Punjab News: कैबिनेट मंत्री के घर से 200 मीटर दूरी पर बोरी से लड़की का शव बरामद, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले में फिरोजपुर रोड़ पर मुल्लांपुर पुल के नीचे लड़की का बोरी में शव डालकर फेंक दिया। जहां व्यक्ति ने लड़की का कत्ल करके उसका शव बोरी में डालकर फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। राहगीरों द्वारा बोरी फेंकने वाले व्यक्ति की वीडियो बना ली। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी से लड़की का शव बरामद किया। लोगों का कहना है कि उन्हें लगा कि व्यक्ति द्वारा कुत्ते को मारकर फेंककर चले गए। लेकिन जांच में लड़की का शव बरामद हुआ। घटना के 200 मीटर दूरी पर कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की कोठी है, जहां बेखौफ व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि बाइक पर 2 व्यक्ति आए थे। जिसमें एक ने सिक्योरिटी वाली वर्दी पहनी हुई थी। इस दौरान बाइक पर एक 50 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति मौजूद था और दूसरा 20 से 23 साल नौजवान है। व्यक्ति ने कहा कि पहले बाइक सवारों ने बोरी फेंक दी। जिसके बाद उसे पकड़ा तो उन्होंने बोरी उठा ली। इस दौरान वह दोबारा बोरी फेंक गए। उन्होंने कहा कि सभी को लगा कि बोरी में कुता फेंककर गए है, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। व्यक्ति का कहना हैकि दोनों में सिक्योरिटी वाला पंजाबी था और दूसरा प्रवासी था। बोरी फेंकने के बारे में पूछा तो वह कह रहे थे कि इसमें आम के छिलक है। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि वह बस स्टैंड पर ड्यूटी पर मौजूद थे। इस दौरान उन्हें फोन पर बोरी से शव बरामद होने की सूचना मिली। घटना स्थल पर लोगों द्वारा बाइक सवारों की वीडियो बना ली गई। वीडियो में बाइक चालकों का नंबर नोट कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि बाइक का नंबर ट्रेस करके जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गए है। लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *