Blog

  • जालंधरः आज दिग्गज नेता भाजपा में हो सकता है शामिल, पार्टी में मची हलचल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों का आज ऐलान हो रहा है। वहीं चुनावों के ऐलान से पहले सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। इस दौरान जालंधर की सीट को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं सूत्रों के अनुसार आज इस सीट को लेकर बड़ा धमाका होने वाला है

    सूत्रों के अनुसार एक दिग्गज नेता पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हो सकता है। वहीं विपक्ष की पार्टी में भी हलचल तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि भाजपा इस बार 400 के पार सीटों पर जीत हासिल करने को लेकर जोरो शोरों के मेहनत कर रही है। ऐसे में कई विपक्ष पार्टी के नेता भी भाजपा की इस लहर में शामिल होने के लिए तैयार है।

  • जालंधरः प्रसिद्ध देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने गए युवक की एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो भीड़ भाड़ वाली जगहों पर भी चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला प्रसिद्ध देवी तालाब मंदिर के पास से सामने आया है। जहां शुक्रवार देर रात युवक देवी तालाब मंदिर और गौंशाला में गया था। इस दौरान युवक ने अपनी एक्टिवा गौंशाला के बाहर लगा दी। पीड़ित टोनी शारदा ने बताया कि वह गौंशाला के बाहर 9.15 पर अपनी सफेद रंग की एक्टिवा पीबी 08 सीडब्लयू 1279 खड़ी करने के बाद देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने के लिए चला गया।

    कुछ समय बाद जब वह माथा टेककर आया तो देखा गौंशाला के बाहर से उसकी एक्टिवा गायब थी। जिसके बाद उसने जब गौंशाला के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें एक चोर 9ः55 पर एक्टिवा लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दे दी है। हैरानी की बात यह है कि यह का सबसे प्रसिद्ध मंदिर जहां पर हर समय लोगों का आना जाना रहता है। हालांकि उससे कुछ दूरी पर पुलिस का नाका भी लगता है, लेकिन बेखौफ चोर फिर भी सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। 

  • जालंधरः लोकसभा चुनावों को लेकर DC दफ्तर में तैयारियां शुरू, देखें वीडियो

    गाड़ियों पर लगाए जा रहे कैमरे

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है। वहीं चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले ही डीसी दफ्तर में तैयारियां शुरू हो गई है। इस दौरान दफ्तर में 4 जी एटीई राऊटर भारी मात्रा में पहुंच गए है। दूसरी ओर गाड़ियों पर कैमरे लगाने की प्रक्रियां शुरू हो गई है। बता दें कि निर्वाचन आयोग की तरफ से शनिवार यानी आज दोपहर 3 बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये देश में होने वाले आम चुनाव के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देगा। चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिये ये जानकारी दी। माना जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव 6 से 7 चरणों में कराए जा सकते हैं। चुनाव की घोषणा होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। 

  • पंजाब : महज 1500 रुपये के युवक की ह’त्या, देखें वीडियो

    रायकोट : महज 1500 रुपये के लिए एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। गांव जलालदीवाल में महज 1500 रुपए की खातिर एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी। घटना की जानकारी देते हुए मृतक जसवंत सिंह की पत्नी ने बताया कि उसके पति जसवन्त सिंह को गांव के ही एक अन्य युवक सुशील कुमार तोती के पैसे देने थे।

    जिस कारण सुशील मृतक जसवंत को धमकी देता था। कल रात जब मृतक जसवन्त सिंह, जो तंदूर पर रोटियाँ लगाने का काम करता था, रायकोट शहर से काम करके अपने गांव जलालदीवाल लौट रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसके सिर पर हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था।

    वह अपने पीछे पत्नी और 3 मासूम बच्चे छोड़ गया है। गांववालों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनेे की मांग की। रायकोट सदर थाने के SHO अमृत पाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर कथित आरोपी सुशील कुमार के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाही की जा रही है।

  • पंजाबः बस स्टैंड की तीसरी मंजिल की छत पर चढ़ी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो 

    गुरदासपुरः पुलिस के उसे समय हाथ पैर फूलने लगे, जब एक महिला अपने पति से परेशान होकर गुरदासपुर के बस स्टैंड की तीसरी मंजिल की छत पर चढ़ गईं और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी और पंजाब रोडवेज में काम करते अपने पति को अपने पास बुलाने की मांग करने लगी तभी पुलिस ने महिला के पति को बुलाया और महिला को बहला फुसलाकर किसी तरह बस स्टैंड की छत से नीचे उतारा महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी उसके साथ रोज झगड़ा करती है और ना ही उसे खाने के लिए रोटी देती है जिसके चलते वह अपनी पत्नी से काफी परेशान है इस लिए वह अपनी पत्नी से तलाक चाहता है। वही अपनी पत्नी से परेशान पंजाब रोडवेज के कंडक्टर ने बताया कि उसने इस लड़की के साथ लव मैरिज की थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी ने उसे तंग परेशान करना शुरू कर दिया।

    उसने आरोप लगाते हुए कहा कि ना तो उसकी पत्नी घर का काम करती है और ना ही उसे खाना बना कर देती है वह रोज़ ड्यूटी पर आकर ही खाना खाता है उसने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज उसने बस स्टैंड की छत पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया है और उसकी सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली है जिससे सरकार का काफी नुकसान हुआ है वहीं उसने मांग कि है के वह अपनी पत्नी से तलाक चाहता है वही जब इस मामले में लड़की से बात की गई तो उसने कहा कि उसका पति उसे पैसे नहीं देता और उसके साथ झगड़ा करता है जिसके चलते आज उसने बस स्टैंड पर आकर उससे बात करनी चाहिए लेकिन वह उससे मिलने नहीं आया जिसके चलते वह बस स्टैंड की छत पर चढ़ गई।

    वही लड़की को बस स्टैंड की छत से नीचे उतरने के लिए मौके पर पहुंचे थाना सिटी गुरदासपुर के एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी के एक लड़की बस स्टैंड की तीसरी मंजिल की छत पर चढ़ी हुई है और वहां से कूदने की धमकी दे रही है तभी उन्होंने महिला पुलिस कर्मचारियों को साथ लेकर लड़की को किसी तरह से बहला फुसलाकर कर बस स्टैंड की छत से नीचे उतारा उसने कहा की यह पति-पत्नी का आपसी झगड़ा था जिसके चलते यह लड़की बस स्टैंड की छत पर चढ़ी थी जिसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और दोनों पति-पत्नी को बिठाकर इस मामले का हल निकाला जाएगा।

  • किसान प्रीतपाल मामले में हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

    किसान प्रीतपाल मामले में हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

    चंडीगढ़ः युवा किसान प्रीतपाल सिंह को लेकर यू टर्न मारने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को जमकर फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने कहा कि पहले सरकार प्रीतपाल के घायल अवस्था में मिलने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने का हलफनामा दे चुकी है और तब उस पर अंगुली तक नहीं उठाई गई थी। अब सरकार 21 फरवरी को हुई हिंसा का उसे मुख्य साजिशकर्ता बता रही है जो समझ के परे है। हाईकोर्ट ने अब हरियाणा व पंजाब सरकार को इस मामले में की गई कार्रवाई का ब्योरा सौंपने का आदेश दिया है।

    शुक्रवार को सुनवाई के दौरान प्रीतपाल के दर्ज किए गए बयान सीन बंद लिफाफे में पेश किए गए। इस दौरान हाईकोर्ट ने हरियाणा व पंजाब सरकार से इस मामले में की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा। दोनों सरकारों ने कहा कि उन्हें बयान की कॉपी अभी मिली है और उन्हें कुछ समय दिया जाए। इसके बाद हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा कि प्रीतपाल के पिता की ओर से अपहरण व बेदर्दी से की गई पिटाई को लेकर डीजीपी को दी गई शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई है। पंजाब सरकार ने इस पर जवाब के लिए भी मोहलत मांगी गई।

    हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर हुई हुई हिंसा के दौरान 15 पुलिसवाले घायल हो गए थे। इनमें से 8 ने प्रीतपाल का नाम लिया था और ऐसे में दूसरा पक्ष जानने के लिए उन्हें प्रीतपाल के बयान की प्रति चाहिए ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। साथ ही प्रीतपाल के मिल जाने के बाद बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को रद्द करने की भी मांग की। हाईकोर्ट ने कहा कि 26 फरवरी के हलफनामे में सरकार ने प्रीतपाल के खनौरी बॉर्डर पर घायल अवस्था में मिलने की बात कही थी।

    अब यू टर्न लेकर हिंसा के लिए भड़काने वाला बता रही है। 26 फरवरी को जिस पर अंगुली तक नहीं उठाई थी, उसे इस प्रकार हिंसा का जिम्मेदार बताया जा रहा है। यह यू टर्न समक्ष से परे है। ऐसे में हम इस याचिका को यहां पर समाप्त नहीं कर सकते। प्रीतपाल ने शुक्रवार को बयान में कहा कि हरियाणा पुलिस उसे संगरूर से जबरन उठा कर ले गई और बेदर्दी से उसकी पिटाई की। उसे बेहद गंभीर चोटें आईं। इसके चलते उसे पहले अस्पताल भेजा गया और बाद में हालात गंभीर होने पर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

  • पंजाबः 3 कमिश्नरेट सहित खुलने जा रहे 28 नए साइबर क्राइम थाने 

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए जल्द ही 3 कमिश्नरेटों सहित सभी 28 पुलिस जिलों में 28 नए साइबर क्राइम स्टेशन स्थापित करेगी। यह जानकारी पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी है। साइबर अपराध की चुनौती से प्रभावी ढंग से और गंभीरता से निपटने की आवश्यकता को महसूस करते हुए, पंजाब पुलिस ने अपने साइबर अपराध जांच ढांचे की क्षमता को और बेहतर बनाने और मजबूत करने के लिए एक प्रस्ताव भेजा था।

    डीजीपी ने कहा कि थाने अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे। स्टाफ में डिजिटल फोरेंसिक और साइबर अपराध जांच में विशेषज्ञता वाले उच्च प्रशिक्षित कर्मचारी होंगे। ये थाने संबंधित जिलों के एसएसपी/सीपी की निगरानी में काम करेंगे। तकनीकी सहायता की मदद से यूनिटों को अपग्रेड करने के लिए 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

  • पंजाबः कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, नवजोत सिद्धू समेत 3 पूर्व अध्यक्षों ने अपनी पार्टी पर उठाए सवाल

    चंडीगढ़ः लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस के 3 पूर्व प्रदेश प्रधानों ने अपनी ही पार्टी के शासनकाल में हुए पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले और 2020 में जहरीली शराब से मारे गए 114 लोगों के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, शमशेर सिंह दूलो और मोहिंदर केपी ने इस संबंध में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर उनको एक मांगपत्र भी सौंपा। बता दें कि पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पर आरोप लगे थे और वे इन दिनों जेल में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीरवार को ही धर्मसोत और उनके बेटों की 4.58 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली।

    उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई की गई है। राज्यपाल से मिलने के बाद दूलो ने कहा कि राज्य की एजेंसी घोटाले की जांच सही से नहीं कर सकती है इसलिए उन्होंने राज्यपाल से सीबीआइ जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चन्नी सरकार ने जाते-जाते जिन संस्थानों ने पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप का पैसा खाया था, जिनसे पैसे की वसूली करनी थी और उन पर एफआइआर दर्ज करने के बजाय सभी को माफ कर दिया था। वहीं, सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की सरकार को वित्तीय मुद्दे पर घेरा। आप सरकार ने दो वर्षों में ही 91,000 करोड़ का कर्जा चढ़ा दिया है।

  • विदेश में जिंदा जला पंजाबी नौजवान, मौ+त

    होशियारपुरः विदेशों में आए दिन पंजाबी युवाओं की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक और दुर्भाग्यपूर्ण खबर अमेरिका के न्यू जर्सी शहर से सामने आया है। जहां घर में आग लगने से पंजाबी युवक जिंदा जल गया. जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रणजोत सिंह पुत्र शहीद गन्नर अवतार सिंह के रूप में हुई है। मृतक होशियारपुर के जहूरा का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक करीब 9 साल पहले अमेरिका गया था और अब वहां टैक्सी ड्राइवर था। परिजनों ने बताया कि उन्हें इस गुमशुदगी की जानकारी मिली है। कुछ दिन पहले जिस घर में उनका बेटा रहता था, वहां अचानक आग लग गई और इस हादसे के दौरान रणजोत सिंह और उनके एक अन्य साथी की भी मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।

  • जालंधर : हमलावरों ने बाइक सवार युवक पर किया जानलेवा हमला

    फिल्लौर : हमलावरों द्वारा बाइक सवार युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह वारदात गांव बच्छोवाल के पास हुई थी। इसमें फिल्लौर का ही रहने वाला मिंटू नाम का युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।  उसको इलाज के लिए जालंधर सिटी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मिंटू ने बताया कि हमला करने वाले सभी युवक गांव बच्छोवाल के ही थे।

    मिंटू ने बताया कि वह घटना के वक्त अपने गांव के पास ही थी। रात में वह कहीं जाने के लिए घर से बाइक निकालकर अभी घर से कुछ दूर पहुंचे ही थे। हमलावरों ने ईंट मारकर बाइक से मिंटू को गिरा दिया। अभी वह उक्त हमलावरों से बात करने के लिए उठ ही रहा था कि इतने में एक आरोपी ने पीछे से तेजधार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिसके बाद दूसरे आरोपी ने किसी चीज से उसकी आंख पर वार किया। मौके पर एक एक कर 7 हमलावर इकट्ठा हो गए थे।

    मिंटू ने बताया कि आंख पर वार होने के बाद उसे नहीं पता लगा कि वह कहां है। मिंटू बेसुध होकर जमीन पर गिर गया था। लोगों के मुताबिक आरोपी क्राइम सीन पर करीब पांच मिनट तक मिंटू के साथ मारपीट करते रहे। जब गांव के लोग इकट्ठ होना शुरू हुए तो सभी आरोपी मौक से फरार हो गए थे। पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूप में दे दी गई थी।  पुलिस बयान दर्ज होने के बाद अगली कार्रवाई करेगी। पीड़ित ने एमएलआर पुलिस को जमा करवा दी गई है।