Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Punjab News: बच्चे की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, दलित समाज मे रोष

    Punjab News: बच्चे की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, दलित समाज मे रोष

    अमृतसर: जिले के निजामपुरा में बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है, जहां पंचायत में बच्चे की इतनी बुरी तरह पिटाई की गई कि उसके सिर पर टांके लगाने पड़े। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वीडियो में साफ तौर पर दिखाया गया है कि कैसे एक छोटे बच्चे की पिटाई की जा रही है। बच्चा दलित परिवार से ताल्लुक रखता है, जिसके चलते दलित समुदाय में रोष व्याप्त है।

    इस मौके पर एक दलित नेता का वीडियो सामने आया है वह कह रहे हैं कि छोटे बच्चे की पिटाई होने के बाद पीड़ित परिवार न्याय मांगने थाने गया था, लेकिन वहां उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। इस संबंध में उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए, अन्यथा सभी दलित संगठन एकजुट होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

    डीएसपी बलराज सिहं ने जानकारी देते हुए बताया कि निजामपुरा से एक मामला सामने आया है, जिसमें बच्चे की पिटाई है, कानून के तौर पर कार्रवाही की जाएगी। जांच की जा रही है और जो भी इस मामले मे दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News : सरपंच ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, रिश्वत मांगने वाली Audio की Viral

    Punjab News : सरपंच ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, रिश्वत मांगने वाली Audio की Viral

    पठानकोट : अक्सर राजनीति में विपक्षी पार्टियां लोगों को अपने पक्ष में करने के लिए सत्ताधारी पार्टी पर आरोप लगाती रहती हैं और ऐसा ही कुछ पठानकोट जिले के जांगला गांव में देखने को मिल रहा है। जहां कांग्रेस सरपंच ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस राजनीति से प्रेरित होकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दे रही है, जिसका एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है।

    जिसमें पुलिसकर्मी सरपंच से पैसे मांगते हुए सुनाई दे रहा है। इस अवसर पर सरपंच ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है वह राजनीति से प्रेरित है, क्योंकि ग्राम पंचायत की काफी जमीन पूंजीपतियों ने हड़प ली है और जब भी वे इस जमीन को छुड़वाने का प्रयास करते हैं, तो उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता टीना चौधरी ने गंभीर आरोप लगाए।

    उन्होंने कहा कि जहां भी कांग्रेस के सरपंच हैं, वहां सरकार द्वारा उन्हें दबाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वे पार्टी में शामिल हो जाएं। गांव के सरपंच के साथ भी यही हो रहा है, क्योंकि वह कांग्रेस के सरपंच हैं और उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

    जिस संबंध में माननीय न्यायालय ने संबंधित पुलिस अधिकारी पर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। क्योंकि पुलिस सरपंच के खिलाफ लगाए गए किसी भी आरोप को साबित नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरपंच पर दबाव बना धमकी दी जा रही है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो उनके परिवार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। कांग्रेस इस मामले में सरपंच के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

  • Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुर : माहिलपुर थाने के अंतर्गत नौनोवाल जट्टां गांव में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया था। जहां गुरु ग्रंथ साहिब के कुछ अंगो को फाड़ दिया गया। इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने टीमें गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी।

    पुलिस ने 24 घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गिंदा के तौर पर हुई है। वह होशियारपुर के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोरांवाली गांव के निवासी हैं और ग्रंथी सिंह के तौर पर भी काम करता था। एसपी डी डॉ. मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

  • कांग्रेस सरकार ने 60 वर्षों तक संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को नहीं दिया मान सम्मान: इंदु गोस्वामी

    कांग्रेस सरकार ने 60 वर्षों तक संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को नहीं दिया मान सम्मान: इंदु गोस्वामी

    कई बार संविधान से की थी छेड़छाड़,

    भाजपा ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर को दिलाया वास्तविक में पूरा मान सम्मान: भुट्टो

    ऊना/ सुशील पंडित: भारत के संविधान शिल्पकार महान समाज सुधारक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देशभर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले में भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेताओं ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी,सदर ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती,भाजपा नेता महिंद्र, पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो के अलावा जिला के भाजपा नेता एवं हर मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने डॉ. अंबेडकर को सम्मान देने के विषय पर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की भूमिका को रेखांकित किया।

