Blog

  • पंजाबः कार और स्कूटरी की टक्कर में एक की मौ’त, देखें वीडियो

    संगरूरः लहरा गागा में पातड़ा गागा रोड पर भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, रोड़ पर कार और स्कूटरी में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटरी सवार युवक वेल्डर का काम करता था और अपनी दुकान से घर लौट रहा था, तभी वर्ना कार की टक्कर से स्कूटरी सवार युवकों के साथ हो गई। वहीं घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में लोहड़ी का त्योहार मनाया गया

    ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोहड़ी के पर्व का शुभारंभ स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट और स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने अग्नि में आहुति डालकर किया। सभी बच्चों और अध्यापकों को मूंँगफली और रेवड़ियाँ बांँटी गई। लोहड़ी के पर्व का बच्चों और अध्यापकों ने खूब आनंद उठाया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को लोहड़ी के त्योहार के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि ऐसे त्योहारों को मनाने से बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में पता चलता है। स्कूल निदेशक अनुज वशिष्ट ने बच्चों अध्यापकों और अभिभावकों को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
  • जालंधरः BMW और AUDI सहित गाड़ियों को आग लगने की लगी CCTV आई सामने 

    जालंधर, ENS: जिंदा फाटक के पास कार बाजार में आज सुबह गाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि Trehan Car Bazar बीएमडब्लयू, ऑडी सहित कई गाड़ियों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान गाड़ियों का काफी नुकसान हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति का कहना है कि आग लगने के दौरान कुछ गाड़ियां लॉक हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे यह आग लगी थी। राहगीरों ने बताया कि आग पहले ऑडी कार को लगी थी।

    जिसके बाद एका एक करके करीब 5 गाड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। वरना आसपास 20 से ज्यादा कारें खड़ी थी। आग लगने के बारे में तब पता चला जब आसपास के लोगों ने काला धुआं उठता देखा। जिसके तुरंत बाद मामले की जानकारी पहले कार बाजार मालिक को दी गई और फिर सूचना फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम में दी गई। राहगीरों और फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। घटना में बुरी तरह से पांच गाड़ियां जली है। वहीं, अन्य कई गाड़ियों का भी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

  • पंजाबः कार और एक्टिवा की टक्कर में 15 वर्षीय लड़की की मौ’त

    बलाचौरः बलाचौर रोपड़ राष्ट्रीय राजमार्ग के मंडेरां मोड़ पर भीष्ण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक कार और स्कूटरी के बीच भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे 15 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। मृतका कि पहचान मनतिशा निवासी गांव बागोवाल के रूप में हुई है। वहीं हादसे में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से रोपड़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • पंजाबः अवैध खनन को लेकर एक्शन में दिखे नवजोत सिद्धू

    अमृतसरः नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब में हो रहे अवैध खनन को लेकर एनजीटी में याचिका दायर की है। मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी सोमवार को होगी। जिसके बारे में नवजोत सिद्ध ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। इस दौरान सिद्धू ने लिखा कि मैंने पंजाब के कुछ शुभचिंतकों के साथ एनजीटी दिल्ली में एक याचिका दायर की है कि पंजाब में सभी अवैध रेत खनन को रोका जाए और रूपनगर में अवैध खनन की अनुमति देने वाले अधिकारियों की पहचान की जाए और ऐसे ऐसे लोगों के खिलाफ जांच करके कार्रवाई की जाए।

    क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मशीनीकृत खनन और क्रशर की कार्रवाई ने पर्यावरण पर बुरा प्रभाव डाला है। गैर कानूनी, गैर नियंत्रित और गैर विज्ञानक रेत खुदाई दरिया के तल को बदल सकती है और क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी देखा है कि पंजाब के रूपनगर में अवैध खनन कार्य चल रहे हैं और जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी इन कार्यों के पीछे के वास्तविक दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

    संयुक्त समिति के सुझावों पर अमल करके इस तरह के अवैध खनन को रोकने के लिए ट्रिब्यूनल की ओर से पहले दिए निर्देशों के बावजूद रूपनगर में रेत की अवैध खनन लगातार जारी है, जो इसके पर्यावरण को नष्ट करने वाला मुद्दा बन गया है। बता दें कि रूपनगर में चल रहे खनन को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त आदेश जारी करते हुए एसएसपी को आदेश जारी किए थे कि जिले में खनन को लेकर कितनी एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही एनजीटी की टीमों ने नंगल में कई जगह चेकिंग की थी कि कहां-कहां पर कितनी मात्रा में खनन हुआ है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਗੁਦਾਮਾਂ ‘ਚ ਦਿੱਤਾ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਹਰ ਰੋਜ ਸਾਮਣੇ ਆਉਂਦੀਆਂ ਰਹਿੰਦੀਆਂ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਵੇਅਰਹਾਊਸ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਗੁਦਾਮ ਤੋਂ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਵੀਰਵਾਰ ਦੀ ਦਰਮਿਆਨੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਰੇਲਵੇ ਰੋਡ ’ਤੇ ਸਥਿਤ ਵੇਅਰਹਾਊਸ ਦੇ ਗੁਦਾਮਾਂ ਵਿਚ ਖੜ੍ਹੇ ਟਰੱਕਾਂ ਵਿਚੋਂ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੈਟਰੀਆਂ ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਗੁਦਾਮਾਂ ਦੇ ਬਾਹਰੀ ਦੀਵਾਰ ਉੱਤੇ ਲੱਗੀ ਕੰਡਿਆਲੀ ਤਾਰ ਨੂੰ ਕੱਟ ਕੇ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਹੰਚਕੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਖੰਗਾਲ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਫੜਿਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਟਰੱਕ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ’ਤੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਟਰੱਕਾਂ ਨੂੰ ਸਪੈਸ਼ਲ ਸੀਜ਼ਨ ਚਾਲੂ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਰਾਤ ਸਮੇਂ ਲੋਡਿੰਗ ਲਈ ਵੇਅਰਹਾਊਸ ਗੁਦਾਮਾਂ ਅੰਦਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਕਿਉਂਕਿ ਰਾਤ ਸਮੇਂ ਗੁਦਾਮਾਂ ਅੰਦਰ ਡਰਾਈਵਰਾਂ ਨੂੰ ਠਹਿਰਣ ਦੀ ਇਜਾਜ਼ਤ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਉਹ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸਵੇਰੇ ਗੁਦਾਮ ਵਿੱਚ ਆਏ ਤਾਂ ਚੈਕ ਕਰਨ ’ਤੇ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ 5 ਟਰੱਕਾਂ ਵਿਚ ਬੈਟਰੀਆਂ ਮੌਜੂਦ ਨਹੀਂ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਦਾਮ ਦੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲ਼ੇ ਦੀਆਂ ਕੰਧਾਂ ਉਪਰ ਲੱਗੀ ਕੰਡਿਆਲੀ ਤਾਰ ਨੂੰ ਪਲਾਸ ਨਾਲ ਕੱਟ ਕੇ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਤੇ ਲੱਗਭਗ 10 ਬੈਟਰੀਆਂ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਈਆਂ ਹਨ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਦਾਮਾਂ ਅੰਦਰ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਅਜਿਹੀ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਨਾਲ ਟਰੱਕ ਮਾਲਕਾਂ ਦਾ ਕਾਫ਼ੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਧਰ ਗੁਦਾਮ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਗੁਰਿੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਦਾਮ ਵਿਚ ਰਾਤ ਸਮੇਂ ਦੋ ਚੌਂਕੀਦਾਰ ਮੌਜੂਦ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਤੇ ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਤੜਕਸਾਰ ਚੈਕਿੰਗ ਲਈ ਫੇਰਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਤਾਂ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਟਰੱਕਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬੈਟਰੀਆਂ ਕੱਢ ਲਈਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ। ਜਿਸਦੀ ਸੂਚਨਾ ਚੌਂਕੀਦਾਰਾਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫ਼ੋਨ ਰਾਹੀਂ ਦਿੱਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਦਾਮ ਅੰਦਰ 4 ਲੱਖ ਬੈਗਾਂ ਤੋਂ ਵਧੇਰੇ ਕਣਕ ਦੀ ਸਟੋਰੇਜ ਹੈ। ਮੈਨੇਜਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਨੇੜੇ ਦੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਚੈਕ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।

  • जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस और नगर निगम ने रेहड़ी चालकों को दी बड़ी राहत 

    15 स्थलों की पहचान करके 4 जोनों में बांटा शहर

    जालंधर, ENS: यातायात प्रवाह को सुव्यवस्थित करने और शहर में भीड़ कम करने के उद्देश्य से एक अन्य पहल में पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने रेहड़ी वालों के लिए 15 स्थलों की पहचान करके शहर को चार जोनों में विभाजित किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर में ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण स्ट्रीट मार्केट हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के निगम कमिश्नर आदित्य से मिलकर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चार जोन बनाए गए हैं और स्ट्रीट वेंडरों के लिए 15 स्थान चिन्हित किए गए हैं। स्वपन शर्मा ने कहा कि जालंधर में चल रही ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान निकालना समय की मुख्य जरूरत है। 

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि ये रोडमैप यातायात की भीड़ को कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जो यात्रा के समय को कम करके नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगा और भारी यातायात के कारण दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करेगा।  उन्होंने कहा कि जालंधर शहर में अवैध अतिक्रमण को खत्म करने और यातायात को सुचारू बनाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अतिक्रमण के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। 

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शहर में चार निर्दिष्ट क्षेत्रों में 15 वेंडिंग पॉइंट स्थापित किए गए हैं, जिससे रेहड़ी लगाने वालों को काम करने के लिए एक नई जगह मिल जाएगी।  उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन में फेरीवालों को पानी और बिजली सहित सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट (ईआरएस) नियमित गश्त करेगी।  स्वपन शर्मा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ियों को शिफ्ट करने के लिए शहर को चार जोन में बांटा गया है, जिनमें ट्रांसपोर्ट नगर इंडस्ट्रियल एरिया (फोकल प्वाइंट मंडी), भगत सिंह कॉलोनी मकसूदां ब्रिज, सोढ़ल मंदिर से मजार साइड ग्रीन बेल्ट नजदीक काली मंदिर रोड के पास, चारा मंडी के पास लाम पिंड चौक (ट्रक पार्किंग), गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू मार्केट, वेरका चौक और लधेवाली से फोकल प्वाइंट के पास बेअंत सिंह पार्क शामिल हैं। 

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि 480 रेहड़ियों को ट्रांसपोर्ट नगर औद्योगिक क्षेत्र (फोकल प्वाइंट मंडी), 320 को भगत सिंह कॉलोनी मकसूदां ब्रिज (एलएचएस), 72 को सोढ़ल मंदिर से बाईपास रोड पर काली मंदिर रोड के पास मजार साइड ग्रीन तक पहुंचाया गया। इसी तरह 70 को चारा मंडी (ट्रक पार्किंग) के पास लाम पिंड चौक, 20 को गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू मार्केट, 540 वेरका चौक को बेअंत सिंह पार्क के पास फोकल प्वाइंट और 196 को लाधेवाली में स्थानांतरित किया जाएगा।  

    उन्होंने आगे बताया कि 184 रेहड़ियों को छोटी बारादरी फेस-01 के सामने पिम्स हॉस्पिटल शिफ्ट किया जाएगा। इसी प्रकार नई रेहड़ियों को विहार कॉलोनी की तरफ पीपीआर मॉल और अर्बन एस्टेट फेस-2 के सामने शिफ्ट किया जाएगा। अन्य स्थानों पर नई रेहड़ियों को ताज रेस्टोरेंट मार्केट के पास छोटी बारादरी फेस-01 में स्थानांतरित किया जाएगा। स्वपन शर्मा ने कहा कि 400 रेहड़ियों को कपूरथला रोड सिंचाई विभाग पार्किंग के पास और 560  को चिक-चिक चौक अशोका बेकरी (मिल्क बार) के पास और पार्क के पीछे और 80 को भगत सिंह चौक के पास पानी की टंकी के नजदीक शिफ्ट किया जाएगा। नई रेहड़ियों को ज्योति चौक के पास सुदामा मार्केट में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

  • पंजाब: तीसरी नजर का पहरा, नशा तस्करों व अपराधियों पर रखी जाएगी पैनी नजर

    अमृतसरः पंजाब पुलिस अब सरहदी एरिया के शहरों में ही नहीं बल्कि गांवों में भी खुद का नेटवर्क मजबूत करने में जुट गई। नशा तस्करों व अपराधी किस्म के लोगों पर नजर रखने के लिए गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में फिरोजपुर, तरनतारन और अमृतसर के गांवों में 575 स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। हालांकि विलेज डिफेंस कमेटियां पहले से ही काम कर रही हैं। राज्य के 6 जिले सीधे पाकिस्तान से लगते हैं। 560 किलोमीटर लंबा सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है। गत समय में इन एरिया ड्रग तस्करी से लेकर आपराधिक वारदातें बढ़ी हैं। दिसंबर 2022 में तरनतारन के सरहाली थाने पर तो आतंकी हमला तक हुआ था। सरहद पार से आने वाले ड्रोन भी पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए है। ऐसे में काफी समय से इस चीज पर प्लान तैयार किया जा रहा था। जिसके बाद इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएा। सीमावर्ती एरिया से जुडे़ प्रोजेक्टों के लिए 20 करोड़ की राशि मंजूर है। पुलिस ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। पंजाब पुलिस द्वारा लगाए जाने वाले कैमरे थोडे़ हटकर है।

    जिस तरह राज्य के बड़े शहरों में हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। उसी तर्ज पर यह प्रोजेक्ट आगे बढेगा। इन कैमरों फेस डिटेक्शन सॉफ्टवेयर एंड आटोमेटिक नंबर प्लेट रेकोगनेशन की सुविधा रहेगी। यह कैमरे चलती गाड़ी का नंबर नोट करने से लेकर गाड़ी सवार का चेहरा पहचानने में सक्षम होंगे। पुलिस के पास कंट्रोल रूप में तुरंत इनका रिकॉर्ड जाएगा। इसके लिए इंटरनेट की व्यवस्था रहेगी। साथ ही पंजाब पुलिस द्वारा इसके लिए स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। वहीं इसके लिए नोडल अफसर तैनात रहेंगे। कैमरों की जो रिकॉर्डिंग पुलिस को संदिग्ध लगेगी, पुलिस द्वारा उसे तुरंत आगे टीमों में शेयर कर कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः 1530 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के मामले में SEL टेक्सटाइल पर ED की रेड

    लुधियानाः कंपड़ कंपनी मेसर्स SEL टेक्सटाइल लिमिटेड पर आज एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की टीम ने 1530 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के मामले में रेड की। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह से अब तक ईडी टीम अर्धसैनिक बल के साथ अलग-अलग टीमें बनाकर कंपनी के करीब 13 परिसरों में दबिश दे चुकी है। जिसमें कई आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक संपत्तियां लुधियाना और शहीद भगत सिंह नगर में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा कंपनी के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले में जांच के संबंध में सूचना रिपोर्ट (ECIR) का अनुसरण है। सीबीआई ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। जिसमें दावा किया गया था कि कंपनी ने 1530 करोड़ की धोखाधड़ी की है।

    विशेष रूप से ईडी ने फरवरी 2023 में 828 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी। जिसमें लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) अलवर और हिसार में भूमि, भवन और मशीनरी शामिल हैं। ED की अब तक की जांच में पता चला है कि SEL टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के संघ से ली गई ऋण राशि का दुरुपयोग किया था। मामले में 14 अगस्त, 2020 को भी CBI ने कंपनियों के डायरेक्टर्स के घरों और दफ्तरों में रेड की थी। कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे। आरोपियों के लुक आउट सर्कुलर भी जारी किए गए थे। जांच के दौरान CBI ने कई लोगों से पूछताछ की थी। वहीं, एक डायरेक्टर नीरज सलूजा को गिरफ्तार कर लिया था।

  • जालंधरः 1 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार 

    जालधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में  कमिश्नरेट पुलिस ने हेरोइन तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान 33 वर्षीय प्रभजोत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव ठट्ठी थाना लोपोके जिला अमृतसर के रूप में हुई है।

    पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह नशे की तस्करी में सक्रिय है। जिस पर कारवाई करते हुए एसीपी परमजीत सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निगरानी बढ़ा दी। 

    स्पेशल सेल की टीम बशीरपुरा टी प्वाइंट पर मौजुद थी। तभी गुरु नानकपुरा जालंधर की तरफ से एक सिल्वर रंग की मारुति कार आती दिखाई दी। पुलिस पार्टी ने कर को रोका और गाड़ी की गहनता से जांच की चेकिंग के दौरान एक किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एफआईआर नंबर 4 दिनांक 11.01.2024 को 21सी-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है।