Blog

  • Punjab News: Rajvir Jwanda का कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार, CM Mann सहित कई गायक मौजूद, देखें Live

    Punjab News: Rajvir Jwanda का कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार, CM Mann सहित कई गायक मौजूद, देखें Live

    जगराओं: बेहद मधुर आवाज़ के धनी और साफ़-सुथरी गायकी के लिए जाने-माने हर दिल अज़ीज़ पंजाबी गायक राजवीर जवंदा पिछले 11 दिनों से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ते हुए आखिरकार जीवन की जंग हार गए। उनका बुधवार, 8 अक्टूबर को सुबह 10:55 बजे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में देहांत हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार जगराओं के गांव पोना में किया जा रहा है। थोड़ी देर में उन्हें अग्नि भेंट कर दी जाएगी। बता दें कि राजवीर का अंतिम संस्कार गांव के सरकारी स्कूल के पास मैदान में होगा, जहां उन्होंने सबसे पहले अपनी गायकी की प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:-

    ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਰਾਜਵੀਰ ਜਵੰਦਾ ਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਪੋਨਾ ਪਿੰਡ ‘ਚ, ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਅੰਤਿਮ ਵਿਧਾਈ
    परिवार के साथ इस गहरे दुःख को साझा करने के लिये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य मंत्री भी पहुंचे। इसके साथ ही पंजाबी संगीत इंडस्ट्री के लगभग सभी कलाकार भी उपस्थित हैं। राजवीर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गायकों के साथ-साथ उनके प्रशंसकों की बड़ी भीड़ इकट्ठी हुई है, जो उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उत्सुक है। हरभजन मान, सतिंदर सरताज, बाबू मान, आर. नेत, करमजीत अनमोल, रेशम अनमोल, जसवीर जसी, कविंदर ग्रेवाल, एमी विर्क, कुलविंदर बिल्ला समेत कई कलाकार पहुँचे हैं। राजवीर के निधन पर पंजाब ही नहीं देश-विदेश में उनके प्रशंसकों की आंखें नम हैं। उनकी सलामती के लिए हर पंजाबी ने रब के समक्ष अरदासें कीं, पर परमात्मा को कुछ और ही मंज़ूर था। ध्यान देने योग्य है कि 35 वर्षीय राजवीर जवंदा मोटरसाइकिल चलाने के शौकीन थे और 27 सितंबर को बद्दी-शिमला रूट पर एक हादसे का शिकार हो गए थे। बाद में उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने 8 अक्टूबर को आख़िरी साँस ली।
  • IPS पूरन कुमार का ‘सुसाइड’ नोट बरामद, 8 IPS, 2 IAS और DGP पर लगे गंभीर आरोप

    IPS पूरन कुमार का ‘सुसाइड’ नोट बरामद, 8 IPS, 2 IAS और DGP पर लगे गंभीर आरोप

    चंडीगढ़ः हरियाणा के एडीजीपीरैंक के 2001 बैच के IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार द्वारा चंडीगढ़ में गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से 9 पेज का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस नोट में हरियाणा के एक वर्तमान IPS अधिकारी और दो पूर्व IPS अधिकारियों के नाम दर्ज हैं। सुसाइड नोट में उन्होंने कई वरिष्ठ अधिकारियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। एक डीजीपी पर बेवजह नोटिस भेजकर परेशान करने, सात-आठ आईपीएस और दो आईएएस अधिकारियों पर उनके खिलाफ प्रशासनिक दखल और भेदभाव के आरोप लगाए गए हैं।

    सूत्रों के अनुसार सबसे ज्यादा आरोप पूर्व डीजीपी पर हैं। सुसाइट नोट में उन्होंने जातिवाद, पोस्टिंग में भेदभाव, एसीआर में गड़बड़ी, सरकारी आवास नहीं मिलने और प्रशासनिक शिकायतों के साथ लिटिगेशन के चलते परेशान होने की बात कही है। वाई पूरन कुमार दलित अधिकारी थे और अपने उत्पीड़न के विरुद्ध अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग तक पहुंचे थे। पता चला है कि आत्महत्या करने से पहले उन्होंने जो सुसाइड नोट लिखा, उसे अपने करीबी कुछ अधिकारियों और पत्नी को अलग से भेजा था।

    वाई पूरन कुमार अपने पूरे सर्विस काल में अधिकतर समय कम महत्व के पदों पर कार्यरत रहे। लंबे समय के बाद उन्हें रोहतक के आइजी पद पर नियुक्ति मिली थी, लेकिन वह भी ज्यादा समय नहीं चल सकी। बताया जाता है कि उनके विरुद्ध रोहतक के एक शराब कारोबारी ने शिकायत की, जिसके आधार पर रोहतक के ही एक पुलिस कर्मचारी को पकड़ा गया, जिसने वाई पूरन कुमार की कार्यप्रणाली और प्रापर्टी को लेकर ऐसे खुलासे किए, जिससे वे तनाव में चल रहे थे।

    दूसरी ओर घटना के 2 दिन पूर्व रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में रोहतक रेंज के तत्कालीन IG वाई पूरन कुमार के गनमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित एक FIR दर्ज की गई थी। पूरन कुमार को आशंका थी कि इस मामले में उन्हें भी फंसाया जा सकता है। चंडीगढ़ पुलिस अब इस पहलू पर भी जांच तेज कर रही है। मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी वाई पूरन कुमार हरियाणा पुलिस सेवा में लंबे समय से सेवा दे रहे थे।

    चंडीगढ़ पुलिस ने घर में मृतक आइपीएस अधिकारी का लैपटॉप तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। एक लेपटाप बरामद हुआ, जिसे बेटी ने अपना बताया। अमनीत पी कुमार के जापान दौरा बीच में छोड़कर चंडीगढ़ लौटते ही मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित सीनियरआइएएस जी अनुपमा और केएमपांडुरंग सहित अन्य अधिकारी उनके निवास पर पहुंचे।

    झज्जर की कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल भी मिलने गई। मुख्य सचिव के साथ मुलाकात के बाद अमनीत पी कुमार सेक्टर-11 स्थित उस आवास में पहुंची, जहां वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या की थी। इसके बाद वह सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंची, जहां शव रखा गया है। बताया जाता है कि मुख्य सचिव के समक्ष अमनीत पी कुमार ने दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

     

  • कारों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 4 की मौत, 2 लोग जिंदा जले

    कारों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 4 की मौत, 2 लोग जिंदा जले

    महूः जिले में एक बड़े हादसे का मामला सामने आया है जहां, 2 कारों में टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार 2 लोग तो जिंदा जल गए। हादसा राऊ-खलघाट फोरलेन पर नांदेड़ ब्रिज पर हुआ।

    जानकारी अनुसार, यह हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ। मानपुर से महू की ओर आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बेकाबू होकर डिवाइडर को पार कर गई। जो दूसरी ओर सामने से आ रही ओमनी कार से टकराकर पलट गई। टक्कर के बाद ओमनी कार में भीषण आग लग गई, जिसमें सवार 2 लोग जिंदा जल गए। वहीं स्विफ्ट कार सवार महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे। इसमें सवार राहुल (25) और रवि (26) की भी मौत हो गई, दोनों ग्राम अंबापुरा बगवानिया के रहने वाले थे और आयशर वाहन चलाते थे।

    मृतकों में पलक पिता अशोक सिंव्हल, उम्र 34 वर्ष, निवासी मानपुर, कमलेश पिता मोहन गुर्जर और रवीन्द्र शामिल हैं। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना में गोलू पिता सुखदेव (25), निवासी धामनोद, चेतन पिता सुरेंद्र, (20), निवासी बसौड़ा धरमपुरी, संजय पिता मंगल सिंह, (22), निवासी बगवाना के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

    बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश का कहना है कि हादसे में जो दो लोगों की जलकर मौत हुई है, वह मानपुर के रहने वाले हैं। ये इंदौर से मानपुर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। इनकी कार में पीछे पेंट रखा था, जिस कारण आग लग गई। चारों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए महू ले जाया गया है। वहीं पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Sub Inspector के पिता को Bolero ने मारी जोरदार टक्कर, तंग बाजार में दौड़ाई गाड़ी, मचा हड़कंप

    Sub Inspector के पिता को Bolero ने मारी जोरदार टक्कर, तंग बाजार में दौड़ाई गाड़ी, मचा हड़कंप

    झुंझुनूंः सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर के पिता को बोलेरो चालक द्वारा जोरदार टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस दौरान जब बुजुर्ग पास खड़ी बाइकों से टकराकर वापस सड़क पर गिरे तो उन्हें रौंदने की भी कोशिश की गई। बाद में भीड़ जमा होता देख आरोपी ड्राइवर गाड़ी को भीड़ भरे बाजार में भगा ले गया। बाद में कुछ दूर जाकर उसने एक स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। यहां दुकानदारों ने उसको पकड़ लिया। घटना शहर के रोड नंबर एक इलाके में बुधवार शाम को 6 बजे हुई। घटना का आज सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

    जानकारी मुताबिक, जिले के कैंड गांव के रहने वाले रामेश्वरलाल (55) बुधवार को झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल जांच कराने गए थे। वो हाट पेशेंट हैं। सोनू-मोनू कॉम्पलेक्स के पास रोड क्रॉस करते हुए उन्हें बोलेरो ने जोरदार तरीके से टक्कर मार दी। उनके साथ उनका पड़ोसी रतनलाल जाट भी था। वो हादसे की जगह से कुछ दूर था। रामेश्वरलाल को बोलेरो ने टक्कर मारी तो ड्राइवर को पकड़ने के लिए रतनलाल बोलेरो पर चढ़ गया। इस बीच आरोपी गाड़ी को दौड़ाते हुए बाजार में ले गया।

    एसआई के पिता को टक्कर मारने के बाद बोलेरो बाजार की तंग गली में घुस गई। यहां भी ड्राइवर ने उसी स्पीड से कार को दौड़ाया। कुछ आगे जाकर वो एक स्कॉर्पियो से टकराकर रुक गई। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया जिसकी पहचान दलीप सिंह पुत्र ओमसिंह जाट, निवासी अजाड़ी खुर्द के रूप में हुई। वह इंद्रा नगर से अपने गांव लौट रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में था।

    वहीं दूसरी ओर रामेश्वरलाल को गंभीर अवस्था में बीडीके हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां से उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Cough Syrup बैन के बाद SRESAN MEDICALS Company मालिक को पुलिस ने किया काबू

    Cough Syrup बैन के बाद SRESAN MEDICALS Company मालिक को पुलिस ने किया काबू

    नई दिल्लीः ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप से 21 बच्चों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं जानलेवा कफ सिरप को पंजाब सहित कई राज्यों में बैन कर दिया। वहीं इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रीसन मेडिकल्स के मालिक रंगनाथन को हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई उस दिल दहला देने वाली घटना के बाद हुई है, जिसमें कथित रूप से दूषित कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से मध्य प्रदेश में 21 बच्चों की मौत हो गई थी।

    हिरासत में लिए जाने के बाद रंगनाथन से इस पूरे मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इससे पहले, मध्य प्रदेश पुलिस ने इस गंभीर मामले को देखते हुए श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी के फरार मालिकों पर इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को 20,000 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी।

    इसके साथ ही, कंपनी के फरार मालिकों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष एसआईटी (SIT) टीम का भी गठन किया गया था, जिसका परिणाम रंगनाथन की हिरासत के रूप में सामने आया है। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि राज्य में 21 बच्चों की मौत दूषित कफ सिरप पीने से हुई है और इसके लिए तमिलनाडु सरकार की गंभीर लापरवाही जिम्मेदार है।

    पटेल ने कहा, “यह तमिलनाडु सरकार की जिम्मेदारी थी कि राज्य से बाहर भेजी जाने वाली दवाओं की जांच करे। मध्य प्रदेश सरकार भी राज्य में आने वाली दवाओं की रैंडम जांच करती है, लेकिन यह सिरप संयोगवश उस सैंपलिंग में शामिल नहीं हो पाया।”

  • ट्रंप का Peace Plan आया काम, थमेगा Israel-Hamas का युद्ध, UN के महासचिव ने किया ऐलान

    ट्रंप का Peace Plan आया काम, थमेगा Israel-Hamas का युद्ध, UN के महासचिव ने किया ऐलान

    नई दिल्ली: अमेरिका की दखल के बाद इजरायल और हमास शांति समझौते के लिए सहमत हो गए हैं। इस बात की घोषणा खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की है। इस मामले पर अब संयुक्त राष्ट्र ने भी प्रतिक्रिया दी है। यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस पीस प्लान का स्वागत भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी बंधकों को सम्मान के साथ जल्दी से रिहा कर देना चाहिए।

    यूएन महासचिव ने किया ऐलान

    यूएन के महासचिव गुटेरेस ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि – ‘मैं गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव समझौते की घोषणा का स्वागत करता हूं। अमेरिका, कतर, मिस्न और तुर्किए ने इसको सफल बनाया है। मैं उनके कूटनीतिक प्रयासों की सराहना करता हूं’।

    हमेशा के लिए रुकना चाहिए संघर्ष

    उन्होंने आगे कहा कि – ‘मैं सभी संबंधित पक्षों से यह अपील करता हूं कि वे इस समझौते की सभी शर्तों का पूरी तरह पालन करें। सभी बंधकों को सम्मान के साथ रिहा किया जाना चाहिए। सथाई युद्धविराम सुनिश्चित किया जाना चाहिए। यह संघर्ष अब हमेशा के लिए रुकना चाहिए’।

    यूएन ने दिया साथ

    गुटेरेस ने कहा है कि गाजा में मानवीय सहायता और जरुरत के सामान की आपूर्ति बिना किसी दिक्कत के होनी चाहिए। लोगों के दर्द को हमेशा के लिए खत्म करना पड़ेगा। संयुक्त राष्ट्र इस समझौते को सफल बनाने के लिए पूरी मदद करेगा। बता दें कि इजरायल और हमास के बीच लंबे समय से जो युद्ध चल रहा था वो अब खत्म होने वाला है। दोनों देशों के बीच में हुए समझौते के अंतर्गत कैदियों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। इसके अलावा गाजा के नक्शे मं बदलाव भी कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, हमास इस हफ्ते के अंत तक सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा भी कर देगा।
  • BMW से Race कर रही Porsche कार 150 कि.मी. की स्पीड से डिवाइडर से टकराई, चालक गंभीर घायल

    BMW से Race कर रही Porsche कार 150 कि.मी. की स्पीड से डिवाइडर से टकराई, चालक गंभीर घायल

    मुंबईः आज सुबह तड़के जोगेश्वरी के पास वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक पोर्शे स्पोर्ट्स कार, जिसकी गति लगभग 150 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है, उस समय एक दुर्घटना का शिकार हो गई जब वह नियंत्रण खो बैठी और सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

    यह घटना जोगेश्वरी मेट्रो स्टेशन के नीचे लगभग 2:00 बजे की है। आसपास के लोगों के अनुसार, टक्कर से कुछ क्षण पहले पोर्शे एक बीएमडब्ल्यू के साथ रेस लगा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि पोर्शे अचानक रास्ता भटक गई और बीच वाले डिवाइडर से जबरदस्त तरीके से टकरा गई। घटनास्थल के पास मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “दोनों कारें बहुत तेज गति से जा रही थीं, और अचानक पोर्शे ने अपना रुख बदला और डिवाइडर से टकरा गई। ऐसा लग रहा था कि वे रेस लगा रहे थे।”

    दुर्घटना के समय पोर्शे में 2 लोग सवार थे। हालांकि एयरबैग खुल गए, लेकिन चालक को गंभीर चोटें आईं। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल और स्थानीय पुलिस कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल व्यक्ति को चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। यात्री की हालत अभी तक स्पष्ट नहीं की गई है। दुर्घटनास्थल से ली गई तस्वीरों में लग्जरी कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है कि उसे पहचाना नहीं जा सकता, जिससे टक्कर की तीव्रता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

    अधिकारियों ने घटना की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। हालाँकि शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि इसमें अवैध सड़क रेसिंग शामिल हो सकती है, अधिकारी घटनाओं के सटीक क्रम का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की भी जांच कर रहे हैं। पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि कोई मामला दर्ज किया जाएगा या नहीं।

  • Jalandhar News: मशहूर पंजाबी सिंगर को मिली धमकी, आई थ्रेट कॉल

    Jalandhar News: मशहूर पंजाबी सिंगर को मिली धमकी, आई थ्रेट कॉल

    जालंधर, ENS: पंजाब में सिंगरों और प्रोड्यूसरों को धमकी भरे फोन आने के सिलसिले लगातार जारी है। अक्सर विदेश में बैठे गैंगस्टरों द्वारा आए दिन सिंगरों को धमकी भरे फोन कर फिरौती की मांगी जाती है। वहीं अब एक और मशहूर सिंगर को धमकी भरा फोन आया है। मिली जानकारी के अनुसार सिंगर को हरियाणा राज्य के नंबर से धमकी भरा फोन आया है। हालांकि घटना एक सप्ताह पहले की है, सिंगर को व्हाट्सएप्प के जरिए थ्रेट कॉल आई थी। इस दौरान फोन उसके पति और मैनेजर ने उठाया था।

    इस दौरान सिंगर को कॉलर द्वारा धमकी देकर लोकेशन पूछी गई। जिससे घबराकर उसने अपने रहने का ठिकाना गलत बता दिया। लेकिन कॉलर ने धमकी देते हुए कहाकि वह जहां मर्जी छिप ले उससे बच नहीं पाएगा। धमकी भरे कॉल के बाद से डर के कारण सिंगर के परिवार द्वारा अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई।

    बताया जा रहा है कि थ्रेट कॉल के बाद से परिवार में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले को लेकर परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। अगर सिंगर के परिवार की ओर से शिकायत आती है, वह जल्द मामले की जांच करके आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।

     

     

     

     

  • Jalandhar News: रेप मामले में SHO Bhushan Kumar के खिलाफ परिवार ने खोला मोर्चा, नेताओं ने दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रेप मामले में SHO Bhushan Kumar के खिलाफ परिवार ने खोला मोर्चा, नेताओं ने दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में खाकी वर्दी फिर एक बार दाग़दार हो गई। एक नाबालिग लड़की के साथ हुए यौन शोषण के मामले में थाने के एसएचओ भूषण कुमार विवादों में एक बार फिर से घिर गए है। दरअसल, इस घटना से पहले भूषण कुमार वेस्ट हल्के में चोरी के केस को लेकर आप नेता के साथ विवादों में आए थे जिसके पास उन्हें लाइन हाजिर कर फिल्लौर भेज दिया गया था। लेकिन अब थाना फिल्लौर में एसएचओ भूषण कुमार को एक और कारनामा सामने आया है। जिसके चलते एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोप है कि वे नाबालिग रेप पीड़िता की मां से कह रहे थे कि वे खुद चेक करके बता देते हैं कि तेरी बेटी के साथ रेप हुआ है या नहीं।

    इतना ही नहीं, एसएचओ की हिम्मत देखिए, उसने रेप पीड़िता की मां को अपने सरकारी आवास पर बुलाने के लिए दबाव बनाया। एसएचओ की बार-बार कॉल आने के बाद पति को पूरी बात बता दी। इसके बाद बुधवार को वे लोग एसएचओ के खिलाफ खुलकर आ गए। वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर अब लोग इंसाफ़ मंच पंजाब द्वारा फिलौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें पीड़ित लड़की और उसकी मां चूनी देवी ने बताया कि बीती 23 और 24 अगस्त की रात को लड़की (मीना, कल्पनिक नाम) के साथ उसके पड़ोसी लड़के रोशन ने यौन शोषण किया।

    इस घटना को लेकर वे सुबह सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इस मामले को लेकर पहले थाना फिल्लौर में जाने को कहा। जिसके बाद पूरा परिवार थाना फिल्लौर रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए गया। जहां थाना मुखी भूषण कुमार ने लड़की और मां चूनी देवी को थाने के भीतर बने एक कमरे में जाने को कहा। चूनी देवी का आरोप है कि थाना मुखी भूषण कुमार ने जांच के बहाने नाबालिग लड़की के गुप्त अंगों को बार-बार छुआ, लड़की की छाती दबाई और जबरदस्ती चूमने की कोशिश की। मां के विरोध करने पर थाना प्रभारी ने लड़की को छोड़ दिया। लड़की को छोड़ने के बाद भूषण कुमार ने मां की छाती को छुआ और कहा कि अगर मामले में लड़के को सख्त सजा दिलवानी है तो उसके अनुसार चलना पड़ेगा। फिर बिना कोई केस दर्ज किए ही वह उसे बार-बार फोन करने लगा। फोन पर बार-बार कॉल करके कहीं बाहर मिलने के लिए बुलाता रहा, जिसकी रिकॉर्डिंग परिवार के पास है।

    पीड़ित बच्ची की मां चूनी देवी ने कहा कि वह तो अपनी बेटी को इंसाफ़ दिलाने के लिए गए थे, लेकिन खाकी वर्दी वाले ने उनकी इज्जत थाने के भीतर ही तार-तार करने की कोशिश की। परिवार ने कहा कि मुझे और मेरी बेटी को इंसाफ़ मिलना चाहिए और इस थाना मुखी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पू्रव सरपंच राज कुमार हंस, लोग इंसाफ़ मंच के नेता संपर्क नहीं करते तो जो अब एफआईआर दर्ज हुई है, वह भी ना होती। इस मौके पर लोग इंसाफ़ मंच पंजाब के अध्यक्ष जरनैल फिल्लौर, प्रशोतम फिल्लौर, वरिष्ठ नेता मास्टर हंस राज, रामजी दास गन्ना गांव, सोम नाथ सेकूपुर आदि ने कहा कि थाना मुखी ने फिल्लौर में वर्दी को दाग़दार किया है, इसलिए जब रक्षा करने वाले ही राक्षस का रूप धारण कर लें तो इंसाफ़ कौन करेगा।

    उन्होंने कहा कि थाना मुखी को रात लाइन हाज़िर किया गया है। नेताओं ने थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होेंने चेतावनी देते हुए कहा कि भूषण कुमार के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मामले को लेकर परिवार द्वारा सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई गई है। दूसरी ओर इस मामले में थाना फिल्लौर में एफआईआर नंबर 0326 तिथि 05/10/2025 भारतीय दंड संहिता 2025 की धारा 65/1 और 04, 05 के तहत रोशन लाल पुत्र अनंतू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: गायक राजवीर जवंदा को अंतिम विदाई, आज इस जगह होगा संस्कार, देखें Live

    Punjab News: गायक राजवीर जवंदा को अंतिम विदाई, आज इस जगह होगा संस्कार, देखें Live

    अंतिम दर्शन के लिए CM भगवंत मान सहित पंजाबी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे

    लुधियानाः जवंदा का बीते कल, (8 अक्टूबर) को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था। उन्होंने 35 साल की छोटी उम्र में सुबह 10:55 बजे आखिरी सांस ली। फोर्टिस अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि जवंदा का मल्टी ऑर्गन फेलियर हो गया था। आज लुधियाना में गायक के पैतृक गांव पौना में जवंद को अंतिम विदाई दी जाएगी। सुबह करीब 11 बजे घर से करीब 30 मीटर की दूरी पर ही सरकारी स्कूल के साथ के ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजवीर जवंदा का अंतिम संस्कार गांव पोना के मैदान में किया जाएगा। यहीं पर उनकी यादगार भी बनाई जा सकती है। बताया जा रहा है कि यहीं पर पहली बार राजवीर ने मंच पर गाना गाया था। जवंदा के अंतिम दर्शन के लिए CM भगवंत मान भी गांव पहुंच गए हैं। जहां वे जवंदा के पैतृक घर में रिश्तेदार व पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सेलिब्रिटीज के साथ उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं। सिंगर को अंतिम विदाई देने के लिए गांव में फैंस की भीड़ जुट रही है।