Blog

  • Punjab News: दिन दहाड़े घर से iPhone और नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: दिन दहाड़े घर से iPhone और नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले मॉडल ग्राम एक्सटेशन में दिन दहाड़े घर में घुसकर युवक द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। जहां युवक घर से नगदी और आईफोन लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक पैदल गली में घूम रहा है। जिसके बाद वह घर के दरवाजें पर बने डिजाइन से अंदर देखता है और उसके बाद घर के अंदर दाखिल हो जाता है।.

    कुछ समय बाद वह वारदात को अंजाम देकर पैदल ही मौके से फरार हो जाता है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अमन ने बताया कि सुबह 7.04 बजे चोर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान पिता घर पर कीर्तन कर रहे थे। इस दौरान 18 से 19 साल का युवक घर में घुस गया। जिसके बाद 7.29 बजे घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना के दौरान युवक बैड पर पड़ा उसका आईफोन और अलमारी से नगदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    पीड़ित का कहना है कि सुबह-सुबह चोर पैदल आया और घटना को अंजाम देकर बड़े आराम से मौके से फरार हो गया। आंशका जताई जा रही है कि आरोपी आसपास इलाके का रहने वाला है। घटना के दौरान पत्नी नहा रही थी और बेटी स्कूल गई हुई थी। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। परिवार का कहना है कि दिन दहाड़े जो बेखौफ युवक घर में घुस रहा है उसके पास हथियार भी हो सकता है, ऐसे में वह घटना को अंजाम भी दे सकता था। पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना की शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Haryana News: नहर में कूदी युवती को बचाने गए युवक भी बहे, 2 लापता, देखें वीडियो

    Haryana News: नहर में कूदी युवती को बचाने गए युवक भी बहे, 2 लापता, देखें वीडियो

    यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर में दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, 25 वर्षीय युवती ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। युवती को डूबने से बचाने के लिए मौके पर मौजूद 2 युवक पारस और प्रमोद भी नहर में कूद पड़े। लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण तीनों बह गए। हालांकि, तीनों में से एक युवक किसी तरह खुद को बचाकर बाहर निकल आया, जबकि युवती और एक अन्य युवक नहर में बह गए।

    घटना की सूचना मिलते ही हमीदा पुलिस चौकी से एसआई शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। युवती की पहचान छोटी लाइन क्षेत्र की निवासी मुस्कान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुस्कान मानसिक रूप से परेशान थी, हालांकि उसकी परेशानी का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हादसा बाड़ी माजरा पुल के पास स्थित यमुना मंदिर के निकट हुआ। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से युवती और युवक की तलाश शुरू की, लेकिन रात के अंधेरे और पानी के तेज बहाव के कारण सर्च ऑपरेशन में सफलता नहीं मिल सकी।

    एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि रात के समय गोताखोरों को कार्य करने में कठिनाई हुई, इसलिए सुबह होते ही दोबारा तलाशी अभियान चलाया जाएगा। साथ ही युवती के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। फिलहाल, युवती और युवक की तलाश जारी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों की मौत हो चुकी है और दोनों के शव पानी के तेज बहाव में बह गए। जैसे ही शव बरामद होते हैं, उन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

  • Punjab News: नेता और ट्रैवल एजेंट के घर पर ED की Raid

    Punjab News: नेता और ट्रैवल एजेंट के घर पर ED की Raid

    तरनतारनः जिले के कस्बा चोहला साहिब में इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) द्वारा 2 जगहों पर रेड की गई। इस दौरान ईडी टीम द्वारा परिवार वालों से लगातार पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के लगभग 6 बजे 10 से 12 सदस्यों के साथ ईडी की टीम कस्बा चोहला साहिब पहुंची। जहां आप पार्टी के सक्रिय नेता और वर्तमान पंचायत सदस्य के पति गुरलाल सिंह पुत्र बलदेव सिंह और गुरकीरत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी चोहला साहिब के घर और दफ्तर में एक ही समय पर रेड की।

    इस दौरान ईडी की टीम द्वारा घर के दरवाजे बंद करके परिवार से पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि गुरकीरत सिंह उर्फ बब्बल ट्रैवल एजेंट के रूप में काम करता है, गुरलाल सिंह गांव में खेतीबाड़ी का व्यवसाय करने के अलावा सीमेंट-बजरी की दुकान भी चलाता है। गुरकीरत सिंह बब्बल इस साल फरवरी माह में यूएसए गया था। चोहला साहिब का रहने वाला लड़का मनदीप सिंह पुत्र निहाल सिंह डिपोर्ट होकर वापस अपने घर लौटा है। बताया जा रहा है ईडी की टीम द्वारा की गई रेड को इसके साथ जोड़ कर देखा जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि ईडी की रेड के दौरान गुरलाल सिंह घर में ही मौजूद था जिससे लगातार अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। जबकि दूसरा नौजवान गुरकीरत सिंह बब्बल, जो ट्रैवल एजेंट है उसके घर में मौजूद ना होने कारण उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। ईडी द्वारा की गई यह रेड लगभग सुबह 6 बजे शुरू हुई थी और 9 घंटे बाद भी लगभग 4 बजे तक जारी है। ई.डी. की इस रेड के दौरान दोनों घरों के दरवाजे अंदर से बंद कर दिए गए थे और किसी भी व्यक्ति को अंदर या बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई।

  • Punjab News: 2 किलो हेरोइन और हथियारों सहित मां-बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 किलो हेरोइन और हथियारों सहित मां-बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत मां-बेटे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो हेरोइन, 2 पिस्तौल 30 बोर, मैगजीन, 12 रौंद 30 बोर और 40 रौंद 32 बोर के बरामद किए गए। मामले की जानकारी देते हुए थाना मुखी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि इस मामले में तीसरा आरोपी फरार चल रहा है। उक्त आरोपी महिला का भाई है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, काटे चालान, देखें वीडियो

    Punjab News: वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, काटे चालान, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में अमन कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमों की उलघंना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। दरअसल, आज पुलिस ने नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान कई वाहनों के चालान काटे गए। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-1 संदीप सिंह भाटी ने बताया कि एसएसपी के दिशा निर्देशों पर आज शहर के अलग-अलग जगहों पर नाके लगाए गए।

    इस दौरान सड़कों पर करीब 200 पुलिस कर्मचारी द्वारा वाहनों की चेकिंग की गई। डीएसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए टू व्हीकल वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान मुंह ढककर दोपहिया वाहन चालकों को सख्त निर्देश जारी किए गए। डीएसपी ने कहा कि कानून का पालन ना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों को पुलिस का सहयोग देने की अपील की गई और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए कहा गया।

  • 2 पक्षों के विवाद में हुई फायरिंग, जमकर चले लाठी-डंडे, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    2 पक्षों के विवाद में हुई फायरिंग, जमकर चले लाठी-डंडे, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    करनालः हरियाणा के करनाल में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव बड़ा में 2 पक्षों में जमकर विवाद हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक काले रंग की कार मौके पर पहुंचती है, जिसमें से कुछ युवक उतरकर कट्टों से हथियार निकालते हैं। इसके बाद सफेद रंग की थार और स्कॉर्पियो में सवार दूसरे पक्ष के युवक भी पहुंचते हैं और दोनों ओर से लाठी-डंडे, गंडासियों से हमला होता है। एक युवक पिस्टल से फायर करता भी नजर आता है। बताया जा रहा है घटना में करीब 14 से ज्यादा युवक शामिल थे, जिनमें से कुछ गाड़ियों से उतरते ही हमला करते हैं।

    झगड़े के बाद गांव में दहशत फैल गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पीले रंग की टी-शर्ट में एक युवक गंडासी लेकर स्कॉर्पियो पर वार करता है। तभी सफेद शर्ट पहने एक लड़का आता है और पिस्टल से गोलियां चलाता है। हालांकि गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। मिली जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब गांव का पिंटू अपनी गाड़ी में सवार होकर आया और गली में खड़े सौरभ के पैर पर उसकी गाड़ी का टायर चढ़ गया।

    इस पर दोनों में बहस हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इस दौरान अगले दिन सौरभ गांव की सड़क पर खड़ा था, तभी पिंटू 7 से 8 गाड़ियों में अपने 30-40 साथियों के साथ पहुंच गया। झगड़े की सूचना पर सौरभ के 6 -7 साथी भी वहां पहुंचे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नायब सिंह ने बताया कि बड़ा गांव में दोनों पक्ष का पुराना विवाद चल रहा था। जिसमें गाड़ी को लेकर किसी को टक्कर लग गई थी।

    जिस बात की रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष ने अपनी गाड़ियों में आकर लाठी डंडों के साथ दूसरे पक्ष पर हमला किया और फायरिंग भी की गई। इसके बाद सीसीटीवी भी सामने आया जिसमें हथियारों के साथ यह आरोपी दिख रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की तफ्तीश करते हुए कार्रवाई की और मामले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि यह मामला थोड़ा सा पुराना है जब एक व्यक्ति को एक पक्ष की गाड़ी थोड़ी सी टच हो गई थी छोटा सा एक्सीडेंट था जिस बात का एक बड़ा विवाद बनाया गया और दूसरा पक्ष गाड़ियों में हथियार लेकर पहुंचता है इसके बाद मामला इतना बढ़ जाता है फायरिंग भी होती है पुलिस का कहना है कि 4 बायनेम आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है ।

  • Jalandhar News: पुलिसकर्मी को धक्का देकर हवालाती फरार, मचा हड़कंप, सिपाही गिरफ्तार

    Jalandhar News: पुलिसकर्मी को धक्का देकर हवालाती फरार, मचा हड़कंप, सिपाही गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात के क्राइम ब्रांच बिल्डिंग से हवालाती फरार हो गया। वहीं हवालाती के फरार होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस द्वारा रेड की जा रही है। दरअसल, नशे के साथ काबू आरोपी सुखराज सिंह उर्फ ​​सुखा को थाना लांबड़ा की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर रखा था। वहीं आज आरोपी बाथरूम जाने के बहाने फरार हो गया।

    आरोपी की निगरानी के लिए कांस्टेबल लवदीप सिंह को संतरी गार्ड पर तैनात किया गया था। कांस्टेबल लवदीप सिंह अकेले ही उच्च अधिकारियों से पूछे बिना आरोपी सुखराज सिंह उर्फ ​​सुखा को बाथरूम करवाने के लिए हवालात से बाहर ले गया। जहां आरोपी सुखराज सिंह उर्फ ​​सुखा कांस्टेबल लवदीप सिंह को धक्का देकर क्राइम ब्रांच जालंधर ग्रामीण की बिल्डिंग से फरार हो गया। थाना 2 की पुलिस ने मामला दर्ज कर सिपाही लवदीप को गिरफ्तार किया जबकि सुखराज की तलाश की जा रही है।

     

  • नौकरी चाहिए तो 11 जुलाई को पहुंचे आई.टी.आई., ऊना: ई. अंशुल भारद्वाज

    नौकरी चाहिए तो 11 जुलाई को पहुंचे आई.टी.आई., ऊना: ई. अंशुल भारद्वाज

    ऊना/सुशील पंडित: आई. टी. आई., ऊना में 11 जुलाई को सुजूकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न पदोें के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य, आई. टी. आई., ऊना ई. अंशुल भरद्वाज ने बताया कि यह साक्षात्कार में मेकैनिक मोटर व्हीकल, मेकैनिक डीजल, मेकैनिक ट्रैक्टर, मेकेनिस्ट, इलैक्ट्रीशियन, फिटर, टयूनर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मैटल, सीओई (आटोमोबाईल), टूल एंड डाई मेकर, पीपीओ और मेकैनिक इलैक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के लिए होगा।

    जिसमें 2020 से 2024 के बीच उतीर्ण अभ्यर्थी तथा वर्ष 2025 के अंतिम बैच के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 18-25 वर्ष तथा दसवीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत और आईटीआई में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल अधिकारी ई. सतीश कुमार ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 24 हजार 550 मासिक वेतन, 18 हजार 300 रूपये प्रतिमाह प्रशिक्षुता स्टाइपेंड के साथ रियायती भोजन, आवास, वर्दी, पीपीई और सुरक्षा जूते उपलब्ध करवाये जाएंगे।

  • Jalandhar News: MLA रमन अरोड़ा की जमानत याचिका को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    Jalandhar News: MLA रमन अरोड़ा की जमानत याचिका को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के आरोप में नाभा जेल में बंद विधायक रमन अरोड़ा को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान विधायक के समधी को लेकर भी सेशन कोर्ट में सुनवाई चली। जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माननीय जज ने फैसले को सुरक्षित रख लिया। ऐसे में अब विधायक रमन अरोड़ा और समधी की सुनवाई को लेकर माननीय जज ने 11 जुलाई तारीख निर्धारित की है। दरअसल, कोर्ट में सुनवाई के दौरान काफी देर तक बहस चली।

    जिसके बाद माननीय जज ने दोनों पक्षों को प्लेस ऑन रिकॉर्ड करने वाले दस्तावेज कल तक पेश करने के आदेश दिए है। दरअसल, लंच से पहले विजिलेंस ब्यूरो की ओर से सरकारी वकील ने की ओर से पक्ष रखा गया। वहीं लंच के बाद विधायक रमन अरोड़ा के वकील दर्शन सिंह दयाल और नवीन चड्ढा ने बचाव की दलीलों को लेकर तर्क पेश किए। जिसके बाद कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया। ऐसे में अब इस केस की सुनवाई 11 जुलाई को होगी।

  • Punjab News: पनबस और पीआरटीसी यूनियन की आज इतने बजे होगी सरकार के साथ मीटिंग

    Punjab News: पनबस और पीआरटीसी यूनियन की आज इतने बजे होगी सरकार के साथ मीटिंग

    चंडीगढ़ः पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन द्वारा 3 दिन तक हड़ताल का ऐलान किया गया है। वहीं कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन की हड़ताल को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आज शाम 4 बजे पंजाब भवन चंडीगढ़ में बैठक के लिए आमंत्रण पत्र भेजा है। यह बैठक पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में होनी निर्धारित की गई है।