Blog

  • Punjab News: दोस्तों ने अपने ही दोस्त को सुनसान जगह पर बुलाकर पीटा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: दोस्तों ने अपने ही दोस्त को सुनसान जगह पर बुलाकर पीटा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के टिब्बा रोड पर एक युवक को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित को उसके दोस्तों ने ही सुनसान जगह पर बुलाकर बुरी तरह पीटा। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।

    जानकारी देते पीड़ित गुरसेवक ने बताया कि वह किसी पुरानी रंजिश के चलते अपने पुराने दोस्तों को नहीं बुला रहा था। उसके दोस्तों ने उसे 29 मार्च को घर से कोई बात करने को बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा, तो अंधेरा हो चुका था और 3-4 युवक वहां मौजूद थे। इसके बाद, उन्होंने उस पर अचानक हमला कर दिया और उसकी मारपीट करनी शुरू कर दी। सभी युवक उसके पुराने दोस्त थे। उन्होंने उसका फोन भी छीन लिया। इसके बाद उन्होंने उनके सिर पर वार किया, जिससे खून बहने लगा। वह भागकर सीसीटीवी कैमरे वाली जगह आ गया और शोर मचाया। लोगों के इकट्ठे होने के चलते सभी वहां से फरार हो गए। लोगों ने किसी तरह उनके घर वालों को सूचित किया और उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं उसके सिर पर 35 टांके लगे।” वह कई दिन अस्पताल में अचेत पड़ा रहा और उसे कोई सुध नहीं थी।

    दूसरी ओर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दे दी थी। वहीं परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि इस मामले को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वह जब भी पुलिस स्टेशन जाते हैं, तो उन्हें कार्रवाई के सिर्फ आश्वासन दिए जाते हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि वह दोबारा इस तरह की घटना को अंजाम न दे सके।

    उधर, पुलिस अधिकार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया। पुरानी रंजिश के चलते गुरसेवक पर कुछ युवकों ने हमला किया था जिसमें गुरसेवक गंभीर घायल हुआ है। सूजल, कर्ण और सूरज पर आरोप लगे हैं जिसके चलते मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Jalandhar News: MP Ashok Mittal के घर ED की Raid को लेकर CM Mann और Kejriwal का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: MP Ashok Mittal के घर ED की Raid को लेकर CM Mann और Kejriwal का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के राज्य सभा सासंद व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन के घर टीम ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा सासंद अशोक मित्तल के घर पर ईडी की टीम ने आज सुबह दबिश दी है। बताया जा रहा है कि जालंधर ईडी की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि अशोक मित्तल के 8 से 9 ठिकानों पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने रेड की है। सूत्रों के अनुसार अशोक मित्तल के भाई नरेश मित्तल के घर पर रेड की गई है। आज सुबह 7.30 बजे ईडी की टीमें जालंधर में उनके घर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचीं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जांच चल रही है। घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अशोक मित्तल इस वक्त अपने जालंधर स्थित घर में मौजूद हैं। ईडी सूत्रों के मुताबिक अशोक मित्तल और उनके बेटे से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान घर के बाहर जालंधर ईडी टीम की गाड़ियां घर के बाहर खड़ी है। इस मामले को लेकर सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। सीएम मान ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू… आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड..typical मोदी स्टाइल.. हम भो पत्ते नहीं जो शाख से टूट कर गिर जाएँगे आंधियो को कह दो अपनी औक़ात में रहें। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे। बता दें कि हाल ही में राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था। सूत्रों के अनुसार यूनिवर्सिटी सहित अन्य प्रॉपर्टी पर टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस मामले को कोई अधिकारिकारिक पुष्टि नहीं की गई। ईडी की टीम द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। घर के बाहर टीम द्वारा सिक्योरिटी तैनात की कर दी गई है। अधिकारियों ने मीडिया ने दूरी बनाई है। सूत्रों के अनुसार जांच FEMA (Foreign Exchange Management Act) के संभावित उल्लंघन को लेकर की जा रही है।
  • Punjab News: विवादों में घिरा ASI, रिश्वत लेने के मामले में ACP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरा ASI, रिश्वत लेने के मामले में ACP का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में एक बार फिर से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे है। दरअसल, एक एएसआई का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो को लेकर एसीपी ने खुलासा भी किया है। दरअसल, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने पर मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो में एक एएसआई थाना मकबूलपुरा में तैनात बताया जा रहा है, एक व्यक्ति से पैसे लेते हुए नजर आ रहा है। वीडियो के अनुसार, संबंधित व्यक्ति एएसआई को 5,000 रुपये देता है और बाकी रकम बाद में देने की बात करता है।

    इसी दौरान एएसआई उससे 1,000 रुपये और मांगते हुए कहता है कि चलो हजार रुपये मुंशी को दे दो। इसके बाद दोनों पक्ष पैसे के लेन-देन के बाद सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखाई देते हैं। इस पूरी घटना को उस व्यक्ति के साथ आए एक युवक ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो चुका है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एसीपी ईस्ट अभिनव जैन ने कहा कि यह वीडियो लगभग 6 महीने पुराना है। हालांकि, इसकी गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शिकायत विजिलेंस विभाग तक पहुंच चुकी है।

    वहीं, विजिलेंस यूनिट के डीएसपी अनुप ने कहा कि उनके पास अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हलचल जरूर तेज हो गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एएसआई ने कथित तौर पर केस प्रॉपर्टी के रूप में एक बस को थाने लाने के खर्च के नाम पर पैसे मांगे थे। मामला 7 अक्टूबर को अल्फा वन के पास बीआरटीएस कॉरिडोर में हुए एक बस हादसे से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई थी और 2 अन्य घायल हुए थे। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है और सच्चाई सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

     

  • Punjab News: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से 6 की माैत, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से 6 की माैत, कई घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। इसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में छह लोगों की माैत हो गई है। वहीं लगभग 21 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। हादसा देर रात हुआ। घायलों को मोरिंडा और फतेहगढ़ साहिब के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को साइड करवाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ साहिब से करीब 40 श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब में बैसाखी मेले गए थे। लाैटते समय अचानक गांव हिम्मतपुरा के पास बस में तकनीकी खराबी आ गई और बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। बस में बैठी सवारी का कहना है कि बस के पलटने के बाद उसमें अचानक करंट आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 12 घायलों को मोरिंडा और 9 को फतेहगढ़ साहिब ले गए। बस को साइड करके टो कर दिया है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बस में सवार श्रद्धालु बस्सी पठाना के नजदीक गांव मैण माजरी के थे।
  • Jalandhar News: AAP सांसद Ashok Mittal के घर ED की Raid

    Jalandhar News: AAP सांसद Ashok Mittal के घर ED की Raid

    जालंधर, ENS: पंजाब के राज्य सभा सासंद व लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन के घर टीम ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा सासंद अशोक मित्तल के घर पर ईडी की टीम ने आज सुबह दबिश दी है। बता दें कि हाल ही में राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था। सूत्रों के अनुसार यूनिवर्सिटी सहित अन्य प्रॉपर्टी पर टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

    हालांकि इस मामले को कोई अधिकारिकारिक पुष्टि नहीं की गई। ईडी की टीम द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। घर के बाहर टीम द्वारा सिक्योरिटी तैनात कर दी गई है। अधिकारियों ने मीडिया ने दूरी बनाई है। सूत्रों के अनुसार जांच FEMA (Foreign Exchange Management Act) के संभावित उल्लंघन को लेकर की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: छत गिरने से हुआ धमाका, मलबे में दबे मजदूर, देखें वीडियो

    Punjab News: छत गिरने से हुआ धमाका, मलबे में दबे मजदूर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में दर्दनाक हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि रूपा मिस्त्री गली में खस्ता हालत में पुरानी दो मंजिला बिल्डिंग को गिरा रहे दो मजदूर मलबे के नीचे आकर दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार खस्ता हालत में खड़ी बिल्डिंग को मजदूर गिराने का काम कर रहे थे, जिस छत पर खड़े होकर बिल्डिंग को वह तोड़ रहे थे। वह छत की हालत खस्ता होने के चलते एकदम जमीन पर आ गई।

    जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार बाहर निकल आए। गंभीर रूप से घायल व लहुलूहान हो चुके दो मजदूरों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि एक मजदूर की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते किसी निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

     

  • Punjab News: पुरानी सब्जी मंडी में ढाबे को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: पुरानी सब्जी मंडी में ढाबे को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के सब्जे व्यस्त भीड़भाड़ वाले इलाके दरेसी के पास स्थित पुरानी सब्जी मंडी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। कृष्णा स्वीट शॉप के पास स्थित अंशु वेजिटेरियन ढाबे की दुकान को चोरों ने सोमवार सुबह अपना निशाना बनाया। मामले की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक सौरभ ने जानकारी देते हुए बताया कि वारदात सोमवार सुबह की है। रोजाना की तरह सफाई कर्मचारी दुकान की सफाई करके और शटर नीचे गिराकर बाहर गया था। उस वक्त दुकान के अंदर पीछे की तरफ दो कारीगर बर्तन धो रहे थे। इसी बीच एक अज्ञात युवक दुकान के अंदर दाखिल हुआ।
    घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक बड़े ही शातिर तरीके से अंदर घुसा। उसने सबसे पहले रसोई में जाकर गैस सिलेंडर को चूल्हे से अलग किया ताकि कोई बाधा न आए। इसके बाद वह सीधे मेन ऑफिस (केबिन) में दाखिल हुआ। वहां उसने पहले एक मोबाइल उठाया लेकिन फिर उसे वापस रख दिया। इसके बाद उसने वहां रखा एक बैग और गल्ले (कैश बॉक्स) में पड़ी नकदी पर हाथ साफ किया। चोर 12,000 रुपये की नकदी, ओप्पो स्मार्टफोन एक मिनी पर्स जिसमें क्रेडिट कार्ड और जरूरी एटीएम कार्ड ले गए। पीड़ित दुकानदार सौरभ ने घटना की फुटेज पुलिस को सौंप दी है। इस मामले में थाना नंबर 4 में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। बाजार के दुकानदारों में इस चोरी के बाद रोष है और उन्होंने सुबह के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।
  • Jalandhar News: फिर चर्चा में आए Master Saleem, हिट ट्रैक तू बदली सौ बार गाने का भौं-भौं कर बनाया मजाक, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फिर चर्चा में आए Master Saleem, हिट ट्रैक तू बदली सौ बार गाने का भौं-भौं कर बनाया मजाक, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम ने अपने फेमस सांग तू बलदी सौ बार, असीं इक्क बार नीं बदले को कुत्ते की आवाज में गवाया। इसका वीडियो 14 अप्रैल को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। हालांकि मास्टर सलीम ने इसे अपने आफिशियल अकाउंट पर अपलोड नहीं किया है। मास्टर सलीम अभी पंजाबी सिंगर नछतर गिल के सांग की मिमिक्री के विवादों से नहीं उभरे थे कि उनका सोशल मीडिया पर ये दूसरा वीडियो आ गया है। मास्टर सलीम के इस वीडियो पर तीखी टिप्पणियां भी मिल रही हैं। यूजर्स ने लिखा कि हमें मास्टर सलीम से यही उम्मीद थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मास्टर सलीम वीडियो में जालंधर के ही कुत्ते की आवाज निकालने वाले दीपक तिल्ली के साथ नजर आ रहे हैं। तिल्ली कुत्ते की आवाज निकालने के लिए जाने जाते हैं और मिमिक्री आर्टिस्ट हैं। जिस सांग पर मास्टर सलीम ने मिमिक्री करवाई है, वो उनका हिट सांग ट्रैक रहा है। वीडियो में मास्टर सलीम गाते हुए और दीपक तिल्ली उनके पीछे इसी गीत को कुत्ते के भौंकने के अंदाज में पेश करते नजर आते हैं। हमेशा विवादों में रहने वाले मास्टर सलीम ने सोशल मीडिया पर ये नया कारनामा किया है। पहली बार है जब किसी कलाकार ने अपने हिट सांग को कुत्ते के अंदाज में पेश किया है। फैंस जहां इसका मजा ले रहे हैं वहीं कह रहे हैं कि हमें पहले ही पता था कि सलीम ने कोई अच्छा काम नहीं करना है। सिंह दमन नाम के एक यूजर ने लिखा कि ये क्या है? सिमरजीत नाम के यूजर ने लिखा कि इन्हीं कारनामों के चलते तो आज भी नछतर गिल गालियां दे रहा है। जालंधर में जन्में और मुंबई में काम कर रहे दीपक तिल्ली कुत्तों की आवाज निकालने के लिए फेमस हैं। उनको फैंस प्यार से डोगेश भाई कहते हैं। मास्टर सलीम के साथ तू बदली गाने में कुत्ते की आवाज (भौं-भौं) में जुगलबंदी कर वायरल हो रहे दीपक तिल्ली के इंस्टा पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। दीप मशहूर कॉमेडियन, एक्टर, राइटर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उनकी अनोखी मिमिक्री और कुत्ता वर्सेज तबला स्टाइल ने पूरे पंजाब सहित देश-विदेश में पहचान दिलाई थी। दीपक तिल्ली का सफर जालंधर के गली-मोहल्लों से शुरू हुआ। छोटी उम्र से ही हास्य और मिमिक्री में रुचि रखने वाले दीपक ने स्कूल-कॉलेज के दिनों में स्टेज पर कॉमेडी शुरू की।      
  • आज का राशिफल, 15 अप्रैल 2026

    आज का राशिफल, 15 अप्रैल 2026

    आज 15 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. आज वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्गशी के दिन पूर्व भाद्रपद और उत्तरभाद्रपद नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही गर, वणिज और विष्टि करण रहेगा. आज के दिन ब्रह्म और इंद्र योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब 15 अप्रैल 2026, बुधवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

    मेष राशि: आपकी पैत्रक संपत्ति का निपटारा आज संभव है. आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है. मेहमानों का आगमान आज हो सकता है. विदेश में आपका व्यापार है तो उसको विस्तार करने की सोच सकते हैं, लाभ होगा.

    वृषभ राशि: आज के दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त होगी. कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है. जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वही आप को नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें. शत्रु वर्ग सक्रिय होगा. यात्रा हो सकती है.

    मिथुन राशि: अभी नहीं तो कभी नहीं. आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे. आप समय रहते संभल जाएं. माता के स्वास्थ में लाभ होगा. आज पेट संबंधित कोई तकलीफ आपको बढ़ सकती है.

    कर्क राशि: सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में आज रुकावट आ सकती है. आपके भूमि-भवन के सौदे आज हो सकते हैं. पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा. व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा.

    सिंह राशि: आज मनोरंजन का वक्त नहीं हैं, अपना ध्यान अपने करियर पर दें. व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे. लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं. आज वाहन का सुख भी संभव हैं.

    कन्या राशि: मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे. किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी. पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है. समय रहते धन संचय कर लें.

    तुला राशि: नए अनुबंध आज हो सकते हैं. जो भूमि आप ने क्रय की है आप को खूब फलने वाली है. आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है. पैसों का लेन-देन आज संभल कर करें. समय श्रेष्ठ है.

    वृश्चिक राशि: आप के अपनों से धोखा मिल सकता है. कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं. कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें. योजनाएं अधूरी रहेगी.

    धनु राशि: कार्य स्थल पर पदोन्नति संभव है. राजकार्य में अटकलें आ सकती है. कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता सतर्क रहें. संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी. घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा.

    मकर राशि: आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं. आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है. व्यवहार को नम्र बनाया. जीवनसाथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा. सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे.

    कुंभ राशि: बातचीत की शैली से लोग प्रभावित होंगे. प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी. राजनितिक हस्तियों से परिचय होगा. मोज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे. अपने स्वास्थ का ध्यान रखें.

    मीन राशि: आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपके शत्रु आपसे ही परास्त होंगे. विवाह की चर्चा साकार रूप ले सकती है. किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा. पेट संबंधित पीड़ा संभव है इसलिए खाने पीने को लेकर सतर्क रहें.

  • Punjab News: Golden Temple में दिखा आतिशबाजी का अलौकिक नजारा, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple में दिखा आतिशबाजी का अलौकिक नजारा, देखें वीडियो

    अमृतसरः बैसाखी और खालसा साजना दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सचखंड श्री दरबार साहिब के दर्शन किए और धन्य श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को याद किया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब के पवित्र सरोवर में स्नान किया। गुरु घर में मत्था टेकने पहुंचे और गुरबानी कीर्तन का आनंद लिया। पूरा दिन आस्था और भक्ति के रंग में रंगा रहा।

    शाम को श्रद्धालुओं ने सरोवर के किनारों पर सुंदर दीपमाला सजाई, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।  इस मनमोहक दृश्य ने हर किसी के मन को शांति और खुशी से भर दिया। रहरास साहिब के पाठ के बाद, दरबार साहिब में आतिशबाजी का एक अलौकिक प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।

    श्रद्धालुओं ने बताया कि 1699 ईस्वी में गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की गई थी और वे इस पवित्र दिन को मनाने के लिए यहां मत्था टेकने आए हैं। उन्होंने कहा कि गुरु के घर आने से मन को असीम शांति मिलती है और यह दिन हर सिख के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।