Blog

  • दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी का निधन, लंबे समय से चल रही थी बीमार

    दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी का निधन, लंबे समय से चल रही थी बीमार

    पन्नाः पन्ना टाइगर रिजर्व की शान कहे जाने वाली नामचीन हथिनी वत्सला का निधन हो गया। वह एशिया और दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी थी, जो 100 साल की हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि यह हथिनी लंबे समय से बीमार चल रही थी, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज भी किया था।

    लेकिन पीटीआर में ‘दादी’ के नाम से फेमस हथिनी का निधन हो गया है, बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व में वत्सला हाथियों के एक कुनबे में रहती थी जो उनका परिवार माना जाता था, उन्होंने यहां के हर एक हाथी का ख्याल रखा है। वह दूसरी हथिनियों के बच्चों को ख्याल रखती थी और हाथियों के नए बच्चों के समय भी सबका ध्यान रखती थी।

    हथिनी की मौत की सूचना मिलते ही पीटीआर की क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की, डिप्टी डायरेक्टर मोहित सूद और वन्यप्राणी डॉक्टर संजीव गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हिनौता कैम्प में हथिनी का अंतिम संस्कार किया गया।

  • 45 साल पुराना Bridge टूटा, कई वाहन नदी में गिरे, 9 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    45 साल पुराना Bridge टूटा, कई वाहन नदी में गिरे, 9 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    वडोदराः मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना ब्रिज मंगलवार सुबह अचानक टूट गया। इस हादसे में ब्रिज से गुजर रहे दो ट्रक, एक बोलेरो समेत कई वाहन नदी में गिर गए। वहीं हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, 5 लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचा लिया। हादसे वाली जगह पर फायर ब्रिगेड की 3 टीमें भेजी गई हैं।

    https://youtube.com/shorts/ktW4jQKF-XA?si=CKLUNyNDApbACW2B

    ब्रिज के टूटने से दक्षिण गुजरात के पर्यटन और परिवहन व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा। यह पुल भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड को सौराष्ट्र से जोड़ता था। अब ब्रिज टूटने के बाद दक्षिण गुजरात के लोगों को सौराष्ट्र पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा और उन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। हादसे में घायल 8 लोगों में से 6 लोगों को पादरा अस्पताल और 2 को वडोदरा के सयाजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस हादसे के लिए पूरी तरह से प्रशासन ही जिम्मेदार है।

  • दोस्त की आंखों के सामने डैम में डूबा युवक, देखें वीडियो

    दोस्त की आंखों के सामने डैम में डूबा युवक, देखें वीडियो

    भोपालः कलियासोत डैम में एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है। करोंद निवासी विशाल नारायण नायडू (32) दोस्तों के साथ नहाने गया था। कुछ देर बाद उसकी सांस फूलती है तो वह दोस्त का सहारा लेने की कोशिश करता है, लेकिन अगले ही पल डूब जाता है। विशाल नारायण नायडू करौंद इलाके में निजी कंपनी में वर्क फ्रॉम होम जॉब कर रहा था। हादसे के वक्त वह अपने 3 दोस्तों के साथ डैम पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्तों में सिर्फ विशाल को ही तैरना आता था। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। विशाल के दोस्तों ने हादसे का एक वीडियो भी बनाया, जो अब सामने आया है। 1 मिनट 23 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विशाल पानी में कूदता है और करीब 41 सेकेंड तक तैरने के बाद डूब जाता है। वीडियो में विशाल का एक दोस्त पानी में खड़ा दिखाई देता है, जिसके पास तैरते हुए विशाल आता है। तभी वीडियो बना रहा दूसरा दोस्त कहता है कि सांस फूल रही है, उसे पकड़। यह सुनते ही विशाल पानी में खड़े दोस्त के कंधे का सहारा लेने की कोशिश करता है, लेकिन उसी पल वह डूब जाता है। हादसे के बाद घबराए दोस्तों ने फौरन पुलिस को कॉल कर सूचना दी। मौके पर रातीबड़ थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची। कुछ देर की मशक्कत के बाद विशाल का शव बाहर निकाला गया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। सब हैरान हो रहे हैं कि तैरना जानने के बावजूद वह खुद को नहीं बचा सका।
  • Jalandhar ED की अमृतसर, संगरूर, पटियाला, हरियाणा सहित 11 स्थानों पर दबिश

    Jalandhar ED की अमृतसर, संगरूर, पटियाला, हरियाणा सहित 11 स्थानों पर दबिश

    जालंधर, ENS: ईडी जालंधर जोनल दफ्तर की टीम द्वारा फरवरी, 2025 में यूएसए से निकाले गए अवैध प्रवासियों से संबंधित ‘गधा रूट मामले’ के संबंध में अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोगा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में 11 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। बताया जा रहा हैकि इस मामले में पीएमएलए जांच पंजाब और हरियाणा में पुलिस अधिकारियों द्वारा ट्रैवल/वीजा एजेंटों और बिचौलियों के खिलाफ दर्ज 17 एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी, जिन्होंने यूएसए जाने के इच्छुक विभिन्न व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी की थी।

    जांच के दौरान यह पता चला कि एजेंट उन निर्दोष व्यक्तियों को निशाना बनाते थे जो विदेश जाने के इच्छुक थे और उन्हें कानूनी चैनलों और उड़ानों के माध्यम से विदेश भेजने का झूठा वादा करते थे और वे उक्त व्यक्तियों से भारी रकम (प्रति उम्मीदवार लगभग 45-50 लाख रुपये) वसूलते थे। हालांकि, एजेंट निर्दोष व्यक्तियों को धोखा देते थे क्योंकि उन्हें डोंकर्स और माफियाओं के प्रभाव में खतरनाक/जंगली रास्तों से अवैध रूप से कई देशों की सीमाओं को पार करके अवैध मार्गों (डंकी मार्ग) के माध्यम से भेजा जाता था।

    इसके अलावा, ये एजेंट डोंकर्स और माफिया के साथ मिलीभगत करके व्यक्तियों और उनके परिवारों के लिए ऐसी खतरनाक स्थिति पैदा करते थे कि उन्हें अधिक से अधिक पैसे देने के लिए मजबूर होना पड़ता था। ईडी द्वारा कुछ निर्वासित लोगों के बयान दर्ज किए गए और तथ्यों की आगे की जांच से संदिग्धों के नाम सामने आए, जिन्हें आज की तलाशी में शामिल किया जा रहा है।

  • दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी से पीड़ित 8 माह का मासूम, एकजुट हुई पुलिस, जुटाए 3.3 करोड़ रुपये

    दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी से पीड़ित 8 माह का मासूम, एकजुट हुई पुलिस, जुटाए 3.3 करोड़ रुपये

    फरीदाबादः दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी से 8 माह का मासूम पीड़ित है। हरियाणा के फरीदाबाद में कांस्टेबल राजेश का पुत्र युवांश (8 महीने) से बीमारी से ग्रस्त है। इस बीमारी का नाम स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 यानी SMA है, जिसका इलाज सिर्फ 14.50 करोड़ रुपये के इंजेक्शन से ही संभव है।

    यह इंजेक्शन स्विट्जरलैंड के जेनेवा से आएगा, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे इतना खर्च वहन कर सकें। इसलिए युवांश के पिता ने मदद की अपील की है ताकि उनके मासूम बच्चे की जान बचाई जा सके। कांस्टेबल राजेश के पुत्र युवांश की जान बचाने के लिए हरियाणा पुलिस एकजुट हो गई है। पुलिसकर्मियों ने अपनी तनख्वाह से अब तक 3.3 करोड़ रुपये जुटाए हैं। मंगलवार को एसपी सिद्धांत जैन ने कांस्टेबल राजेश को चेक सौंपा।

    उन्होंने कहा कि हम सिर्फ एक फोर्स नहीं हैं, हम एक परिवार हैं। युवांश एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा है। हमें एकजुट होना चाहिए। यह केवल पैसे की बात नहीं है, यह सबसे कठिन समय में एक-दूसरे के साथ खड़े होने की बात है।

  • School Bus और Bike की आमने-सामने टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

    School Bus और Bike की आमने-सामने टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

    राजस्थानः सुबह बच्चों से भरी प्राइवेट स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर बस और बच्चों को छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने बच्चों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और वे लक्ष्मणगढ़ हॉस्पिटल में धरने पर बैठे हैं।

    हादसा खोरू की भर के पास बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 29 निवासी मुरारीलाल शर्मा (60) अपनी पत्नी उषा शर्मा (55) और बेटे निखिल शर्मा (22) के साथ बाइक से खोरू स्थित अपने खेत जा रहे थे। एमके मेमोरियल स्कूल की बस लक्ष्मणगढ़ की तरफ आ रही थी। खोरू की भर के पास बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

    राहगीरों ने घायलों को लक्ष्मणगढ़ जिला हॉस्पिटल, जहां डॉक्टरों ने निखिल शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को सीकर के एसके हॉस्पिटल रेफर किया गया लेकिन मुरारीलाल शर्मा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिता-पुत्र के शवों को लक्ष्मणगढ़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

  • युवक की करंट लगने से मौत के मामले में SDO सहित 6 कर्मचारी Suspended

    युवक की करंट लगने से मौत के मामले में SDO सहित 6 कर्मचारी Suspended

    चंडीगढ़ः करनाल जिले के गांव हैबतपुर में व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान किसान राजेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं इस घटना को लेकर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बड़ी कार्रवाई की है। अनिल विज के आदेश पर बिजली विभाग के एसडीओ सहित 6 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन सभी कर्मचारियों पर आरोप है कि शिकायत के बावजूद खेत में झूल रहे तार को ठीक नहीं किया गया, जिसके चपेट में आने से राजेश कुमार की मौत हो गई। मंत्री अनिल विज ने कहा कि करनाल के हैबतपुर गांव में राजेश कुमार नामक एक युवक की खेत में बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई है।

    इस बारे में दिनांक 6 जुलाई को थाना निगदू में एसडीओ मोहित, जेई सुनिल, लाइनमैन दीपक, अजीत, सत्यवान और विकास के विरूद्ध एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। एफआईआर में शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने बताया है कि खेत में जो तार नीचे लटकी हुई है, उसे ठीक करने के लिए एसडीओ, जेई और लाइनमैन को मृतक और प्रदीप कुमार ने कई बार शिकायत की थी। लेकिन इस पर इन सभी ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से राजेश कुमार की खेत में करंट लगने से मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि तार लगभग 5 फीट ही ऊंची थी और संबंधित कर्मचारियों ने तार को ऊंचा नहीं किया।

    जिस कारण किसान सुबह खेत में गया और उसकी तार से टकराकर मृत्यु हो गई। ये बहुत बड़ी लापरवाही है। इसलिए इस मामले में तुरंत प्रभाव से इन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री भ्रष्टाचार को लेकर पिछले कुछ समय से काफी आक्रामक रुख अपना रहे हैं। अनिल विज के पास परिवहन, श्रम और ऊर्जा विभाग है। इन विभागों में उन्हें भ्रष्टाचार का शक है। इसके आधार पर उन्होंने सीएम फ्लाइंग के प्रमुख को पत्र लिखकर अपने अधीन विभागों में भ्रष्ट कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।

     

  • Punjab News: ED की Raid को लेकर किसान नेता तोतेवाला का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: ED की Raid को लेकर किसान नेता तोतेवाला का आया बयान, देखें वीडियो

    मोगाः भारतीय किसान यूनियन तोतेवाला के सूबा प्रधान सुख गिल तोतेवाला के घर ED की रेड पड़ी। इस मामले में सुख गिल ने एक वीडियो पोस्ट करके सारी जानकारी सांझी की। सुख गिल ने कहा कि मेरे खिलाफ साज़िशें रची जा रही हैं। सुबह-सुबह ही टीमें उनके घर पहुंची और उन्हें परेशान किया गया। जिन लोगों ने 5 से 6 साल में करोड़ की जायदाद बनाई है उनके घर रेड क्यों नहीं की जा रही। किसानों को टारगेट किया जा रहा है।

    हम छोटे किसान है और खेतीबाड़ी कर घर चला रहे है। अगर किसी को कोई परेशानी है तो वह उनके साथ बैठकर बात कर लें। हम मेहनत करने वाले किसान है। सुबह से ही ईडी ने उनके घरों की अलमारियां और कपड़ों तक में छानबीन कर डाली, लेकिन कुछ भी नहीं मिला न ही आगे कुछ मिलेगा। वह संयुक्त किसान मोर्चे और 32 जत्थेबंदियों में शामिल है, इसलिए साजिश के तहत उन्हें परेशान किया जा रहा है। भाजपा और पंजाब सरकार शुरू से ही किसानों पर अत्याचार कर रही है।

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री के घर से 200 मीटर दूरी पर बोरी से लड़की का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री के घर से 200 मीटर दूरी पर बोरी से लड़की का शव बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में फिरोजपुर रोड़ पर मुल्लांपुर पुल के नीचे लड़की का बोरी में शव डालकर फेंक दिया। जहां व्यक्ति ने लड़की का कत्ल करके उसका शव बोरी में डालकर फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। राहगीरों द्वारा बोरी फेंकने वाले व्यक्ति की वीडियो बना ली। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी से लड़की का शव बरामद किया। लोगों का कहना है कि उन्हें लगा कि व्यक्ति द्वारा कुत्ते को मारकर फेंककर चले गए। लेकिन जांच में लड़की का शव बरामद हुआ। घटना के 200 मीटर दूरी पर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की कोठी है, जहां बेखौफ व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि बाइक पर 2 व्यक्ति आए थे। जिसमें एक ने सिक्योरिटी वाली वर्दी पहनी हुई थी। इस दौरान बाइक पर एक 50 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति मौजूद था और दूसरा 20 से 23 साल नौजवान है। व्यक्ति ने कहा कि पहले बाइक सवारों ने बोरी फेंक दी। जिसके बाद उसे पकड़ा तो उन्होंने बोरी उठा ली। इस दौरान वह दोबारा बोरी फेंक गए। उन्होंने कहा कि सभी को लगा कि बोरी में कुता फेंककर गए है, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। व्यक्ति का कहना हैकि दोनों में सिक्योरिटी वाला पंजाबी था और दूसरा प्रवासी था। बोरी फेंकने के बारे में पूछा तो वह कह रहे थे कि इसमें आम के छिलक है। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि वह बस स्टैंड पर ड्यूटी पर मौजूद थे। इस दौरान उन्हें फोन पर बोरी से शव बरामद होने की सूचना मिली। घटना स्थल पर लोगों द्वारा बाइक सवारों की वीडियो बना ली गई। वीडियो में बाइक चालकों का नंबर नोट कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि बाइक का नंबर ट्रेस करके जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गए है। लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
  • Jalandhar News: Punjab National Bank के कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Punjab National Bank के कर्मियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मियों द्वारा आज अपनी मांगों को लेकर बस स्टैंड में प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं अब कंपनी बाग चौक पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों ने भी अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मामले की जानकारी देते हुए बैंक कर्मी ने कहा कि आज ऑल इंडिया में सभी बैंकों में हड़ताल चल रही है। उनकी मांगे है कि जल्द बैंकों में नई भर्ती की जाए।

    पिछले 2 से 3 सालों से सब स्टाफ और पार्ट टाइम स्टाफ में नई भर्ती नहीं हो रही। ऐसे में उनकी प्रमोशन लंबे समय से रूकी हुई है। उनका दूसरा मुद्दा ओल्ड पेशन सर्विस है। उन्होंने कहा कि 2010 की भर्ती वाले कर्मियों को ओल्ड पेशन दी जाए। वहीं तीसरी उनकी मांग है कि कर्मियों के शेयर ना बेचे जाए और बैंक को प्राइवेट ना किया जाए। कर्मियों ने कहा कि सरकार एनपीए बढ़ाकर कारोबारियों को फायदा दे रही है और उनके लोन माफ करके कर्मियों को नुकसान पहुंच रही है।

    कर्मियों ने कहा कि आज 25 हजार करोड़ से अधिक अलग-अलग कर्मियों के लोग हड़ताल पर है। जिसमें अलग-अलग सेक्टर के लोग शामिल है। कर्मियों का कहना हैकि अभी एक दिन की हड़ताल रखी गई है, अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन को ओर तेज किया जाएगा। सरकार ने पिछले समय हड़ताल के दौरान मांगों को मानने का वायदा किया था, लेकिन अभी तक उनकी मांगे मानी नहीं जा रही।