Blog

  • Casting Couch को लेकर आया Rohit Verma का बयान, बोले – ‘उंगली उठाना आसान है’

    Casting Couch को लेकर आया Rohit Verma का बयान, बोले – ‘उंगली उठाना आसान है’

    मनोरंजन: फिल्म इंडस्ट्री हो या फैशन इंडस्ट्री अक्सर यहां पर सेलेब्स पर कास्टिंग काउच के आरोप लगते रहते हैं। कई मॉडल्स और एक्ट्रेसेज ने फायदा उठाए जाने पर खुलकर बात की है परंतु फेमस डिजाइनर रोहित वर्मा की सोच इससे अलग है। उनका कहना है कि फैशन इंडस्ट्री पर उंगली उठाना आसान है क्योंकि यहां पर कैमरे हैं। एक शॉकिंग बयान देते हुए उन्होंने ये भी कहा कि यहां कोई किसी से जबरदस्ती नहीं करता। सब अपनी मर्जी से जाते हैं।

    फैशन इंडस्ट्री में नहीं होता कास्टिंग काउच

    इंडस्ट्री में कास्टिंग डायरेक्टर्स या प्रोड्यूसर्स पर अक्सर हीरोइनों का फायदा उठाने के आरोप लगे हैं। पार्टीज में ड्रग्स के इस्तेमाल पर भी कई सवाल उठाए गए हैं। इन सब पर रिएक्ट करते रोहित ने कहा कि – सब बातें बनाई जाती है। फैशन इंडस्ट्री में भी वैसे ही काम करती है जैसे कॉपोरेट बस यहां ग्लैम ज्यादा है तो उंगली उठाना आसान हो जाता है। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए रोहित ने कहा कि – मैं बहुत प्राउडली कहता हूं कि मैं फैशन इंडस्ट्री का क्वीन हूं और ये जितने भी आरोप लगते हैं सब बहुत बुलशिट बातें हैं। कोई भी किसी का यहां पर रेप नहीं करता। सब कुछ यहां रजामंदी से होता है। फैशन इंडस्ट्री पर सबसे ज्यादा उंगली इसलिए उठती हैं क्योंकि हम लोग ज्यादा ग्लैमरस होते हैं। कैमरा यहां ज्यादा होते हैं। वरना कास्टिंग काउच तो कॉपोरेट इंड्स्ट्री में भी होता है बाकी इंडस्ट्रीज में भी होता है। आप कहते हैं सिर्फ फैशन ही ड्रग्स वगैराह को इतना बढ़ावा देता है। यह सब बकवास है। मुझे लगता है कि यदि आपके अंदर टैलेंट है तो कोई भी आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता। आपमें हुनर है आपके ऊपर मां का आशीर्वाद है। आपकी नीयत साफ है तो आपको कोई स्टार बनने से नहीं रोक सकता है तो ये गलत बात है कि कोई किसी को यहां पर किसी चीज के लिए फोर्स करता है। जैसे एक मेरे दोस्त ने मुझपर मीटू आरोप लगा दिया था क्योंकि उन्हें बिग बॉस में जाना था तो मैंने उनके साथ की सारी चैट सोशल मीडिया पर डाल दी थी। आपके पास भी ऑप्शन है।

    सहमति देकर आरोप लगाते हैं सेलेब्स

    रोहित ने आगे समझाया कि सब इस फील्ड में अपनी मर्जी से आते हैं। अपनी समझदारी से फैसले लेते हैं। फिर शिकायत करते हैं वो बोले देखो यहां कोई दूध का धुला नहीं है यहां पर सबकी अपनी-अपनी सोच होती है पर ये जो लोग कहते हैं। हमारे साथ जबरदस्ती की तो ये गलत है। हम सब मर्जी से कहीं भी जाते हैं। अब अगर आप रात 12 बजे मेरे घर की घंटी बजा रहे हैं तो आप मर्जी से आए हैं। किसी के ड्राइंग रुम में बैठकर कॉफी पी रहे हैं और वो आपको बेडरुम में बुला रहा है तो वो 10 कदम आप खुद चलकर जा रहे हैं तो परमिशन आप दे रहे हैं। आप मना कर सकते हैं वहां से जा सकते हैं। आपको अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी होगी। रोहित बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने हाल में अपने नए कलेक्शन को लॉन्च किया था। इसमें बिपाशा बसु ने लंबे समय बाद रैंप पर जलवा बिखेरा था।  
  • Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, Jagdambay Medical Store संचालक का फूटा सिर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, Jagdambay Medical Store संचालक का फूटा सिर, देखें वीडियो

    जालंधर, (ENS): महानगर के घास मंडी के पास स्थित Jagdambay Medical Store पर खूनी झड़प हो गई। इस घटना में दो व्यक्तियों का सिर फूट गया। झगड़े में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक युवक मेडीकल स्टोर पर दवाई लेने आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर स्टोर मालिक के साथ बहस-बाजी हो गई। जिसके बाद युवक ने अपने 2 और साथियों को मौके पर बुला लिया है। जिसके बाद मेडिकल स्टोर मालिक व एक उसके साथी संग युवकों की खूनी झड़प हो गई।

    मेडिकल स्टोर मालिक ने युवकों पर लगाया ये आरोप मेडिकल स्टोर मालिक ने युवकों पर आरोप लगाते हुए बताया कि मेडिकल स्टोर पर एक युवक आया। जिसके बाद बहस बाजी करने लगा। इसके बाद मौके से दवा का डब्बा व सात सौ रूपये लेकर भागने लगा। जिसके बाद मौके पर पकड़ लिया गया है।

    युवक बोला- मैं टैक्सी चालक हूं… मौके पर पकड़े गये युवक ने कहा मैं टैक्सी चलाता हूं… मेरा दोस्त यहां दवाई लेने आया था। जिसके बाद हाजमोला का डिब्बा व गल्ले से सात सौ रूपये चोरी करने के आरोप लगाने लगे। जिसके बाद हम लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की और चोरी का झूठा आरोप लगा रहे हैं।

    घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती  हमले में मेडिकल स्टोर का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

                         
  • पशुपालन विभाग की प्रदर्शनियों एवं विशेष गतिविधियों के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

    पशुपालन विभाग की प्रदर्शनियों एवं विशेष गतिविधियों के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के रोड़ा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय हरोली उत्सव के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इन कार्यक्रमों में प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री  ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और पशुपालकों व प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उत्सव के दौरान लगभग 350 लोगों ने प्रदर्शनी केंद्र का अवलोकन कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। प्रदर्शनी केंद्र में आधुनिक डेयरी प्रतिरूप और कड़कनाथ प्रजाति के पक्षियों का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण रहा। विभाग की तकनीकी टीम ने मौके पर ही पशु चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करते हुए 50 पशुओं के गोबर के नमूने विभिन्न परजीवियों की जांच के लिए और थनैला रोग की जांच हेतु 45 पशुओं के दूध के नमूनों का परीक्षण किया। इसके साथ ही उपस्थित किसानों को कड़कनाथ मुर्गी पालन की वैज्ञानिक विधियों और विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। आयोजन के दूसरे दिन बछड़ी रैली का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री  द्वारा किया गया। इस रैली में कुल 46 बछड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत विदेशी, स्वदेशी और भैंस श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पशु आहार और आकर्षक उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। तीसरे दिन आयोजित श्वान प्रदर्शनी में उपमुख्यमंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में छोटी, मध्यम और बड़ी श्रेणियों में कुल 40 श्वानों ने भाग लिया, जहाँ विजेताओं और प्रतिभागियों को उपहार भेंट किए गए। इसी दिन क्षेत्र के उच्च नस्ल के उत्कृष्ट पशुओं का भी प्रदर्शन किया गया, जो पशुपालकों के लिए वैज्ञानिक प्रजनन के प्रति आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नालागढ़ स्थित टीवीएस कंपनी के ‘बेल्जियन शेफर्ड’ नस्ल के श्वानों की जोड़ी और पुलिस लाइन झलेड़ा के प्रशिक्षित श्वान  का प्रदर्शन रहा। उनके द्वारा दिखाए गए विशेष करतबों और अनुशासित प्रदर्शन की मुख्य अतिथि व स्थानीय जनता ने मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर विभाग द्वारा जिला ऊना में पशु कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ‘राधा माधव सेवा कुंज जखेड़ा’ और एनिमल रेस्क्यू सोसाइटी ऊना की भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया। कार्यक्रम के समापन पर पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग के उपनिदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह पटियाल ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस आयोजन के सफल कार्यान्वयन के लिए वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. परमेष डोगरा, समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों और स्टाफ सदस्यों के कड़े परिश्रम की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने और विभाग की गतिविधियों को सफल बनाने के लिए सभी पशुपालकों एवं किसानों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
  • Jalandhar News: BBMB भर्ती नियम बदलाव पर सिंचाई मंत्री का केंद्र पर तीखा हमला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BBMB भर्ती नियम बदलाव पर सिंचाई मंत्री का केंद्र पर तीखा हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिंचाई मंत्री वरिंदर सिंह गोयल ने BBMB भर्ती नियम में बदलाव पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बैसाखी का दिन हमारे के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन होता है। कल नोटिफिकेशन जारी किया गया कि ज भाखड़ा ब्यास प्रबंधन मैनजमेंट एक्ट जो था उसे सारा बदल दिया है। उन्होंने कहा कि पहले दो मेंबर होते थे पावर का मेंबर पंजाब से होता था सिंचाई का मेंबर हरियाणा का होता था। यह सिस्टम पिछले 60 सालों से चल रहा है कोई परेशानी नहीं थी।

    उन्होंने पिछले दिनी लेटर निकाल दिया कि मेंबर चार होने चाहिए और इसकी कोई जरूरत नहीं है जबिक दो मेंबरों से काम चल रहा था। उन्होंने कहा चार मेंबरों का खर्चा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि BBMB का खर्चा 40 प्रतिशत पंजाब सरकार देती है और वह इसका खर्चा क्यो देंगें। उन्होंने इसका विरोध किया है कि दो मेंबरों से काम चल रहा है और वहीं रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह धक्केशाही है और वह हर रोज सुपने देखते हैं कि पंजाब के साथ वह क्या धक्का करें और किस टाईम धक्का करे और जो यह फैसला किया गया है वह गलत किया गया है।

     

     

     

  • Jalandhar News: डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर होगी ITI, महिला स्कीम को लेकर टीनू का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर होगी ITI, महिला स्कीम को लेकर टीनू का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बाबा साहेब भीमराम अंबेडकर जी की जयंती पर आज से ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की गई। मामले की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक पवन टीनू ने कहा कि ऐसी योजना देश भर में कहीं नहीं देखने को मिलेंगी। आज योजना की शुरुआत के दौरान महिलाओं के चेहरों पर काफी रौनक देखने को मिली है। वहीं लड़कियां भी योजना की शुरुआत को लेकर काफी खुश दिखीं। इस दौरान जब आज रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया तो एक लड़की ने कहा कि वह बीबीएक की छात्रा है और वह इन पैसों से किताबें खरीदेंगी। वहीं दीक्षा नामक लड़की ने कहा कि आईटीआई की स्टूडेंट है और वह इन पैसों से मशीन खरीदेंगी। पवन टीनू ने कहाकि उसने जब लड़की से पूछा कि क्या 2 हजार रुपए में मशीन आ जाएंगी।

    लड़की ने जवाब दिया कि उसे, मम्मी और दादी को 2 से 3 महीने तक पैसे आ जाएंगे और तब तक उसके पैसे भी इकट्ठे हो जाएंगे। ऐसे में वह इन पैसों से मशीन खरीद लेंगी। टीनू ने कहाकि इस स्कीम से सभी महिलाओं और 18 वर्ष से अधिक की आयु की लड़कियों को 1500 और 1000 रुपए स्कीम के तहत मिलेंगे। टीनू ने कहा कि पहली सरकारें पैसे लोगों से पैसे इकट्ठे करती थी, उन्हें देती नहीं थी, लेकिन यह पहली सरकार है जो लोगों के पैसे लोगों पर ही लगा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत की अगुवाई में सारे वादे सरकार ने पूरे किए है।

    वादों में चाहे वह बिजली के जीरो की स्कीम है, स्कूल ऑफ एमिनेंस, 10 लाख की बीमा योजना, बच्चों की अच्छी शिक्षा, सेवा केंद्र, मोहल्ला क्लीनिक के बाद अब महिलाओं के खाते में एक हजार और 1500 की स्कीम की शुरुआत की गई। आदमपुर में आज रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की गई। वहीं टीनू ने कहा कि उन्होंने खुद सीएम के आगे आदमपुर में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की अपील की थी और उन्होंने स्वीकार किया। टीनू ने कहा कि उनकी सरकार में 2016 में आईटीआई बनाई गई थी, लेकिन कांग्रेस में चन्नी सरकार के आने पर 2017 में खुंनस रखते हुए इसे बंद कर दिया था। कांग्रेस में उस दौरान चन्नी एजुकेशन मंत्री थे। इस आईटीआई से लोगों को काफी नुकसान हुआ था। लेकिन अब आप की सरकार आने पर इसकी दोबारा से शुरुआत की गई।

    टीनू ने कहा कि उन्होंने सीएम मान से इसे अपग्रेड करने की अपील की और सीएम मान ने मंजूर कर दिया। जिसके बाद इस आईटीआई का नाम डॉक्टर अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा और 2 करोड़ रुपए आईटीआई के लिए देने का ऐलान किया। महिलाओं की स्कीम के दौरान उनके आधार कार्ड और फोन नंबर अपग्रेड किए जाएंगे। टीनू ने कहा कि गांवों में आधार कार्ड पर लोग नंबर बदल लेते है, ऐसे में उनके नंबर अपग्रेड किए जाएंगे। वहीं जिन महिलाओं के फिंगर प्रिंट की समस्या है उनकी तस्वीर से भी योजना का लाभ उन्हें मिलेगा। टीनू ने कहा कि आज रजिस्ट्रेशन महिलाएं करवा दें, उसके बाद जब एससी सर्टीफिकेट महिलाएं अपग्रेड करवा लेंगी तो उसी दौरान 500 के पेंडिंग के हिसाब से उनके खाते में डाल दिए जाएंगे।

  • हरियाणा ने 1.89 लाख मुफ्त डायलिसिस सेशन उपलब्ध कराए

    चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों, जिनमें PGIMS रोहतक भी शामिल है, ने वर्ष 2025–26 के दौरान क्रोनिक किडनी रोग (CKD) से पीड़ित मरीजों को लगभग 1.89 लाख मुफ्त डायलिसिस सेशन उपलब्ध कराए। इसके साथ ही, PGIMS रोहतक के नेफ्रोलॉजी विभाग ने फरवरी 2023 से अप्रैल 2026 के बीच किए गए 34 किडनी प्रत्यारोपणों में 100% सफलता-दर हासिल की है।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान 2023 में शुरू किया गया यह कार्यक्रम लगातार प्रगति कर रहा है। प्रत्यारोपण कार्यक्रम की शुरुआत दो सफल कैडेवरिक (मृत शरीर से) प्रत्यारोपणों के साथ हुई थी और तब से इसका लगातार विस्तार हुआ है। इनमें वर्ष 2024 में 10, वर्ष 2025 में 17, और वर्ष 2026 में अब तक 4 प्रत्यारोपण पूरे हो चुके हैं, जो विभाग की बढ़ी हुई क्षमता और जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

     

    जहां शुरुआती प्रक्रियाओं में कैडेवरिक दान शामिल थे, वहीं हाल के रुझान जीवित दाताओं से होने वाले प्रत्यारोपणों में वृद्धि का संकेत देते हैं, जो बढ़ती जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को उजागर करता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत, राज्य सरकार पूरे हरियाणा में CKD मरीजों को मुफ्त डायलिसिस सेवाएं, आवश्यक दवाएं और नैदानिक सहायता प्रदान कर रही है।

    डॉ. मिश्रा ने बताया कि डायलिसिस की सुविधाएं PGIMS रोहतक और सभी जिला अस्पतालों में चालू हैं। अकेले वर्ष 2025–26 के दौरान, PGIMS रोहतक में 20,466 डायलिसिस सेशन आयोजित किए गए, जहां मरीजों को मुफ्त परामर्श और निरंतर देखभाल भी मिलती है। पिछले वर्ष संस्थान में लगभग 400–500 नए CKD मरीज पंजीकृत हुए थे।

     

    वर्तमान में, लगभग 125 मरीज डायलिसिस पर हैं और किडनी प्रत्यारोपण का इंतजार कर रहे हैं। समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए इन सभी मरीजों की आवश्यक जांचें मुफ्त में की जा रही हैं। इस कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से, सरकार ने किडनी प्रत्यारोपण को एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा पहल के रूप में अपनाया है। इसके तहत, दो प्रत्यारोपण सर्जनों को 3.5 लाख रुपये प्रति माह के विशेष मानदेय पर नियुक्त किया गया है, और साथ ही अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, दवाओं तथा व्यापक सहायता प्रणालियों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। इसके परिणामस्वरूप, निजी अस्पतालों में आमतौर पर 5–7 लाख रुपये की लागत वाले किडनी ट्रांसप्लांट अब PGIMS रोहतक में हरियाणा के निवासियों के लिए निःशुल्क उपलब्ध हैं, जिससे उन्नत और जीवन-रक्षक चिकित्सा सुविधा तक उनकी पहुँच में काफी सुधार हुआ है।

     

     

  • Punjab News : Bhanot Enterprises ने 50 लाख रूपये का लकी ड्रा जीतने वाले विजेता को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    Punjab News : Bhanot Enterprises ने 50 लाख रूपये का लकी ड्रा जीतने वाले विजेता को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब स्टेट डियर क्वार्टरली लॉटरी के तहत 50 लाख रुपये का पहला इनाम जीतने वाले प्रथम पुरस्कार विजेता को आज घंटाघर स्थित Bhanot Enterprises के आऊटलेट के बाहर बैसाखी के शुभअवसर पर सम्मानित किया गया। इस खुशी के मौके ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ मनाया गया। यह पुरस्कार चन्द्र नगर निवासी कुसुम रानी का निकला है जोकि पेशे से कपड़े सिलाई का काम करती है उनके पति अकांऊटैंट के तौर पर कार्यरत हैं।

    शाम सुन्दर भनोट ने बताया कि यह हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है कि केवल 4 महीनो के भीतर उन्होंने 13 लखपति और 5 करोडपति बना दिये हैं। उन्होंने जनता द्वारा दिये समर्थन के लिए उनका तहे दिल से धन्यावाद दिया। वहीं, अब सब की निगाहें पंजाब स्टेट डियर बैसाखी बंपर का ड्रॉ 18 अप्रैल को लुधियाना में निकलेगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 6 करोड़ है। भनोट एंटरप्राइजज को इस बात का विश्वास है कि अगला करोड़पति भी वो ही बनाएंगे।

     

  • मुख्यमंत्री ने शोंगटोंग-कड़छम परियोजना का लिया जायजा, समय पर पूरा करने पर दिया जोर

    मुख्यमंत्री ने शोंगटोंग-कड़छम परियोजना का लिया जायजा, समय पर पूरा करने पर दिया जोर

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने दो दिवसीय किन्नौर दौरे के दौरान सतलुज नदी पर बन रही 450 मेगावाट क्षमता की शोंगटोंग – कड़छम जल विद्युत परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परियोजना के पावरहाउस, सर्ज शाफ्ट और बैराज क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा परियोजना के पहले चरण को जनवरी, 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए ताकि वर्तमान वित्त वर्ष के अंत तक परियोजना का कार्य पूरा किया जा सके।

    वर्तमान प्रदेश सरकार स्वच्छ ऊर्जा अधोसंरचना को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और हिमाचल में सतत् विकास को बढ़ावा देने पर बल दिया जा रहा है। यह परियोजना राज्य की विद्युत उत्पादन क्षमता को बढ़ाने, ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और पर्यावरण अनुकूल विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान देगी। राज्य सरकार विभिन्न चुनौतियों के बावजूद प्रदेश में मजबूत निगरानी व्यवस्था और बेहतर परियोजना के माध्यम से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। स्थल-विशिष्ट समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी उपाय भी लगातार अपनाए जा रहे हैं, जिससे निर्माण कार्य में गति आई है।

    वर्तमान में परियोजना का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बैराज, हेड रेस टनल और पावरहाउस जैसे प्रमुख सिविल कार्य अंतिम चरण में हैं, जबकि विद्युत एवं यांत्रिक कार्य भी चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समयानुसार प्रगति पर हैं। परियोजना के पूर्ण होने पर प्रतिवर्ष लगभग 1,579 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन होने की संभावना है, जिससे राज्य की ऊर्जा क्षमता और ग्रिड स्थिरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

     

    सुक्खू ने कहा कि यह परियोजना हिमाचल की अर्थव्यवस्था में प्रतिवर्ष लगभग 900 करोड़ रुपये का योगदान देगी। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन सादिक, उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • Vedanta Power Plant में बॉयलर ब्लास्ट, 10 लोगों की मौत की खबर, कई घायल, देखें वीडियो

    Vedanta Power Plant में बॉयलर ब्लास्ट, 10 लोगों की मौत की खबर, कई घायल, देखें वीडियो

    सक्तिः छत्तीसगढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर फटने से 10 लोगों की मौत की खबर है। घटना में दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है। राहत बचाव कार्य में जुट गई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वेदांता पावर प्लांट में हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार ये घटना सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुई है। प्लांट में लगे बॉयलर के अचानक फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दूर-दूर तक सुनाई दी आवाज विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के ग्रामीण भी दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गए।
  • संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए आधुनिक व्यवस्था का विस्तार: मुख्यमंत्री

    संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए आधुनिक व्यवस्था का विस्तार: मुख्यमंत्री

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के बालूगंज में 1.56 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित आधुनिक तकनीक से लैस विशेष शहरी स्वास्थ्य प्रणाली मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट शिमला के लिए एक प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के रूप में कार्य करने के अतिरिक्त समय पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगी।

    किसी भी आपदा या रोग प्रकोप की स्थिति में यह यूनिट सक्रिय होकर स्थिति का विश्लेषण करेगी और अस्पतालों को सतर्क करेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की आधुनिक सर्विलांस यूनिट देश के केवल 20 शहरों में स्थापित की गई हैं और हिमाचल प्रदेश पहला एवं एकमात्र पर्वतीय राज्य है जहां यह यूनिट स्थापित है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और शिमला नगर निगम के बीच त्रिपक्षीय समझौते के माध्यम से स्थापित की गई है। यह पहल शिमला को सुरक्षित, स्वस्थ और प्रतिक्रियात्मक शहर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

    मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट के कार्यों में स्वास्थ्य सम्बंधी घटनाओं पर अलर्ट जारी करना और उनकी पुष्टि करना, साथ ही पानी, खाद्य पदार्थों, वेक्टर-जनित और पशुजनित रोगों के नमूनों के संग्रह और विश्लेषण में सहयोग करना शामिल है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट संक्रामक रोगों के प्रकोप की समय पर पहचान, रोकथाम और नियंत्रण के लिए एक प्रभावी तंत्र के रूप में कार्य करेगी। यह यूनिट नगर निकायों, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और पशुपालन विभाग सहित विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय और योजना बनाने तथा शहर की बीमारी से निपटने की क्षमता को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।

    मुख्यमंत्री ने सर्विलांस यूनिट के संचालन क्षेत्र और प्रयोगशाला का भी दौरा किया। इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।