Blog

  • Punjab News: नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, दुकानदारों और वाहनों के काटे चालान, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, दुकानदारों और वाहनों के काटे चालान, देखें वीडियो

    पठानकोटः हिमाचल प्रदेश के जोगिंदर नगर के लिए छोटी ट्रेन का ट्रायल शुरू हो गया है। ऐसे में ज़िले में बढ़ती ट्रैफ़िक समस्या को देखते हुए ट्रैफ़िक पुलिस भी व्यस्त नज़र आ रही है, जिसके चलते आज पुलिस ने दुकानदारों द्वारा सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण और सड़कों पर बेतरतीब ढंग से पार्क की गई गाड़ियों के ख़िलाफ़ अभियान चलाया।

    सबसे पहले ट्रैफिक इंचार्ज ने मार्केट में अनाउंसमेंट करके दुकानदारों और सड़कों पर बेतरतीब खड़ी गाड़ियों से कहा और जो रेहड़ी-पटरी वाले पार्किंग में खड़े थे, उनसे अपनी गाड़ियां ठीक से पार्क करने की अपील की गई और इसके बावजूद अगर किसी ने अपील पर ध्यान नहीं दिया तो उनके चालान काटे गए।

    मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी झिरमल सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए हमने लगातार 2 दिन दुकानदारों से अपील की थी कि वे सड़क पर गैर-कानूनी तरीके से पार्क किया हुआ सामान दुकान के अंदर ले आएं, लेकिन इसके बावजूद जिन दुकानदारों ने सामान अपनी दुकान के अंदर नहीं लाया।

    जिसके बाद आज नगर निगम की टीम की मदद से अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों के चालान काटे गए और इसके साथ ही अवैध पार्किंग में गाड़ियों के भी ट्रैफिक पुलिस की ओर से चालान काटे गए। वहीं रेहड़ी वालों की गाड़ियां सड़कों पर खड़ी थीं, उन्हें सड़कों से हटाया गया।

  • Punjab News: 26 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, 4 डीसी भी बदले, देखें लिस्ट

    Punjab News: 26 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, 4 डीसी भी बदले, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब में अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के अनुसार 4 जिलों के डीसी सहित 26 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलें हुए है। आदेशों के अनुसार 20 IAS और 6 PCS का तबादला किया। जिसमें IAS अधिकारी आदित्य डेचलवाल को रूपनगर का DC लगाया गया है। इसके साथ विजय नामदेव राव को सचिव वित्त विभाग और एडिशनल चार्ज सचिव प्रवासी भारतीय मामले खाली विभाग लगाया गया है। देखें लिस्ट

     

  • Punjab News: कांग्रेस पार्टी में विवाद को लेकर सासंद औजला का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस पार्टी में विवाद को लेकर सासंद औजला का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के रणजीत एवेन्यू पर सदस्य संसद गुरजीत सिंह औजला के नेतृत्व में कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। वहीं कांग्रेस में चल रहे विवाद को लेकर सासंद गुरजीत सिंह औजला का बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के बारे में स्पष्ट किया कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और आने वाले समय में पंजाब के लोगों की आवाज और मजबूत तरीके से उठाई जाएगी। दरअसल, आज सासंद के साथ हुई बैठक में डिप्टी कमिश्नर, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य केन्द्र और राज्य सरकार की चल रही योजनाओं का समीक्षा करना और लोगों की शिकायतों का समाधान ढूंढ़ना रहा।

    बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में एमपी गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि शहर में सबसे बड़ी समस्या कूड़ा प्रबंधन और सफाई है। कई स्थानों पर सीवरेज, सड़क लाइट और पीने के पानी से संबंधित समस्याएं भी सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि कूड़ा डंपों को हटाने और सेगरेगेशन प्रक्रिया लगातार चल रही है, जिस पर नगर निगम और जिला प्रशासन निगरानी कर रहे हैं। औजला ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जिक्र करते हुए कहा कि जो परिवार अभी तक मुआवजे से वंचित हैं, उनकी शिकायतें बैठक में रखी गई हैं।

    सरकार से अपील की गई है कि बाकी बचे केसों का जल्द निपटारा किया जाए। शिक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में टीचर की कमी है। ऐसे में दिशा समिति के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि हर जिले में उच्च मानकों के सरकारी स्कूल बनाये जाएं, ताकि आम लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों के बराबर शिक्षा दिला सकें।

    गैंगस्टरवाद और कानून व्यवस्था पर बात करते हुए औजला ने कहा कि यह मुद्दा एक-दो लाइन में हल नहीं हो सकता। इसके लिए सभी पार्टियों, पुलिस, प्रशासन और सामाजिक वर्गों को मिलकर गंभीर विचार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही गैंगस्टरवाद, नशे और बेरोजगारी का स्थायी हल है।

  • Punjab News: हथियारों की खेप सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों की खेप सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 आधुनिक पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए हथियारों में 2 ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल और 4 .30 बोर पिस्टल शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से आ रहे हथियारों को सीमा के नजदीक क्षेत्रों में रिसीव करके आगे पंजाब के गैंगस्टरों तक पहुंचाने का काम कर रहे थे।

    पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह कार्रवाई सीआईएई टीम द्वारा सूचना आधारित इंटेलिजेंस पर की गई। इस मामले में उनकी टीम ने पहले गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी रतोके गांव के निवासी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 पिस्टल बरामद की।

    जिसके बाद आरोपी से पूछताछ पर सुरजीत सिंह उर्फ चेला निवासी भिखीविंड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस कार्रवाई के साथ ना केवल हथियारों की सप्लाई चेन टूट गई है, बल्कि संगठित क्राइम के नेटवर्क को भी बड़ा झटका लगा है। उन्होंने बताया कि मामले से संबंधित थाना इस्लामाबाद में असला एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच चल रही है।

  • Jalandhar News: शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, करवाया गर्भपात, काबू, देखें Live

    Jalandhar News: शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, करवाया गर्भपात, काबू, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी के बाहर भारी हंगामा हुआ। जहां युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में युवक को थाना रामामंडी के पास से काबू किया। हंगामा होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले युवक को कर दिया गया। अली मोहल्ला की रहने वाली प्रधान आरती सभ्रवाल ने कहा कि युवती के साथ युवक ने 3 साल पहले दोस्ती की थी। जिसके बाद वह उसे शादी करने के लिए बार-बार कह रहा था, लेकिन उस दौरान लड़की नाबालिग थी।

    आरोप है कि अब 3 महीने पहले युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाए है कि युवती गर्भवती हो गई थी और उसके बाद युवक ने उसका गर्भपात करवाया था। इस मामले को लेकर 3 महीने पहले पुलिस कमिश्नर दफ्तर में शिकायत दी गई थी और पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। जिसके बाद आज संतोषी नगर के रहने सागर को थाने के बाहर काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया।

    वहीं पीड़िता की मां ने कहा कि लड़के ने 3 साल से बेटी से दोस्ती की थी। जिसके बाद 3 महीने पहले दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई ना होने पर वह थाने में शिकायत के लिए आए थे। जहां उन्होंने लड़के को घूमता देखकर खुद ही उसे काबू किया। पीड़िता का आरोप है कि अब युवक ने शादी करने से मना कर दिया और वह धमकी दे रहा है कि उसके खिलाफ वह कहीं भी शिकायत कर दें। वह कुछ देर जेल में रहेंगा और बाहर आ जाएगा। वहीं युवक का बाइक पुलिस ने जब्त कर लिया है और उससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

    वहीं प्रधान आरती ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि युवक कूड़ा उठाने का काम करता है। आज वह थाने के पास ही घूम रहा था, जिसे मौके पर काबू कर लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर युवती के साथ युवक शादी करता है तो वह कोई कार्रवाई नहीं करवाएंगे, लेकिन अगर वह शादी नहीं करता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उसे जेल भेजा जाए। इस मामले को लेकर जब पुलिस से बात की गई तो पुलिस अधिकारी का कहना हैकि युवक के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसको लेकर युवक को काबू करके अब उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयानों के आधार बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना का मुख्य आरोपी काबू, SSP Virk ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना का मुख्य आरोपी काबू, SSP Virk ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधरः ग्रामीण पुलिस ने पुलिस स्टेशन गोराया के तहत आने वाले गांव महल कलां के गुरुद्वारा साहिब में हाल ही में हुई बेअदबी की घटना के संबंध में तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एस. हरविंदर सिंह विर्क एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की और बेअदबी की घटना के लिए जिम्मेदार मुख्य आरोपी को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।

    एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि उन्हें जसप्रीत कौर ने गुरुद्वारे में बेअदबी को लेकर शिकायत दी थी जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी चेक की गई जिसके बाद गोराया थाना में केस दर्ज कर एक युवक को काबू किया है जो अभी 10वीं का छात्र है और जुवेनाइल है। युवक मानसिक तौर पर भी पूरी तरह ठीक नहीं है। बच्चे की पूछताछ में सामने आया है कि घर के कुछ लोगों का किसी के साथ झगड़ा था और बच्चे के मन में ख्याल आया कि मामले को इस तरह उलझाना चाहिए। इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया, जो सीसीटीवी में कैद हो गया। बच्चे को लेकर जांच की जा रही है और मामले की संजीगता को देखते हुए कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

    एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने यह भी आश्वासन दिया कि इलाके में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है और जालंधर ग्रामीण पुलिस सांप्रदायिक सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रख रही है।

  • भारतीय वायुसेना का ट्रेनी विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची Pilot की जान, देखें वीडियो

    भारतीय वायुसेना का ट्रेनी विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची Pilot की जान, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज उस समय हड़कंप मच गया जब भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनी माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर शहर के बीचों-बीच एक तालाब में गिर गया। यह हादसा केपी कॉलेज के पीछे स्थित एक तालाब में हुआ। जहां पर अचानक तेज धमाके जैसी आवाज आई और आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। चश्मदीदों के अनुसार, विमान उड़ान भरते समय सामान्य स्थिति में था परंतु कुछ ही देर के बाद उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तेजी से नीचे आकर तालाब में गिर गया। हादसे की आवाज सुनकर सैंकड़ों आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    3 लोग निकाले गए सुरक्षित बाहार

    चश्मदीद ने बताया कि – ‘हम लोग स्कूल कैंपस में थे तभी रॉकेट के जैसी आवाज आई। आवाज सुनकर दौड़कर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग दलदल में फंसे हुए थे। हम लोग तालाब में कूद गए और 3 लोगों को बाहर निकाला। अब मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम विमान को तालाब से निकालने की कोशिश कर रही है’। भारतीय वायुसेना की ओर से शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट एक रुटीन ट्रेनिंट सॉर्टी पर था। विमान में दो पायलट भी सवार थे जिनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों पायलटों को कोई गंभीर चोटें नहीं आई हैं। इससे प्रशासन और वायुसेना ने राहत की सांस ली है।

    Read In English : https://encounternews.in/india/iaf-trainer-aircraft-crashes-into-pond-in-uttar-pradeshs-prayagraj/

    जांच में जुटी टीमें

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन पुलिस और राहत की टीमें मौके पर पहुंच गई है। तालाब के आस-पास भी बैरिकेडिंग कर दी गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया है। विमान को तालाब से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है ताकि तकनीकी जांच की जा सके। वायुसेना और प्रशासन की संयुक्त टीमें हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है हालांकि इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनिंग उड़ानों के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाता है और इस हादसे के हर पहलू की अच्छे से जांच की जा रही है।  
  • Jalandhar News: आप पार्टी ने PM Modi का फूंका पुतला, किया प्रदशर्न, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आप पार्टी ने PM Modi का फूंका पुतला, किया प्रदशर्न, देखें वीडियो

    सासंद चन्नी पर टीनू का पलटवार, बोले- यू-टर्न लेने में है वह एक्सपर्ट

    जालंधर, ENS: आप पार्टी का मनरेगा स्कीम को लेकर केंद्र के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी है। वहीं आज पवन टीनू की अगुवाई में भारी संख्या में आप पार्टी के नेता व कार्यकर्ता डिप्टी कमिशनर दफ्तर के बाहर पहुंचे, जहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन जताया। मनरेग कानून को लेकर आज प्रदर्शन किया जा रहा है और इसे बजट पर निर्धारित कर दिया गया। जिसके बाद 40 प्रतिशत राज्यों पर स्कीम को निर्भर कर दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए पवन टीनू ने केंद्र ने पंजाब के गरीब और दलित लोगों के खिलाफ सीधा धक्का कर रही है। उन्होंने कहा कि कभी केंद्र किसानों के विरुद्ध बिल तैयार करती है तो कभी फैक्टरी के मजदूरों के विरुद्ध बिल तैयार करती है, जिसमें मजदूर 8 घंटे की जगह 12 घंटे नौकरी करेंगे। उन्होंने कहा कि अब केंद्र ने मनरेगा स्कीम के तहत गरीबों से उनका रोजगार छीन लिया है। टीनू ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा जातियों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। इस दौरान आज भारी संख्या में उनके प्रदर्शन में मनरेगा वर्कर भी प्रदर्शन में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि मनरेगा स्कीम के तहत 125 दिन कर दिए गए है, लेकिन वह बेवकूफ बना रही है। टीनू ने कहा कि मनरेगा स्कीम में भाजपा ने कहा कि अगर बजट होगा तो इन वर्करों को काम मिलेंगा, नहीं तो उन्हें काम नहीं मिलेंगा। टीनू ने कहा कि इस स्कीम को बजट के साथ केंद्र ने जोड़ दिया है, जिसके कारण अब वर्करों को डर है कि उन्हें काम नहीं मिलेगा। टीनू ने कहा कि 2 महीने वर्करों का काम केंद्र द्वारा बंद कर दिया गया। ऐसे में 2 महीने मजदूरों को बंधुआं मजदूर बनने पर मजबूर होना पड़ेगा। वहीं कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान को लेकर टीनू ने कहा कि वह 2 साल पहले वह यहां से सासंद बनकर गए है। टीनू ने कहा कि वह पहले उन्हेें पार्ट टाइम सासंद है, लेकिन अब वह पार्ट टाइम सासंद भी नहीं रहे। टीनू ने कहा कि वोट यहां से लेकर गए और ब्लॉक समीति चुनाव की कैंपेन उन्होंने श्री चमकौर साहिब में की। टीनू ने कहा कि अंदर ही अंदर कोई खिचड़ी पक्क रही है, जो सासंद चन्नी कह रहे है कि वह जा नहीं रहे, उन्हें ऐसा क्यों कहना पड़ रहा है। टीनू ने कहा कि सासंद चन्नी का भांजा 10 करोड़ के मामले में 4 साल पहले पकड़ा गया था। इस मामले में भाजपा ने कोई सुध नहीं ली, जबकि आम नागरिक पर ईडी और सीबीआई की टीमें रेड करने पहुंच जाती है और उन्हें काबू कर लेती है, लेकिन चन्नी के भांजे को कुछ भी नहीं कहा गया। ऐसे में इस बारे में भाजपा और सासंद चन्नी बता सकते है। वहीं चन्नी के जाति समुदाय मामले में यू-टर्न लेने के मामले में टीनू ने कहा कि वह यू-टर्न लेने में काफी एक्सपर्ट है। उन्होंने कहा कि बीबी जागीर कौर के चेहरे पर गलत तरीके से हाथ लगाने के मामले में विवादों में आए थे और उसके बाद भी यू-टर्न लिया था। उन्होंने जालंधरवासियों को यू-टर्न लेकर इस्तेमाल करना था अब तू कौन और मैं कौन।
  • Punjab News: Bla-Bla App को लेकर ड्राइवरों का प्रदर्शन, केंद्र को दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: Bla-Bla App को लेकर ड्राइवरों का प्रदर्शन, केंद्र को दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर ड्राइवरों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा। दरअसल, ड्राइवरों का यह प्रदर्शन Bla-Bla App सहित अन्य एप्प के खिलाफ किया जा रहा है। इस मामले को लेकर आज ड्राइवरों डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र भी दिया है। ड्राइवर राज शर्मा का कहना है कि शहर में कुछ एप्प चल रही है, जिसके कारण टैक्सी चालकों को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि Bla-Bla App के पास ना परमिट और ना वह टैक्स भर रहे है।

    जबकि दूसरी ओर टैक्सी चालकों द्वारा प्रशासन को टैक्स के पैसे भी दिए जा रहे है और 2 साल बाद फिटनेस के पैसे भी दे रहे है, लेकिन उसके बावजूद Bla-Bla App के कारण उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। ड्राइवरों ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर Bla-Bla App को बंद नहीं किया गया तो वह पक्का धरना लगाकर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राइवेट गाड़ियों से Bla-Bla App का इस्तेमाल बंद होना चाहिए।

    वहीं प्रेजिडेंट जसवंत सिंह ने कहा कि उनके द्वारा पहले 5 तारीख को मांग पत्र दिया गया था और इस एप्प को बंद करने की अपील की गई थी। उन्होंने कहा कि कर्मिशयल गाड़ी से यात्रियों को उतारकर प्राइवेट गाड़ी चालक इस एप्प के जरिए सवारियां लेकर जा रहे है। उन्होंने कहा कि अभी जिले के ड्राइवरों ने मोर्चा खोला है, अगर उनकी मांगे ना मानी गई तो देश भर में केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

    उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा टैक्स वह भर रहे है, लेकिन प्राइवेट गाड़ी को 3 हजार रुपए का पास दे दिया गया और टैक्सी चालकों कैटेगरी से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एनआरआई भी प्राइवेट गाड़ियों का इस्तेमाल करते है, लेकिन यह गाड़ियां सेफ नहीं है। क्योंकि इस गाड़ियां में इश्योरेंस नहीं है। ड्राइवरों ने कहा कि वह चाबियां डीसी को सौंपने आए है। अगर उनके पास काम नहीं रहेंगा तो वह गाड़ियां कहां चलाएंगे।

     

  • स्वास्थ्य और पोषण को लेकर सरकार की नई पहल: CM Sukhu

    स्वास्थ्य और पोषण को लेकर सरकार की नई पहल: CM Sukhu

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की पहली पोषण नीति बनाएगी, ताकि लोगों को समग्र रूप से लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कई पोषण और खाद्य सुरक्षा योजनाएं चला रही है, जैसे एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), मिड-डे मील योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं को ध्यान में रखते हुए न्यूट्रिशनल प्रोफाइलिंग बहुत जरूरी है। इससे लोगों को भोजन में मौजूद पोषक तत्वों, कैलोरी और फूड फोर्टिफिकेशन के बारे में जागरूकता मिलेगी। उन्होंने कहा कि नीति को अंतिम रूप देने से पहले राज्य में पोषण और खाद्य परीक्षण से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत कंडाघाट स्थित कंपोजिट टेस्टिंग लैब को अपग्रेड किया जाएगा और नई प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। पहले चरण में कांगड़ा जिले में नई लैब बनाई जाएगी। आने वाले वर्षों में राज्य के अन्य हिस्सों में भी क्षेत्रीय टेस्टिंग लैब स्थापित होंगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने हाल ही में कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन जिले के बद्दी में नई प्रयोगशालाएं खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि कंडाघाट लैब को मजबूत करने के लिए 8.50 करोड़ रुपये और कांगड़ा में फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने के लिए 25 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन प्रयोगशालाओं के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था की जाए। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव जितेंद्र सांजटा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।