2 लॉजों में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 महिलाओं को छुड़वाया

मुंबईः मीरा-भायंदर के लॉजो और होटलों में धड़ल्ले से चल रहे देह-व्यापार का एक और मामला सामने आया है। उल्लेखनीय है कि कांदिवली के चारकोप पुलिस स्टेशन से जुड़े अधिकारियों ने काशीमीरा हाइवे के पास स्थित 2 होटलों पर छापा मारकर 4 और एक महिला को देह व्यापरियों के चंगुल से छुड़वाया। होटल के संचालकों (मैनेजर) के खिलाफ स्त्रियों तथा लड़की अनैतिक व्यापार प्रतिबंध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि छुड़ायी गई महिलाओं में शामिल एक 34 वर्षीय पीड़िता ने पूरे रैकेट का खुलासा करते हुए काशीमीरा पुलिस स्टेशन में अपनी आपबीती पर बयान देते हुए होटल के संचालकों के खिलाफ अपनी अलग शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़ित का आरोप है कि उसे और उसके जैसे 7 से 8 गरीब और असहाय महिलाओं को संचालक और एक व्यक्ति कथित रूप से लॉज के एक कमरे में छिपा के रखते और देह व्यापार करने को मजबूर करते थे। ग्राहकों से 3 से 4 हजार रुपए लेकर पीड़ितों को एक हजार रुपए देते। शिकायतकर्ता के अनुसार वो 2 महीने पहले नौकरी मांगने सूर्यप्रकाश लॉज गई तो उसे वहां के संचालक ने सेक्स वर्कर का काम करने के लिए उकसाया। एफआईआर में ये भी आरोप है कि विरोध करने पर पीड़ितों को जान से मारने और समाज में बदनाम करने की धमकी भी दी जाती थी।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए काशीमीरा पुलिस ने होटल के मैनेजर के खिलाफ स्त्रियों तथा लड़की अनैतिक व्यापार प्रतिबंध अधिनियम, (पीटा ऐक्ट) 1956 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *