Blog

  • Punjab News: सरेआम महिला का फोन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: सरेआम महिला का फोन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर में लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला वार्ड नंबर 26 से सामने आया है। जहां 26 एचएम कालोनी फोकल प्वाइंट में गुरुद्वारा साहिब के नजदीक बाइक सवार लुटेरे महिला का फोन छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि बाइक पर सवार 2 लुटेरे पैदल जा रही महिला का फोन छीनकर फरार हो गए।

    इस दौरान महिला शोर मचाती हुई बाइक सवारों के पीछे भागती है, लेकिन बाइक सवार घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इस घटना को लेकर वार्ड नंबर 26 के पार्षद गौरव भट्टी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्नेचरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सख्त से सख्त सजा दी जाए। पार्षद का कहना है कि स्नेचरों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। यही कारण है कि आए दिन सरेआम स्नेचर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है।

  • Punjab News: नहर में तैरता मिला बच्चे का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में तैरता मिला बच्चे का शव, देखें वीडियो

    बठिंडाः संगत मंडी के नजदीक आते गांव कोटगुरु के पास बह रही नहर से बच्चे का शव बरामद हुआ है। बच्चे की उम्र 10 से 12 साल बताई जा रही है। मृत बच्चे के शरीर पर केवल निकर पहना हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शव नदी में तैरता हुआ आ रहा था, जिसे आस-पास के किसानों ने देखा और तुरंत रोक लिया।

    जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना थाना संगत की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना संगत की पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर एनजीओ की मदद से बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यह बच्चा कल बठिंडा की सरहंद नहर में नहाने गया था और नहर में डूब गया था। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

     
  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, 260 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, 260 ग्राम हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा: पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपियों को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल, देर रात गश्त के दौरान विशेष मुखबिर की सूचना पर सिटी 1 पुलिस ने दिल्ली कॉलोनी एरिया से 2 व्यक्तियों को 260 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि थाना सिटी-1 की पुलिस टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव दोलेवाला निवासी बूटा सिंह और गुरदेव सिंह नामक व्यक्ति दिल्ली कॉलोनी मोगा में किसी का इंतजार कर रहे हैं। दोनों के पास भारी मात्रा में हेरोइन मौजूद है। गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर रेड की और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।

    तलाशी लेने के दौरान आरोपियों के कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी-1 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आज बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि यह हेरोइन किसे सप्लाई की जानी थी और नशा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में घर में घुसा तेंदुआ, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में घर में घुसा तेंदुआ, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जालंधर के पड़ोसी जिले होशियारपुर के केकंडी एरिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां डाड़ोह गांव मे तेंदुआ घर में घुस गया। इस दौरान इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना तुंरत वर्ल्ड लाइफ की टीम को दी। मौके पर पहुंची वर्ल्ड लाइफ ने तेंदुए को काबू किया। वहीं व्यक्ति ने बताया कि उसने घर में गाय बांधी हुई है।

    वह उसको खाने के लिए चारा डालने गया तो उस दौरान उसने अपने पीछे फूस हिलती देखी। जिसके बाद जब उसने तेंदुए की आवाज सुनी तो वह तुंरत बाहर निकला और दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद घटना की सूचना वर्ल्ड लाइफ की टीम को दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फॉरेस्ट के अफसर ने टीम के साथ मिलकर तेंदुए को काबू किया।

    वर्ल्ड लाइफ अफसर ने बताया कि उन्हें एक-दो दिन से सूचना मिल रही थी यहां पर तेंदुआ घूम रहा है। इस दौरान तेंदुए को पकड़ने के लिए उनकी टीम द्वारा एक-दो जगह पर पिंजरा भी लगाया गया था, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। वहीं देर रात उन्हें डाड़ोह गांव के लोगों का फोन आया कि उनके घर में तेंदुआ घुस गया है। जिसके बाद मौके पर पहुंची उनकी टीम ने बड़ी मुश्किल से तेंदुए को काबू किया। जिसके बाद तेंदुए को होशियारपुर के जंगलात विभाग द्वारा जंगल में छोड़ा गया।

  • Punjab News: छप्पड़ में डूबने से 2 चचेरे भाइयों की मौत

    Punjab News: छप्पड़ में डूबने से 2 चचेरे भाइयों की मौत

    बरनालाः जिले के गांव डराका से दुखद घटना सामने आई है। जहां छप्पड़ में डूबने के कारण 2 चचेरे भाइयों की मौत हो गई। वहीं इस घटना को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, एससी परिवारों से संबंधित बच्चे थे। मृतकों की पहचान 6 वर्षीय लवप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह और 7 वर्षीय नवजोत सिंह पुत्र काला सिंह निवासी डराका गांव के निवासी के रूप में हुई है।

    दोनों आपस में चचेरे भाई थे। रोजाना की तरह गांव के छप्पड़ के पास खेल रहे थे। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वे छप्पड़ में गिर गए। छप्पड़ में गिरने की सूचना मिलते ही पास खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद बड़ी संख्या में पारिवारिक सदस्य और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। बड़ी मेहनत के बाद बच्चों को छप्पड़ से बाहर निकाला गया।

    उन्हें तुरंत तपा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। तपा पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है। इस मामले से संबंधित जानकारी देते हुए डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि तपा मंडी के नजदीकी गांव डराज में 2 बच्चों की छप्पड़ में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों बच्चों का बरनाला के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

  • Jalandhar Road पर तेज रफ्तार कैंटर ने रिटायर सूबेदार को रौंदा, मौत

    Jalandhar Road पर तेज रफ्तार कैंटर ने रिटायर सूबेदार को रौंदा, मौत

    लुधियानाः एक्टिवा सवार रिटायर सूबेदार की सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। रिटायर सूबेदार हार्डिज वर्ल्ड नजदीक किसी प्लाट में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। आज सुबह वह जालंधर रोड पर थाना लाडोवाल से करीब 400 मीटर दूरी पर फिल्लोर साइड जा रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार केंटर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। केंटर के टायर उसकी छाती पर चढ़ गए और उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान महिन्द्र सिंह (75) के रूप में हुई है।

    जानकारी मुताबिक, महिन्द्र सिंह का गांव गड़े फिल्लोर नजदीक है। वह लाडोवाल नजदीक एक प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। रात की डयूटी समाप्त करके जब वह एक्टिवा पर वापस घर जा रहा था तो लाडोवाल थाना से कुछ दूरी पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें फेट मार दी। कैंटर चालक गाड़ी रोकने की बजाय मौके से फरार हो गया। जैसे ही गाड़ी का ड्राइवर कैंटर लेकर लाडोवाल टोल प्लाजा नजदीक पहुंचा तो राहगीरों में से किसी ने टोल पर फोन करके भाग रहे कैंटर चालक की सूचना दी।

    मौके पर ड्राइवर भाग गया लेकिन पुलिस ने कैंटर कब्जे में ले लिया है। फिलहाल थाना लाडोवाल की पुलिस ने महिन्द्र सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एसएचओ गुरशिंदर कौर मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी ड्राइवर को काबू कर लिया जाएगा।

  • CMO की कुर्सी को लेकर छिड़ा विवाद, एक दफ्तर में पहुंचे 2 अधिकारी, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    CMO की कुर्सी को लेकर छिड़ा विवाद, एक दफ्तर में पहुंचे 2 अधिकारी, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के बीच चल रहे विवाद में एक नया मोड़ सामने आया है। डीएम से विवाद के बाद सीएमओ का स्थानांतरण कर दिया गया था। लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने बुधवार को एक बार फिर कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद डॉ. नेमी फिर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंच गये और सीएमओ की कुर्सी पर जा बैठे। तभी वहां वर्तमान सीएमओ भी पहुंच गए।

    इस पर दोनों के बीच बहस हो गई। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। डॉक्टर हरिदत्त नेमी ने कहा कि उन्हें कोर्ट ने फिर से पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया है। सीएमओ कार्यालय में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को उच्च न्यायालय ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी के निलंबन पर रोक लगा दी है। यहीं नहीं न्यायालय ने सीएमओ की तैनाती आदेश पर भी रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति मनीष माथुर की एकल पीठ ने सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी की याचिका पर यह आदेश दिया है।

    साथ ही कोर्ट ने यूपी सरकार को एक सप्ताह के अंदर जवाबी हलफनामा दाखिल करने का कहा है। बता देंकि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से विवाद होने के बाद राज्य सरकार ने बीते 19 जून को कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद डॉ. नेमी ने हाईकोर्ट में खुद को निलंबित करने सहित श्रावस्ती के अतिरिक्त सीएमओ डॉ. उदय नाथ को कानपुर नगर का सीएमओ तैनात करने के आदेश को चुनौती दी थी।

    याची डॉ. हरिदत्त नेमी के अधिवक्ता एलपी मिश्र ने बताया कि बगैर किसी जांच के याची के खिलाफ कार्रवाई की गयी और उन्हें निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही निलंबन आदेश में याची पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह सभी परिणामी सजा वाले नहीं होंगे। ऐसे में, नियम के अनुसार याची डॉ. हरिदत्त नेमी को सस्पेंड नहीं किया जा सकता था। इस मामले में न्यायालय में 18 अगस्त को अगली सुनवाई होगी।

  • Punjab News: PUNBUS व PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्करों ने की गेट रैली, देखें वीडियो

    Punjab News: PUNBUS व PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्करों ने की गेट रैली, देखें वीडियो

    गुरदासपुर/होशियारपुरः पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब ने मांगों को लेकर बटाला बस डिपो में गेट रैली की। कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की यूनियन ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग रखी और आउटसोर्सिंग के माध्यम से सरकार द्वारा हो रही भर्ती का विरोध किया। इसी दौरान यूनियन नेताओं ने मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने का ऐलान भी किया है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों की हड़ताल का आह्वान किया है, जिसके तहत आज भी पंजाब भर में कोई भी पनबस या पीआरटीसी की बस सड़क पर नहीं चलेगी।

    वहीं होशियारपुर में भी रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल की। कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने तीन दिन की हड़ताल की है। उन्होंने कहा कि कई बार भगवंत मान तक अपनी बात पहुंचाई है, लेकिन सरकार न तो उनकी मांगें हल करती है और न ही उन्हें बैठक का समय देती है। आज के समय में सरकार सभी लाभकारी काम कॉरपोरेट घरानों को दे रही है।

  • Punjab News: मंडी के चेयरमैन को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 50 लाख की फिरौती

    Punjab News: मंडी के चेयरमैन को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी 50 लाख की फिरौती

    लुधियानाः साहनेवाल दाना मंडी के चेयरमैन को गैंगस्टर कौशल चौधरी गैंग से धमकी मिली। दरअसल, चेयरमैन हेमराज को एक विदेशी नंबर से 50 लाख रूपये की फिरौती की मांग करने वाली कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर कौशल चौधरी गैंग का सदस्य बताया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

    साहनेवाल के रामगढ़ रोड के रहने वाले पीड़ित हेमराज ने बताया कि 6 जुलाई को उन्हें एक कनाडाई नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कौशल चौधरी गैंग का राजा होने का दावा किया और कहा कि वह हेमराज को अच्छी तरह जानता है। उसने सीधे तौर पर 50 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह हेमराज और उनके परिवार को मार डालेगा।

    कॉल करने वाले ने बातचीत के दौरान गाली-गलौज की और पीड़ित परिवार के बारे में भी जानकारी दी। उसने कहा कि हेमराज का एक पुत्र कनाडा में है और दूसरा भारत में उनके साथ रहता है, दोनों को वह नहीं बख्शेगा। धमकी भरी कॉल से घबराकर हेमराज तुरंत जमालपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने चेयरमैन की शिकायत पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है।

  • इस इलाके में सेना का फाइटर जेट क्रैश, देखें वीडियो

    इस इलाके में सेना का फाइटर जेट क्रैश, देखें वीडियो

    जयपुरः राजस्थान के चूरू में बड़ा हादसा हो गया। जहां रतनगढ़ के भानुदा गांव एक फाइटर जेट क्रैश हो गया है। इस दौरान इलाके में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और हादसे की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने लग गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस द्वारा रेस्क्यू शुरू किया जा रहा है। हादसे में आग लगने से फाइटर जेट जलकर राख हो गया।