Blog

  • रेलवे स्टेशन से करोड़ों का कैश बरामद, इस पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित 3 गिरफ्तार

    नई दिल्ली : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के तांबरम रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में कैश जब्त किया है। छह बैगों में चार करोड़ रुपये ले जाने की कोशिश कर रहे 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

    इसमें बीजेपी सदस्य और एक निजी होटल के प्रबंधक सतीश, उसका भाई नवीन और ड्राइवर पेरुमल को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि सतीश ने कथित तौर पर थिरुनेलवेली से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार नैयिनार नागेंद्रन की टीम के निर्देशों के मुताबिक काम करने की बात कबूल की है। आगे की जांच चल रही है।

  • आप की 2 रैलियां रद्द होने पर SDM पर गिरी गाज, निलंबित

    अंबाला : आम आदमी पार्टी की दो चुनावी रैलियों को रद्द कर जवाब में अभद्र भाषा लिखने के मामले में कैथल के एसडीएम ब्रह्म प्रकाश को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में चुनाव आयोग ने शनिवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट भी मांगी है। साइबर पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना के जांच अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आईपी एड्रेस की जानकारी ली जा रही है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। साइबर टीम पहले आरओ कार्यालय का रिकॉर्ड कब्जे में लेगी।

    साथ ही सभी ऑपरेटर के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद किसने यूजर आईडी का दुरुपयोग किया है, इस बात का पता लगाया जाएगा। इससे पहले, शुक्रवार को मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल चार कंप्यूटर ऑपरेटर और एक जूनियर प्रोग्रामर को निलंबित कर दिया था। वहीं, राज्यपाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन के दौरान एसडीएम मुख्य सचिव हरियाणा (सेवा-1 शाखा) के कार्यालय में रहेंगे। वह मुख्य सचिव की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

    दरअसल, आम आदमी पार्टी ने कैथल में दो रैलियों की अनुमति के लिए चुनाव आयोग के एनकोर पोर्टल पर आवेदन किया था। उसके बाद असिस्टेंट रिर्टनिंग आफिसर के डोमेन आईडी का पासवर्ड चुराकर आवेदन को रद्द कर दिया गया। साइबर थाने में दी शिकायत में बताया गया है कि तीन अप्रैल को शुभम राणा नामक व्यक्ति ने ऑनलाइन प्रार्थना पत्र के माध्यम से जनसभा की अनुमति के लिए दो आवेदन दिए थे। किसी ने एआरओ यूजर्स का दुरुपयोग करते हुए दोनों आवेदन पत्रों को रद्द कर दिया। इस पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी व फोटो भी अपलोड कर दिए। 

    जिला सूचना अधिकारी दीपक खुराना ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दोनों ही रद्द प्रार्थना पत्रों की रिपोर्ट पर कोई तिथि और समय नहीं है। उन्होंने संभावना जताई है कि तीन अप्रैल को निर्वाचन विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआरओ व कार्यालय में नियुक्त आईटी टीम के कर्मचारियों ने भाग लिया था। जिस आवेदन पर टिप्पणी की गई है, उसी को डेमो के रूप में प्रयोग करते हुए पोर्टल के बारे में समझाया गया था। शायद उसी समय किसी ने यूजर आईडी और पासवर्ड चुरा लिया हो।

  • पंजाब : अकाली दल की बड़ी मुश्किलें, दिग्गज नेता ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

    लुधियाना: जिले में भाजपा अपना प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। अब शिरोमणि अकाल दल अपनी हमजोली पार्टी से अलग चुनाव इस बार लड़ रहा है तो कही न कही वह हिन्दू चेहरा शहर में लाने की कोशिश में था। अढ़ाई साल पहले विपन सूद काका का नाम पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने घोषित कर दिया था। लेकिन अब विपन सूद काका ने चुनाव लड़ने से पैर पीछे खींच लिए है। काका ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी सेहत ठीक नहीं चल रही। इस कारण वह इस बार लोक सभा चुनाव नहीं लड़ेगे। उन्होंने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल से भी कह दिया है। काका ने कहा कि वह शिअद की मजबूती के लिए ग्राउंड लेवल पर काम करते रहेंगे। वहीं इस बार शिअद भी अब काका के बाद नया चेहरा ढूंढने में जल्दबाजी न करते हुए अपने पुराने सिख चेहरों पर ही दाव खेलने की तैयारी में है।

    पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों और पूर्व एडिश्नल एडवोकेट जनरल परोपकर सिंह घुम्मन पर सुखबीर बादल की नजर है। घुम्मण पार्टी टिकट की दौड़ में सबसे आगे हैं। दाखा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनप्रीत सिंह अय्यली और पूर्व कैबिनेट मंत्री महेशइंदर सिंह ग्रेवाल भी मैदान में थे। हरचरण सिंह गोहलवाड़िया 2012 से 2017 तक शहर के मेयर रहे। तीन बार पार्षद रहे गोहलवड़िया वर्तमान में पार्टी के सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं। उनके भाई और पत्नी भी पार्षद रह चुके हैं। 

    रणजीत सिंह ढिल्लों लुधियाना पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले दो बार पार्षद रह चुके हैं। वह पांच साल तक जिला शिअद अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इन तीनों नेताओं के साथ दो दिन पहले लुधियाना में शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बैठक भी की थी। एडवोकेट परोपकर सिंह घुम्मन भी मजबूत उम्मीदवार हैं। घुम्मन पांच बार जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के उपाध्यक्ष और पंजाब के पूर्व एडिश्नल एडवोकेट जनरल भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह शिरोमणि अकाली दल सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं। विधायक मनप्रीत अय्याली और महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल 2014 और 2019 में शिअद-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    इस बार मनप्रीत अय्याली को भी चुनाव लड़ने की पार्टी द्वारा पेशकश की गई है लेकिन अय्याली ने मौजूदा पार्टी हालातों को देखते हुए पैर पीछे खींच लिए। वैसे भी अय्याली पिछले कुछ समय से पार्टी गतिविधियों से दूर नजर आ रहे है। मनप्रीत सिंह अय्याली को 256,590 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू विजेता रहे, जबकि आप उम्मीदवार हरविंदर सिंह फूलका दूसरे नंबर पर रहे। 2019 के चुनाव में महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल को 2,99,435 वोट मिले। मौजूदा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू विजेता रहे, जबकि लोक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार सिमरजीत सिंह बैंस दूसरे नंबर पर रहे।

  • आज का राशिफल, 07 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 07 अप्रैल 2024

    आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज मास शिवरात्रि व्रत है। आज रात 10 बजकर 16 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और पृथ्वी लोक की भद्रा है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है, कि बहुत सी चीजों को बदलना नामुमकिन है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होगे।

    वृष राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्राइवेट जॉब में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आप तोल मोलकर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक- ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। पैसों का उपयोग सही तरीके से करेंगे। और जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे और कुछ बातों में बदलाव होने में समय लगेगा। आज किसी कामों को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।

    कर्क राशि- आज आपके दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करोगे और वह आपकी बातों की अहमियत देगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    सिंह राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता- पिता काफी खुश नजर आएंगे। आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज किसी भी व्यक्ति के लिए प्रतिशोध की भावना न रखें। जैसी आपकी सोच रहेगी, वैसे ही अनुभव मिलेंगे। अपनी नकारात्मकता के कारण किसी भी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार न हो, इस बात का ध्यान रखें। आज आपको जिद से बचना होगा। आज व्यापार की शुरुआत मित्रों के साथ मिलकर हो सकती है।

    कन्या राशि- आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। परिवार के कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपना स्वभाव सुधारना होगा। किसी को उधार देने से पहले सोच- विचार करेंगे। आज दूसरों के विचारों का असर आप के निर्णय पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। जीवन साथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।

    तुला राशि- कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठण्डे दिमाग़ से सोचेने की जरूरत है , परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेगे। समाज में आज आप अपने बढ़िया कार्यो के कारण पहचाने जायेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहें छात्रो को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तनाव बढ़ सकता है लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मकगतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में आशातीत सफलता मिल सकती हैं।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगें बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े- बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगो को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिता से आज आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बिताएंगे।

    धनु राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज सभी जरुरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारिया दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगें। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का व्यापार कर रहे है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, मॉर्निंग एक्सरसाइज की रूटीन अपनाएं, आपको लाभ जरुर मिलेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक- ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। इस राशि के जो जिम ट्रेनर है उनको आज अच्छे ग्राहक मिलेगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पाएंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।

    कुंभ राशि- आज का दिन ठीक- ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए- पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जाएंगे। टूर- ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य आज थोड़ा कमजोर हो सकता है आप उनकी देखभाल में समय बिताएंगे। जीवनसाथी को आज अपने साथी से कोई उपहार मिलेगा।

    मीन राशि- आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में समय बितायेंगे। रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आज आपके कार्यों कीप्रशंसा दूर- दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा।

  • जालंधर : युवक और युवती पर लगे नशे के आरोप, लोगों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: काला संघिया रोड पर स्थित कोट सदिक मोहल्ले मे इलाका वासियो ने एक घर के बाहर जमकर हंगामा किया। मोहल्ला वासियों ने आरोपी लगते हुए कहा कि इस घर मे रहने वाली युवती और उसकी मां असमाजिक कार्यो को अंजाम देती है। आए दिन युवको का इस घर मे आना जाना लगा रहता है। 

    युवती की मां ने युवती की 2 से 3 बार शादी भी कि है परंतु वह घर नहीं बसा पाई। उसकी मां ने घर 5 लाख में परमजीत कौर के पास गिरवी रखा था। जिससे उसने अपनी बेटी की शादी की थी। मोहल्ला निवासियों ने बताया है कि युवती और उसकी मां को पहले भी कई बार समझा चुके हैं। लेकिन युवती अपने घर में नशेड़ियों का आना जाना बंद नहीं करवा रहे है।  

    जिससे तंग आकर शिकायत कर्ता मनजीत कौर ने पुलिस को फोन पर जानकारी दी पुलिस ने मौके पर पहुँच कर एक युवक और 2 युवतियों कोराउंडअप कर लिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • गर्मी के मौसम में सेहत का भी रखें ध्यान, फाॅलो करें टिप्स

    Health Tips- गर्मी का मौसम आते ही हमें लंबे दिन बाहर निकलने और घूमने-फिरने के लिए प्रेरित करते हैं। लेकिन मौसम के साथ बदलती परिस्थिति में अपनी सेहत का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। गर्मी के दिनों में कुछ सावधानियां और जरूरी जांचें आपका पूरा मौसम खुशनुमा बना सकती हैं।

    गर्मी में सबसे पहली और महत्वपूर्ण बात है खुद को हाइड्रेटेड रखना। ज्यादा गर्मी और शारीरिक गतिविधियों से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे चक्कर आना, थकान और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए पूरे दिन भरकर पानी पीते रहना जरूरी है। साथ ही पसीने के साथ निकलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स को भी पूरा करना चाहिए। इसके लिए फल और सब्जियों का सेवन फायदेमंद होता है।

    बताया जाता है कि धूप का मजा लेना अच्छा है, लेकिन सूरज की तेज किरणों से खुद को बचाना भी जरूरी है। तेज धूप स्किन को जला सकती है, झुर्रियां डाल सकती है और यहां तक ​​कि स्किन कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकती है। इसलिए बाहर निकलने से पहले हमेशा हाई एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाएं। साथ ही दोपहर के समय, जब धूप सबसे तेज होती है, छाया में रहने की कोशिश करें और ढकने वाले कपड़े पहनें।

    स्वस्थ रहने के लिए बैलेंस डाइट भी बहुत जरूरी है। गर्मी के दिनों में फलों, सब्जियों, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज से भरपूर डाइट लें। ये न सिर्फ आपका इम्यून सिस्टम बढ़ाएंगे बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देंगे।

    स्किन का कैंसर होने का खतरा भी गर्मी में ज्यादा रहता है। इसलिए अपनी स्किन का नियमित रूप से जांच करवाएं। डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा विशेषज्ञ) किसी भी तरह के बदलाव या असामान्यता को जल्दी पहचान कर सकते हैं और जरूरी टेस्ट या इलाज की सलाह दे सकते हैं।

    अगर आपको एलर्जी या सांस से जुड़ी कोई समस्या है, तो एलर्जी टेस्ट करवाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एलर्जी टेस्ट से यह पता चल सकता है कि किन चीजों से आपको एलर्जी होती है। इससे आप उन चीजों से बचाव कर सकते हैं और जरूरी इलाज ले सकते हैं।

  • प्रदेश में चारों लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा: सत्ती 

    ऊना /सुशील पंडित: जिला भाजपा कार्यालय ऊना में शनिवार को भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने विशेष रुप से शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल भाजपा अध्यक्ष हरपाल गोगी ने की।समारोह के दौरान सर्वप्रथम भाजपा का ध्वज चढ़ाया गया। सतपाल सिंह सत्ती ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मोदी सरकार के 10 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 वर्षो में देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग को राहत पहुंचाने का काम किया है। केंद्र सरकार ने गरीब व जरुरतमंद व्यक्तियों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाकर लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, उज्जवला योजना, हर घर नल से जल सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वन किया गया। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। जनता मोदी सरकार के कामों पर मोहर लगाएगी। भाजपा ने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर की स्थापना की है।

    दशकों से श्रीराम जी टेंट में रह रहे थे, जो अब अपने महल में पहुंचे है। सतपाल सत्ती ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर पांचवी बार चुनावी मैदान में है। उन्होंने कहा कि वह इन दिनों गांव-गांव जाकर अनुराग ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे है। लोगों का अनुराग ठाकुर को पूरा समर्थन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर पांचवीं बार पांच लाख से अधिक मतों से विजय होने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जहां लोकसभा चुनावों को लेकर शंखनाद कर दिया है, वहीं कांग्रेस पार्टी अभी तक अपने प्रत्याशियों का ही चयन नहीं कर पाई है। 

    प्रदेश में चारों लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपा:सत्ती

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा व विधानसभा के उपचुनावों में भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में कांग्रेस सरकार का पिछले 14 माह का कार्यकाल निराशाजनक रहा। सरकार ने न तो युवाओं को रोजगार दिया और न ही प्रदेश में विकास को गति दी। उन्होंने कहा कि ऊना विस क्षेत्र में ही कांग्रेस कोई नया प्रोजेक्ट नहीं ला पाई। अब जनता इन्हें आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी। 

    ये रहे उपस्थित

    भाजपा के जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, जिला प्रवक्ता विनय शर्मा,  जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, नगर परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी, पार्षद ममता कश्यप, सीमा  दत्ता, कै. चरण दास, राजीव वशिष्ट, जनकराज खजांची, बलविंद्र सिंह, राकेश ठाकुर गिक्का, अनीश ठाकुर, जसविंद्र मौनू, खामौश जैतक, हरविंद्र लक्की, शुभम सैनी, विक्की सैनी, राजेश दत्ता सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

  • मुख्यमंत्री हार सामने देख बौखलाहट मे कर रहे बयानबाजी -चैतन्य शर्मा 

    ऊना/ सुशील पंडित: गगरेट भाजपा मंडल ने  भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा की अगुवाई मे चलेट मे भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया, इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष राजीव राजू, जिला पार्षद सुशील कालिया, कांगड़ा बैंक के निदेशक पवन नंबरदार, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, विजय चौधरी,सतीश शर्मा, सुदेश ठाकुर, अजय ठाकुर, जॉनी ठाकुर इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे और  भाजपा के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओ को भाजपा के स्वर्णिम इतिहास से रु ब रु करवाया।

    उन्होंने बताया कि 45 वर्ष पूर्व 6 अप्रैल 1980 को स्थापित हुई  और भाजपा  आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है जिसमे अभी तक पूरे विश्व मे 18 करोड़ के लगभग सक्रिय सदस्य पंजीकृत हैं।आज देश मे सबसे ज्यादा राज्यों में बीजेपी की सरकार है व देश की पार्लियामेंट में भी सबसे ज्यादा एमपी है।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने बीजेपी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रशाद मुखर्जी ,पंडित दीन दयाल उपाध्याय सहित सभी महापुरुषों द्वारा बताए गये मार्ग पर चलने की शपथ ली।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सुशील कालिया ने राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित एक छोटे से संगठन भाजपा को अपने कठोर परिश्रम से विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने का श्रेय सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को जाता है।

    उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक नेतृत्व के शिखर पर ले जाने के मकसद से देशभर में एक विजन और एक मिशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्य कर रहे हैं।चैतन्य शर्मा ने कहा कि  भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, सुशासन एवं विकासनीति का ही परिणाम है कि आज देश का हर वर्ग पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की स्थिति बिन पतवार की वोट के समान है जो कभी भी डावाँडोल हो सकती है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री निराशा एवम हताशा मे ब्यानबाजी कर पूर्व विधायकों को कभी मेंढ़क और कभी नाग कहकर पुकार रहे हैं जो लोकसभा चुनाव  के साथ साथ छः सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव मे दिख रही हार के कारण बौखलाहट को दर्शा रहा है। उन्होंने चेताया कि अगर मुख्यमंत्री महोदय ब्यानबाजी पर रोक नहीं लगाते हैं तो सुधीर शर्मा की तरह कानूनी कार्रवाई अमल मे लाएंगे।

  • श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल देहलां में 10वें पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल देहलां में आज अभिभावकों व विद्यार्थियों के साथ मिलकर 10वें पंचकुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग सभी अभिभावकों व बच्चों ने माँ सरस्वती के पावन पवित्र यज्ञ में श्रद्धापूर्वक आहुतियाँ डाली, व अपने बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के लिए माँ सरस्वती से प्रार्थना की।

     इस दौरान शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक जिला ऊना, देवेंद्र चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे व उन्होंने अभिभावकों व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, कि पी एस एम पब्लिक स्कूल देहलां, इस क्षेत्र का एकमात्र ऐसा विद्यालय है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नए-नए कार्य करता रहता है। उन्होंने कहा मैं अक्सर देखता हूँ, कि सिर्फ पी एस एम पब्लिक स्कूल देहलां में बच्चों के भविष्य को लेकर कई गतिविधियाँ करवाई जाती है, तथा यहाँ पर पुस्तक ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को वैदिक-स्नातक संस्कृति की शिक्षा भी दी जा रही है।

     विद्यालय के प्रबंधक व संचालक डा• हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि इस दसवें पंचकुंडीय महायज्ञ में लगभग सभी अभिभावकों ने हिस्सा लिया, तथा अपने बच्चों को पुष्पों से आशीर्वाद दिया ताकि वे भविष्य में नए आयाम स्थापित कर सकें। इस हवन में विद्यालय की सह संचालिका श्रीमती वंदना सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती तमन्ना शर्मा, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी देवी, वरिष्ठ अध्यापिकाएँ श्रीमती सुमन कुमारी, श्रीमती सर्वजीत कौर, श्रीमती प्रीति, श्रीमती मोनिका देवी, व श्रीमती सुखदीप कौर आदि ने भी बच्चों व अभिभावकों के साथ मिलकर यज्ञ में आहुतियाँ डालीं।

  • बाथड़ीः पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित: टाहलीवाल पुलिस ने शुक्रवार को बाथड़ी से अवैध शराब की सात बोतलों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाहलीवाल पुलिस के  बोतलें पाई गईं। पुलिस के पास अवैध शराब से संबंधित गुप्त सूचना पहले से ही थी। उन्होंने बिहार के मूल निवासी मन्तु महतो पुत्र ज्ञानोरी महतो की जब तालाशी ली तो उससे देसी शराब की सात बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।