद्वैत ने कथित तौर पर 13 वर्षीय नाबालिग पीड़िता की मानसिक बीमारी का फायदा उठाया। उसने कथित तौर पर उसे बहला-फुसलाकर नए कपड़े दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। फिर उसने कथित तौर पर उसे अपने कमरे में बंद कर दिया और उसका यौन उत्पीड़न किया। अद्वैत ने कथित तौर पर इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया और अपने दोस्त सनी कांबले को दिखाया।

    इस बीच, अद्वैत ने इस आधार पर जमानत के लिए आवेदन किया कि वह निर्दोष है और उसे मामले में झूठा फंसाया गया है। आदेश की प्रति में उल्लिखित जमानत आवेदन की सामग्री में लिखा है, “उसके अनुसार, वह परिस्थितियों का शिकार है। वह एक आईआईटी छात्र है। उसका मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया गया है, और मामले की जांच पूरी हो चुकी है। उसके दोस्त सनी ने कुछ शरारत की है और उसे इस मामले में झूठा फंसाया है। वह नियम और शर्तों का पालन करने के लिए तैयार है।”