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही वह राजनीतिक दल है जिसने डॉ. अंबेडकर को वास्तविक और ऐतिहासिक सम्मान दिलाया। उन्होंने कहा कि दशकों तक जिन राजनीतिक दलों ने केवल वोटबैंक की राजनीति के लिए डॉ. अंबेडकर का नाम लिया, वे उनके विचारों और संविधान को बार-बार नजरअंदाज़ करते रहे। भाजपा ने न सिर्फ डॉ. अंबेडकर के विचारों को साकार करने के लिए ठोस प्रयास किए, बल्कि उनके योगदान को वैश्विक मंच पर भी सम्मानित किया।  भाजपा नेताओं ने यूपीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 60 वर्षों तक केंद्र की सत्ता में रही कांग्रेस नीत यूपीए सरकार ने कई बार संविधान के मूल स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की। डॉ. भीम राव अंबेडकर ने जिस उद्देश्य और सोच के साथ संविधान की रचना की थी, उसे बार-बार कमजोर करने की कोशिश की गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती और भाजपा नेता महिंद्र धर्माणी ने भी मंच से अपने विचार साझा किए। इंदु गोस्वामी ने डॉ. अंबेडकर को भारतीय समाज में समानता और न्याय का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनकी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने डॉ. अंबेडकर के नाम पर अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ दलित, वंचित और पिछड़े वर्गों को सीधे तौर पर मिल रहा है।

    भारतीय जनता पार्टी ने बीते वर्षों में डॉ. अंबेडकर की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंचतीर्थ की अवधारणा के तहत अंबेडकर से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों का विकास किया गया है – जन्मभूमि (मऊ, मध्य प्रदेश), शिक्षा भूमि (लंदन और कोलंबिया विश्वविद्यालय), दीक्षा भूमि (नागपुर), महापरिनिर्वाण भूमि (दिल्ली), और चैत्य भूमि (मुंबई)। इन स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित कर भाजपा ने डॉ. अंबेडकर की विचारधारा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया है। दविंदर कुमार भुट्टो ने अपने भाषण में यह भी कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि विचारधारात्मक रूप से डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों को आत्मसात कर रही है। भाजपा की नीतियां समान अवसर, सामाजिक समरसता और सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांतों पर आधारित हैं, जो सीधे-सीधे अंबेडकर की सोच से मेल खाते हैं।

    भारत रत्न डॉ अंबेडकर युवाओं के लिए एक बड़े आदर्श

    भाजपा नेताओं ने युवाओं से अपील की कि वे डॉ. अंबेडकर की जीवनी से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि एक गरीब, दलित परिवार में जन्म लेकर भी शिक्षा और संघर्ष के बल पर डॉ अंबेडकर ने जो उपलब्धियाँ हासिल कीं, वे हर युवा के लिए प्रेरणा हैं। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। वहीं भुट्टो ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके विचारों और संघर्षों को समझने और आत्मसात करने का अवसर है। भारतीय जनता पार्टी के नेता दविंदर कुमार भुट्टो द्वारा रखे गए विचारों से स्पष्ट होता है कि भाजपा डॉ. अंबेडकर को केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संविधान के सच्चे मार्गदर्शक के रूप में मानती है। यह समय है जब सभी राजनीतिक दलों को अपने-अपने स्वार्थों से ऊपर उठकर डॉ. अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

  • Jalandhar News: फिर लगे MP Charanjit Singh Channi गुमशुदा के Poster, देखे वीडियो

    Jalandhar News: फिर लगे MP Charanjit Singh Channi गुमशुदा के Poster, देखे वीडियो

    जालंधर (ens): सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के गुमशुदगी के पोस्टर लगने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कुछ दिन पहले शहर मे चन्नी के गुमशुदगी के पोस्टर भाजपा वर्कर एनपीएस ढिल्लों ने लगाए थे। जिसके बाद अब शाहकोट के इलाके मे लोगों ने चन्नी के गुमशुदा के पोस्टर चिपका दिये है। हैरानी की बात है कि शाहकोट से मौजूदा विधायक लाडी शेरोवालिया कांग्रेस पार्टी के ही है। जिसके बावजूद स्थानीय लोगों ने चन्नी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शाहकोट इलाके मे लोग हाथों में चरणजीत सिंह चन्नी के पोस्टर लेकर पूछ रहे हैं कि क्या कोई इस व्यक्ति को जानता है, तो जरूर सूचित किया जाए। इतना ही नहीं लोगों ने वीडियो मे कहा कि चुनाव के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि या तो चन्नी रहेंगे या फिर चिट्टा रहेगा। चन्नी तो गायब हो गए, चिट्टा अब भी मिल जाता है। इस मामले मे सांसद चन्नी से संपर्क किया गया, लेकिन संपर्क हो नहीं पाया। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है, तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा। हालांकि पहली बार जब एनपीएस ढिल्लों के पोस्टर लगाने पर चन्नी ने कहा था कि भाजपा कार्यकर्ता ने पब्लिसिटी और मेरे नाम का इस्तेमाल कर अपना नाम बनाने के लिए पोस्टर लगाए है। डीसी कांप्लेक्स में उनका दफ्तर है, जहां वह लोगों से मुलाकात करते हैं और लोग उनसे मिलने फ्लैट में भी आते हैं। अब देखना यह होगा कि यह कोल्ड पोस्टर वॉर आने वाले दिनों मे कितने इलाकों मे भड़केगी। या कांग्रेस पार्टी के MP इस मामले को शांत करने के लिए कोई एक्शन ले पाते है या नहीं। क्योकि चन्नी अक्सर कहते है कि उन्हें लोगो का दिल जितना आता है।
  • Punjab News: मामूली बात को लेकर बेटे ने पिता पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: मामूली बात को लेकर बेटे ने पिता पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    बठिंडा : आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। इन मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ऐसा ही मामला बठिंडा के गांव कमालू से सामने आया है। जहां मामूली बात को लेकर बेटे ने पिता पर गोलियां चला दी। इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी राजेश सनेही ने बताया कि सुखपाल सिंह निवासी गांव कमालू के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

    डीएसपी ने बताया कि वह अपने खेतों में गेहूं की कटाई करने गया था और उसके दो बेटे भी उसके साथ थे। इसी दौरान गेहूं की बिक्री और भंडारण को लेकर पिता और पुत्र के बीच बहस हो गई। जिसके बाद जगतार सिंह ने अपने पिता सुखपाल सिहं पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जगतार सिंह है, ने अपने पिता को मारने की नीयत से उस पर तीन गोलियां चलाईं।

    जिसके बाद वह मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि सुखपाल सिंह के बयानों पर उसके बेटे जगतार सिहं पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि तलवंडी साबो पुलिस और रामा मंडी पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • Punjab News: Irrigation विभाग ने अवैध बिल्डिंगो पर चलाई डिचे, देखे वीडियो

    Punjab News: Irrigation विभाग ने अवैध बिल्डिंगो पर चलाई डिचे, देखे वीडियो

    मोहाली: जिले के कस्बा नवां गरांव में irrigation विभाग ने अवैध बिल्डिंगो पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डिचे चलाई है। यह कार्रवाई पटियाला नदी के किनारे लोगों द्वारा बनाए गए अवैध फार्महाउसों और घरों पर हुई है। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स एवं मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण हटाया गया।

    इस मामले में जानकारी देते हुए ड्रेन अधिकारी ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पटियाला में राऊ नदी के किनारों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है। नोटिफिकेशन के तहत कोई भी पानी के बहाव को नही रोक सकता। जिसके मद्देनजर नाजायज उसारियां को तोड़ा गया है। जिनमें अवैध फार्महाउस, घर और कमर्शियल अवैध निर्माण शामिल है।

    मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि माइनिंग विभाग के अधिकारी अपनी कार्रवाही कर रहे है। जिसके तहत पुलिस पार्टी मौजूद है और माहौल शांतिपूर्वक बना हुआ है।

  • Punjab News: चाकू की नोक पर युवती अगवा, बंधक बनाकर किया रेप, देखें वीडियो

    Punjab News: चाकू की नोक पर युवती अगवा, बंधक बनाकर किया रेप, देखें वीडियो

    परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय न मिलने पर दी आत्महत्या की चेतावनी

    बटालाः जिले से एक लड़की को अगवा करके उसको बंधक बनाकर 3 महीने जबरन दुष्कर्म करने और उसे गर्भवति करने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवती व उसके परिजनों ने पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने की गुहार लगाई। पीड़ित ने कहा कि अगर उन्हें न्याय न मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। जानकारी मुताबिक, डेरा बाबा नानक थाने के अधीन पड़ते गांव पखोके टाहली साहिब की 22 वर्षीय युवती गुरप्रीत कौर अपनी मां, भाई व रिश्तेदारों के साथ थाने में इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची। इस मौके पर डेरा बाबा नानक थाने में पीड़िता के भाई मनप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन जोकि मोलोवाली में एक शैलर में काम करती थी, को 19 जनवरी को गांव पखोके टाहली साहिब के एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू की नोक पर अगवा कर लिया तथा उसे बेहोश करके कहीं दूर ले गए। मां शिंदर कौर और भाई ने बताया कि जब उनकी बेटी लापता हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जबकि डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन और कोटली सूरत मल्ली पुलिस स्टेशन को भी सूचित किया गया। उन्होंने कहा कि लड़की के लापता होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय पुलिस यही कहती रही कि उनकी बेटी किसी के साथ भाग गई है। जब वह बैसाखी के दिन वापस लौटी तो उसने बताया कि उसे युवकों ने अगवा कर लिया था और उसे अपने पास रख लिया तथा वे लगातार उसके साथ बलात्कार करते रहे और वह एक महीने की गर्भवती है। पीड़ित लड़की ने बताया कि अपहरण के दौरान आरोपियों ने उससे जबरन लिव इन रिलेशनशिप संबंधी खाली कागजों पर हस्ताक्षर भी करवाए थे। कलानौर के एक पादरी ने भी उसे दूसरे धर्म में परिवर्तित करने पर जोर दिया। परिजनों ने बताया कि वे न्याय के लिए एसएसपी बटाला के समक्ष पेश हुए। उसके बाद वे डेरा बाबा नानक थाने और कोटली सूरत मल्ली थाने के चक्कर लगाते रहे और आज भी वे अपनी बेटी का बयान दर्ज करवाने के लिए डेरा बाबा नानक थाने में आए हैं। हालांकि, पूरा समय थाने में बैठने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित लड़की ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि उसकी जिंदगी बर्बाद करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, नहीं तो वह थाने के बाहर ही आत्महत्या कर लेगी। डेरा बाबा नानक थाने के एसएचओ सतपाल सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि लड़की ने पुलिस को 11 लोगों के खिलाफ बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर जीओ के माध्यम से एसएसपी के संज्ञान में लाकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की नियुक्ति पर नामधारी पंथ के प्रमुख ने दिए सुझाव, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की नियुक्ति पर नामधारी पंथ के प्रमुख ने दिए सुझाव, देखें वीडियो

    अमृतसरः कुछ दिन पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की नियुक्ति और सेवानिवृत्ति के संबंध में सभी संगठनों, विद्वानों और बुद्धिजीवियों से सुझाव मांगे थे। इसी के तहत आज नामधारी सिखों ने अपने वर्तमान गुरु ठाकुर दलीप सिंह के आदेशानुसार दरबार साहिब स्थित सूचना केंद्र में एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को लिखित रूप में अपने सुझाव सौंपे।

    नामधारी नेता सूबा अमरीक सिंह ने कहा कि उन्होंने जत्थेदारों की नियुक्ति के संबंध में ठाकुर दलीप सिंह के विचारों को लेकर एसजीपीसी अध्यक्ष को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने जत्थेदार साहिब की सेवानिवृत्ति के संबंध में अपने सुझाव लिखे हैं। नामधारी सिख नेता सूबा अमरीक सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने विचार एक पत्र में लिख दिए हैं और केवल एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ही जानते हैं कि इन विचारों को स्वीकार करना है या नहीं। हालांकि एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने सभी सिख संप्रदायों और सिख बुद्धिजीवियों से सुझाव मांगे थे, जिसके चलते उन्होंने इसे अपना कर्तव्य समझा और आज नामधारी पंथ के प्रमुख ठाकुर दलीप सिंह के विचारों का पत्र लेकर यहां पहुंचे।