Blog

  • हाईकोर्ट को दी जानकारी में हुआ खुलासाः पंजाब में 99 MPs और MLAs के खिलाफ चले रहे आपराधिक मामले 

    हाईकोर्ट को दी जानकारी में हुआ खुलासाः पंजाब में 99 MPs और MLAs के खिलाफ चले रहे आपराधिक मामले 

    चंडीगढ़ः हरियाणा में मौजूदा व पूर्व विधायकों, सांसदों के खिलाफ 13 तो वहीं पंजाब में 99 आपराधिक मामले अदालतों में विचाराधीन हैं। माननीयों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों का जल्द निपटारा हो इसके लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान मामले में सुनवाई के दौरान हरियाणा व पंजाब सरकार ने यह जानकारी दी है। हरियाणा स्टेट विजिलेंस के डीआईजी पंकज नैन ने बताया कि पूर्व और मौजूदा विधायक व सांसदों के खिलाफ 13 मामले प्रदेश की विभिन्न अदालतों के समक्ष विचाराधीन है।

    हलफनामे के अनुसार पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के खिलाफ एचसीएस भर्ती, भुपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ सीएलयू जारी करने, पूर्व विधायक रामकिशन फौजी, विनोद ब्याना, जरनैल सिंह, नरेश सेलवाल, राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ सीएलयू मामले में पैसे लेने का मामला, पूर्व विधायक राम निवास पर भ्रष्टाचार, धर्मपाल छोक्कर, सुखबीर कटारिया, बलराज कुंडु पर विभिन्न अदालत में मामले चल रहे हैं। गुरुग्राम में गलत टवीट करने के मामले में शशि थरूर पर भी केस चल रहा है। इसके अलावा पूर्व मंत्री मांगे राम गुप्ता का भी एक मामला अदालत में विचाराधीन है हालांकि उनकी मौत हो चुकी है।

  • पंजाब: मेडिकल चेकअप दौरान अस्पताल से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    पंजाब: मेडिकल चेकअप दौरान अस्पताल से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    अमृतसर : जिलें के गुरु नानक देव अस्पताल से बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, बीते दिन मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया कैदी आज सुबह पुलिस को चकमा दे के फरार हो गया है। फरार कैदी की पहचान जीवन सिंह उर्फ़ जीओना पुत्र शिंदा सिंह निवासी सिंगल बस्ती वार्ड नंबर 1 पट्टी के रूप में हुई है। जीवन सेंट्रल जेल कपूरथला में बंद था।

    कंट्रोल रूम सेंट्रल जेल कपूरथला और कंट्रोल रूम अमृतसर सिटी से प्राप्त इनपुट के अनुसार उसे बीते दिन इलाज के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो आज सुबह केंद्रीय जेल कपूरथला की पुलिस पार्टी की हिरासत से फरार हो गया है। फ़िलहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश कर रही है।

  • जालंधरः डीसी ऑफिस जाने से पहले पढ़े ख़बर, सोमवार से पहले नहीं होगा कोई काम

    जालंधरः डीसी ऑफिस जाने से पहले पढ़े ख़बर, सोमवार से पहले नहीं होगा कोई काम

    जालंधर/वरुणः डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने शुक्रवार को दिनभर कलम छोड़ हड़ताल का फैसला किया है। दरअसल, ग्रेड के हिसाब से पदोन्नति देने, महंगाई भत्ता जारी करने तथा कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं देने की मांग को लेकर 28 तथा 29 सितंबर को डीसी आफिस के कर्मचारियों ने सुबह 9 से लेकर दोपहर 12 बजे तक कामकाज बंद रख कर रोष प्रदर्शन किया था।

    इसके बाद भी सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान ना दिए जाने पर 30 सितंबर को कलम छोड़ हड़ताल का फैसला लिया गया, जिसके तहत शुक्रवार को डीसी ऑफिस का काम काज दिन भर बंद रखा जाएगा। ऐसे में अब सरकारी दफ्तरों में काम सोमवार को ही किए जाएंगे, क्योंकि शनिवार तथा रविवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण दफ्तर बंद रहेंगे। इस क्रम में कर्मचारी यूनियन के सदस्य ऑफिस तो आएंगे लेकिन कलम छोड़ हड़ताल के चलते किसी भी तरह का काम नहीं करेंगे।

    इस बारे में कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा बताते हैं कि कंप्यूटर प्रिंटर, फर्नीचर तथा साफ सुथरे शौचालय की जायज मांग को प्रशासन द्वारा दरकिनार किया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ ग्रेड के हिसाब से पदोन्नति देने की मांग को भी सरकार ने पूरा नहीं किया है। जिसके चलते कर्मचारी वर्ग में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी ना की गई तो रोष प्रदर्शन का दौर आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। इसके लिए जल्द ही रणनीति तैयार की जाएगी।

  • पंजाबः पुलिस ने हथियारों सहित इस गैंग के 4 शूटर किए गिरफ्तार, जग्गू गैंग के समर्थकों को मारने की बना रहे थे योजना

    पंजाबः पुलिस ने हथियारों सहित इस गैंग के 4 शूटर किए गिरफ्तार, जग्गू गैंग के समर्थकों को मारने की बना रहे थे योजना

    अमृतसर : देहाती के एसएसपी स्वपन शर्मा की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने हैप्पी जट्ट गैंग के 4 शूटरों को गिरफ्तार किया है। हैप्पी जट्ट जग्गू भगवानपुरिया का प्रतिद्वंद्वी हैं। गिरफ्तार शूटर जग्गू भगवानपुरिया के 2 समर्थकों को मारने की योजना बना रहे थे। इनके कब्जे से तीन 32 बोर और एक 30 बोर की पिस्टल बरामद की गई है।

  • जालंधर में भाजपा ने सजाई डमी विधानसभा, सुनील जाखड़ सहित ये नेता मौजूद

    जालंधर में भाजपा ने सजाई डमी विधानसभा, सुनील जाखड़ सहित ये नेता मौजूद

    जालंधर/वरुणः भाजपा ने जालंधर में डमी विधानसभा सजाकर विधानसभा के विशेष सत्र का विरोध शुरू कर दिया है। पूर्व विधायक केवल ढिल्लों को स्पीकर बनाया गया है जबकि जालंधर से भाजपा नेता रमन पब्बी को सचिव की कुर्सी पर बिठाया गया है। डमी विधानसभा सत्र का नाम भाजपा ने जनता की विधानसभा रखा है। वेल में भाजपा नेता सुनील जाखड़, पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, जालंधर कैंट के पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ और अविनाश चंद्र पहुंचे हैं।

    मौके पर पूर्व मेयर सुनील ज्योति के अलावा भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा भी पहुंचे। डमी विधानसभा में बोलते हुए सुनील जाखड़ बोले सरकार डीजीपी, मुख्य सचिव व एडवोकेट जनरल को भी कुछ नहीं समझती है। 3 महीने में तीनों बदल दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या इस समय कानून व्यवस्था है। इसीलिए, सरकार लोगों को कानून व्यवस्था के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। तमाम प्रकार के झूठे मुद्दे में उलझाकर उन्हें गुमराह कर रही है। मोदी सरकार पर अंगुली उठाने के बजाए आप सरकार को इस पर काम करना चाहिए कि हमारा युवा गुमराह होकर गैंगस्टर न बने।

    अविनाश राय ने कहा कि आप सरकार ने झूठ में पीएचडी कर ली है। विधायकों की सेल लगाकर दूसरों को बदनाम कर रही है। पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता के पैसों का दुरुपयोग किया। यह सरकार पंजाब में गैंगस्टर पैदा करती है। इससे लोगों के दिलों में डर बैठ गया है। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि इस सरकार के पास सरकार चलाने का तरीका ही नहीं है। केंद्र सरकार से कनक ले रहे हैं और उसका आटा तैयार करवाकर लोगों को देते हैं। इसी प्रकार दिल्ली की शराब पंजाब में लागू करने की कोशिश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। सेहत मंत्री को कुछ पता ही नहीं है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। डीसीपी को पीटा जा रहा है। 

  • पंजाब: मंदिर की दानपेटी से पाकिस्तानी नोट बरामद, नोट पर पुजारी को जान से मारने और मंदिर उड़ाने की दी धमकी

    पंजाब: मंदिर की दानपेटी से पाकिस्तानी नोट बरामद, नोट पर पुजारी को जान से मारने और मंदिर उड़ाने की दी धमकी

    अमृतसरः मंदिर की दानपेटी से पाकिस्तानी नोट मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। नोट पर पांच लाख रुपए की राशि की भी मांग की गई है। फिरौती नहीं देने पर मंदिर को उड़ाने और पुजारी को जान से मारने की धमकी दी गई है। छेहरटा स्थित श्री रामबाला धाम के दानपेटी से पाकिस्तान के 200 रुपये के नोट को लेकर मंदिर प्रबंधन को जान से मारने की धमकी मिली है। पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। मंदिर के सेवादार श्री 1008 महामंडलेश्वर अशनील महाराज को पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

    हालांकि पुलिस ना तो धमकी देने वालों को गिरफ्तार कर पाई है और न ही इसका पता लगा पाई है। अब पाकिस्तान की ओर से ऐसी धमकी मिलने के बाद मंदिर के सेवादार ने पुलिस कमीश्नर अरुणपाल सिंह छेहरटा थाने की पुलिस को फोन पर मामले की जानकारी दे दी है। मंदिर के सेवादारों का आरोप है कि पुलिस इसे लेकर लापरवाह है। उन्होंने देश के पीएम नरेंद्र मोदी से इंसाफ की गुहार लगाई है। काले गांव निवासी दीपक ने बताया कि वह कई वर्षों से मंदिर की सेवा कर रहे हैं। वीरवार रात को उन्होंने मंदिर की दान पेटी खोला था। जब उन्होंने भक्तों द्वारा चढ़ाए गए पैसे की गिनती शुरू की, तो उसमें 100 रुपये पाकिस्तानी मुद्रा का नोट दिखाई दिया। जिसमें पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। 

  • पंजाबः विधानसभा में विजिलेंस कमीशन रीपील बिल 2022 पास

    पंजाबः विधानसभा में विजिलेंस कमीशन रीपील बिल 2022 पास

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा में आज नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने फौजा सिंह सरारी को बर्खास्त करने की मांग की। गत दिवस इस मामले पर सदन में जमकर हंगामा हुआ था। मुख्यमंत्री भगवंत मान जैसे ही विजिलेंस कमीशन रीपील बिल 2022 को पेश करने लगे कांग्रेस विधायक वेल में आ गए।

    सदन में महत्वपूर्ण बिल पंजाब गुड्स एंड सर्विस टैक्स संशोधन बिल, पंजाब विलेज कामन लैंड रेगुलेशन बिल बिना बहस के पास हो गया। विपक्ष मंत्री फौजा सिंह सरारी की बर्खास्तगी को लेकर सीएम से जवाब मांग रहे हैं। सीएम ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि वह नकली सीएम के साथ थे। कैप्टन अमरिंदर भाजपा के साथ मिले हुए थे, इसलिए कांग्रेस को कांग्रेस (आइ) लिखने के बजाय कांग्रेस (भाजपा) लिखना चाहिए। 

    सीएम भगवंत मान द्वारा पेश विजिलेंस कमीशन रीपील बिल 2022 को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। शिअद विधायक सदन से उठकर चले गए। स्पीकर कुलतार सिंह संधवा आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों को जमकर बरसे। सुखपाल सिंह खैहराद्वारा बार-बार बोलने को लेकर कहा कि वह चेयर को डिक्टेट नहीं कर सकते। सत्ता पक्ष के विधायक देव मान द्वारा प्रताप सिंह बाजवा पर तीखी टिप्पणी का स्पीकर ने नोटिस लिया। कहा कि कोई भी विधायक किसी विधायक की शान में कोई गुस्ताखी नहीं करेगा। वह देव मान की टिप्पणी का नोटिस लेते हैं।

  • पंजाबः शहर के निजी  अस्पताल में लोगों को दी जा रही Expire दवाइयां, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

    पंजाबः शहर के निजी अस्पताल में लोगों को दी जा रही Expire दवाइयां, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

    मानसा : पंजाब के मानसा जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां एक अस्पताल में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां एक आरएमपी डॉक्टर की तरफ से चलाए जा रहे अस्पताल की सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में हॉस्पिटल के दवाइयों के पत्तों पर से डेट को मिटाया जा रहा है। इस वीडियो में एक्सपायर दवाइयों की डेट मिटाते हुए सरेआम नजर आ रहे है। मानसा में यह गोरखधंधा काफी दिनों से सरेआम चल रहा है। प्रशासन की तरफ से भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा, प्रशासन कुंभकरण की नींद सो रहा है।

  • जुमे के दिन फिर बड़ा ब्लास्ट, 19 की मौत, परीक्षा की तैयारी कर रहे थे छात्र

    जुमे के दिन फिर बड़ा ब्लास्ट, 19 की मौत, परीक्षा की तैयारी कर रहे थे छात्र

    नई दिल्ली: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बड़ा बम धमाका हुआ। जुमे के दिन फिर से शहर दहल उठा है। पुलिस ने कहा कि अफगानिस्तान की राजधानी में एक अध्ययन केंद्र पर आत्मघाती हमले में 19 लोगों की मौत हो गई, क्योंकि छात्र शुक्रवार सुबह परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। यह विस्फोट पश्चिमी काबुल के दश्त-ए-बारची इलाके में हुआ, जो शिया मुस्लिम बहुल इलाका है और जहां अल्पसंख्यक हजारा समुदाय रहता है।

    तालिबान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विस्फोट पश्चिमी काबुल के दश्त-ए-बारची पड़ोस में हुआ, जो अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के लिए मुख्य रूप से शिया मुस्लिम क्षेत्र है। पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे थे जब एक आत्मघाती हमलावर ने हमला किया। यह शैक्षिक केंद्र है। दुर्भाग्य से, 19 लोग की मौत हो गई जबकि 27 अन्य घायल हो गए।

    ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो और स्थानीय मीडिया द्वारा प्रकाशित तस्वीरों में खून से लथपथ पीड़ितों को घटनास्थल से ले जाते हुए दिखाया गया है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने पहले ट्वीट किया, “सुरक्षा दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, हमले की प्रकृति और हताहतों का विवरण बाद में जारी किया जाएगा।” उन्होंने कहा, “नागरिक ठिकानों पर हमला करना दुश्मन की अमानवीय क्रूरता और नैतिक मानकों की कमी को साबित करता है।”

    पिछले साल अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता में वापसी ने दो दशक के युद्ध को समाप्त कर दिया और हिंसा में उल्लेखनीय कमी आई, लेकिन हाल के महीनों में कट्टर इस्लामवादियों के तहत सुरक्षा बिगड़नी शुरू हो गई है।अफगानिस्तान के शिया हजारे दशकों से उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। तालिबान ने पहली बार 1996 से 2001 तक शासन किया, उस दौरान समूह के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। सत्ता में वापस आने के बाद इस तरह के आरोप फिर से शुरू हो गए। 

    हजारा तालिबान के दुश्मन इस्लामिक स्टेट समूह के हमलों का भी लगातार निशाना बनते हैं। दोनों उन्हें विधर्मी मानते हैं। अनगिनत हमलों ने इस क्षेत्र को तबाह कर दिया है, जिसमें कई बच्चों, महिलाओं और स्कूलों को निशाना बना रहे हैं। पिछले साल, तालिबान की वापसी से पहले, दश्त-ए-बारची में उनके स्कूल के पास तीन बम विस्फोटों में कम से कम 85 लोग मारे गए थे, जिनमें मुख्य रूप से छात्राएं थीं।

    स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, दशती बारची इलाके में एक शिक्षा संस्थान के अंदर विस्फोट हुआ। गृह मंत्रालय में तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता अब्दुल नफी टकोर ने बताया कि विस्फोट तड़के हुआ। टकोर ने कहा, ‘‘हमारे दलों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।’’ विस्फोट की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। 

  • एंबुलेंस से दो-दो हजार के 25 करोड़ के नकली नोट बरामद

    एंबुलेंस से दो-दो हजार के 25 करोड़ के नकली नोट बरामद

    सूरतः गुजरात की सूरत पुलिस ने दो-दो हज़ार रुपये के नक़ली नोटों से भरे बक्सों को एक एंबुलेंस से बरामद किए है। अमूमन एंबुलेंस का इस्तेमाल बीमार या जरूरतमंद लोगों को अस्पताल तक ले जाने के लिए होता है, लेकिन सूरत में नकली नोटों को इधर से उधर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल हो रहा था। बक्सों से 25 करोड़ रुपये के नोट बरामद किए गए हैं।

    इन नोटों पर भारतीय रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के बजाय भारतीय रिवर्स बैंक ऑफ़ इंडिया और केवल सिनेमा शूटिंग के लिए लिखा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। दरअसल, वीरवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत शहर के लिंबायत इलाक़े में एक रोड शो कर जनसभा को संबोधित किया और शाम को सूरत ज़िला के कामरेज इलाक़े से खबर आई कि पुलिस ने बड़ी तादात में नक़ली नोटों का ज़ख़ीरा पकड़ा है।

    दो-दो हज़ार के नक़ली नोटों के पकड़े जाने की ख़बर फैलते ही हर कोई ये जानने के प्रयास में था कि आख़िर ये पूरा माजरा क्या है? सूरत रूरल पुलिस के कामरेज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अहमदाबाद से मुंबई की ओर जाने वाली एक एंबुलेंस में नक़ली नोटों का बड़ा ज़ख़ीरा जा रहा है। कामरेज थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही हाईवे पर एंबुलेंस को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया था।