Blog

  • Jalandhar News: Highway पर पलटी गाड़ी, भीषण सड़क हादसे में 33 वर्षीय नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर पलटी गाड़ी, भीषण सड़क हादसे में 33 वर्षीय नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रसूलपुर-रायपुर बलां में वरना गाड़ी बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय हरमनदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नजदीक बंसल गैस एजेंसी पठानकोट के रूप में हुई है। इस भीषण हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से हरमनदीप सिंह को उपचार के लिए कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    हादसे की सूचना लोगों द्वारा थाना मकसूदां की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के एसआई रजिंदर सिंह तुरन्त पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे और तुरंत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हरमनदीप सिंह पठानकोट से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। जब उनकी कार रायपुर पुली के पास पहुंची, तो अत्यधिक रफ्तार के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि गाड़ी काफी तेज रफ्तार से व्यक्ति चला रहा था। गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

     

  • Railway Police ने मोबाइल चोर गिरोह को किया गिरफ्तार, 21 लाख के फोन बरामद

    Railway Police ने मोबाइल चोर गिरोह को किया गिरफ्तार, 21 लाख के फोन बरामद

    मुंबईः रेलवे पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे 20 लाख 89 हजार 914 रुपये के 49 महंगे मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपी की पहचान शाम रमाकांत बरनवाल के रूप में हुई है। उसे 12 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

    यह अंतर्राज्यीय गिरोह उपनगरीय ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ के साथ-साथ भारत के विभिन्न हिस्सों में त्योहारों और आयोजनों का फायदा उठाकर मोबाइल फोन चुरा रहा था। इस संबंध में कई मामले दर्ज किए गए थे। रेलवे पुलिस की अपराध शाखा के अंतर्गत विशेष कार्रवाई बल की पुलिस इस संबंध में आरोपियों की तलाश में थी।

    शिकायतकर्ताओं में से एक, सुजीत सगुन कांबले, 25 जनवरी को यूपी गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड की तरफ के जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहा था, जब वह यात्रियों की भीड़ में घुस गया और दरवाजे के पास खड़ा हो गया। जब ट्रेन अंबिवली और शहाड रेलवे स्टेशनों के बीच चल रही थी, तब ट्रेन में यात्रियों के धक्के से कांबले के हाथ से मोबाइल फोन गिर गया। उसी समय वह फोन लेकर फरार हो गया था। उनकी शिकायत के आधार पर कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

    मामले की जांच करते समय पुलिस को विश्वसनीय जानकारी मिली कि सराय मालिक शाम रमाकांत बरनवाल, चोरी के मोबाइल फोन की तस्करी करने और उन्हें निपटाने के लिए भायखला रेलवे परिसर में आएगा। इसके आधार पर एक जाल बिछाया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी की तलाशी के दौरान 49 मोबाइल फोन मिले। इस बीच, पुलिस की जांच में आरोपी के आपराधिक तौर-तरीकों का पता चला है और आरोपी श्याम रमाकांत बरनवाल और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी से कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन, मुंबई सेंट्रल रेलवे पुलिस स्टेशन, उड़ीसा, वाराणसी आदि स्थानों के मोबाइल फोन मिले हैं।

  • Punjab News: बोरी से बरामद महिला के शव को लेकर पड़ोसी ने किया खुलासा, सामने आई सीसीटीवी फुटेज, देखें वीडियो

    Punjab News: बोरी से बरामद महिला के शव को लेकर पड़ोसी ने किया खुलासा, सामने आई सीसीटीवी फुटेज, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के फिरोजपुर रोड पर महिला के शव को बोरी में डालकर बाइक सवार 2 व्यक्ति फेंककर फरार हो गए थे। इस मामले में मृतक महिला की पहचान हो गई है। महाराज नगर नजदीक सर्किट हाउस गली नंबर 2 निवासी रेशमा के रूप में हुई है। आरोपियों को 15 से 20 दिन ही किराये के मकान में रहते हुए है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी घर से बोरी में महिला के शव को लेकर जा रहे है। यह सीसीटीवी वहां की है, जहां आरोपी परिवार किराये के मकान में रह रहा था। मकान के भीतर रहने वाले किराएदार तरुण से बातचीत की गई और उन्होंने बताया कि बोरी में जिस महिला को लेकर गए वह उनके घर की बहू थी।

    आरोपियों ने ही महिला का कत्ल करके उसे बोरी में डाला था और वह आम के छिलक कहकर फिरोजपुर रोड पर उसके शव को फेंककर आए थे। व्यक्ति ने बताया कि महिला आरोपियों के साथ वहीं मकान में सास और ससुर के साथ रहती थी। हालांकि उसका पति इस मकान में उनके साथ नहीं रहता था। किराएदारों ने बताया कि अक्सर ही महिला के साथ उसकी सास और ससुर के साथ लड़ाई-झगड़े की आवाजें आती रहती थीं। तरुण ने कहाकि एक दिन परिवार में काफी झगड़ा हुआ था और एक चिट्ठी को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन जब वह झगड़े के दौरान उनके घर में गए और झगड़े को लेकर बात पूछी तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। वहीं चिट्ठी को लेकर भी कुछ नहीं कहा।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गुलीबी टी-शर्ट में मौजूद व्यक्ति गली में जाता है। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड वाली नीली टी-शर्ट में व्यक्ति बोरी लेकर खड़ा वहां खड़ा होकर उसका इंतजार करता है। जिसके बाद वह बाइक लेकर आता है और दोनों बाइक पर बोरी रखकर ले जाते है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें लड़की की सास, ससुर और एक और व्यक्ति शामिल हैं। इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस खुलासा कर सकती है।

  • तालाब में डूबने से 3 चचेरे भाईयों की हुई मौत

    तालाब में डूबने से 3 चचेरे भाईयों की हुई मौत

    कैथलः हरियाणा के कैथल जिले के सारण गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां तालाब में डूबकर तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे आपस में चचेरे भाई थे और गांव के खेल मैदान के पास बने तालाब के किनारे खेल रहे थे। बारिश की वजह से फिसलन हो गई थी और पैर फिसलने से तीनों दलदली तालाब में गिर गए। बच्चों की एक बहन ने शोर मचाया तो ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय नमन, 8 वर्षीय वंश और 7 वर्षीय अक्ष के रूप में हुई है। तीनों बच्चे रोजाना गांव के खेल मैदान में दौड़ का अभ्यास करते थे। हादसे के दिन भी वे अभ्यास के बाद खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गए थे। नमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, उसकी केवल 2 बहनें हैं।

    वहीं, वंश और अक्ष भी अपने-अपने परिवारों में सबसे छोटे बेटे थे। तीनों बच्चों के पिता किसान हैं और माताएं गृहिणी हैं। गांव की सरपंच सुदेश ने इस घटना को गांव के इतिहास का सबसे दुखद दिन बताया। उन्होंने कहा, “तीन परिवारों पर एक साथ दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक छोटी सी लापरवाही ने 3 जिंदगियों को छीन लिया।” सरपंच प्रतिनिधि जसमहेंद्र ने बताया कि घटनास्थल के आसपास रोजाना 60-70 बच्चे खेलने जाते थे। बहुत बारिश हो रही थी और ऐसे में ये नहाने चले गए।

  • Jalandhar News: Adampur Airport से एम्स्टर्डम और मैनचेस्टर की कनेक्टिंग उड़ानें शुरू

    Jalandhar News: Adampur Airport से एम्स्टर्डम और मैनचेस्टर की कनेक्टिंग उड़ानें शुरू

    जालंधर, ENS: आदमपुर सिविल हवाई अड्डे से एम्स्टर्डम और मैनचेस्टर के लिए कनेक्टिंग उड़ानें शुरू कर दी गई हैं। दोआबा, लुधियाना, फिरोजपुर, गुरदासपुर, पठानकोट के लोगों को अब इसका सीधा लाभ मिलेगा। पिछले हफ्ते 2 जुलाई को इंडिगो एयरलाइंस ने आदमपुर और मुंबई के बीच सीधी उड़ान शुरू की थी, अब इस उड़ान के साथ अंतरराष्ट्रीय सुविधा भी दी गई है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है।

    दोनों अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट सप्ताह में 3 बार उड़ान भरेंगी। एयरलाइन की ऑफिशियल साइट पर बुकिंग आदमपुर से एम्सटर्डम (नीदरलैंड) और मैनचेस्टर (इंग्लैंड) तक की दिख रही हैं। जानकारी के अनुसार आदमपुर से मुंबई के बाद पैसेंजर्स को प्लेन चेंज करना पड़ेगा, जबकि टिकट, बोर्डिंग वही रहेगा। अब सामान एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की जरूरत नहीं होगी।

    एम्सटर्डम और मैनचेस्टर के बीच फ्लाइट वाया मुंबई बेहतर सुविधा है, जिसका लोगों को लाभ मिलेगा। एम्सटर्डम के लिए 22 घंटे 40 मिनट और मैनचेस्टर के लिए 22 घंटे 45 मिनट लगेंगे। डायरेक्टर पुष्पिंदर निराला ने कहा कि एयरलाइंस ने जालंधर से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए अंतरराष्ट्रीय सुविधा दी है, जो एक अच्छा अनुभव होगा और आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

  • Jalandhar News: सैनेटरी की दुकान मालिक पर नौजवानों ने किया जानलेवा हमला, 3 घायल

    Jalandhar News: सैनेटरी की दुकान मालिक पर नौजवानों ने किया जानलेवा हमला, 3 घायल

    जालंधर, ENS: बशीरपुरा में सैनेटरी की दुकान पर कुछ लोगों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला किया। इस घटना में दुकान मालिक समेत 3 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    बताया जा रहा है कि पुरानी रजिंश को लेकर हमलावारों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित हरविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी मोहल्ला बशीरपुरा ने बताया कि उसकी मोहल्ले में ही सैनेटरी की दुकान है। घटना के दौरान वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा हमलावर दुकान पर आए और तेजधार हथियारों से हमला करने लग गए।

    पीड़ित ने बताया कि इस हमले में उसका बेटा सुरिंदर सिंह तथा एक रिश्तेदार लखवीर सिंह पुत्र मोहिंदर सिंह बचाव के लिए आए तो हमलावारों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उन पर हमला करने वाले लोगों के साथ कुछ दिन पहले उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था लेकिन उसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा भी हो गया था। इसके बावजूद भी दूसरे पक्ष ने आज रंजिशन उन पर हमला कर दिया। पीडित दुकान मालिक ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपियों को गिफ्तार करने की अपील की है।

  • Punjab News: बोरी से युवती का शव मिलने को लेकर हुआ चौकाने वाला खुलासा

    Punjab News: बोरी से युवती का शव मिलने को लेकर हुआ चौकाने वाला खुलासा

    लुधियाना: जिले में बाइक सवार 2 युवकों ने एक युवती का शव बोरी में डालकर फिरोजपुर रोड पर डिवाइडर पर बीते दिन फेंक दिया। मृतका की पहचान महाराज नगर नजदीक सर्किट हाउस गली नंबर 2 निवासी रेशमा के रूप में हुई है। जो किराए के मकान में अपने सास और ससुर के साथ रहती है। दरअसल, रेशमा की उसकी सास और ससुर के साथ छुटपुट बातों को लेकर अक्सर लड़ाई होती रहती थी। बीते दिन उसके मकान मालिक मनोज ने पुलिस को बताया कि रेशमा का ससुर किशन और सास दुलारी उनके घर में किराए पर रह रहे है।

    इन तीनों में 8 जुलाई को आपस में झगड़ा हुआ है। 9 जुलाई सुबह उसने देखा कि एक चादर में कुछ बांध कर गेट के पास रखा हुआ था। उसे लगा कि शायद आज किशन का परिवार कमरा खाली ना कर रहा हो। इसलिए उसने सामान बाहर निकाल रहे हो। लेकिन जैसे ही मैंने इंटरनेट पर बोरी से मिली लाश की वीडियो देखी तो मुझे पता चला कि कि किशन और उसकी पत्नी दुलारी ने मिलकर अपनी बहू की हत्या कर दी है और दो युवकों को लाश को ठिकाने लगाने के लिए कहा।

    लाश को ठिकाने लगाने वालों में अजय कुमार और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। दोनों आरोपियों ने रेशमा के शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरी को अपनी से आरती चौक नजदीक बोरी फेंक दी। जिन्हें राहगीरों द्वारा रोका गया, लेकिन दोनों युवक बाइक छोड़ कर मौके से फरार हो गए थे। इस केस में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान ससुर किशन, सास दुलारी और अजय के रूप में हुई है। जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया है। आज इस केस में पुलिस प्रेस कान्फ्रेंस भी करेगी।

  • बाजार में सेंसेक्स- निफ्टी में आई गिरावट, अदाणी ग्रुप के शेयरों की तेज रफ्तार

    बाजार में सेंसेक्स- निफ्टी में आई गिरावट, अदाणी ग्रुप के शेयरों की तेज रफ्तार

    नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजारों की शुरुआत आज हल्के उतार-चढ़ाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 122.12 अंक (0.15%) की बढ़त के साथ 83,658.20 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 में 35.55 अंकों (0.14%) की बढ़त देखी गई और यह 25,511.65 के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन कुछ ही मिनटों में बाजार ने रुख बदला और गिरावट की ओर फिसल गया। सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 52.35 अंक (0.063%) की गिरावट के साथ 83,483.73 पर और निफ्टी 15.30 अंक (0.060%) नीचे गिरकर 25,460.80 पर ट्रेड कर रहा था। यानी शुरुआत में दिखी हल्की तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई और मार्केट लाल निशान में चला गया।

    बाजार में गिरावट के बावजूद अदाणी ग्रुप के शेयरों में शानदार तेजी देखी गई। ग्रुप की लगभग सभी कंपनियों के शेयर हर निशान में कारोबार कर रहे थे। जिसमें सबसे ज्यादा तेजी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर, अदाणी टोटल गैस के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे। वहीं फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। 9 जुलाई को भी बाजार सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद कमजोरी के साथ बंद हुआ था।

    बीएसई सेंसेक्स 176.43 अंक या 0.21% गिरकर 83,536.08 पर और एनएसई निफ्टी 46.4 अंक या 0.18% गिरकर 25,476.10 पर बंद हुआ था। यानी लगातार दूसरे दिन बाज़ार में सुस्ती देखने को मिल रही है। बाजार की चाल पर फिलहाल India-US ट्रेड डील को लेकर चल रही देरी का असर दिख रहा है। इस डील को लेकर अभी तक कोई साफ दिशा नहीं बनी है, जिस वजह से निवेशक सतर्क होकर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा, कमाई के सीजन की शुरुआत भी आज से हो रही है, जिससे पहले निवेशक वेट एंड वॉच मोड में नजर आ रहे हैं। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला। KOSPI इंडेक्स में 1% से ज्यादा की उछाल देखी गई, जबकि हांगसेंग भी बढ़त में ट्रेड कर रहा था। हालांकि, जापान का निक्केई शुरुआती बढ़त गवांकर करीब 0.50% गिर गया।

  • Punjab News: डेयरी पर सेहत विभाग की Raid, 125 किलो पनीर जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: डेयरी पर सेहत विभाग की Raid, 125 किलो पनीर जब्त, देखें वीडियो

    सोया चाप के फैक्ट्री को करवाया बंद

    लुधियानाः जिले में आज सेहत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर रेड की। सेहत विभाग की टीम ने एक सोया चाप की फैक्ट्री को भी बंद करवाया। जमीन पर रखकर सोया चाप तैयार की जा रही थी। खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक सख्त कार्रवाई के तहत, लुधियाना की फूड सेफ्टी टीम ने ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) डॉ. अमरजीत कौर की निगरानी में ये कार्रवाई की है। शहर में खुलेआम खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन रेड दौरान पाया गया। सबसे पहले सेहत विभाग ने हम्बड़ा रोड पर लगे नाके से चैकिंग की शुरूआत की। जहां अधिकारियों ने दूध ले जा रहे वाहनों को रोककर गुणवत्ता जांच के लिए दूध के 4 सैंपल लिए। इसके बाद टीम ने चेत सिंह नगर की एक डेयरी पर छापा मारा, जहां गुणवत्ता को लेकर संदेह के चलते 125 किलो पनीर जब्त किया गया। पनीर और घी के नमूने भी लैब जांच के लिए लिए गए। टीम ने एक मोज़रेला पनीर बनाने वाली फैक्टरी की भी जांच की, जहां खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए मोज़रेला पनीर और घी के सैंपल लिए गए। सबसे गंभीर उल्लंघन लोहारा इलाके में एक सोया चाप बनाने वाली फैक्टरी में सामने आया। यह फैक्टरी अत्यंत गंदगी और घिनौने हालात में संचालित हो रही थी। यहां आवश्यक आर.ओ. वाटर प्लांट भी नहीं था, और उत्पादन का माहौल जन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बना हुआ था। अधिकारियों ने तुरंत अस्वच्छता का चालान काटा, सारा उत्पादन सामग्री जब्त की, और फैक्टरी को बंद करने का आदेश दिया। इसके साथ ही, फैक्टरी में मौजूद 1.25 क्विंटल सोया चाप को नष्ट कर दिया गया। डॉ. अमरजीत कौर ने कहा कि लुधियाना के नागरिकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। यह छापेमारी मिलावट रोकने और खाद्य स्थलों पर सफाई के नियम लागू करने के लिए ज़रूरी थी। हम जनस्वास्थ्य को खतरे में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे।
  • सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के तेज झटके

    सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के तेज झटके

    नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में वीरवार सुबह बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह 9.04 बजे महसूस किए गए। ये झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और सोनीपत में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर बताया जा रहा है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 रही।

    भूकंप के झटकों से डरकर लोग घरों और दफ्तरों से निकलकर बाहर भागे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर सभी के सुरक्षित होने की उम्मीद की। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि भूकंप के बाद सभी सुरक्षित होंगे। सभी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। बता दें कि धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेट आपस में टकराती हैं, रगड़ती हैं। एक-दूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे दूर जाती हैं, तब जमीन हिलने लगती है।

    इसे ही भूकंप कहते हैं। भूकंप को नापने के लिए रिक्टर पैमाने का इस्तेमाल करते हैं। जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल कहते हैं। रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल 1 से 9 तक होती है। भूकंप की तीव्रता को उसके केंद्र यानी एपिसेंटर से नापा जाता है। यानी उस केंद्र से निकलने वाली ऊर्जा को इसी स्केल पर मापा जाता है। ये दूर जाते-जाते कमजोर होती जाती हैं। अगर रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7 दिखती है तो उसके आसपास के 40 किलोमीटर के दायरे में तेज झटका होता है।