Blog

  • Punjab News: फैक्टरी के बाहर से बाइक चोरी, देखें CCTV

    Punjab News: फैक्टरी के बाहर से बाइक चोरी, देखें CCTV

    लुधियानाः नूरवाल काकोवाल में एक फैक्टरी के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें आरोपी कपड़े से मुंह बंधा दिखाई दे रहा है। आरोपी काफी देर फैक्टरी के बाहर टहलता रहता है, जब दोपहर को लंच टाइम होता है तो वह वारदातों अंजाम देकर बाइक लेकर फरार हो जाता है।

    आरोपी फोन पर किसी से बात करता है पहले फिर बाइक पर जाकर बैठा जाता है। 10 से 15 मिनट के बीच में वह लॉक तोड़ बाइक लेकर फरार हो जाता है। चोरी संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • Jalandhar News: डिवाइड पर चढ़ा रांग साइड से आ रहा ट्रक, टला बड़ा हादसा, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: डिवाइड पर चढ़ा रांग साइड से आ रहा ट्रक, टला बड़ा हादसा, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, ट्रक ड्राइवर ने डिवाइड पर ट्रक चढ़ा दिया। इस घटना में गाड़ी का भारी नुकसान हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ है। लोगों ने बताया कि ड्राइवर से पूछताछ के दौरान पता चला कि वह पिछले 4 दिनों से सो नहीं पा रहा है।

    लगातार काम करने के कारण उसे नींद की झपकी आ गई और उसने डिवाइवर पर ट्रक चढ़ा दिया। लोगों ने कहाकि ट्रक ड्राइवर रांग साइड से आ रहा था। इस दौरान उसकी 2 गाड़ियों में टक्कर होने से बच गई। पीड़ित ने कहा कि उसकी गाड़ी के बीच इंडो कैनेडियन की बस और ट्रक से टक्कर होनी थी। लोगों ने ड्राइवर पर नशे में धुत्त होने के आरोप लगाए है। जिसके बाद लोगों ने जमकर ड्राइवर की धुनाई की है।

    ड्राइवर ने कहा कि वह 4 दिन से सो नहीं पाया। ड्राइवर ने कहाकि नींद की झपकी आने से घटना हुई है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी है। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा टीम ने ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की। जहां ट्रक ड्राइवर द्वारा पुलिस के साथ गलत व्यवहार किया गया। जिसके बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, AK-47, हैंड ग्रेनेड सहित हथियार बरामद

    Punjab News: बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, AK-47, हैंड ग्रेनेड सहित हथियार बरामद

    गुरदासपुरः जिले में क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। दरअसल, थाना पुराना शाला पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की ओर से पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए भेजी गई हथियारों की खेप बरामद की। पड़के गए हथियारों में 2 एके-47, 16 जिंदा रौंद, दो मैगजीन और 2 पी-86 हेंड ग्रेनेड शामिल हैं।

    प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद खेप को पाकिस्तानी एजेंसियों और हरविंदर उर्फ ​​रिंदा द्वारा पंजाब में कई स्थानों पर हमले करने की पूर्व नियोजित योजना के तहत भारत में भेजा गया था, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक शांति को बाधित करना था। विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत गुरदासपुर के पुराना शाला थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है। बरामद हथियारों की खेप में शामिल रिंदा के गुर्गों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है।

     

  • मोमोज़ बेच रहे 2 भाइयों पर तेजधार हथियारों से 8 लोगों ने किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    मोमोज़ बेच रहे 2 भाइयों पर तेजधार हथियारों से 8 लोगों ने किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: डड्डूमाजरा में रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक मोमोज़ की रेहड़ी पर काम कर रहे 2 सगे भाइयों पर 8 से 10 हमलावरों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 23 वर्षीय आकाश और 21 वर्षीय राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित आकाश के भाई हैप्पी ने मलोया थाना पुलिस को शिकायत दे दी है।

    पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दोनों भाई कई वर्षों से डड्डूमाजरा में मोमोज़ और स्प्रिंग रोल की रेहड़ी लगाते हैं। 2 दिन पहले कुछ युवक शराब के नशे में दुकान पर आए और गाली-गलौज करते हुए सामान तैयार करने को कहा। जब भाइयों ने गाली देने से मना किया तो हमलावर वापस चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ लौटे और सामान फेंककर चले गए। उस घटना के बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

    लेकिन देर रात उन्हीं युवकों ने दोबारा आकर शिकायत करने का बदला लिया और दोनों भाइयों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हैप्पी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि अगर पहले शिकायत पर तुरंत एक्शन होता तो आज उसके भाई अस्पताल में न होते। वहीं मलोया थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन सहित 23 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 500 ग्राम हेरोइन सहित 23 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 23 वर्षीय मोहित निवासी गुलयाणा जिला कैथल हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डेराबस्सी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    आरोपी को अदालत में पेश करके 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया, आरोपी से गहनता से नशे की सप्लाई को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से जीरकपुर और डेराबस्सी क्षेत्र में तस्करी कर रहा था। आरोपी वर्तमान समय में गोल्डन-की गाजीपुर जीरकपुर में किराए के फ्लैट में रह रहा था।

    एसपी इन्वेस्टिगेशन गौरव जिंदल ने बताया कि एएसआई गुरविंदर सिंह को सूचना मिली की मोहित जीरकपुर व डेराबस्सी क्षेत्र में हेरोइन बेचने का धंधा करता है। सूचना देने वाले ने बताया कि आरोपी ढकोली की तरफ मुबारिकपुर में पैदल ही ग्राइक को हेरोइन देने आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएसआई ने बताया कि आरोपी ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और वह अभी कुंवारा है। आरोपी के कब्जे से हेरोइन के साथ एक बैग बरामद किया गया है।

  • Punjab News: ट्रेनिंग से लौट रही युवती को अगवा करने की कोशिश में 3 नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रेनिंग से लौट रही युवती को अगवा करने की कोशिश में 3 नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मुक्तसरः देर शाम श्री मुक्तसर साहिब के बठिंडा रोड पर इनोवा सवार तीन नौजवानों की ओर से एक लड़की को अगवा करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार लड़की ड्यूटी से घर लौट रही थी कि उक्त नौजवान उससे छेड़छाड़ करने लगे और उसे अगवा करने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे।

    जानकारी देते गुरबाज सिंह ने बताया कि उसकी भांजी मुक्तसर के सरकार अस्पताल में ट्रेनिंग करती है, वह नर्सिंग का कोर्स कर रही है। शाम 6 बजे वह वापस जा रही थी कि रास्ते में 3 से 4 नौजवान उसे गलत नजर से देख रहे थे। जब उसे कुछ गलत महसूस हुआ तो उसने किसी को कहा कि उसे घर तक छोड़ आए। इतने में इनोवा गाड़ी वाले उसके पीछे कार लेकर आ गए। किसी तरह भांजी ने भागकर जान बचाई। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए है और मामले में 3 लोगों की गिरफ्तारी की बात कर रहे है। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनोवा सवार तीनों नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर ली है।

  • Punjab News: रिटायर्ड प्रिंसिपल के कत्ल की सुलझी गुत्थी, देखें वीडियो

    Punjab News: रिटायर्ड प्रिंसिपल के कत्ल की सुलझी गुत्थी, देखें वीडियो

     2 प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली वजह

    मोहालीः जिले में एरोसिटी से रिटायर प्रिंसिपल अमरजीत सिंह का अपहरण कर हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय विक्रम निवासी मोहाली और 40 वर्षीय बलजिंदर सिंह निवासी मुक्तसर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। जिन्होंने मृतक की इमारत में ही अपना ऑफिस खोला हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि बलजिंदर के पास हथियार थे। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों ही अमरजीत सिंह से पैसा ऐंठना चाहते थे।

    दोनों ने प्रिंसिपल की हत्या से पहले अपना फोन नहीं लिया, बल्कि उसे अपने साथ ले गए थे। दरअसल, मृतक के बेटे राहुल ने पुलिस दी शिकायत में पिता की किडनैपिंग का संदेह जताया था। उसका कहना था पिता 3 जुलाई को घर के बाहर कार खड़ी करने के बाद किसी अन्य व्यक्ति के साथ दिन में घर से निकले थे। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं आए। शाम को उनके नौकर दुनीराम को पिता का फोन आया और कहा गया कि 35-40 लाख रुपए का जल्द इंतजाम करो और पैसे लेकर सेक्टर 88 मोहाली में आओ, उक्त पैसे किसी को देने हैं। उनके नौकर दुनीराम ने इस घटना के बारे में उनकी माता से फोन पर बात की। तो वह पहले तो घबरा गई, फिर उन्होंने उसे बताया।

    फिर उसने हिम्मत करके अपने पिता को फोन किया। पिता ने भी फोन पर आगे कहा कि 35-40 लाख रुपए का इंतजाम करके जल्दी ले आओ। राहुल के अनुसार, आज से पहले कभी भी उनके पिता ने पैसे के लेनदेन के बारे में घर में किसी से कोई बात नहीं की थी। राहुल ने पुलिस के सामने शक प्रकट किया है कि उक्त मामला अपहरण का लग रहा है और हो सकता है कि उनके पिता की रिहाई के लिए कोई पैसे की मांग कर रहा हो। इसलिए उनके पिता से पैसे का जल्द इंतजाम करके बताई गई जगह पर लाने को कहा जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने जांच की तो हम सुराग हाथ लगे। इसके बाद 7 तारीख को पंचकूला के मोरनी में पुलिस ने शव बरामद किया था। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों ने बड़ी होशियारी से सारी वारदात को अंजाम दिया था। खुद इनकी तरफ से अमरजीत सिंह के परिवार को फोन नहीं किया गया।

    बल्कि अमरजीत सिंह से पहले उनके नौकर और फिर बेटे को फोन करवाया गया था। इसके बाद वे अमरजीत सिंह को डरा-धमका कर 3 तारीख को ही पंचकूला के मोरनी ले गए थे। वहां पर बलजिंदर ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उन्होंने शव को झाड़ियों में फेंक दिया था, ताकि उन्हें कोई पकड़ न पाए। वहीं, अब आरोपी 4 दिनों के रिमांड पर हैं। एफआईआर में हत्या और आर्म्स की धाराएं जोड़ दी गई हैं। आरोपियों को पता था कि प्रिंसिपल के पास काफी पैसा है। वे प्रिंसिपल को विश्वास में लेकर घर से ले गए थे। उस समय उन्होंने दलील दी थी कि उन्हें उनसे कोई बात करनी है। बड़े फ्रेंडली तरीके से उन्हें ले गए। जब उन्हें अपने साथ ले गए, इसके बाद उन्हें कॉल करवाई गई।

  • Punjab News: सुबह-सुबह किसान नेता के घर ED की Raid

    Punjab News: सुबह-सुबह किसान नेता के घर ED की Raid

    मोगाः जिले में आज सुबह-सुबह ईडी की टीम ने किसान नेता के घर पर रेड की। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने सुबह 5.30 बजे यह रेड की है। यह कार्रवाई बीकेयू के किसान नेता सुख गिल तोतेवाला के घर पर की गई है। हालांकि ईडी की रेड के दौरान सुख गिल तोतेवाला घर पर मौजूद नहीं थे।

    जिसके बाद ईडी की टीम ने सुख गिल के परिवार से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने किसान नेता के साथ फोन पर बात की। सुख गिल ने बताया कि वह इस समय चंडीगढ़ में मौजूद है। जिसके बाद ईडी की टीम परिवार से पूछताछ करके वापिस लौट गई।

  • Punjab News: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से परिवार के इकलौते बच्चे की मौत, चालक फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से परिवार के इकलौते बच्चे की मौत, चालक फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में जमालपुर के इलाके मास्टर कॉलोनी में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां रविवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर खेल रहे साढे तीन साल के बच्चे को तेज़ रफ्तार बाइक चालक ने चपेट में ले लिया। घटना में घायल बच्चे को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने डीएमसी अस्पताल रैफर कर दिया। सोमवार देर रात बच्चे ने दम तोड़ दिया।

    वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित पिता दीपक कुमार ने बताया कि वह नगर निगम में बतौर सफाई सेवक तैनात है। उसके परिवार में पत्नी और इकलौता बेटा चिराग था। रविवार की रात करीब 10:00 बजे उसकी पत्नी व बेटा खाना खाने के बाद घर के बाहर सैर कर रहे थे। तभी चिराग पड़ोस में रहने वाले बच्चों के साथ खेलने लगा।

    जिस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक आया और चिराग को बुरी तरह से घायल करके फरार हो गया। इसके बाद उक्त बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो है वह उन्हें गाली गलौज करने के बाद वहां से भाग गया। पीड़ित परिवार ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिराग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में थाना जमालपुर की पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: 11 वर्षीय बच्चा लापता, परिवार ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: 11 वर्षीय बच्चा लापता, परिवार ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    ज़ीरकपुरः बलटाना इलाके के 11 वर्षीय बच्चा लापता हो गया। परिवार द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। 4 दिनों से बच्चे ना मिलने से परेशान होकर परिवार ने धरना लगा दिया। परिवार ने आरोप लगाए है कि 11 वर्षीय रोशन 4 दिन से लापता है और पुलिस उसकी तलाश के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद परिवार को रोशन की तलाश के बारे में कोई अपडेट या प्रगति नहीं मिली है।

    जिसके चलते परेशान होकर उन्होंने बलटाना मुख्य सड़क पर धरना लगा दिया। इस दौरान उन्होंने रास्ता रोककर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना हैकि 4 दिनों से वह उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। परिवार उसकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ओर से उसे खोजने में दिखाई गई तत्परता की कमी से वह काफी निराश है।

    बलटाना में बच्चे के परिवार ने मुख्य सड़क पर धरना दिया है। जिसके चलते सड़क कई घंटों तक जाम रहा। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को हटाने तथा सड़क खाली कराने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया। परिवार ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने और रोशन की खोज तेज करने की अपील की है।