Blog

  • जालंधर : बाइक सवार युवकों ने तोड़े गाड़ी के शीशे, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर : बाइक सवार युवकों ने तोड़े गाड़ी के शीशे, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष : शहर में नकोदर चौक के पास बीते दिन देर शाम को गाड़ी कैसे तोड़ने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवकों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। जिसके बाद वहां पर भारी हंगामा देखने को मिला। घटना की जानकारी देते हुए कार सवार व्यक्ति ने बताया कि जैसे ही वह नकोदर चौक के समीप पहुंचा तो बाइक सवार युवक उनकी गाड़ी में आकर लग गए। जिसके बाद कार सवार व्यक्ति ने जैसे ही गाड़ी साइट पर लगा कर अपनी गाड़ी को देखा तो उक्त बाइक सवार युवकों ने उसके गाड़ी पर हमला कर दिया और गाड़ी के 3 शीशे तोड़ दिए।

    वह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन उक्त बाइक सवार तब तक मौके से वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। कार सवार व्यक्ति का कहना है कि उक्त युवकों की बाइक का क्लच उनकी गाड़ी के साथ टच हुआ था। जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने हाथ में पहने कड़े से उनके गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। स्थानीय लोगों का कहना कि युवकों के चेहरे ढके हुए थे जिसके कारण पहचान नहीं हो सकी लेकिन उनकी बाइक का नंबर नोट कर लिया गया। 

  • जालंधर रोड पर स्थित आईलैटस सैंटर के बाहर दो पक्षों में विवाद के दौरान चली गोली

    जालंधर रोड पर स्थित आईलैटस सैंटर के बाहर दो पक्षों में विवाद के दौरान चली गोली

    बटाला : जालंधर रोड पर स्थित एक आईलैटस सैंटर के बाहर बीते दिन दो पक्षों में विवाद हुआ। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान एक युवक द्वारा गोली चलाई गई। इस घटना दौरान इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी ललित कुमार ने बताया कि जालंधर रोड चिट्टी ग्राऊंड के समीप स्थित एक आईलैटस सैंटर के बाहर 2 पक्षों में झगड़ा हुआ था।

    इस झगड़े में एक युवक द्वारा दूसरी पक्ष के युवक पर गोली चला दी गई, लेकिन गनीमत यह रही कि वह बाल-बाल बच गया। इस घटना दौरान गोली चलाने वाला युवक अपने साथियों सहित कार में बैठ कर मौके से फरार हो गया।

    इस तरह उनकी टीम ने स्थिति का जायजा लिया तो उनकी टीम को घटनास्थल से एक खोल बरामद हुआ है। खून को कब्जे में लेकर उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि गोली चलाने वाले युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाब : Golden Temple के 4 पास बम की सूचना मिलने  से मचा हड़कंप

    पंजाब : Golden Temple के 4 पास बम की सूचना मिलने से मचा हड़कंप

    अमृतसर: नगर में रात के समय पुलिस कंट्रोल रूम के नज़दीक गोल्डन टेंपल के पास 4 बम मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और रात भर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस को इस पूरी कार्रवाई में बम तो नहीं मिले, लेकिन एक निहंग व उसके चार बच्चों को हिरासत में लिया गया। सूचना है कि इन्होंने ही यह शरारत की थी। मध्यरात्रि को गोल्डन टेंपल के पास बम होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। जिसके बाद गोल्डन टेंपल के आसपास पुलिस भी बढ़ा दी गई और सर्च अभियान शुरू किया गया।

    काफी समय सर्च के बाद पुलिस को कुछ नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने फोन करने वाले का डाटा खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस ने कंट्रोल रूम से डिटेल निकाली और फोन के मालिक का पता लगाया। जांच में पता चला कि वे फोन चोरी हो चुका है, लेकिन पुलिस ने कोशिश नहीं छोड़ी। पुलिस ने फोन की लोकेशन आधार पर जांच शुरू कर दी। कुछ घंटों की जांच के बाद एक निहंग सिख व उसके चार बच्चों को हिरासत में ले लिया गया।

    जांच में पता चला कि सभी के पास एक चोरी का फोन था। जिससे उन्होंने यह शरारत की।  चोरी किये गए मोबाइल फोन का प्रयोग किया गया, ताकि पुलिस उन तक ना पहुंच सके। पुलिस ने निहंग व बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ब्लू स्टार ऑपरेशन की बरसी के करीब हुई इस हरकत पर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। फोन की डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं, ताकि सभी पक्षों से मामले की जांच की जा सके।

  • दर्दनाक ट्रेन हादसे में 233 यात्रियों की मौत, 900 जख्मी, देखें वीडियो

    दर्दनाक ट्रेन हादसे में 233 यात्रियों की मौत, 900 जख्मी, देखें वीडियो

    ओडिशा: बालासोर में शुक्रवार शाम को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई। तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। अब तक 207 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 900 से अधिक घायल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी. ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए। जानकारी के मुताबिक, सात डिब्बे पलट गए, चार डिब्बे रेल बाउंड्री के बाहर चले गए। कुल 15 बोगी बेपटरी हुए हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

    घायलों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल राहत-बचाव के लिए प्रशासन के साथ एनडीआरएफ की 5 टीमें जुटी हैं। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 50 एंबुलेंस को लोगों को ले जाने के लिए लगाया गया है। लेकिन घायलों की संख्या बहुत ज्यादा है। इसलिए घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़ी संख्या में बसें जुटाई जा रही हैं।

    ओडिशा में ट्रेन हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्‍ट्रपत‍ि ने भी दुख प्रकट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में शोकाकुल परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपए और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसा को लेकर हेल्पलाइन नंबर्स जारी क‍िए गए हैं जो क‍ि इस प्रकार हैं:-

    बालासोर इमर्जेंसी नंबर- 06782262286 रेलमदद- 044-2535 4771हावाड़ा- 033-26382217, 033-22143526, 033-22535185खड़गपुर- 8972073925, 9332392339बालेश्वर- 8249591559, 7978418322शालिमार- 9903370746भद्रक- 8455889900जाजपुर क्योंझर रोड- 8455889906कटक- 8455889917भुवनेश्वर- 8455889922खुरदा रोड- 6370108046ब्रह्मपुर- 89173887241बालुगांव- 9937732169पालसा- 8978881006

  • जालंधरः अटारी बाजार के कपड़ा व्यापारी डाबर ब्रदर्स पर FIR दर्ज

    जालंधरः अटारी बाजार के कपड़ा व्यापारी डाबर ब्रदर्स पर FIR दर्ज

    जालंधर/वरुण अग्रवालः सेंट्रल टाउन इलाके में कुछ दिन पहले हुई गुंडागर्दी के मामले में थाना 3 की पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। यह विवाद लाखों रुपए कि कमेटियों की रकम को लेकर हुआ था। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। जिसमें युवकों द्वारा मारपीट करने के महिला ने आरोप लगाए थे। सेंट्रल टाउन की रहने वाली शिवानी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके रिश्तेदारों ने 40 लाख की कमेंटियां डकार ली।

    जब शिवानी के परिवार ने कमेटी की रकम मांगी तो मुकेश डाबर, शिवम डाबर, भारत भूषण पावर ने उनके घर पर आकर पहले तो खूब हंगामा किया। जिसके बाद उन्होंने उसके साथ हाथापाई शुरु कर दी। ACP दमनप्रित सिंह ने मामले कि जांच कर थाना प्रभारी गगनदीप सिंह शेखों ने कार्रवाई करते हुए डाबर ब्रदर्स पर FIR पर दर्ज कर दी।  मिली जानकारी के मुताबिक एफआईआर नंबर 45 के तहत आईपीसी धारा 323, 341, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः शिव ज्योति स्कूल के लापता छात्र शिवम को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

    जालंधरः शिव ज्योति स्कूल के लापता छात्र शिवम को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

    जालंधर, वरुण/हर्ष: गोपाल नगर से आज सुबह साइकिल चलाने के लिए शिवम निकला था, लेकिन वह अभी तक घर नहीं लौटा। वहीं शिवम की माता ने एनकाउंट न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि आज जब वह स्टेशन पर शिवम को ढूंढने के लिए गए तो वहां लगे सीसीटीवी फुटेज चैक करने कर पता चला कि शिवम ने स्टेशन पर अमृतसर जाने वाली ट्रेन पकड़ी थी और उसमें सवार होकर वह चला गया। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि आज शिव ज्योति स्कूल में शिवम की पीटीएम थी और उसमें उसके नबंर कम आए थे। जिससे घबराकर वह सुबह ट्रेन में सवार होकर निकल गया।

    बता दें कि शिव ज्योति स्कूल में 8 कक्षा का 13 वर्षीय छात्र शिवम को लेकर उनके पिता मनीष और माता उर्वशी ने एनकाउंटर न्यूज को सुबह जानकारी देते हुए कहा था कि शिवम रूटीन में 6 बजे साईकिल चलाने के लिए घर से चला जाता था। वहीं आज सुबह 6 बजे से पहले ही साईकिल चलाने के लिए निकल गया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तालाश शुरू कर दी। जिसके बाद परिजनों को शिवम का आखिरी लोकेशन दीन दयाल उपाध्याय नगर की मिली थी। वहीं अमृतसर जाने वाली ट्रेन के बारे में खुलासा हुआ है। हालांकि शिवम की माता का कहना है कि उनका अमृतसर में कोई भी रिश्तेदार नहीं रहता है।शिवम को ढूंढने के लिए उसके पिता सहित अन्य रिश्तेदार अमृतसर के लिए रवाना हो गए है।

  • छात्रों को नशे से बचाने के लिए हर स्कूल में बनेंगे मेन्टर टीचर

    छात्रों को नशे से बचाने के लिए हर स्कूल में बनेंगे मेन्टर टीचर

    नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत स्कूल प्रमुखों की कार्यशाला हरोली में आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना जिले के युवाओं को नशे की आदत से बचाने के लिए स्कूल स्तर पर विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में छठी क्लास से बाहरवीं क्लास के छात्रों को तवज्जो दी जाएगी। इसके लिए हरोली ब्लॉक के स्कूलों के प्रमुखों को प्रशिक्षित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में आयोजित इस कार्यशाला में स्कूल स्तर के प्रधानाचार्य एवं मुख्यध्यापकों के साथ अभियान की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही इस अभियान की महत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

    किशोरों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के मकसद से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत हरोली ब्लॉक के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुंभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने किया। उन्होनें सभी प्रधानाचार्यों का स्वागत करते हुए नशे को देश की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की।

    उन्होंने सभी मौजूद प्रिसिपलें से आह्वान किया कि अपने स्कूलों में इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्याथीयों को नशे के खिलाफ जागरुक होने रके लिए तैयार करें। इस कार्यशाला में बतौर रिसोर्स पर्सन विजय कुमार और पंकज पंडित ने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव व स्कूली बच्चों को नशे के प्रभाव से बचाने की विस्तृत जानकारी दी। उन्होनें बताया की नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत आने वाले समय में सभी स्कूलों में मेटर टीचर  चयनित कर उनकी विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिससे हर स्कूल में बच्चे नशे के खिलाफ जागरुक हो सकें और नशे को हां व जिंदगी को न कह सकें।

    कार्यशाला मेंविभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य शामिल रहे जिनमें जगजीत सिंह राणा, विजयता राणा, डॉ. नीलम, महिंद्र कौर, नीता रानी, जसविंद्र कौर, रिपुजित सिंह, प्रवीण कुमार, अमृत लाल, अश्विन कुमार, विवेक राणा, नरेश जसवाल, राजेश कुमार, राजिंद्र चौधरी, किरण ठाकुर, स्नेह लता, मंजु शर्मा, प्रदीप कौर, अलका कपिला, डॉ. राजेश कौशल, वरिंद्र चंदेल, शिव कुमार आदि प्रमुख थे।

  • जालंधरः वार्डबंदी की नोटिफिकेशन पर सरकार ने लगाई रोक, जाने मामला

    जालंधरः वार्डबंदी की नोटिफिकेशन पर सरकार ने लगाई रोक, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः नगम निगम चुनाव से पहले वार्डबंदी को लेकर नोटिफिकेशन जारी की गई थी। लेकिन अब खबर सामने आई है कि वार्डबंदी की नोटिफिकेशन सरकार ने रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि निकाय मंत्री बलकार सिंह और सांसद सुशील रिंकू की आपत्ति के बाद नोटिफिकेशन रोकी गई है। अब नए निकाय मंत्री बलकार सिंह की देख-रेख में दोबारा से वार्ड बनाए जाएंगे। कहा जा रहा है कि वार्डबंदी की ड्राफ्ट फाइनल होने के बाद इसकी कापी लीक हो गई थी। कापी लीक होने के बाद में पार्षद का चुनाव लड़ने वाले कईयों नेताओं के चेहरे मुरझा गए थे।

    दरअसल, कई नेताओं के मुताबिक वार्ड सही नहीं थे। खासकर वे लोग, जो उपचुनाव के दौरान सुशील रिंकू के कहने पर कांग्रेस छोड़ कर आप पार्टी में आए थे। ऐसे में वार्डबंदी की नोटिफिकेशन रुकने के बाद निगम चुनाव में देरी हो सकती है। हालांकि निकाय मंत्री बलकार सिंह के अनुसार चुनाव जुलाई या अगस्त में करवाए जा सकते है। इससे अंदाजा लगाए जा सकता है कि सरकार संभवता अगस्त में चुनाव करवा सकती है।

  • ਪੰਜਾਬ : 2 ਨੋਜਵਾਨਾਂ ‘ਚ ਝੜਪ ਦੋਰਾਨ ਚੱਲੀ ਗੋਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 2 ਨੋਜਵਾਨਾਂ ‘ਚ ਝੜਪ ਦੋਰਾਨ ਚੱਲੀ ਗੋਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਜਲੰਧਰ ਰੋਡ ਤੇ ਸਥਿਤ ਸ਼ਿਆਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ਮੁਖਰਜੀ ਮਾਰਿਕਟ ਵਿੱਚ ਦੋ ਧੜਿਆਂ ਦੋਰਾਨ ਹੋਈ ਲੜਾਈ ‘ਚ ਗੋਲੀ ਚਲੱਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਇਕ ਨੋਜਵਾਨ ਦੇ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਣ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨ ਆਇਲੇਟਸ ਸੈਂਟਰ ਵਿੱਚ ਪੜਾਈ ਕਰਦਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਡੀਐਸਪੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮ ਲਵ ਪੱਡਾ ਇੱਕ ਬਰੇਜ਼ਾ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਸ਼ਿਆਮਾ ਪ੍ਰਸਾਦ ਮੁਖਰਜੀ ਮਾਰਕੀਟ ਵਿੱਚ ਆਇਆ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕੋਮਲ ਰਿਆੜ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਸੇਖਵਾਂ ਨਾਲ ਕਿਸੇ ਗੱਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬਹਿਸ ਹੋ ਗਈ। ਪਰ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦਖਲ ਦੇ ਕੇ ਮਾਮਲਾ ਸ਼ਾਂਤ ਕਰਵਾਇਆ। ਪਰ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਬਾਅਦ ਲਵ ਫਿਰ ਆਇਆ ਅਤੇ ਉਸ ਨੇ ਆਉਂਦੇ ਹੀ ਕੋਮਲ ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਗੋਲੀ ਉਸਦੀ ਬਾਹ ਤੇ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਕੋਮਲ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਡੀਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਪੁਲੀਸ ਸਮੇਤ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਅਤੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਡੀਐਸਪੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਖਮੀ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ| 

  • पंजाबः डिवाइडर से टकराने के बाद कई वाहनों से टकराकर पलटी ब्रांड न्यू कार, खुले दोनों एयरबैग, देखेें वीडियो

    पंजाबः डिवाइडर से टकराने के बाद कई वाहनों से टकराकर पलटी ब्रांड न्यू कार, खुले दोनों एयरबैग, देखेें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना के नजदीक ब्रांड न्यू गाड़ी KIA पलटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक डिवाइडर से टकराने के बाद कई वाहनों से टकरा गई। जिसके बाद नई गाड़ी सड़क पर ही पलटी गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में गाड़ी के दोनों एयरबैग खुल गए। मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी को सीधा किया और उसमें सवार दो युवकों को बाहर निकाला। गाड़ी में सवार युवकों ने बताया कि वह दिल्ली से फगवाड़ा की ओर जा रहे थे। इस दौरान खन्ना के पास जैसे ही पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी का टायर फट गया और डिवाइडर से टकराने के बाद यह हादसा हो गया। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। गाड़ी में सवार युवकों को मामूली चोटें आई है।