Blog

  • Jalandhar News: बिक्रमपुरा में स्टूडेंट से लूट मामले में हुआ खुलासा

    Jalandhar News: बिक्रमपुरा में स्टूडेंट से लूट मामले में हुआ खुलासा

    जालंधर, ENS: महागनर के बिक्रमपुरा में सीए कर रहे स्टूडेंट से गन प्वाइंट पर लूट की घटना का मामला सामने आया था। जिससे कुछ दिन पहले देर रात 9 बजे घर में घुसकर 2 युवक पिस्तौल के बल पर 3 सोने की चेन और ढाई लाख की नगदी लेकर फरार हो गए थे। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने बारीकी से जांच की तो पता चला कि यह सारा ड्रामा स्टूडेंट ने खुद रचा था। दरअसल, उदय नामक युवक ने पुलिस को बताया था कि इलाके में लाइट जाने के दौरान अचानक 2 युवक उसके घर के बाहर आकर दरवाजा खटखटाने लगे।

    इस दौरान जब उसने दरवाजा खोला तो पिस्तौल के बल पर वह घर में घुस गए और घर से नगदी व गहने लेकर फरार हो गए। एससीपी आतिश भाटिया ने इस घटना को लेकर बारीकी से जांच करते हुए आसपाल लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। लेकिन कैमरों में कुछ नहीं दिखाई दिया। बताया जा रहा हैकि एसीपी आतिश ने उदय से सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद उसने मान लिया कि उसी ने ही लूट की अफवाह फैलाई थी।

    हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं कर रहे है। हालांकि सूत्रों ने दावा किया कि स्टूडेंट के परिजन एक माफीनामा एसीपी नॉर्थ आतिश भाटिया को सौंप चुके है। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट का कोई लेनदेन था, जिसके चलते उसने यह सब किया और शहर में पैनिक का माहौल बना दिया। इस मामले में जब एसीपी आतिश भाटिया से बात की तो उन्होंने कहा कि मामले को ट्रेस कर लिया गया, जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।

  • आज का राशिफल 10 जुलाई, 2025

    आज का राशिफल 10 जुलाई, 2025

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि गुरुवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 38 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 56 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान दान की पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा व्रत है।

    मेष राशि:आपका दिन आज अच्छा बीतेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुनहरा रहेगा। आज आपको घूमने – फिरने और खुद पर खर्च करने में काफी अच्छा महसूस होगा। व्यवसाय के विस्तार में सफलता मिलेगी और रोजगार संबंधित कोई अतिरिक्त योजना बना रहे हैं, तो उसमें आपको सभी का सहयोग मिलने के योग हैं। धन लाभ के चांसेस मिलेंगे, आज आप बच्चों के किसी प्रोजेक्ट पर काफी पैसे खर्च करेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा उलझन में रह सकते है, लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। आज आपके मन में कुछ नया करने की इच्छायें जागृत होंगी और आज आपको किसी अपने से धन की प्राप्ति होगी। आज आप अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे तो आपको पारिवारिक खुशी मिलेगी। आज आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। इस राशि वाले छात्र फार्म भरने संबंधी कार्य के लिए थोड़ी दौड़ भाग कर सकते है। इस राशि के लोगों को आज घर से बाहर निकलने पर सावधानीपूर्वक वाहनों का प्रयोग करना चाहिए।

    मिथुन राशि:आज आपकी हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं, उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आप काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने में ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। आज परिवार के लिए भी कुछ समय निकालना आपसी संबंधों को मधुर बनाएगा। तथा परिवार में खुशहाली भरा वातावरण रहेगा।

    कर्क राशि:आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं। आज आप अपने जीवन साथी से मन की बात कर उन्हें कहीं घुमाने ले जा सकते है। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आज आपकी कंपनियों को नेशनल और इंटरनेशनल आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। आज आप अपने मित्र के साथ कहीं घूमने जा सकते है।

    सिंह राशि:आज का दिन ठीक – ठाक रहेगा। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। आपको शारीरिक थकान का अहसास हो सकता है। आज आप जिससे भी बात करेंगे, उसे अपनी राय से सहमत कर देंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। आज आपका खर्च बढ़ सकता है इसलिये सिर्फ़ जरूरी सामान ही खरीदें। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बढ़िया है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नये रास्ते मिलेगें। किसी पुराने काम में कामयाबी मिलने के बाद लोग आपको तारीफ से सराबोर कर देंगे। इस राशि के विवाहित आज घर में सभी के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे।

    कन्या राशि:दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। आज आपके करीबी आपको अचानक से गिफ्ट देकर उनको आश्चर्य चकित कर सकते हैं। आज आप अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के लोग आज बिजनेस में सोच – समझकर कर फैसला लें, इससे आपको सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों को अपने करियर के प्रति अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको अपने लोगों के बीच अपनी अच्छी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा। आज आपके दुश्मन आपसे दूर ही रहेंगे।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर आप नई योजनायें शुरू करना चाह रहें है तो उसको ज्यादा लम्बे समय तक न टालें। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने सहकर्मियों का पूर्ण योगदान प्राप्त होगा। आज आप पास आये नए मौकों को हांथ से न जाने दें। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते है। व्यापार में भी आज आपको अच्छा लाभ होगा।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज कारोबारी गतिविधियों में व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संबंध रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको अच्छे आर्डर मिल सकते हैं। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूरा सहयोग रहेगा। धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें। जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।

    धनु राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बढ़िया लाभ मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। इस राशि के सरकारी सेवारत लोगों को कोई खास कार्यभार संभालना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है और आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।

    मकर राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे एवं आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज कार्यस्थल पर चल रही किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें और अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। आज कार्यस्थल पर शांति भरा माहौल रहेगा। आज कुछ समय परिवार के साथ बिताने पर कुछ बातें पता चल सकती हैं। आज किसी भी वजह से लापरवाही नहीं करेंगे, खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखेंगे। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे और दाम्पत्य जीवन में सुख की बढ़ोत्तरी होगी सेहत में सुधार आएगा।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरुरत है। कुछ समय से चल रही आपकी लगन और मेहनत का आज ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही मनोरंजन और शॉपिंग आदि जैसे कामों में भी समय बीत सकता है। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरें हो जायेंगें।

    मीन राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ों से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आपकी अच्छी सोच का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके रहने और बोलने का तरीका लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। आज आपको अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा मेहनत की जरूरत है। आज कोई भी खास वस्तु की खरीदारी करते समय उससे संबंधित जानकारी अवश्य लें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

  • Punjab News: इस जिले में 3 दिनों में हुआ तीसरा Murder, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले में 3 दिनों में हुआ तीसरा Murder, देखें वीडियो

    फरीदकोट: जिले मे 3 दिनों मे मर्डर का तीसरा मामला फिरोजपुर रोड पर नानकसर बस्ती में सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार महिला घर से बाहर रहती थी, जिस कारण दोनों के बीच झगड़ा होता था और इसी वजह से यह घटना हुई।

    जानकारी देते हुए मृतक लड़की की सास ने बताया कि उसके बेटे का सात साल पहले विवाह हुआ था और दो बच्चे हैं। लेकिन पिछले दो साल से वह घर से बाहर जा रही थी और उसकी कोई नहीं सुनता था। जिस कारण दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। कल रात भी बहु दिल्ली जाने के लिए जिद्द कर रही थी। लड़के ने उसे रोका और कहा कि घर रह कर बच्चों की देखभाल करो, लेकिन वह नहीं मानी। सुबह जब वह दिल्ली जाने लगी, तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बड़ गया कि उसके बेटे ने पत्नी की हत्या कर दी।

    इस ममाले मे डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि फिरोजपुर रोड के ऊपर नानकसर बस्ती में एक महिला की हत्या उसके पति ने की है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था, इसी वजह से यह हत्या हुई। फिलहाल इस मामले में मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

  • CM Mann ने Punjab को सिंधु नदी के जल मे न्यायोचित हिस्सा देने की रखी मांग

    CM Mann ने Punjab को सिंधु नदी के जल मे न्यायोचित हिस्सा देने की रखी मांग

    कहा – पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं

    SYL की बजाय YSL का विचार किया पेश

    नई दिल्ली:
    श्रम शक्ति भवन में एक बैठक में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है, इसलिए एक बूंद भी सांझा करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार राज्य में पानी की उपलब्धता का पुनर्मूल्यांकन कराने की आवश्यकता है। राज्य के अधिकांश ब्लॉक पहले ही खतरे की कगार पर पहुंच चुके हैं और राज्य में भूजल की स्थिति गंभीर हालत में है।

    मुख्यमंत्री ने सिंधु नदी के पानी में हिस्सा मांगने के साथ-साथ सतलुज यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) नहर के बजाय यमुना सतलुज लिंक (वाई.एस.एल.) नहर का विचार भी प्रस्तुत किया। राज्य के कई नदी स्रोत सूख चुके हैं, जिसके कारण सिंचाई जरूरतों को पूरा करने के लिए और पानी की आवश्यकता है। जब पंजाब खुद ऐसी स्थिति का सामना कर रहा हो, तो किसी अन्य राज्य को एक बूंद भी अतिरिक्त देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव रखा कि सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार कर पश्चिमी नदियों से पानी लाने के लिए प्रयास कर कमी को पूरा किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधु जल संधि को स्थगित करने के अवसर का उचित उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि राज्य की पानी की जरूरतों को पूरा किया जा सके। भारत सरकार के हालिया फैसले ने भारत से सटी पश्चिमी नदियों (सिंधु, जेहलम और चिनाब) से पानी का अधिकतम उपयोग करने की बड़ी संभावनाएं पैदा की हैं। पंजाब इस समय भूजल के गिरते स्तर की समस्या से जूझ रहा है, इसलिए राज्य को नदी जल के उपयोग, प्रवाह और वितरण के लिए भविष्य की रणनीतियों में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी नदियों का पानी प्राथमिकता के आधार पर पंजाब को दिया जाना चाहिए और हिमाचल प्रदेश में मौजूदा भाखड़ा और पौंग बांधों के ऊपर नए जलाशय बांध बनाए जाने चाहिए। इससे पश्चिमी नदी जल के भंडारण और नियमन में काफी वृद्धि होगी। यह समय की मांग है कि पंजाब को उचित मुआवजा दिया जाए, जिसने देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए पानी और उपजाऊ भूमि जैसे अनमोल प्राकृतिक संसाधनों को भी दांव पर लगा दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से चल रहे शारदा-यमुना लिंक प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाना चाहिए और अतिरिक्त पानी को उचित स्थान पर यमुना नदी में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे उपलब्ध अतिरिक्त पानी हरियाणा की रावी-ब्यास व्यवस्था से पानी के संतुलन की जरूरत को पूरा कर सकता है, साथ ही दिल्ली की लगातार बढ़ती पेयजल जरूरत और राजस्थान को यमुना के पानी की उपलब्धता को पूरा कर सकता है। उपरोक्त परिस्थितियों के अनुसार एस.वाई.एल नहर के निर्माण के मुद्दे को टाला जा सकता है और इसे हमेशा के लिए त्याग दिया जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की मांगों को पूरा करने के लिए शारदा-यमुना लिंक का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि शारदा के अतिरिक्त पानी को यमुना नदी में स्थानांतरित किया जा सके और चिनाब के पानी को रोहतांग सुरंग के माध्यम से ब्यास नदी में मोड़ा जा सके, ताकि एस.वाई.एल नहर की आवश्यकता को समाप्त किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल मामले (ओ.एस नंबर-6 ऑफ 1996) के संबंध में कार्यवाही को तब तक स्थगित रखा जा सकता है जब तक रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल का फैसला नहीं आ जाता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के बीच यमुना के पानी के वितरण के 12 मई, 1994 के समझौते की समीक्षा 2025 के बाद की जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने मांग की कि पंजाब को यमुना के पानी के वितरण में हिस्सेदार राज्य के रूप में शामिल किया जाए और यमुना के पानी का वितरण करते समय शारदा-यमुना के 60 प्रतिशत पानी को पंजाब के लिए विचार किया जाए। सतलुज यमुना लिंक (एस.वाई.एल) नहर के बजाय इस प्रोजेक्ट को अब यमुना सतलुज लिंक (वाई.एस.एल) के रूप में पुनर्विचार किया जाना चाहिए, क्योंकि सतलुज नदी पहले ही सूख चुकी है और इसमें से एक बूंद भी पानी साझा करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

    पंजाब ने पहले ही रावी-ब्यास के अतिरिक्त पानी के संबंध में 1981 में बने समझौते को रद्द कर ‘पंजाब समझौता रद्द अधिनियम, 2004’ के तहत निरस्त कर चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य ने ‘पंजाब समझौता रद्द अधिनियम, 2004’ की धारा-5 के तहत रावी-ब्यास के पानी के हरियाणा द्वारा उपयोग को बरकरार किया। भगवंत सिंह मान ने बताया कि पंजाब से पाकिस्तान की ओर कोई पानी नहीं छोड़ा जा रहा और पाकिस्तान में जो पानी पहुंच रहा है, वह जम्मू-कश्मीर से निकलने और बहने वाली उज्ज नदी के माध्यम से पहुंचता है।

     

  • Punjab News: लुटेरों ने मचाया आतंक, युवक का काटा हाथ

    Punjab News: लुटेरों ने मचाया आतंक, युवक का काटा हाथ

    लुधियाना: शहर में लूटपाट के मामले थमने का नाम नही ले रहे है। ताजा मामला ग्यासपुरा के पीपल चौक से सामने आया है। जहा फैक्ट्री से लौट रहे युवकों पर लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर एक युवक का हाथ काट मोबाइल छीनकर फरार हो गए। गंभीर हालत में घायल साहिल को कैंसर अस्पताल में पहुंचाया गया। जहा डाक्टर उसका इलाज कर रहे है।

    जानकारी के मुताबिक साहिल और उसका दोस्त विजय पैदल काम से लौट रहे थे। जब वह पीपल चौक के पास पहुंचे, तो एक बाइक पर तीन लुटेरे आए। जिनमे से एक लुटेरा साहिल से फोन छीनने लगा विरोध करने पर गुस्से में आकर लुटेरे ने दात निकाल हाथ काट डाला। उसी हाथ मे साहिल ने मोबाइल पकड़ा था। इस दौरान लोगो ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर चौकी कंगनवाल की पुलिस के हवाले कर दिया।

    खून से लथपथ साहिल को उसका दोस्त विजय अस्पताल लेकर पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। थाना साहनेवाल की पुलिस ने कुछ युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • Punjab News: अवैध पिस्तौल के साथ एक युवक गिरफ्तार, देखें विडीयो

    Punjab News: अवैध पिस्तौल के साथ एक युवक गिरफ्तार, देखें विडीयो

    मोगा: पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव राऊके निवासी शमींदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन नाजायज पिस्टल, चार मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद कर आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके साथी जसप्रीत सिंह को भी मामले में नामजद कर तलाश शुरू कर दी है।

    पुलिस प्राथमिक जाँच में शमीदर सिंह ने बताया कि उसका साथी जसप्रीत सिंह है, जो बदनी कला गांव का रहने वाला है। पुलिस ने जसप्रीत सिंह को भी मामले में नामजद कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। जसप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि उससे बरामद हथियारों की सप्लाई और नेटवर्क के बारे में गहराई से पूछताछ की जा सके।

  • Haryana News: सेक्टर 17 के नाले में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

    Haryana News: सेक्टर 17 के नाले में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

    पंचकूला: सेक्टर 17 स्थित एक नाले से मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सेक्टर 17 की राजीव कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंची सेक्टर 16 चौकी पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला।

    चौकी इंचार्ज सिंहराज ने बताया कि उन्हें एक युवक का शव नाले में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाल पहचान करवाई और परिवार को सूचित किया। पुलिस ने शव को सेक्टर 6 स्थित मोर्चरी में भिजवाया है। पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

  • आपदाओं से निपटने के लिए ऊना में ट्रेंड होंगे 5500 ब्लंटियर

    आपदाओं से निपटने के लिए ऊना में ट्रेंड होंगे 5500 ब्लंटियर

    जिला के हर एस डी एम व कंपनी  कमांडर ऑफिस में करें आवेदन :  धीरज शर्मा 

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश में  आपदा से निपटने के  लिए जिला ऊना में 5500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की  भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी है।  अब तक जिला में 885 युवाओं ने स्वयंसेवक के तौर पर देश हित में सेवाएं देने के लिए आवेदन किया है । जिनमें से 467 युवाओं को प्रशासन द्वारा पहचान पत्र जारी कर दिए गए हैं। ओर जल्द ही स्वयं सेवकों की ट्रेनिंग शुरू की जाएगी । इसके लिए 18 से 50 वर्ष आयु के  युवक युवतियां स्वयंसेवक बनने के लिए होमगार्ड्स कंपनी कमांडर ब्लॉक कार्यालयों ऊना , अंब , हरौली, बंगाणा गगरेट में आवेदन दे सकते हैं ।

    आवेदनकर्ता  फिजिकल फिट होना चाहिए । पढ़ा लिखा होना चाहिए। देश का नागरिक होना चाहिए। समाज सेवा में रुचि होनी चाहिए। देश प्रदेश में किसी भी प्रकार की आपदा में सेवा करने का जज्बा होना चाहिए। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नागरिक सुरक्षा वालंटियरों को रखा जाएगा । इन्हें निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। आई कार्ड व यूनिफार्म भी मिलेगी। काबिलेगोर  है कि प्रदेश में आने वाली आपदाओं से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने हर जिला में नागरिक सुरक्षा कोर स्थापित करने का फैसला लिया  जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है । गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है और इसका पूरा जिम्मा सिविल डिफेंस डिपार्टमेंट देखेगा।

    हिमाचल प्रदेश की आबादी का एक फीसदी हिस्सा यानी लगभग 70 हजार लोगों को इस नागरिक सुरक्षा कोर में शामिल करने  का प्रस्ताव है । प्रत्येक जिला में यह कोर स्थापित होगी, जहां पर इसे डीसी के कंट्रोल में रखा जाएगा। सब डिवीजन के स्तर पर एसडीएम इसकी कंट्रोलिंग अथॉरिटी होगी। वहीं पंचायत स्तर पर पंचायत प्रधान वार्डन होंगे। जो  लोग अपनी इच्छा से सिविल डिफेंस के इस काम में आपदा के समय अपनी भागीदारी देना चाहते हैं, उनको विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण इसलिए होगा, ताकि किसी भी आपदा में वे बेहतर काम किया जा सके।

    जिला ऊना में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की खुली भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है ।कोई भी युवा देश हित की सेवा के लिए आवेदन कर सकता है ।जल्द ही आपदाओं से निपटने के लिए स्वयंसेवकों को तैयार किया जाएगा।

  • Jalandhar News: बिल्डिंग विभाग के “शातिर खिलाड़ियों” के आगे फिर मायूस हुई एडहॉक कमेटी

    Jalandhar News: बिल्डिंग विभाग के “शातिर खिलाड़ियों” के आगे फिर मायूस हुई एडहॉक कमेटी

    तीसरी मीटिंग में भी एडहॉक कमेटी के हाथ खाली, अब खुद फील्ड में उतर कर होगी जांच- चेयरमैन अग्रवाल

    जालन्धर/(ENS): शहर में बन रही अवैध बिल्डिंगो से निजी वसूली का धंधा बंद करने और निगम की आय बढ़ाने के मकसद से बनाई गई बिल्डिंग विभाग की एडहॉक कमेटी द्वारा आज तीसरी बार एमटीपी विभाग के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता खुद मेयर विनीत धीर तथा कमेटी के चेयरमैन अश्रिवनी अग्रवाल द्वारा की गई। मगर इस बार फिर कमेटी के हाथ कुछ नहीं लगा।

    एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा ने कहा कि एटीपी तथा इंस्पैक्टरों द्वारा रिकार्ड नहीं दिया जा रहा तथा एक सप्ताह का समय दिया जाए अगली बैठक में कमेटी को सौंप दिया जाएगा। कमेटी के चेयरमैन अश्विनी अग्रवाल ने कहा कि 9 मई को हुई बैठक में 15 बिल्डिंगों का रिकार्ड मांगा गया था । इसके बाद 15 दिनों बाद हुई बैठक में भी कुछ अन्य बिल्डिंगों तथा कालोनियों का रिकार्ड मांगा गया था , जिसे अभी तक उपलब्ध नहीं करवाया गया। आज सभी अधिकारियों को चेतावनी जारी कर दी गई है और एक सप्ताह में मांगे गए रिकार्ड को उपलब्ध करवाया जाए वरना गैरजिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कारवाई करने के लिए सरकार को पत्र भेजा जाएगा।

    इसी के साथ मीटिंग में फैसला लिया गया कि शहर में बन रही अवैध बिल्डिंगों सबंधी जांच करने के लिए अब कमेटी के सदस्य एवं सबंधित एटीपी तथा इंस्पैक्टर को साथ ले जाकर जांच की जाएगी। अगर कोई कमी पाई गई तो किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। इस बैठक में कमेटी के चेयरमैन अश्विनी अग्रवाल सदस्य सुदेश भगत, हरशरण कौर हैप्पी, राजेश ठाकुर, पिंदरजीत कौर तथा बिल्डिंग विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए सहयोग देने के लिए केंद्र का आभार : जयराम ठाकुर

    आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए सहयोग देने के लिए केंद्र का आभार : जयराम ठाकुर

    राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के और प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के साथ जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

     2023 की त्रासदी में केंद्र सरकार ने 5100 करोड़ रुपए से ज्यादा की आर्थिक सहायता की

     राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से आपदा प्रभावितों को मिला हौसला

    ऊना/ सुशील पंडित: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के साथ जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र और सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान वह नाचन के सैंज पंगलियूर बागा गए, जहां पर आपदा की वजह से एक ही परिवार के नौ लोग शिकार हो गए। उनसे मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री भी बांटी। उन्होंने कहा कि आपदा की वजह से लोगों को बहुत कठिनाई उठानी पड़ी है। हमें हौसला नहीं हारना है और फिर से उठ खड़े होने के लिए तत्पर रहना है। इसके बाद वे लोग थुनाग और बग्सयाड़ पहुंचे और आपदा प्रभावितों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की ओर उनका दुख दर्द साझा किया।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भरोसा दिलाया है कि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और आपदा प्रभावित क्षेत्र के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार भरपूर सहयोग करेगी। 2023 की त्रासदी में भी केंद्र सरकार द्वारा लगभग 5100 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता की थी और 93000 घर पिछले वित्तीय वर्ष में हिमाचल प्रदेश को आवंटित किए गए हैं। आज भी आपदा के वक्त केंद्र सरकार द्वारा हर संभव सहायतादी गई। सेना, वायु सेना, आईटीबीपी, एनडीआरफ, हैलीकॉप्टर तत्काल उपलब्ध करवाए गए। आगे भी केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है लेकिन केंद्र द्वारा भेजा गया पैसा राज्य सरकार के पास आता है इसलिए राज्य सरकार से आग्रह है कि वहसहायता प्रभावितों को ईमानदारी से राहत पहुंचाए।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के दौरे से हमारा हौसला और बढ़ा है। इस दौरान जगत प्रकाश नड्डा द्वारा आपदा प्रभावितों के लिए जयराम ठाकुर द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा गया। इसके लिए उन्होंने  नड्डा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आपदा बहुत बड़ी है। इससे निपटने के लिए बहुत बड़े सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा को इस त्रासदी देते हुए नुकसान का पूरा ब्यौरा भी दिया और ज्यादा से ज्यादा मदद करने का आग्रह भी किया।