पंजाब : नशीली गोलियां और ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियाना : पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा कम होने का नाम नहीं ले रहा। सरकार और पुलिस नशे की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। ऐसा ही मामला लुधियाना में सामने आया है।  पुलिस ने  नाकाबंदी दौरान 2 नशा तस्करों को काबू कर लिया गया। आरोपियों की पहचान पवन कुमार पुत्र अशोक कुमार और साहल सिंह पुत्र साहब सिंह के तौर पर हुई है।

 दरअसल थाना डिवीजन नं. 3 की पुलिस पार्टी ने निम वाला चौक पर वाहनों की चैकिंग के लिए नाकाबंदी कर रखी थी, तो इस दौरान पुलिस पार्टी को खास सूचना मिली कि आरोपी नशीली गोलियां व ड्रग मनी लेकर जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने तुरन्त हरकत में आते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर उनसे भारी मात्रा में नशीली गोलियां 34,180  व 2 लाख 40 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा उनके और खुलासे होने की संभावना है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *