Blog

  • पंजाबः 6 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, आई-20 गाड़ी सहित 3 काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः 6 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, आई-20 गाड़ी सहित 3 काबू, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब। शहर से एक व्यक्ति को अपहरण करने मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 घंटे में अपहरण गुत्थी सुलझाते हुए आई-20 गाड़ी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को सकुशल घर पहुंचाया दिया है। स्थानीय तहसील परिसर में एजेंट का काम करने वाले गांव अगमपुर निवासी संदीप नाधा नाम के युवक के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर तीन अपहरणकर्ताओं को नालागढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस प्रमुख दानिशवीर सिंह मामले बारे जानकारी देते हुए कहा कि तहसील परिसर में बूथ चलाने वाले संदीप नड्‌डा अपने साथी वकील सुरजीत सिंह तेजा के साथ नंगल जा रहे थे, तभी गांव मजारा मार्ग पर नालागढ़ से जुड़े कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।

    गवाहों से मिले सुरागों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पार्टी के साथ अपहरण करने वाले तीनों व्यक्तियों को गाड़ी सहित पकड़ लिया गया और संदीप नड्डा के एटीएम से निकाले गए 10000-10000 भी बरामद कर लिए गए हैं। गिरफ्तार किये गये आरोपियों को एक दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है। इसके बाद उनसे पूछताछ की जा रही है । बाकी दो आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

  • कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों का सख्त अनुपालन सुनिश्चित करें : उपायुक्त

    कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों का सख्त अनुपालन सुनिश्चित करें : उपायुक्त

    एसडीएम करेंगे कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में सभी कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों के कड़े पालन की दिशा में निर्णायक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित हर कोचिंग सेंटर का सघन निरीक्षण करने और सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने को कहा है। इस संदर्भ में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने उपमंडलों में कोचिंग सेंटरों का विस्तृत डेटा संकलित करें, जिसमें सेंटर का नाम, पता, स्वामित्व, पंजीकरण स्थिति, नामांकित छात्रों की संख्या, और यदि सेंटर बेसमेंट में संचालित हो तो उसकी स्थिति का विशेष विवरण शामिल हो।

    बता दें, हाल ही में दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में एक कोचिंग सेंटर में बाढ़ और जलभराव की त्रासदी ने सुरक्षा मानकों की गंभीर कमी को उजागर हुई थी। इस दुर्घटना में सिविल सेवा के तीन अभ्यर्थियों की दुखद मृत्यु हो गई थी। इस दुर्घटना को देखते हुए उपायुक्त ने बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कोचिंग सेंटर सुरक्षा नियमों का पूरा पालन करें।

    उन्होंने कहा कि एसडीएम अपने निरीक्षण में सुनिश्चित करें कि कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा नियमों का अनुपालन हो। वहां कार्यात्मक अग्निशामक यंत्र, अलार्म और स्पष्ट आपातकालीन निकासी हो। वे परिसर की संरचनात्मक अखंडता का मूल्यांकन करें और यह भी देखें कि वहां उचित वेंटिलेशन हो। इसके अलावा कोचिंग सेंटर परिसर के भीतर और आसपास की जल निकासी प्रणाली का निरीक्षण करें ताकि जलभराव को रोका जा सके, विशेषकर बेसमेंट को लेकर जल निकासी प्रणाली का गहन निरीक्षण करें।

    उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटरों पर विशेष ध्यान दें। शैक्षणिक संस्थानों के संचालन से संबंधित सभी नियमों का अनुपालन सत्यापित करें, जिसमें पर्याप्त प्रकाश, वेंटिलेशन और आपातकालीन निकास शामिल हों। जो कोचिंग सेंटर आवश्यक सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें इन खामियों का निवारण करने तक अस्थायी रूप से बंद करने के लिए कहा जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि एसडीएम आवश्यक सुधारात्मक उपायों के क्रियान्वयन जांचने के लिए पुनः उन सेंटरों का निरीक्षण करेंगे। जिन मामलों में कोचिंग सेंटर अनुवर्ती निरीक्षणों के बाद भी सुरक्षा और संरचनात्मक मानदंडों का पालन करने में विफल रहते हैं, उनके खिलाफ संबंधित कानूनों और विनियमों के अनुसार उपयुक्त कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने सभी एसडीएम को कोचिंग सेंटरों के निरीक्षणों को लेकर अपने निष्कर्षों पर दो दिन के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रिपोर्ट में उन कोचिंग सेंटरों के विशेष जिक्र को भी को भी कहा है जो निर्धारित मानदंडों का पालन नहीं कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति उपरोक्त आदेशों का उल्लंघन करते पाया जाता है, तो उल्लंघनकर्ता के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60 और अन्य कानूनी प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी एसडीएम को आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 60 के तहत कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार रहेगा।

  • Punjab : हॉकी टीम के खिलाड़ियों के परिजनों में खुशी की लहर, देखें वीडियो

    Punjab : हॉकी टीम के खिलाड़ियों के परिजनों में खुशी की लहर, देखें वीडियो

    अमृतसर : ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखा रही है और खेले गए तीन मैचों में से एक में हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन फिर भी हॉकी टीम के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों के परिवारिक सदस्यों में खुशी की लहर है।

    वहीं हॉकी खिलाड़ी गुरजंट सिंह के परिवारिक सदस्यों ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है और हमारे गुरजंट सिंह पर बहुत मान है और बाकी हॉकी टीम के खिलाड़ी भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमें अपने बेटे गुरजंट सिंह पर बहुत गर्व है। गुरजंट सिंह ने जहां अपने गांव का नाम ऊंचा किया है। वही पूरे देश को गुरजंट सिंह पर मान है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आज शाम को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले हॉकी मैच में भारत की हॉकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।

  • Punjab: ड्रग तस्कर मामले में Goldy के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab: ड्रग तस्कर मामले में Goldy के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों और उनकी संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। लगातार पंजाब पुलिस द्वारा तस्करों की संपत्तियां फ्रीज की जा रही है। वहीं आज एडीसीपी-4 की अगुआई में थाना जमालपुर के इलाका में रहने वाले ड्रग तस्कर सुखबीर सिंह गोल्डी की गांव जंडियाला में 23 लाख 50 हजार की जायदाद को फ्रिज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी गोल्डी से 530 ग्राम हेरोइन और एक इनोवा कार नंबर PB-11-BF-4877 और 24 हजार 700 रुपए की ड्रग मनी बरामद की थी।

    जिसके बाद 26 अगस्त 2023 को गोल्डी पर 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट अधीन मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के द्वारा बताई गई जायदाद के अलावा अब उसके साथियों पर भी पुलिस एक्शन लेने की तैयारी में है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोल्डी के साथियों की जायदादों को फ्रिज करने के लिए Competent अथारिटी दिल्ली के पास भेजे है, जिनकी मंजूरी होने के बाद ड्रग तस्करों की जायदादों को फ्रिज भी करवाया जाएगा। फिलहाल अभी गोल्डी का 100 वर्ग गज का गांव जंडियाली में मकान अटैच किया है। उसकी जायदादों के रिकार्ड विभाग खंगाल रहा है।

  • अवैध खनन पर सख्ती से निपटें अधिकारी : हर्षवर्धन चौहान

    अवैध खनन पर सख्ती से निपटें अधिकारी : हर्षवर्धन चौहान

    अवैध खनन पर सख्ती से निपटें अधिकारी : हर्षवर्धन चौहान

    ऊना/ सुशील पंडित : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अधिकारियों को अवैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्देश हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अवैध खनन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे प्रदेश में अवैध खनन पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

    उद्योग मंत्री ऊना जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने की रणनीति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित जिला अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, खनन विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सभी अधिकारी इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। बैठक में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए त्वरित उपायों और दीर्घकालिक योजनाओं पर भी चर्चा की गई। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू भी बैठक में उपस्थित थे।

    हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए हर जिले में निगरानी बढ़ाई गई है और विशेषकर सीमांत जिलों में अवैध खनन गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए विशेष फोकस के साथ काम किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि ऊना में अवैध खनन गतिविधियों की जांच और रोकथाम के लिए समर्पित पुलिस रिजर्व बल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस महानिदेशक से बात करेंगे। उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्रवार जेसीबी मशीनों और उनके ऑपरेटरों की संख्या का ब्योरा जुटाने के निर्देश दिए । उन्होंने फर्जी एम-फॉर्म के मामलों में उचित जांच पर भी जोर दिया ।

    रॉयल्टी एकत्रण मॉडल के अध्ययन के लिए बनाई कमेटी
    उद्योग मंत्री ने खनन पट्टों और सरकारी रॉयल्टी में विसंगतियों को दूर करने के लिए खुली बोली के माध्यम से निजी एजेंसी को वैध खनन के लिए रॉयल्टी एकत्रण सुनिश्चित बनाने का जिम्मा सौंपने के मॉडल का अध्ययन करने के लिए ऊना में एक समिति के गठन का निर्देश दिया। इस समिति में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम और खनन विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। समिति निजी एजेंसी को वैध खनन के लिए रॉयल्टी एकत्रण सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपने के मॉडल की व्यवहार्यता का अध्ययन करेगी। यह उन राज्यों का गहन अध्ययन करेगी जहां ऐसी प्रणाली मौजूद है और एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट उद्योग मंत्री को सौंपेगी।

    डीसी हर तीन महीने में करेंगे अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक
    श्री चौहान ने खनन विभाग को मांग और डीसी के परामर्श के अनुसार चेक पोस्ट स्थापित करने के भी निर्देश दिए। डीसी हर तीन महीने में खनन पर एक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिया कि वे अगली बैठक में जिले के सभी खनन पट्टाधारकों और क्रशर मालिकों को बुलाएं और उन्हें अवैध खनन से दूर रहने की सख्त चेतावनी दें।

    बैठक में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने अवैध खनन रोकने को लेकर बहुमूल्य सुझाव दिए। उन्होंने खनन माल की ओवरलोडिंग के कारण सड़कों को होने वाले नुकसान को रेखांकित किया और अधिकारियों से ओवरलोडिंग के मामलों में किए गए चालानों का ब्योरा मांगा। उन्होंने क्रशरों पर डंप माल की फिजिकल वेरिफिकेशन करने तथा खनन की पाबंदी अवधि में भी खनन होने के मामलों पर अंकुश लगाने पर जोर दिया।

    उपायुक्त जतिन लाल ने आश्वासन दिया कि मंत्री के सभी निर्देशों का पूर्णतः क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने ऊना जिले को अवैध खनन से मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने अवैध खनन रोकने में पुलिस द्वारा उठाए कदमों का विस्तृत ब्यौरा दिया।

    माइनिंग अधिकारी नीरज कांत ने खनन की वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने जिले में 72 माइनिंग लीज प्रदान की हैं और पिछले वित्त वर्ष में माइनिंग से करीब 50 करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित हुआ है। उन्होंने अवैध खनन रोकने के लिए विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया।

    बैठक में राज्य जियोलॉजिस्ट संजीव शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीपीओ डॉ. वसुदा सूद, एसडीपीओ हरोली मोहन रावत, डीएसपी ऊना अजय ठाकुर, आरटीओ ऊना अशोक कुमार, जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा, श्रम कल्याण अधिकारी अमन शर्मा, श्रम अधिकारी रणबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग ऊना नरेश धीमान, रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर ऊना राहुल ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Punjab : पुल के निर्माण को लेकर लोगों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : पुल के निर्माण को लेकर लोगों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बठिंडा : डबवाली रोड पर भारत माला योजना के तहत सिक्स लाइन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों ने सड़क जामकर धरना दिया। जिसके चलते गांव गुरुसर सैनेवाला के लोगों ने धरना लगाया। ग्रामीणों के मुताबिक प्रशासन ने कहा था कि आपके गांव के पास पुल बनाया जाएगा।

    लेकिन उन्होंने पुल नही बनाया। जिसके विरोध के कारण गांववासियों ने धरना प्रदर्शन किया। भूपिंदर सिंह ने बताया कि हमारे गाँव के पास सड़क पार करने के लिए एक पुल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कागज़ों में पुल बना हुआ है, पर प्रशासन ने पुल नही बनाया। सड़क के दोनों ओर लोगों के खेत है। इसलिए गाँव की माँग है कि यहाँ एक पुल बनाया जाए।

  • Jalandhar: Hockey Team का उत्साह बढ़ाने Paris के लिए रवाना हो सकते है CM Mann

    Jalandhar: Hockey Team का उत्साह बढ़ाने Paris के लिए रवाना हो सकते है CM Mann

    जालंधर, ENS: पेरिस में खेले जा रहे Olympics में हॉकी मैच देखने के लिए सीएम भगवंत मान भी एक-दो दिन में पेरिस के लिए रवाना हो सकते है। दरअसल, 4 अगस्त को हॉकी की टीम ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी। ऐसे में कहा जा रहा है कि हॉकी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए सीएम मान भी पेरिस जा सकते है। हॉकी टीम में ज्यादातर खिलाड़ी पंजाब के हैं।

    बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री को फिलहाल विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी का इंतजार है। मान ने कहा कि विदेश मंत्रालय से मंजूरी लेने के लिए पंजाब के अधिकारी लगातार संपर्क में है। लेकिन अभी तक विदेश मंत्रालय की ओर से मंजूरी नहीं दी गई। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि केंद्र में बीजेपी की सरकार है जो कि पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मान ने कहा कि मैं 4 अगस्त को फ्लाइट पकड़नी है लेकिन अभी तक वीजा नहीं मिला है। उम्मीद है कि वीजा मिल जाएगा।

    मिली जानकारी के अनुसार सीएम भगवंत मान ने वह 3 अगस्त की रात को पेरिस के लिए फ्लाइट पकड़ना चाहते हैं ताकि भारतीय हॉकी टीम के मैच के लिए समय पर पहुंच सकें। मैं टीम को प्रोत्साहित करना चाहता हूं। 22 में से कम से कम 19 खिलाड़ी पंजाब से हैं। मुझे अपने लड़कों पर गर्व है और मैं जानता हूं कि मेरी उपस्थिति खिलाड़ियों की हौसला बढ़ाएगी।

  • Punjab : कैदियों से 8 मोबाइल फोन हुए बरामद

    Punjab : कैदियों से 8 मोबाइल फोन हुए बरामद

    लुधियाना : कैदियों से मोबाइल फोन बरामद होने के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जेल में तलाशी के दौरान कैदियों से मोबाइल फोन बरामद हुए है। जेल में तलाशी के दौरान 8 मोबाइल फोन बरामद हुए है। जेल अधीक्षक ने डिवीजन नंबर सात में 12 दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने मामले की जानकारी एफआईआर के माध्यम से पत्रकारों के साथ सांझा की। पुलिस प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा होता है कि 12 कैदियों के पास से आठ मोबाइल फोन कैसे बरामद किए जा सकते है। जबकि चार कैदियों का नाम एफआईआर में लिखे हुए है। जबकि उनके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ था।

  • Jalandhar: लड़की पर हुए हमले के बाद दूसरा पक्ष आया सामने, किए चौकाने वाले खुलासे, देखें Live

    Jalandhar: लड़की पर हुए हमले के बाद दूसरा पक्ष आया सामने, किए चौकाने वाले खुलासे, देखें Live

    जालंधर, ENS: खिगरां गेट में पीड़ित लड़की की सहेली के भाई ने तेजधार हथियार से उस पर और उसके भाई पर हमला कर दिया। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। वहीं इस मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। जिसमें चौकाने वाले खुलासे किए है। पीड़ित 19 वर्षीय लव ने आरोप लगाए है कि लवलीन सहित कई दोस्त हुक्का पीते है। और वह इस घटना से पहले भी मकसूदां में स्थित एम-2 होटल में हुक्का पी रहा था। पीड़ित का आरोप है कि वह उक्त लवलीन भी वहां पर हुक्का पी रही थी। इस दौरान उसने अन्य हुक्का मंगवाने के लिए उसे 500 रुपए देने के लिए कहा था।

    पीड़ित का कहना है कि लवलीन ने वहां उसके 500 रुपए वाली बात गलत सुनी और वह सारा के साथ उसके पास आ गई। आरोप है कि लवलीन ने उसे धमकी दी कि वह अपने मोहल्ले में पहुंचे वहीं पर वह भी आ रही है। पीड़ित ने कहा कि जब वह मोहल्ले में पहुंचा तो वहां पर लवलीन का भाई अर्शदीप और उसका दोस्त पहले से मौजूद थे और उस पर उन्होंने ईंट से हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि लवलीन के भाई ने चाकू से उस पर हमला करने की कोशिश की। जिसके बाद वह बचाव के लिए खंडा लेकर आया और उसने बचाव के लिए उन पर हमला किया।

    दूसरी ओर लवलीन के भाई का कहना है कि उसकी बहन की खिगरां गेट पर सहेली रहती है। जहां उसकी सहेली के भाई ने पहले गलत बाते उसकी बहन को कही। जब उसने विरोध किया तो हमलावार ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि बाद में लड़के ने खुद पर किसी चीज से हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत देने की बता कही है।

    लाडोवाली रोड पर रहने वाली हरलवलीन, भाई अर्शदीप ने आरोप लगाए है कि वह उसे किसी लड़की से मिलवाए और वह उसे इसके 500 रुपए दे देगा। जब विरोध किया तो उस पर लड़की और खिगड़ा गेट पर रहने वाले लव ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद उनकी एक्टिवा पर भी तेजधार हथियार से हमला कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंची। जहां पीड़ित लड़की ने कहा कि गली के लोगों ने भी उक्त लव की पिटाई की। जिसके बाद वह खुद ही अपने सिर पर किसी नुकीली से हमला कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल आ गया। इस सारे मामले में लव नामक युवक ने चौकाने वाले खुलासे करते हुए कहा कि एम-2 होटल में सरेआम हुक्का चलता है। जहां कई नाबालिग और युवा लड़के-लड़कियां हुक्का पीने के लिए आते है।

  • Jalandhar: इस इलाके में युवक ने लड़की पर किया तेजधार हथियार से हमला, देखें Live

    Jalandhar: इस इलाके में युवक ने लड़की पर किया तेजधार हथियार से हमला, देखें Live

    जालंधर, ENS: खिगरां गेट में पीड़ित लड़की की सहेली के भाई ने तेजधार हथियार से उस पर और उसके भाई पर हमला कर दिया। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी बहन की खिगरां गेट पर सहेली रहती है। जहां उसकी सहेली के भाई ने पहले गलत बाते उसकी बहन को कही। जब उसने विरोध किया तो हमलावार ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि बाद में लड़के ने खुद पर किसी चीज से हमला कर दिया।

    लाडोवाली रोड पर रहने वाली हरलवलीन, भाई अर्शदीप ने आरोप लगाए है कि वह उसे किसी लड़की से मिलवाए और वह उसे इसके 500 रुपए दे देगा। जब विरोध किया तो उस पर लड़की और खिगड़ा गेट पर रहने वाले लव ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद उनकी एक्टिवा पर भी तेजधार हथियार से हमला कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंची। जहां पीड़ित लड़की ने कहा कि गली के लोगों ने भी उक्त लव की पिटाई की। जिसके बाद वह खुद ही अपने सिर पर किसी नुकीली से हमला कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल आ गया।