Blog

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

    पंजाबः कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश

    गुरदासपुर/जसविंदर बेदीः पंजाब के एन.आर.आई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज जिला गुरदासपुर के पंचायत भवन में बाढ़ से बचाव के लिए जिला प्रशासन गुरदासपुर द्वारा किए गए प्रबंधों और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को समय रहते बाढ़ से बचाव के इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आने वाले दिनों में बारिश के कारण संभावित बाढ़ की भयानक त्रासदी को रोका जा सके। मंत्री धालीवाल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्राउंड जीरो पर जाकर बाढ़ से बचाव के प्रबंधों के लिए काम करने के निर्देश दिए और कहा कि ड्रेनेज विभाग, लोक निर्माण विभाग, मंडी बोर्ड, पंचायत विभाग और पुलिस विभाग संयुक्त एक्शन टीमें बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि ये टीमें अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करेंगी कि सभी नालों के पुल-पुलिया साफ-सुथरे हों

    कैबिनेट मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ जैसी किसी भी संभावित आपदा से बचने के लिए मेडिकल टीमों और दवाओं आदि की पहले से ही व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में नाव, फूड पैक, पेयजल आदि की व्यवस्था की जाये। मंत्री धालीवाल ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ से बचाव के प्रबंधों की मांग के लिए जिला प्रशासन को सरकार से जो भी मदद चाहिए वह दी जाए ताकि बिना समय बर्बाद किए इसे पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम और तैयार है, वहीं जिन लोगों को बाढ़ के कारण नुकसान हुआ है, उनकी भरपाई भी सरकार की ओर से की जाएगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से सरकार एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील भी की। बैठक के दौरान उपायुक्त डाॅ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ के किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार है।

  • पंजाब : नाबालिग ‌लड़की से दुष्कर्म के बाद कत्ल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पंजाब : नाबालिग ‌लड़की से दुष्कर्म के बाद कत्ल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पातड़ा : पटियाला के पातड़ा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह (22) के रूप में हुई है। आरोपी को समाना रोड पर गांव ककराला के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। पटियाला जिले के एस.एस.पी. वरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल पातड़ां में एक नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरप्रीत 10वीं पास है और पातड़ा के आईटीआई में पढ़ रहा है। वह अक्सर 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बुरी नज़र से देखता था। करीब 7 बजे जब बच्ची घर से दूध लेने के लिए ढड़ियाल रोड पर गई तो आरोपी गुरप्रीत सिंह ने मौका देखकर लड़की को जबरदस्ती उठाकर सरकारी स्कूल में फेंक दिया। यहां फिर उसने बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।

    पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ काका को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर थाना पातड़ा, जिला पटियाला में धारा 302, 376ए 4 पोस्को एक्ट नंबर 182 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरुण शर्मा ने कहा कि पुलिस इस पूरी घटना की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। आरोपी गुरप्रीत सिंह काका का पुलिस रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी।
    बता दें कि कातिल ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक कबूलनामा भी किया। उक्त लड़के ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वह लड़की से बहुत प्यार करता था और जब लड़की ने इनकार कर दिया तो उसने उसकी हत्या कर दी और अब वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा है। जब पुलिस को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत स्कूल के अंदर से लड़की का शव बरामद किया, जिसे समाना सरकारी सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और मामला दर्ज कर लिया गया।

  • कुटलैहड़ के विकास के लिए 20 वर्ष नहीं मात्र 5 वर्ष चाहिए: देवेंद्र भुट्टो

    कुटलैहड़ के विकास के लिए 20 वर्ष नहीं मात्र 5 वर्ष चाहिए: देवेंद्र भुट्टो

    कुटलैहड़ के चताड़ा में सजा विधायक आपके द्वार कार्यक्रम, जनता की सुनी समस्याएं

    85 लाख के खेल मैदान का विधायक भुट्टो ने किया भूमि पूजन, एक वर्ष में पूरा होगा कार्य

    ऊना/ सुशील पंडित :  कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के चताड़ा पंचायत में ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम वीरवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने शिरकत की। गांव चताड़ा पहुंचने पर लोगों ने विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए। विधायक आपके द्वार कार्यक्रम से पूर्व कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने गांव चताड़ा में 85 लाख से बनने वाले खेल मैदान का भूमि पूजन किया और जनता की समस्याओं को सुना व उनका मौके पर समाधान करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में उन्हें विकास के लिए 20 वर्ष नहीं बल्कि मात्र 5 वर्ष का कार्यकाल चाहिए और वे 5 वर्ष के कार्यकाल में ही चुनाव के समय की गई हर घोषणा को अमलीजामा पहनाएंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि बीते कुछ समय से भारी बारिश के चलते कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है, ऐसे में उन्होंने कुटलैहड़ के हर कोने में जनता को हुए नुक्सान का आकलन किया है। उन्होंने कहा कि वह उपमंडल बंगाणा प्रशासन को बधाई देते हैं जिन्होंने इस भयंकर आपदा आने पर जनता से सीधा संपर्क रखा हुआ है। विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की कोई सुविधा नहीं आने दी। सभी विभागों के अधिकारी ऊर्जावान होकर फील्ड में डटे रहे। विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य कुटलैहड़ को विकास के पथ पर ले जाना और युवाओं को रोजगार देना है।
     भुट्टो ने कहा कि चताड़ा में सरकारी भूमि की तलाश कर ली है और उक्त पंचायत में करीब 85 सौ कनाल भूमि सरकारी है जहां पर 2 से 3 उद्योगों को आराम से जगह मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से चताड़ा पंचायत में दर्जनों रिहायशी एवं अन्य भूमि पर डंगे गिरे हैं। उन्होंने कहा कि चताड़ा के लिए जो स्थानीय प्रधान ने मांगे रखी है उन सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, चताड़ा प्रधान नीलम ठाकुर, विनय कलसी, रोहित, रॉकी खन्ना ,संजीव सैनी, अध्यक्ष अनुसूचित जाति तरसेम लाल सहोता,रमेश बंगा,सेवादल अध्यक्ष दौलतराम, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पंडित, ममता प्रधान कोटला खुर्द, कुलदीप, विजय ठाकुर महासचिव, श्याम चंदेल प्रधान टीहरा,राजकुमार उप प्रधान बुढवार, हर्ष शर्मा, जीवन शर्मा अर्चित शर्मा के अलावा सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित मौजूद थे।
    विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि गांव चताड़ा में 54 लाख की लागत से आधुनिक मैरिज पैलेस बनेगा जिसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। यह मैरिज पैलेस स्थानीय पंचायत की देखरेख में रहेगा। भुट्टो ने कहा कि चुनावी समय की गई हर घोषणा को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।उन्होंने 6 माह में पूरी ईमानदारी के साथ काम करके जनता की समस्याओं को घर द्वार समाधान करने पर बल दिया है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी की कुटलैहड़ वासियों को पूरी सुविधा देने पर जोर दिया गया है। जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कुटलैहड़ प्रवास पर आएंगे और विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास करके कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास को और ज्यादा गति प्रदान करेंगे।
  • उपायुक्त ने किया पीर गौंस पाक में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण

    उपायुक्त ने किया पीर गौंस पाक में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण

    राघव शर्मा ने भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
     
    ऊना/सुशील पंडित :  उपायुक्त राघव शर्मा ने पीरनिगाह के समीप पीर गौंस पाक परिसर में निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों व निर्माण कार्य से जुडे़ ठेकेदार व अभियंताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन भवन में पार्किंग के अलावा व्यवसाय परिसर व ठहरने की सुविधा तैयार की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों व ठेकेदार को निर्देश दिए कि इस बहु उपयोगी बहु मंजिला भवन के निर्माण कार्य तेजी लाएं तथा निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को आगामी छः माह के भीतर पूर्ण किया जाए ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं में इजाफा हो सके।इस अवसर पर एसडीएम मनोज कुमार, तहसीलदार राहुल कंवर सहित स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਹੜਾਂ ਨਾਲ ਬਰਬਾਦ ਹੋ ਰਹੀ ਫਸਲ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਡੀ ਸੀ  ਸਮੇਤ  ਵੱਖ ਵੱਖ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹੜਾਂ ਨਾਲ ਬਰਬਾਦ ਹੋ ਰਹੀ ਫਸਲ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਡੀ ਸੀ  ਸਮੇਤ  ਵੱਖ ਵੱਖ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਸਰਹਿੰਦ: ਪਿਛਲੇ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੜਾਂ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਜਿਉਂ ਦੀ ਤਿਉਂ ਬਣੀ ਹੋਈ ਹੈ, ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਲੰਘੀਂ ਦੇਰ ਰਾਤ ਨਾਭਾ ਨੇੜਲੇ ਪਿੰਡ ਵਜੀਦਪੁਰ ਨੇੜਿਓਂ ਲੰਘਣ ਵਾਲੇ ਸਰਹਿੰਦ ਚੋਅ ਵਿੱਚ ਪਾੜ ਪੈ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਨੇੜਲੇ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਪਾਣੀ ਚ ਡੁੱਬ ਕੇ ਬਰਬਾਦ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ ਹੈ । ਸਰਹਿੰਦ ਚੋਅ ਵਿੱਚ ਪਏ ਪਾੜ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਸੁਣਦਿਆਂ ਹੀ ਸਥਾਨਕ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਤੇ ਹੋਰ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਮੌਕੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਜੋ ਸਰਹਿੰਦ ਚੋਅ ਵਿੱਚ ਪਏ ਪਾੜ ਨੂੰ ਜਲਦੀ ਭਰਿਆ ਜਾ ਸਕੇ।


     ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ ਮੱਖਣ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਮਾਂ ਰਹਿੰਦਿਆ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਸਰਹਿੰਦ ਚੋਅ ਦੀ ਸਫਾਈ ਸਹੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਕਰਵਾ ਦਿੰਦੇ ਤਾਂ ਇਹ ਹਾਲਾਤ ਨਾ ਦੇਖਣੇ ਪੈਂਦੇ, ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਸ਼ਬਦੀ ਹਮਲਾ ਕਰਦਿਆਂ ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ ਮੱਖਣ ਸਿੰਘ ਲਾਲਕਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਝੂਠ ਬੋਲਣ ਤੋਂ ਸਿਵਾਏ ਕੁੱਝ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੀ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕ ਤਰ੍ਹਾਂ-ਤਰ੍ਹਾਂ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ।


    ਓਥੇ ਨਾਲ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ  ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਦੇਵ ਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਸਹੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਜ਼ੁੰਮੇਵਾਰੀ ਨਿਭਾਉਂਦੀਆਂ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਇਹ ਹਾਲਤ ਨਾ ਹੁੰਦੀ । ਵਿਧਾਇਕ ਦੇਵ ਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਰੋਧੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂ ਤਾਂ ਸਿਰਫ ਫੋਟੋਆਂ ਖਿਚਾਉਣ ਹੀ ਆ ਰਹੇ ਹਨ ਜਦੋਂ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਕੰਮ ਕਰਾਉਣ ਨੂੰ ਤਰਜੀਹ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪਟਿਆਲਾ ਸਾਕਸ਼ੀ ਸ਼ਾਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਪੂਰੀ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਘਬਰਾਉਣ ਦੀ ਲੋੜ ਨਹੀਂ, ਕਿਉਂਕਿ ਪਾਣੀ ਦਿਨੋ ਦਿਨ ਘਟਦਾ ਹੀ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਾਣੀ ਨੂੰ ਕੰਟਰੋਲ ਹੋਣ ਲਈ ਇੱਕ ਦੋ ਦਿਨ ਲੱਗ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਪਟਿਆਲੇ ਜਿਲੇ ਦੇ ਹਾਲਤਾਂ ਸਬੰਧੀ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪਟਿਆਲਾ ਸਾਕਸ਼ੀ ਸ਼ਾਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਡੇਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਉਹ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਜਾਣ ਕਿਓਂ ਜੋ ਹਾਲਾਤ ਠੀਕ ਹੋਣ ਨੂੰ ਹਾਲੇ ਟਾਇਮ ਲੱਗੇਗਾ।

  • मानव शरीर में भगवान परशुराम जी ने धरती पर मां बगलामुखी की पहली साधना: यति सत्यदेवानन्द सरस्वती जी महाराज

    मानव शरीर में भगवान परशुराम जी ने धरती पर मां बगलामुखी की पहली साधना: यति सत्यदेवानन्द सरस्वती जी महाराज

    सनातन के कई यौद्धाओं ने मां पीतांबरा बगलामुखी की साधना से ही विजय प्राप्त की

    ऊना/ सुशील पंडित : अखिल भारतीय संत परिषद् के तत्वाधान में हिन्दू बचाओ मोर्चा के द्वारा सनातन धर्म की रक्षा हेतु सनातन धर्म के शत्रुओं के समूल विनाश हेतु सनातनियों के आपसी भाईचारे हेतु मां जगदंबा और भगवान महादेव शिव की अखण्ड भक्ति, सद्बुद्धि, शक्ति तथा सनातन धर्मालंबियों की वंश वृद्धि हेतु चल रहे पांच दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ यज्ञ के दुसरे दिन यज्ञ आचार्य यति सत्यदेवानन्द सरसवती जी महाराज शिष्य परम् पूजनीय महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी जी महाराज ने धर्म चर्चा में कहा कि मां बगलामुखी दस महाविद्याओं में अष्ठ महाविद्या है भगवान विष्णु जी की वैष्णव शक्ति है। विजय की दात्री है शत्रु हंता है।
    इनकी सबसे पहले पृथ्वी पर मानव शरीर में भगवान परशुराम जी ने साधना करी है। जब उनका संघर्ष क्षत्रियों के एक वंश से चल रहा था उसमें विजय प्राप्ति के लिए भगवान परशुराम जी ने मां बगलामुखी की साधना करी।उनके बाद रावण, द्रोणाचार्य, भगवान राम, योगेश्वर श्री कृष्ण जी तथा पांडवों सही कई धर्म के यौद्धाओं ने धर्म युद्ध को जीतने हेतु समय समय पर मां बगलामुखी की साधना करी है तथा विजय प्राप्त करी है।कालान्तर के चलते और संतानियों के निजी स्वार्थ के चलते यह विद्या केवल आपसी लड़ाई जमीनी मुकदमे या दुसरे की बुराई के लिए मां की साधना होने लग गई जिसके कारण  सनातनी स्वयं की अपने विनाश की तरफ़ बड़ रहे हैं।इसी भ्रांति को मिटाने के लिए तथा सनातन धर्म पर आए समय की सबसे बिकट संकट से निपटने के लिए शिव शक्ति धाम डासना परिवार के द्वारा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरि जी के भारत के शक्ति पीठों तथा सिद्ध पीठों में सनातन धर्म की रक्षा हेतु मां पीतांबरा बगलामुखी को पुणे जागृत करने का संकल्प लिया गया।
    उसी उद्देश्य से धर्म भूमी कुरूक्षेत्र के पावन धाम से पांच दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ साधना आरम्भ करके हिमाचल प्रदेश के शक्ति पीठ मां ज्वालामुखी पंजाब के सिद्ध पीठ मां कामाक्षी देवी धाम तथा कई गांवों के प्रसिद्ध मन्दिरों में यज्ञ करते हुए मां कांगड़ा माता बृजेश्वरी देवी मन्दिर मण्डल के जमानाबाद के चमत्यकारेश्वर शिव मंदिर में 5 दिवसीय मां बगलामुखी महायज्ञ साधना की जा रही है।आज दुसरे दिन उनके साथ डॉक्टर पवन गौतम, रवि, सुनील, कपलेश्वर गोल्डी चौधरी, रमेश सैनी, सुरेन्द्र चौधरी आदि ने हवन में आहुति डाल कर पुण्य अर्जित किया।
  • ਪੰਜਾਬ: ਹੜਾਂ ਨਾ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਖੇਤਰਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਰਜੋ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਹੜਾਂ ਨਾ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਖੇਤਰਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਹਰਜੋ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਸ. ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਹੜਾਂ ਨਾਲ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਖੇਤਰਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਅੱਜ ਨੰਗਲ ਦੇ ਜਵਾਹਰ ਮਾਰਕਿਟ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇ ਜਿੱਥੇ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਨੇ ਵਪਾਰੀ ਵਰਗ ਦਾ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਕੀਤਾ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਆਪਣੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕੇ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਦੌਰੇ ਤੇ ਹਨ ਅਤੇ ਜਮੀਨੀ ਹਕੀਕਤ ਨੂੰ ਨੇੜੇ ਤੋ ਜਾਣ ਰਹੇ ਹਨ। ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਰਸਾ ਨਦੀ ਦਾ ਪਾਣੀ ਅਕਸਰ ਹੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਖੇਤਾਂ, ਜਮੀਨਾ, ਘਰਾਂ ਤੇ ਪਸ਼ੂ ਧੰਨ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਵਾਰ ਗੁਰੂ ਸਹਿਬਾਨ ਦੀ ਮਿਹਰ ਰਹੀ ਕਿ ਇਸ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀ ਹੋਇਆ। ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਰਥਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਵੱਡਾ ਘਾਟਾ ਪਿਆ ਹੈ ਪ੍ਰੰਤੂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਝ ਦਾ ਪ੍ਰਮਾਣ ਦਿੱਤਾ ਹੈ, ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਜਿਕਰਯੋਗ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਈ ਹੈ, ਤੇਜੀ ਨਾਲ ਹਾਲਾਤ ਆਮ ਵਰਗੇ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ। ਸਰਸਾ ਨਦੀ ਨੂੰ ਚੈਨੇਲਾਈਜ਼ ਕਰਨ ਤੇ ਬੰਨ੍ਹ ਮਾਰਨ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ, ਜੋ ਵੱਡਾ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਮੱਦਦ ਨਾਲ ਹੀ ਸੰਭਵ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਕੁਦਰਤੀ ਆਫਤ ਦੌਰਾਨ ਸਹੂਲਤਾ ਪਹੁੰਚਾਉਣਾ ਰਾਜ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ ਤੇ ਅਸੀ ਆਪਣੇ ਫਰਜ਼ ਨਿਭਾ ਰਹੇ ਹਾਂ।

  • खंड विकास कार्यालय गगरेट में तीन दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर का हुआ शुभारंभ 

    खंड विकास कार्यालय गगरेट में तीन दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर का हुआ शुभारंभ 

    ऊना/सुशील पंडित : खंड विकास कार्यालय गगरेट में गुरूवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खंड विकास अधिकारी हिमांशी शर्मा की अध्यक्ष्यता में की गई। इस प्रशिक्षण शिविर में संघनई, कलोह, गगरेट, बड़ोह, लोहारली पंचायत के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन में आपदा प्रबंधन के मूल विषयों एवं आपदा प्रबंधन में स्वयंसेवियों की भूमिका पर चर्चा की गई। इसके अलावा लीडिंग फायर ऑफिसर राकेश एवं मनोहर ने आग के प्रकार एवं उससे बचाव के तरीकांे के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की। 
  • बागवानी विभाग के डाॅ केके भारद्वाज उप निदेशक पद हुए पदोन्नत

    बागवानी विभाग के डाॅ केके भारद्वाज उप निदेशक पद हुए पदोन्नत

    कांगड़ा के नगरोटा बगवां में देंगे उप निदेशक पद पर सेवाएं
     
    ऊना/सुशील पंडित : बागवानी विभाग जिला ऊना में कार्यरत विषय विशेषज्ञ डॉ केके भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उप निदेशक (बागवानी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह आदेश सचिव (बागवानी) हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि डॉ केके भारद्वाज जिला ऊना में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा विषय विशेषज्ञ (बागवानी), ऊना के अलावा डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं मैनेजमेंट एक्सपर्ट (शिवा प्रोजेक्ट) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। 
    प्रदेश सरकार द्वारा उनकी पदोन्नति के उपरांत जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में उप निदेशक (बागवानी) के समकक्ष फ्रूट टेक्नोलॉजिस्ट के पद पर उनकी नियुक्ती की गई है। डॉ भारद्वाज की पदोन्नति पर हिमाचल प्रदेश बागवानी सेवाएं संघ (प्रथम श्रेणी), जिला ऊना इकाई ने बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं तथा इस पदोन्नति के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है । उप -निदेशक पद पर पदोन्नति उपरांत डॉ भारद्वाज ने कहा कि किसानों और बागबानों के उत्थान के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासत्मक योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के भरसक प्रयास किए जाएंगे ताकि किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ बागवानी के क्षेत्र में रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें।
  • नशा उन्मूलन के लिए कारगर सिद्ध होगा नशा मुक्त ऊना अभियान – विश्व मोहन देव चैहान 

    नशा उन्मूलन के लिए कारगर सिद्ध होगा नशा मुक्त ऊना अभियान – विश्व मोहन देव चैहान 

    ऊना/सुशील पंडित : क्षेत्रवासियों को नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए नशा मुक्त ऊना अभियान एक वरदान साबित होगा तथा जन सहभागिता से इसे जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान ने जिला मुख्यालय ऊना में इस संबंध में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान दी। चिकित्सा खंड ऊना तथा बसदेहड़ा की आशा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित इस कार्यशाला में करीब 150 से अधिक आशा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में आशा कार्यकर्ताओं को नशा मुक्त ऊना अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी के अलावा अभियान को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ताओं के दायित्व से संबंधित महत्वपूर्ण योगदान बारे उन्हें विस्तार से समझाया गया।
    इस अवसर पर विश्व मोहन देव चैहान ने कहा कि युवा पीढ़ी में नशे का बढ़ता प्रचलन आज शहरों, कस्बों तथा गांवों में एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार व प्रशासन के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर चलना होगा तभी देश का भविष्य – युवा पीढ़ी को इस गर्त से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त ऊना अभियान के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के बारे में प्रेरित करने के साथ-साथ भविष्य में होने वाले नशे के दुष्प्रभावों के वारे में भी जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा नशे की गर्त में फंस चुके लोगों को नशा मुक्त केंद्रों के माध्यम से उनका उपचार व मार्गदर्शन किया जाएगा। इसके लिए नशा मुक्ति अभियान के तहत विशेष ओपीडी शुरू की जाएंगी जहां पर केवल नशे से ग्रस्त रोगियों का ही उपचार किया जाएगा।
    एसडीएम ऊना ने बैठक में उपस्थित सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे भविष्य में अपने अपने कार्य क्षेत्रों में आयोजित ग्राम सभा की बैठकों के अलावा महिला मंडलों तथा युवक मंडलों की बैठकों में जाकर लोगों को नशे के बारे में जागरूक करें ताकि क्षेत्र में नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सके।इस मौके पर एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान, खंड चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ रामपाल, नशा मुक्त ऊना अभियान के तकनीकी विशेषज्ञ विजय कुमार, मीडिया समन्वयक समाक्षी तथा समन्वयक साहिल सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे ।