Blog

  • OnePlus Nord 5 और Nord CE5 लॉन्‍च, इस दिन लगेगी Sale

    OnePlus Nord 5 और Nord CE5 लॉन्‍च, इस दिन लगेगी Sale

    टेकः OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE5 को कंपनी ने भारत में लॉन्‍च कर दिया है। दोनों ही स्‍मार्टफोन्‍स को 20 से 30 हजार रुपए की प्राइस रेंज में लाया गया है। नॉर्ड 5 में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8एस जेन 3 मोबाइल चिपसेट दिया गया है। दावा है कि यह अबतक का सबसे पावरफुल नॉर्ड स्‍मार्टफोन है। नॉर्ड 5 में 6.83 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 144 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा है। सेल्‍फी कैमरा भी 50 मेगापिक्‍सल का दिया गया है। इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगर‍प्रिंट की सुविधा मिलती है। नॉर्ड 5 में 6800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

    OnePlus Nord 5 की खास्यित

    मॉडल के 8+256GB मॉडल के नेट इफेक्‍ट‍िव प्राइस 29,999 रुपये हैं। 12+256GB मॉडल की नेट इफेक्‍टि‍व कीमत 32,999 रुपये है, जबकि 12+512GB वेरिएंट को 35,999 रुपये में लिया जा सकता है। OnePlus Nord 5 की सेल 9 जुलाई को 12 बजे से वनप्‍लस की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, एमेजॉन और ऑफलाइन स्‍टोर्स पर होगी। यह फोन तीन कलर्स- मार्बल सेंड्स, फैंटम ग्रे और डाई आइस में आएगा।

    OnePlus Nord CE5 की खास्यित


    OnePlus Nord CE5 के 8+128GB मॉडल के नेट इफेक्‍ट‍िव प्राइस 22,999 रुपये हैं। इसका 8+256GB मॉडल 24,999 रुपये के नेट इफेक्‍टि‍व प्राइस पर आएगा।12+256GB मॉडल की नेट इफेक्‍टि‍व कीमत 26,999 रुपये है। OnePlus Nord CE5 की सेल 12 जुलाई को 12AM बजे से वनप्‍लस की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, एमेजॉन और ऑफलाइन स्‍टोर्स पर होगी। यह फोन तीन कलर्स- ब्‍लैक इनफ‍िनिटी, मार्बल मिस्‍ट और नेक्‍सस ब्‍लू में आएगा।

    OnePlus Nord 5 फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस
    डिस्‍प्‍ले: 6.83 इंच एमोलेड डिस्‍प्‍ले (2772×1240 पिक्‍सल्‍स रेजॉलूशन) 144Hz तक र‍िफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनैस, कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 7i प्रोटेक्‍शन।

  • Punjab News: 42 पटवारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: 42 पटवारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहाली: पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं अब सरकार की ओर से बड़े स्तर पर पटवारियों के तबादले किए हैं। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए 42 पटवारियों के तबादलें किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार तुरंत प्रभाव से तबादलों को लागू करने के आदेश दिए गए है। देखें लिस्ट

  • Jalandhar News: ESIC अस्पताल में कैबिनेट मंत्री की दबिश, स्टाफ में मचा हड़कंप, देखें Live

    Jalandhar News: ESIC अस्पताल में कैबिनेट मंत्री की दबिश, स्टाफ में मचा हड़कंप, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में Employees’ State Insurance Corporation (ESIC) में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने औचक दबिश दी। इस दौरान डॉक्टर सहित अस्पताल के स्टाफ में हड़कंप मच गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जहां डॉक्टरों से अस्पताल में आ रही कमियों को लेकर बात की, वहीं उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों का हालचाल जाना। कैबिनेट मंत्री ने गंभीर मरीजों को लेकर दूसरे अस्पताल में रैफर किए जाने के बारे में बताया। इस दौरान मोहिंदर भगत ने अस्पताल में आने वाली कमियों को लेकर डॉक्टरों को निर्देश जारी किए गए।

    वहीं मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आप पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल सेहत के मामले में काफी गंभीर है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन ही पंजाब के लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए 10 लाख की बीमा योजना का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब सरकार की बड़ी कामयाबी है। पंजाब में अक्सर लोगों को अस्पताल में ईलाज करवाने के लिए काफी खर्च करना पड़ता है, जिसको लेकर उन्हें कई बार गंभीर बीमारी को लेकर लोन लेना पड़ता है।

    जिसके चलते अब मान सरकार ने 10 लाख तक फ्री बीमा योजना की शुरूआत की गई। इस दौरान सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बढ़िया उपचार देने की शुरूआत की जा रही है। इसी के चलते कैबिनेट मंत्री ने आज एमएस वंदना से बात की गई। कैबिनेट मंत्री ने ईएसआईसी अस्पताल में कार्ड धारकों को उपचार करवाने की अपील की है। जहां गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा अन्य अस्पतालों में मरीजों को रैफर किया जाता है, जहां मरीजों का मुफ्त ईलाज किया जाता है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महंगाई के दौर में अक्सर प्राइवेट अस्पताल में जब मरीज उपचार करवाने के लिए जाता है तो सबसे पहले परिजनों से अस्पताल के स्टाफ द्वारा 10 हजार से अधिक रुपए जमा करवाने के लिए कहा जाता है। जिसके बाद मरीज के परिजनों की प्राइवेट अस्पताल में अपनी जमा पूंजी खर्च हो जाती है। कई बार परिजनों को लोन लेकर उपचार करवाना पड़ता है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधा मुहैय्या करवाई जा रही है, जिसके लोगों को उपचार के लिए वंचित ना रहना पड़े और उनका मुफ्त व बढिया उपचार सरकारी अस्पताल में किया जा सके।

  • मच्छरों से निपटने के लिए तैयार AI, खतरा दिखने पर भेजेगा Alert

    मच्छरों से निपटने के लिए तैयार AI, खतरा दिखने पर भेजेगा Alert

    टेकः मानसून शुरू है, ऐसे मौसम में बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादातर बीमारियों का कारण मच्छर होते हैं। डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां ऐसे मौसम में लोगों को अपना शिकार बनाती हैं। इससे निपटने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। अब AI पावर्ड सिस्टम लोगों को मच्छरों से बचाएगा। राज्य सरकार ने एक स्मार्ट मच्छर सर्विलांस सिस्टम (SMoSS) तैयार किया है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है।

    इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत राज्य के छह शहरों से हो रही है। इस सिस्टम में AI पावर्ड सेंसर के साथ और भी कई डिवाइस लगे होंगे, जो मच्छरों के बारे में जानकारी इकट्ठा करेंगे। साथ ही, इसके जरिए उनसे निपटने में भी मदद मिलेगी।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा तैयार किए स्मार्ट मच्छर सर्विलांस सिस्टम (SMoSS) में एआई लैस सेंसर, ड्रोन के साथ-साथ कई डिवाइस लगाए जाएंगे। ये डिवाइस मिलकर मच्छरों की प्रजाति से लेकर उनका लिंग, संख्या, नमी और आसपास के तापमान की जानकारी देंग। जहां भी सिस्टम को मच्छरों की संख्या तय संख्या से ज्यादा लगेगी, वह तुरंत अलर्ट भेज देगा।

    इसके बाद नगर निगम की टीम वहां जाकर स्प्रे या फॉगिंग जैसी चीजें करके उस क्षेत्र से मच्छरों की संख्या को कम कर देंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) सेंसर मच्छरों की संख्या और आर्द्रता और तापमान जैसी मौसम स्थितियों की रियल टाइम की जानकारी देगा। इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ मच्छरों की जानकारी मिलेगी, बल्कि समय की बचत भी होगी।

    फिलहाल यह पायलट प्रोजेक्ट 6 नगर निगमों में 66 स्थानों पर शुरू किया जाएगा। इसमें विशाखापत्तनम के 16 क्षेत्र, विजयवाड़ा के 28, काकीनाडा के 4, राजमहेंद्रवरम के 5, नेल्लोर के 7 और कुरनूल के 6 क्षेत्र शामिल हैं। पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद अन्य राज्य सरकार भी इसका यूज कर सकती हैं।

  • Jalandhar News: सिविल अस्पताल में कर्मियों ने की हड़ताल, रखी ये मांगे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सिविल अस्पताल में कर्मियों ने की हड़ताल, रखी ये मांगे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश भर में आज ट्रेड यूनियनों का ‘भारत बंद’ जारी है। दिल्ली-एनसीआर में कई ट्रेड यूनियनों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया है तो वहीं केरल और तमिलनाडु में भी ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन इस बंद में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कुल 25 करोड़ कर्मचारी इस बंद में भाग ले रहे हैं। यूनियनों का कहना है कि सरकार की नीतियां कंपनियों को फायदा पहुंचा रही हैं और मजदूरों के खिलाफ हैं।

    वहीं जालंधर में द क्लास फोर गवर्नमेंट एम्प्लॉइज यूनियन (1680) के 10 प्रतिनिधि ठेका यूनियन/प्रदेश फेडरेशन का समर्थन करते हुए सिविल अस्पताल में हड़ताल की है। सिविल अस्पताल में हड़ताल पर गए दर्जा चार के कर्मियों की मांग है कि पेंशनधारकों को मिलने वाली कमीशन के अनुसार 2.59 वेतन लागू किया जाना चाहिए।

    प्राइवेट पेंशनधारकों के लिए भी बढ़ोतरी की जानी चाहिए, जिसमें 13% की वृद्धि की मांग की गई है। उन्होंने कहाकि सरकार को कई बार मांगों को लेकर मीटिंग की जा रही है, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। वहीं डिंपल ने कहा कि कच्चे मुलाजिमों को जल्द पक्का किया जाए, ओल्ड पेशन को लागू किया जाए, डीए का बकाया कर्मियों को दिया जाए। इस दौरान उनकी अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए।

  • Mall के मैनेजर ने महिला से किया रेप, जबरदस्ती धर्म बदलने का बनाया दबाव

    Mall के मैनेजर ने महिला से किया रेप, जबरदस्ती धर्म बदलने का बनाया दबाव

    लखनऊः लूलू मॉल के कैश मैनेजर द्वारा महिला कर्मचारी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कैश और ज्वेलरी हड़प ली। इसके बाद धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। ऐसा नहीं करने पर गाली–गलौज और मारपीट की। सिगरेट से शरीर पर कई जगह दागा। धर्मांतरण नहीं करने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दी। पीड़िता ने 7 जुलाई को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी कैश मैनेजर मो. फरहाज उर्फ फराज (27) को 8 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से रामनगर, पहाड़गंज घोसियाना, जिला अयोध्या का रहने वाला है।

    पुलिस को दी गई रिपोर्ट में 25 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से सुलतानपुर जिले की रहने वाली हूं। वह लूलू मॉल में नौकरी करती है। मॉल का कैश सुपरवाइजर फरहाज उर्फ फराज कुछ माह पहले बहाने से मुझे अपने घर ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। मैं अचेत हो गई तो फरहाज ने मेरे साथ रेप किया। इसका उसने वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कैश और गहने ले लिए।

    बाद में फरहाज धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। कहने लगा कि मॉल में नौकरी करनी है तो इस्लाम कबूल करना पड़ेगा। मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ गाली–गलौज और मारपीट की। फिर भी मैं इस्लाम कबूल करने के लिए तैयार नहीं हुई, तो जलती सिगरेट से दागा। नौकरी से निकाल देने की धमकी दी।

    डीसीपी नार्थ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 8 जुलाई को उसे पूछताछ के लिए सुशांत गोल्फ सिटी थाने बुलाया गया। आरोपी अपनी मां परवीन बानो और भाई मो. तरबेज के साथ थाने आया। थाने से ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले की धर्मांतरण गैंग से जुड़े होने के एंगल पर भी जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: अब बिजली कर्मियों ने की हड़ताल, 15 घंटे से सप्लाई ठप्प, लोग परेशान

    Jalandhar News: अब बिजली कर्मियों ने की हड़ताल, 15 घंटे से सप्लाई ठप्प, लोग परेशान

    जालंधर, ENS: महानगर में आज अलग-अलग विभाग के कर्मियों द्वारा हड़ताल की जा रही है। वहीं देर रात 12 बजे से बिजली विभाग के कच्चे कर्मियों ने हड़ताल दी है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं देर रात जन्नत एवेन्यू में बिजली की सप्लाई ठप्प है। लोगों का कहना हैकि देर रात 10 बजे से लाईट गई हुई है और आज दोपहर 1 बज गए, लेकिन लाईट नहीं आई है।

    भीषण गर्मी में पिछले 15 घंटों से इलाके में लाईट नहीं है। इस मामले को लेकर जब बिजली विभाग के सीनियर अधिकारियों के शिकायत नंबरों पर कंप्लेट की गई तो पता चला कि बिजली विभाग के कच्चे कर्मी हड़ताल पर चले गए है। जिसके चलते लोगों की शिकायतें लंबित चल रही है। पता चला है कि कच्चे कर्मियों की मांग है उन्हें पक्का किए जाए। जिसको लेकर वह आज हड़ताल पर चले गए है। इस दौरान एक्सइएन अवतार सिंह, लाइनमैन जसविंदर, जेई मुकेश, वडिंग हाउस के कर्मी और शक्ति सदन के कर्मी ने बताया कि बिजली कर्मी स्ट्राइक पर चले गए है।

    एक्सइएन अवतार सिंह का कहना है कि सिर्फ एक इलाके में बिजली की शिकायत नहीं है, बल्कि कई अन्य इलाकों में बिजली सप्लाई ठप्प है। उन्होंने कहा कि सब स्टेशनों पर जेई को ड्यूटी पर लगाया गया है। ऐसे में कर्मियों की कमी के कारण उन्हें खुद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जेई मुकेश ने भी माना कच्चे कर्मियों के स्ट्राइक पर जाने से उन्हें खुद दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इलाका निवासियों का कहना है कि पिछले 15 घंटे से बिजली की सप्लाई ठप्प है और ऐसे में उन्हें पानी की किल्लत से परेशानी का सामना करना पड़ा है।

  • 2 लॉजों में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 महिलाओं को छुड़वाया

    2 लॉजों में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 महिलाओं को छुड़वाया

    मुंबईः मीरा-भायंदर के लॉजो और होटलों में धड़ल्ले से चल रहे देह-व्यापार का एक और मामला सामने आया है। उल्लेखनीय है कि कांदिवली के चारकोप पुलिस स्टेशन से जुड़े अधिकारियों ने काशीमीरा हाइवे के पास स्थित 2 होटलों पर छापा मारकर 4 और एक महिला को देह व्यापरियों के चंगुल से छुड़वाया। होटल के संचालकों (मैनेजर) के खिलाफ स्त्रियों तथा लड़की अनैतिक व्यापार प्रतिबंध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि छुड़ायी गई महिलाओं में शामिल एक 34 वर्षीय पीड़िता ने पूरे रैकेट का खुलासा करते हुए काशीमीरा पुलिस स्टेशन में अपनी आपबीती पर बयान देते हुए होटल के संचालकों के खिलाफ अपनी अलग शिकायत दर्ज करवाई है।

    पीड़ित का आरोप है कि उसे और उसके जैसे 7 से 8 गरीब और असहाय महिलाओं को संचालक और एक व्यक्ति कथित रूप से लॉज के एक कमरे में छिपा के रखते और देह व्यापार करने को मजबूर करते थे। ग्राहकों से 3 से 4 हजार रुपए लेकर पीड़ितों को एक हजार रुपए देते। शिकायतकर्ता के अनुसार वो 2 महीने पहले नौकरी मांगने सूर्यप्रकाश लॉज गई तो उसे वहां के संचालक ने सेक्स वर्कर का काम करने के लिए उकसाया। एफआईआर में ये भी आरोप है कि विरोध करने पर पीड़ितों को जान से मारने और समाज में बदनाम करने की धमकी भी दी जाती थी।

    शिकायत का संज्ञान लेते हुए काशीमीरा पुलिस ने होटल के मैनेजर के खिलाफ स्त्रियों तथा लड़की अनैतिक व्यापार प्रतिबंध अधिनियम, (पीटा ऐक्ट) 1956 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

  • Punjab में आज से 3 दिन के लिए सरकारी बसों का चक्का जाम, देखें Video

    Punjab में आज से 3 दिन के लिए सरकारी बसों का चक्का जाम, देखें Video

    अमृतसर/मोगा/पठानकोट/बरनालाः केंद्र सरकार के विरोध में देशभर की 32 ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर पंजाब में रोडवेज और अन्य सरकारी ठेका कर्मचारियों ने चक्का जाम किया। पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन और सीटीयू के आह्वान पर अमृतसर डिपो समेत राज्य के कई रोडवेज डिपो से एक भी बस नहीं निकली। रोडवेज, पनबस, ठेका और आउटसोर्सिंग कर्मचारी बड़ी संख्या में हड़ताल में शामिल हुए।

    यूनियन नेता जोध सिंह (राज्य संयुक्त सचिव) और युगराज सिंह ने बताया कि राज्य भर से लगभग 7500 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नियमित नौकरी, पुरानी पेंशन बहाली, ठेका प्रथा समाप्त करने और अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने जैसी मांगों को लेकर 9 से 11 जुलाई तक तीन दिनों की हड़ताल की जा रही है। इस मौके पर उन्होंने सरकार पर अपने वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज तक एक भी पूरा नहीं हुआ।

    गौरतलब है कि हड़ताल के कारण आम लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने भी जनता से असुविधा के लिए क्षमा मांगी और कहा कि “हम भी मजबूर हैं, हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ रहा है।”

    वहीं मोगा में भी इस हड़ताल के बारे में कई दिन पहले से ही सरकार और जनता को सूचित कर दिया गया था, ताकि जनता परेशान न हो। इसी के चलते आज से ट्रांसपोर्ट विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है सरकार ने उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया और वह अपनी मांगे पूरी करवाने के लिए 11 जुलाई को मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करेंगे।

    मोगा पनबस के जरनल सैक्रेटरी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आज करीब 200 से 250 कर्मी हड़ताल पर हैं जिसके चलते मोगा डिपो की 46 के करीब बसें बस स्टैंड पर ही खड़ी हैं। इसका असर सरकार के साथ-साथ आम जनता को भी पड़ेगा। जहां, सरकार को बसों से कमाए जाने वाले एक दिन के करीब 8-9 लाख रुपए का घाटा पड़ा है। वहीं कई गरीब लोग जो सरकारी बसों में सफर करने पर डिपैंड हैं, को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि हमारी हक्की मांगे मानी जाएं, नहीं तो वह 11 जुलाई को चंडीगढ़ की ओर कूच करेंगे।

    वहीं पठानकोट में भी पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप और बसों का चक्का जाम किया। पठानकोट में कर्मियों ने कहा कि सरकार ने जो वायदे कांट्रेक्ट वर्करों के साथ किए थे, वह पूरा नहीं किया जिसको लेकर उनकी ओर से 3 दिन के लिए चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे।

    वहीं बरनाला में भी पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट यूनियन के नेताओं ने चेतावनी देते कहा कि अगर उनकी मांगे न मानी तो मुख्यमंत्री के घर का घेराव किया जाएगा। बरनाला बस स्टैंड पर छोटे रूप पर बसें ना चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पीआरटीसी पन बस यूनियन के नेताओं बूटा सिंह, रणधीर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह लोग पिछले लंबे समय से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन पंजाब सरकार द्वारा और पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें समय नहीं दिया जा रहा जिस कारण से वह पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।

  • Jalandhar News: Highway पर बस और बाइक में हुई टक्कर, एक घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर बस और बाइक में हुई टक्कर, एक घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात में बाइक और बस की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात गोराया-फिल्लौर जीटी रोड पर हिमाचल की बस के साथ बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान गुरकीरत सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

    मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि 112 ईआरवी गोराया की टीम मौके पर मौजूद थी। टीम के मुताबिक हिमाचल की बस के कंडक्टर द्वारा सवारी उतारने के दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि बस चालक ने हाईवे पर बस को सवारी उतारने के लिए रोका हुआ था। इस दौरान पीछे से आ रही बाइक की बस में टक्कर हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहाकि घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।