Punjab News: नहर में तैरता मिला बच्चे का शव, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः संगत मंडी के नजदीक आते गांव कोटगुरु के पास बह रही नहर से बच्चे का शव बरामद हुआ है। बच्चे की उम्र 10 से 12 साल बताई जा रही है। मृत बच्चे के शरीर पर केवल निकर पहना हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शव नदी में तैरता हुआ आ रहा था, जिसे आस-पास के किसानों ने देखा और तुरंत रोक लिया।

जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना थाना संगत की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना संगत की पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर एनजीओ की मदद से बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यह बच्चा कल बठिंडा की सरहंद नहर में नहाने गया था और नहर में डूब गया था। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *