Blog

  • Punjab: बिजली बोर्ड का Lineman रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Punjab: बिजली बोर्ड का Lineman रिश्वत लेते गिरफ्तार

    गुरदासपुरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान पीएसपीसीएल कार्यालय फोकल प्वाइंट बटाला जिला गुरदासपुर में तैनात लाइनमैन सुखविंदर सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त लाइनमैन को बलकार सिंह निवासी फैजपुरा, तहसील बटाला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उपरोक्त लाइनमैन ने उसके नए घरेलू बिजली कनेक्शन के बारे में उचित रिपोर्ट भेजने के बदले में 5000 रुपए की मांग की थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जाल बिछाया गया और उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ जारी हैं।

  • Punjab: करंट लगने से बिजली विभाग का कर्मी झुलसा, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab: करंट लगने से बिजली विभाग का कर्मी झुलसा, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    मोगा : गांव सिंघा वाला में बिजली विभाग के लाइन मैन को उस समय जबरदस्त करंट लगा, जब वह बिजली के खंभे के ऊपर चढ़ कर काम कर रहा था। अचानक बिजली की तार में करंट आ गया। पीड़ित की पहचान प्रेम के तौर पर हुई है। जिस के कारण लाइन मैन का पूरा शरीर बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिस की हालात को देखते हुए उसे फरीदकोट रैफर कर दिया गया।

    जानकारी देते हुए मोगा एसएमओ सुखप्रीत सिंह बराड़ ने कहा के हमारे पास एक प्रेम नाम का मरीज आया था। जिस का शरीर झुलसा हुआ था। वही हमें यह पता चला के वह बिजली विभाग का लाइन मैन है और सिंघा वाला में बिजली के खंभे पर काम कर रहा था। अचानक से करंट लगने के कारण उसका शरीर झुलस गया। उसको प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रैफर कर दिया है।

  • जालंधरः इंसानियत शर्मसार ! चोरी के आरोप में लोगों ने दी खौफनाक सजा

    जालंधरः इंसानियत शर्मसार ! चोरी के आरोप में लोगों ने दी खौफनाक सजा

    हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: करतारपुर से इंसानियत शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां धार्मिक स्थल पर चल रहे मेले में दोपहर को महिला की बालियां छीनने की लोगों को सूचना मिली। इस दौरान लोगों ने लूट के आरोप में परिवार सहित माथा टेकने गए श्रमिक को 46 डिग्री के तापमान में गर्म पराली में लिटाकर बेरहमी से पीटा। इस घटना के पीड़ित सलीम को बुरी तरह झुलस गया। घायल श्रमिक पत्नी व दो बच्चों के साथ मेले पर गया था। जहां पर एक महिला ने बालियां लूटने पर चोर-चोर का शोर मचा दिया।

    तभी इकट्ठी हुई भीड़ ने श्रमिक पर लूट का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया। उसकी पत्नी व बच्चे उसे बचाने के लिए जद्दोजहद करते रहे, लेकिन भीड़ बिना पूछताछ किए मारपीट करती रही। इसके बाद पारिवारिक सदस्यों ने घायल श्रमिक को विधिपुर स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। उपचाराधीन श्रमिक की हालात नाजुक रही। हालत कुछ सुधरने पर थाना करतारपुर की पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर 7 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को दी शिकायत में गांव अंबियां तोहफा निवासी सलीम ने बताया कि वह मजदूरी करता है। 30 मई को पत्नी व दो बच्चों के साथ गांव काला बाहियां में डेरे पर माथा टेकने व सेवा करने के लिए गए थे। एक व्यक्ति के कहने पर बाकी लोगों ने उसके कपड़े उतार दिए और ट्राली पर लेटाकर बुरी तरह मारना शुरू कर दिया। उसकी पीठ ट्राॅली गर्म होने के कारण काफी झुलस गई। उसे राहगीरों ने बचाया। थाना करतारपुर के सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि गांव रंधावा मसंदा के रहने वाले बिंदू, मंगा, सौरव मल्ल, काला पंच व 3 अन्यों के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • Punjab: Bus Stand पर स्थित Axis Bank के ATM में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab: Bus Stand पर स्थित Axis Bank के ATM में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    संगरूरः बस स्टैंड पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में आज दोपहर अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने पूरे एटीएम को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते बैंक की एटीएम मशीन भी आग की चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बस स्टैंड के अंदर स्थित एटीएम में आग लगने के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। आसपास या बस स्टैंड पर आग बुझाने के लिए कोई अग्निशमन यंत्र नहीं लगा था, जिसके बाद आसपास की कॉपी-किताब की दुकानों को खाली कराया गया।

    लोगों ने बताया कि बस स्टैंड पर अग्निशमन यंत्र नहीं है, जिसकी जिम्मेदारी जिला संगरूर प्रशासन और बस स्टैंड संगरूर प्रशासन की है, जो बड़ी लापरवाही है। लोगों ने बताया कि जब हमें इसकी जानकारी मिली तो हमने बाल्टियों से आग पर काबू पाना शुरू किया और दमकल विभाग को मौके पर बुलाया और कुछ ही मिनटों में वे आ गए और आग पर काबू पा लिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि 12.25 के दौरान गश्त के दौरान उन्होंने देखा कि एटीएम को आग लग गई। जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। इस दौरान पुलिस टीम खुद आग पर काबू पाने में जुट गई। 

  • Punjab : मामूली बात को लेकर युवक पर तेजधार हथियार से हमला, मौत, देखें वीडियो

    Punjab : मामूली बात को लेकर युवक पर तेजधार हथियार से हमला, मौत, देखें वीडियो

    अमृतसर : थाना गेट हकीमां इलाके के अधीन आते गुरबख्श नगर में देर रात झगड़ा हो गया। इस झगड़े में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा दीपक कुमार जो कि कारपेंटर का काम करता था। वह रात को अपने चाचा के लड़के को गली के बाहर छोड़ने गया था, इसी दौरान उनका पड़ोसी जतिन जो कि मोटरसाइकिल पर आ रहा था और उसने अपनी मोटरसाइकिल उसके पैरों पर चढ़ा दी।

    जब उसने उससे पूछा कि तुमने गलत साइड से आकर मेरे पैरों पर बाइक क्यों चढ़ा दी। इसके बाद जतिन मोटरसाइकिल से उतर कर दीपक को मारना शुरु कर दिया साथ ही जतिन के परिजन भी आ गए, उन्होंने दीपक कुमार को भी बुरी तरह पीटा और उसके पेट में धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दीपक कुमार की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

     एसीपी सुरिंदर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि देर रात गुरबख्श नगर इलाके में गाड़ी नंबर 3 में एक मोटरसाइकिल को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें दीपक कुमार की मौत हो गई। जिसके चलते आरोपी जतिन कुमार और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल वे घर से फरार हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab: चुनावों के बाद Congress का एक्शन, पूर्व MLA को पार्टी से किया निष्कासित

    Punjab: चुनावों के बाद Congress का एक्शन, पूर्व MLA को पार्टी से किया निष्कासित

    मोगाः लोकसभा चुनाव के नतीजों में जहां भाजपा गठबंधन के साथ सरकार बनाने के जा रही है। वहीं इस चुनावों में कांग्रेस के हालात भी सुधरे है। वहीं पंजाब की बात करें तो राज्य में बगवात करने वाले नेताओं के खिलाफ अब कांग्रेस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी के चलते वरिष्ठ पूर्व कांग्रेस विधायक दर्शन सिंह बराड़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि वह लुधियाना से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले कमलजीत बराड़ के पिता हैं। इस संबंध में राजा वड़िंग ने पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण और पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में बाघापुराना के पूर्व एम.एल.ए. दर्शन सिंह बराड़ को पार्टी से तुरंत प्रभाव से निकाला जाता है।    

  • सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकराई दो बाइकें, एक युवक की मौत, दो पीजीआई रैफर

    सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकराई दो बाइकें, एक युवक की मौत, दो पीजीआई रैफर

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव चुरूडू में सडक़ किनारे खड़े कैंटर (ट्रक) से दो बाइकें टकरा गई। इस सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवक की पहचान मनोहर चौहान (28) पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव बडूही के रूप में हुई है जबकि घायलों में मनु कुमार (35) पुत्र जगदीश बिंद निवासी बिहार व नीरज कुमार (33) पुत्र रामजी बिन्द निवासी बिहार शामिल हैं जोकि गांव दियाड़ा में रहते हैं और मार्बल लगाने का काम करते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। 

    मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 9 बजे चुरुडू में रेलवे ब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक बाइक ट्रक से टकराई और इसी बीच एक अन्य बाइक ट्रक से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क हादसे में बाइक चालक मनोहर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हुए मनु और नीरज को 108 एम्बुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ अम्व गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सड़क हादसे में शामिल वाहनों को कब्जे में ले लिया है, और पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • शपथ ग्रहण समारोह पर आया बड़ा अपडेट, 8 जून को Narendra Modi नहीं लेंगे शपथ

    शपथ ग्रहण समारोह पर आया बड़ा अपडेट, 8 जून को Narendra Modi नहीं लेंगे शपथ

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद देश को अब नई सरकार का इंतजार है। एनडीए को मिले बहुमत के बाद देश में फिर एक बार मोदी सरकार की पुष्टि हो गई है। भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने जा रहा है। देश में एक बार फिर से NDA सरकार बनने में सिर्फ 3 दिन बाकी बचे हैं। 8 की बजाय अब 9 जून को केंद्र की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली में आयोजित होगा। पीएम मोदी एक बार फिर पीएम बनने जा रहे हैं। मोदी सरकार 3.0 के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार शाम हुई एनडीए की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना गया। 8 जून को देश में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

    9 जून को पीएम नरेद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, इसे एतिहासिक माना जा रहा है। नई सरकार के गठन को लेकर बुधवार को दिल्ली में एनडीए के घटक दलों की कई बैठकें हुईं, जिसमें नीतीश और चंद्रबाबू नायडू ने भी बिना समय गंवाए जल्द सरकार के गठन पर जोर दिया। वहीं अगली सरकार के गठन के लिए नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आजादी के बाद ये दूसरी बार है, जब किसी गठबंधन को तीसरी बार जनादेश मिला है। वहीं पुराने कई मंत्रियों का पत्ता मोदी के नए मंत्रिमंडल से कट सकता है तो वहीं कई तो रिपीट भी किया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनडीए में वापसी के लिए उद्धव ठाकरे से बीजेपी संपर्क कर रही है। एक केंद्रीय मंत्री को उद्धव से बातचीत को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Punjab : नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, देखें वीडियो

    तरनतारन : जिले के थाना चोहला साहिब के अंतर्गत गांव रत्तोके में एक युवक की नशे के इंजेक्शन से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह(33) पुत्र निर्मल सिंह निवासी रत्तोके थाना चोहला साहिब के तौर पर हुई है। इस संबंध में मृतक के भाई स्वर्ण सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह की नशे का इंजेक्शन लगाने से मौत हुई है।

    उन्होंने बताया कि मृतक युवक पानीपत कंपनी (हरियाणा) में फोरमैन प्राइवेट के पद पर कार्यरत था और काफी समय से नशे का आदी था, कुछ दिन पहले नशे का इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी और इलाज के बाद उसे बचा लिया गया था। आज फिर उसने इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    परिवार ने कहा कि उनके गांव में खुलेआम नशा बेचा जा रहा है, जिसमें पुलिस की मिलीभगत के कारण पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाही की जाए, ताकि नशे के कारण ओर कोई घर बर्बाद न हो।

  • Jalandhar: चन्नी की जीत के बाद सुखविंदर कोटली ने विपक्ष पर कसे तंज, देखें Live

    Jalandhar: चन्नी की जीत के बाद सुखविंदर कोटली ने विपक्ष पर कसे तंज, देखें Live

    कोटली ने सीएम मान से मांगा इस्तीफा

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत के बाद आज आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली ने प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा पर तंज कसे। इस दौरान उन्होंने जहां भाजपा पर अन्य पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने के प्रयास को लेकर आड़े हाथों लिया, वहीं उन्होंने पंजाब में सीएम मान के 13-0 के नारे पर कहा कि मान सरकार के 52 विधायक अपने हलके हार गए। कोटली ने कहा कि 10 मंत्रियों सहित 52 विधायक अपने हलकों में हार गए। कोटली ने कहाकि 13-0 के नारे पर पंजाबियों ने इस बार मुंह तोड़ जवाब दे दिया है।

    कोटली ने कहा कि अगर सीएम मान पर तंज कसते हुए कहाकि वह अपने आप को इंकलाबी मानते थे उसे आज लोगों ने बता दिया है। कोटली ने कहाकि सीएम मान को अब इस्तीफा दे देना चाहिए। कोटली ने कहा कि आज भी नौकरियों के लिए लोग धरने लगा रहे है। कोटली का आरोप है कि आप सरकार ने पंजाब के किसानों, टीचरों, सिख नौजवानों सहित कई लोगों पर अत्याचार किया, जिसके चलते इस चुनावों में लोगों ने आप सरकार को मुंह तोड़ जवाब दे दिया है।

    कोटली ने कहा कि शंभु और टिकरी बॉर्डर पर किसानों के साथ हुए अत्याचार में भाजपा के साथ मिलकर शुभकरण की मौत का आप सरकार इंसाफ नहीं दिला पाई। कोटली ने कहा कि मान सरकार ने महिलाओं को एक-एक हजार रुपए देने का वायदा किया था, लेकिन अब सीएम मान कह रहे है कि वह 1100-1100 रुपए देंगे। कोटली ने कहाकि सीएम मान पंजाब की महिलाओं का मजाक बना रहे है। वहीं कोटली ने विधानसभा में उनके साथ हुए अत्याचार को लेकर कहाकि मैंने सीएम मान को चैलेंज किया था कि मेरे हलके आदमपुर में आकर दिखाना। कोटली ने कहा कि उसने सीएम मान को चुनावों में 50 मीटर के दायरे में रोड शो नहीं करने दिया।

    कोटली ने कहा कि जो बात विधानसभा में उन्होंने कहनी थी वह लोगों के बीच में आकर करके दिखाई है। कोटली ने कहा कि जून के बाद दोबारा विधानसभा का सेशन शुरू होगा, लेकिन वह उस दौरान दोबारा सीएम मान से कामों को लेकर बात करेंगे और सवालों के जवाब मांगेगे। कोटली ने कहा कि अमृतसर में आप पार्टी के मंत्री को हराकर लोगों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। कोटली ने कहाकि अब सीएम मान ने जो दलितों के साथ अपमान किया था, उसके लिए चुनावों में मिली हार के बाद अब इस्तीफा देना चाहिए, नहीं तो वह जगह-जगह प्रदर्शन करके सीएम मान के इस्तीफे की मांग करेंगे। वहीं कोटली ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी 400 सीटों का दावा कर रही थी, वह 239 सीटों पर सिमट कर रह गई।

    कोटली ने कहा कि श्री रामचंद्र के नाम पर भाजपा ने जो वोटे हासिल करने की कोशिश की, वह अयोध्या के लोगों ने श्री राम के नाम पर जवाब देते हुए भाजपा को अयोध्या में हार का मुंह दिखा दिया। कोटली ने कहाकि भाजपा ने ना किसानों के कर्ज माफ किए, ना गरीबों को घर बनाकर दिया, ना ही अपने किए वादों को पूरा किया। जिसके चलते 63 सीटों से हार का सामना करना पड़ा। कोटली ने कहाकि आज भाजपा को गठबंधन के साथ सरकार बनाने के कवायद करनी पड़ रही है। कोटली ने कहाकि जिस पार्टियों के साथ पीएम मोदी सरकार बनाने में लगे है, वहीं गठबंधन करने लिए बड़े-बड़े पद की मांग कर रहे है। कोटली ने कहा कि इस चुनावों में राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के साथ बड़ी सीटे हासिल कर 200 का आकंड़ा पार किया है और जल्द इंडिया गठबंधन को दोबारा सत्ता में वापिस लाया जाएगा।

    वहीं कोटली ने फिल्लौर से विधायक विक्रम चौधरी पर जमकर निशाना साधा। कोटली ने कहा कि विक्रम चौधरी के पिता संतोख चौधरी का वह काफी सम्मान करते है। लेकिन विक्रम चौधरी ने कांग्रेस के साथ बगावत करते हुए भाजपा की रैलियां करवाई थी। उन्होंने कहा कि चन्नी को बदनाम करने के लिए कई साजिशे की थी, जिसका फिल्लौर के हलके के लोगों ने 30 हजार वोटों से लीड चन्नी को देकर मुंह तोड़ जवाब दिया। इस दौरान कोटली ने कहाकि अब वह जालंधर के कांग्रेस के विधायकों के साथ बात करके चौधरी के खिलाफ हाईकमान को पत्र जारी करके इस्तीफे की मांग करेंगे। उन्होंने कहाकि जालंधर वासियों ने इस बार चन्नी को भारी बहुमत से जीत हासिल करके दिखा दिया कि चौधरी परिवार जो दावे करता था कि इस सीट पर उनके अलावा को जीत हासिल नहीं कर सकता, इस बार वह भी चीज खत्म हो गई है। वहीं शीतल अंगुराल के इस्तीफे को लेकर भी कोटली ने जमकर तंज कसे।