Blog
-

नियमों की अवहेलना करने पर काटे 134 चालान
ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 134 वाहनों के चालान काटे गए जिनमें से 18 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 9,500/- रूपए वसूल किए गए।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर जिला पुलिस ऊना द्वारा धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत 13 व्यक्तियों के चालान काटे गए तथा जुर्माने के रूप में 1300/- रूपए वसूल किए गए।इसी कड़ी में अवैध खनन करने पर जिला पुलिस ऊना द्वारा अवैध खनन अधिनियम के अंतर्गत 02 टिप्परों के चालान काटे गए जिससे 50,000/- वसूल किए गए I -

7 बोतल देसी शराब पकड़ी
ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजमों ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव चलोला में एक चायपान दुकान की तलाशी लेने पर दूकान से 7 बोतल देसी शराब बरामद की I इस संबंध में आरोपित राजेश कुमार निवासी गाँव चलोला जिला ऊना के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -
पंजाब: 14 तक प्राइवेट और सरकारी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
चंडीगढ़: पंजाब में बढ़ रहे कोहरे को ध्यान में रखते हुए 10वीं तक प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यह जानकारी सीएम भगवत मान ने ट्वीट के जरिए दी है। सीएम ने सोशल मीडिया X पर लिखा- कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए पंजाब के दसवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 8 जनवरी से 14 जनवरी तक छुट्टियां करने का फैसला किया गया है।

इससे पहले रविवार सुबह अमृतसर में सरकारी स्कूल के छात्र की ठंड के कारण मौत हो गई। छात्र को ठंड के कारण बुखार आया था। डॉक्टरों के मुताबिक छात्र के दिमाग में बुखार के कारण सूजन आ गई थी। वह 2 बहनों का इकलौता भाई था। छात्र की पहचान प्रदीप सिंह निवासी अजनाला (अमृतसर) के गांव वरियां के रूप में हुई है। वह गांव के ही सरकारी एलिमेंट्री स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ता था। 7 साल के प्रदीप कुमार को 31 दिसंबर को बुखार चढ़ गया था। जिसके बाद उसे अजनाला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां से उसे अमृतसर रेफर किया गया था। 3 दिन तक अलग-अलग अस्पतालों में भटकने के बाद परिवार बच्चे को घर वापस ले आया। इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई।
-
एचआरटीसी बस व ट्रैक्टर की झलेडा में हुई टक्कर, मामला दर्ज
ऊना /सुशील पंडित: एचआरटीसी की जोगिंदर नगर-गुड़गांव रूट पर जा रही बस की जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर गांव झलेडा में ट्रैक्टर ट्राली से भीष्ण टक्कर हो गई गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की जोगिंदर नगर से गुड़गांव जा रही बस की गांव झलेडा में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से भीष्ण टक्कर हो गई।बस के परिचालक रवि दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बस चालक सुच्चा सिंह सहित जोगिंदर नगर-गुड़गांव रूट की बस संख्या (एचपी 29सी-2621) लेकर दोपहर करीब 1:50 बजे जोगिंदर नगर से रवाना हुए । रात करीब 9:00 बजे जब बस पेट्रोल पंप झलेड़ा के पास पहुंची तो अचानक ऊना की ओर से एक ट्रैक्टर ट्रॉली संख्या (एचपी 72-सी-9790)आई और गलत दिशा में बस से टकरा गई और ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित मौके से भाग गया।इस हादसे के कारण बस को काफी नुकसान हुआ है I यह हादसा अज्ञात ट्रैक्टर चालक द्वारा लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के कारण हुआ है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध187 मोटर वाहन अधिनियम तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -

चरस सहित एक काबू
ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 68.53 ग्राम चरस सहित पकड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गश्त करते हुए बसोली-चताड़ा संपर्क मार्ग पर चताड़ा पुल के पास पहुंचे तो शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 68.53 ग्राम चरस बरामद की गई I आरोपित की पहचान महिन्दर पाल(48) निवासी चताड़ा, तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। -
पंजाब: गर्भवती महिला की गो’ली मारकर ह’त्या, देखें वीडियो
तरनतारन: पंजाब में गोलियां चलने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वही ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है। जहां गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर में घुसे बदमाशों ने ने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला के पेट में 4 महीने का गर्भ पल रहा था। महिला के कत्ल का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें वह मार दो-मार दो कह रही थी और फिर बदमाश ने उसके सिर पर गोली मार दी। इसका पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची और हत्या की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में पता चला कि गर्भवती के पति का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए गर्भवती की हत्या कर दी गई। मृतक महिला तरनतारन में पट्टी के वार्ड नंबर 2 की रहने वाली सुनीता (30) है।
सुनीता की सास ने बताया कि उसका बेटा 2 साल बाद जेल से आया है। रात कुछ लोग घर के बाहर अपशब्द बोल रहे थे। जिसे लेकर बहस हुई लेकिन लोगों ने राजीनामा करा दिया। उसके बेटे से बॉबी ने बहस की थी। रविवार दोपहर को बॉबी अपने साथी के साथ उनके घर में घुस गया। हमला करने वाले करीब 7 लोग थे। जिसमें से 3 के पास पिस्टल और रिवॉल्वर थे। दूसरे तेजधार हथियार लेकर घर में आए। परिवार के लोगों ने उसका विरोध किया तो उसने राजा को मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली सुनीता के सिर पर जाकर लगी। मौके पर ही सुनीता की मौत हो गई।
राजा ने बताया कि सुबह आरोपी तकरीबन 12 बजे बॉबी, निशान सिंह और मेवा सिंह हथियार लेकर अपने साथियों के साथ घर आ गए। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। उसकी पत्नी को बॉबी ने गोली मारी है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। DSP जसपाल सिंह ने कहा कि राजा और बॉबी का घर साथ-साथ है। बीते दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शनिवार रात को उनमें राजीनामा हो गया। रविवार सुबह 12 बजे के करीब दोनों में दोबारा झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंटें बरसाईं। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने राजा की पत्नी सुनीता को गोली मार दी।
-
राम लला मंदिर के 44 दरवाजों पर चढ़ाई जाएगी सोने-चांदी की परत
नई दिल्ली : भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है और 22 जनवरी 2024 को भगवान राम लला अपने घर में विराजमान होंगे। भगवान राम लला का मंदिर कैसा बन रहा है मंदिर में कितने दरवाजे होंगे और उन दरवाजा को कैसा बनाया जा रहा है इन सब को जानने के लिए हमने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता से बातचीत की।
बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि रामलला के मंदिर में 44 दरवाजे होंगे जिसमें 14 दरवाजे पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी और 30 दरवाजे पर चांदी की परत चढ़ाई जाएगी और भगवान राम लला के सिंहासन पर भी चांदी की परत चढ़ाई गई है। यानी कि जहां पर भगवान राम लला विराजमान होंगे उस सिंहासन को चांदी की परत से बनाया गया है। जब भगवान राम लला के भक्त भगवान राम लला का दर्शन करें तो उनको दूर से ही भगवान रामलला का अद्भुत दर्शन मिले इस तरीके से उनके सिंहासन को भी बनाया गया है।
रामलला के मंदिर का जो निर्माण कार्य है वह गर्भ ग्रह बन करके पूरी तरह तैयार हो गया है और प्रथम फ्लोर में 80% तक का कार्य पूरा कर लिया गया है यानी कि अब इंतजार है भगवान राम के मंदिर में विराजमान होने का भगवान राम लला अपने मंदिर में जल्दी से जल्दी विराजमान हो यही वजह से दिन-रात मजदूर राम मंदिर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। राम मंदिर में लगने वाले इन तस्वीरों देख सकते हैं कि किस तरह से सोने की परत चढ़ाई जा रही है जिन दरवाजा पर सोने की परत चढ़ाई जा रही है। यह दरवाजे की लकड़ी महाराष्ट्र से लाई गई है। इस लकड़ी की खास बात यह है कि वर्षों तक इसमें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आ सकती है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि राम मंदिर में 44 दरवाजे लगेंगे। 14 दरवाजे पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। यह दरवाजे गर्भ गृह में प्रमुख दरवाजे होंगे जो प्रमुख दरवाजे होंगे वह स्वर्ण जड़ित रहेंगे। इन दरवाजों पर परत चढ़ाने के लिए दिल्ली के कारीगर कार्य कर रहे हैं। वहीं निर्माण कार्य पर बताया कि गर्भ ग्रह बन करके तैयार हो गया है। भगवान राम लला का सिंहासन भी बन करके तैयार हो गया है। सिंहासन पर भी चांदी की परत चढ़ाई गई है और गर्भ ग्रह पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है और वही प्रथम फ्लोर में भी 80% से ज्यादा कार्य पूरा कर लिया गया है छत का काम बाकी है और जो छत का कार्य है वह मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। -
पंजाब : भाजपा ने जालंधर के इन नेताओं सहित 31 को सौंपी अहम जिम्मेदारियां, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने का तैयारीयां शुरू कर ली है। इसी के चलते हाईकमान द्वारा पंजाब भाजपा में कन्वीनर व को कन्वीनरों की नियुक्तियां की गई हैं। हाईकमान द्वारा 31 सैलों के कन्वीनर व को-कन्वीनरों की नियुक्तियों में कुछ पुराने नेताओं को भी एडजस्ट किया गया है। वही जालंधर में सन्नी और राजकुमार को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखें लिस्ट


-
पंजाब : नशीली गोलियां और ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो
लुधियाना : पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा कम होने का नाम नहीं ले रहा। सरकार और पुलिस नशे की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। ऐसा ही मामला लुधियाना में सामने आया है। पुलिस ने नाकाबंदी दौरान 2 नशा तस्करों को काबू कर लिया गया। आरोपियों की पहचान पवन कुमार पुत्र अशोक कुमार और साहल सिंह पुत्र साहब सिंह के तौर पर हुई है।
दरअसल थाना डिवीजन नं. 3 की पुलिस पार्टी ने निम वाला चौक पर वाहनों की चैकिंग के लिए नाकाबंदी कर रखी थी, तो इस दौरान पुलिस पार्टी को खास सूचना मिली कि आरोपी नशीली गोलियां व ड्रग मनी लेकर जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने तुरन्त हरकत में आते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर उनसे भारी मात्रा में नशीली गोलियां 34,180 व 2 लाख 40 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा उनके और खुलासे होने की संभावना है।
-
पंजाब : फिर हो सकती है पेट्रोल डीजल की किल्लत!
लुधियाना : हिट एंड रन कानून का विरोध लगातार बढ़ रहा है। इसी के चलते ट्रक ड्राइवरों द्वारा अनिश्चितकालीन समय के लिए हड़ताल एक बार फिर से शुरू करने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है इस मामले को ध्यान में रखते हुए सरकार एवं तेल कंपनियों द्वारा हालातों पर काबू पाने के लिए एहतियात के तौर पर शनिवार देर रात और रविवार को प्लांट पर काम किया गया ताकि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर तेल की फुल सप्लाई भेजी जा सके और आम जनता को पेट्रोल व डीजल की किल्लत से जूझना ना पड़े।
इस मामले को लेकर लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक कुमार सचदेवा द्वारा आम को अफवाहों से बचने और पैनिक नहीं होने की अपील की गई है। उन्होंने कहा जिस व्यक्ति को तेल की जितनी जरूरत है, उतना ही तेल भरवाएं, न कि तेल की जमाखोरी करने के लिए पेट्रोल पंपों पर बेवजह की भीड़ इकट्ठी की जाए। जानकारी के मुताबिक विभिन्न ट्रांसपोर्टर एसोसिएशनों के नेताओं द्वारा ट्रक ड्राइवरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि उनकी गाड़ियां जहां हैं, वहीं पर खड़ी कर दी जाएं। माना जा रहा है कि उक्त वर्ग द्वारा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस के प्लांट्स के आगे धरना फिर से शुरू किया जा सकता है।