Blog

  • जालंधर: चोर ने फ़िल्मी स्टाइल में की चोरी, देखे CCTV

    बेख़ौफ़ चोर पुलिस की मौजूदगी में फरार

    जालंधर (ENS): महानगर मे चोरी की वारदाते रुकने का नाम नहीं ले रही है। थाना रामामंडी के अंतर्गत आते गुरू गोबिंद सिंह एवेन्यू से चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसमे चोर बेख़ौफ़ होकर पहले घर में घुसा। जिसका पड़ोसियों को पता चल गया। 

    जब पड़ोसी चोर को पकड़ने लगे, तो वह उन्हें धक्का देकर वहां से फरार हो गया। उस समय पुलिस की पीसीआर गाड़ी भी वह मौजूद थी। एक घंटे बाद चोर दोबारा कपड़े बदल कर आया। जब चोर घर में दाखिल हुआ , तो गली के कुत्तो ने भौंकना शुरू कर दिया। जिससे पडोसी अलर्ट होकर बाहर आ गए। इस बार चोर पड़ोसियों के सामने सामान उठाकर भाग निकला। 

    यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार चोर ने गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू की कोठी नंबर 385 में रहते रिटायर्ड टीचर हंस राज के घर को निशाना बनाया है।

  • पंजाब: किसानों ने खेतों से बिजली की तारें चुराने वाले पकड़े, वीडियो वायरल

    बठिंडा : जिले के गांव बहिमन दीवाना में किसानों ने खेतों से बिजली की तारे चुराने के आरोप में 2 युवकों को पकड़ने की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में 2 युवकों को लोगों द्वारा जमीं पर बैठा कर चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

    लोगों का कहना है कि कई दिनों से खेतों की मोटरों पर लगी बिजली की तारे चोरी हो रही थी। इन चोरियों से इलाके के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों ने ठिकरी पहरा लगाकर 2 युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए युवक आस-पास के गांवो के ही रहने वाले बताए जा रहे है।

  • पंजाब : होली पर मनचलों की आई शामत, देखें वीडियो

    अमृतसर : होली रंगों का त्योहार है। जिसे पूरे देश और दुनिया भर में लोग बड़े धूमधाम और अंदाज के साथ मनाते हैं। होली के त्योहार के मौके पर जहां देश-विदेश से लोगों की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही है। वहीं अमृतसर और 4एस चौक की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जहां कुछ हुलड़बाज लोगों पर रंग फेंक रहे हैं और गुंडागर्दी कर रहे हैं।

    जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की और हुलड़बाजों की उठाक बैठके करवाई। जिसके बाद उन्होंने उनसे माफी मांगी और उन्हें छोड़ दिया। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि हम त्योहार के खिलाफ नहीं है। लेकिन अगर कोई भी व्यक्ति होली खेलता हुआ हुलड़बाजी करतै है तो, हम इसके खिलाफ जरूर कार्रवाई करेंगे।

    उन्होंने कहा कि एक मोटरसाइकिल पर 3-3, 4-4 युवकों को बैठाकर हंगामा कर रहे थे। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी तो इनकी उठक-बैठकें करवाकर उन्हें माफ कर दिया है। अगर उन्होंने दोबारा ऐसा किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : इस इलाके में गाड़ी हुई चोरी, देखें CCTV

    मोगा : अमृतसर रोड पर एम पी कलोनी के बाहर नजदीक पी बी 29 रेस्टोरेंट से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार PB 05 AL 6855 चोरी होने का मामला सामने आया है। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

    वही जानकारी देते हुए जांच अधिकारी पाल सिंह ने कहा कि हमें गुरजीत सिंह पुत्र गुरजंट सिंह ने सूचना दी कि उसकी कार अमृतसर रोड पर एम पी कलोनी के बाहर नजदीक पी बी 29 रेस्टोरेंट से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार PB 05 AL 6855 खड़ी की थी, जो कि चोरी हो गई।

    जिस की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी के आधार पर गांव लंढे के के रहने वाले सुखप्रीत सिंह और हरमन सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • BCCI ने किया नई स्कीम का ऐलान 

    नई दिल्लीः BCCI ने टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने उन खिलाड़ियों के लिए प्रत्येक मैच 45 लाख रुपये का प्रोत्साहन देने का फैसला किया जो हर सत्र में निर्धारित 75 प्रतिशत या इससे ज्यादा मैच खेलते हैं। अब इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी में भी खिलाड़ियों को इंसेंटिव स्कीम देने का फैसला किया है।

    मौजूदा समय में रणजी खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन 40 हजार से 60 हजार रुपए के बीच पैसे दिए जाते हैं। उनके अनुभव के अनुसार. जो खिलाड़ी सभी एक सीजन के सभी 7 ग्रुप मैचों में खेलता है उसे एक साल में 11.2 लाख रुपए मिलते हैं। हालांकि, ये राशि आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों से भी कम है। आईपीएल में खिलाड़ियों की बोली 20 लाख से शुरू होती है।

  • पंजाब : जेल से कैदी ने प्रेमिका के घर करवाया हमला, देखें वीडियो

    अमृतसर : एकता नगर इलाके में एक परिवार से हैरानी जनक खुलासे किए गए हैं। फिल्मी स्टाइल में उनकी बेटी का पूर्व मंगेतर जेल में बंद होने के बावजूद उन्हें अंदर की वीडियोज भेज रहा है और उन्हें धमकियां दे रहा है। आरोपी ने दो से तीन बार परिवार पर हमला भी करवाया है। आरोपी ने बीती रात भी लड़की के घर पर ईंट-पत्थर से हमला करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की के पिता सनी कुमार ने बताया कि अभी बुड्डा नामक युवक के साथ उन्होंने अपने बेटी का रिश्ता किया था।

    वो अपराधिक मामलों में शामिल था, लेकिन उनके परिवार वालों ने और खुद युवक ने भी कहा कि वो सुधर गया है। जिसके बाद उन्होंने उसके साथ रिश्ता कर लिया। लेकिन दो साल पहले बटाला में हुई एक सुनार की दुकान में चोरी के मामले में पकड़ा गया। जहां उसने गोलियां चलाई थी। जिसके बाद उसे जेल हो गई। जिसके बाद उन्होंने युवक से अपनी बेटी का रिश्ता तोड़ दिया। आरोपी 2 साल से जेल में बंद है और जेल से उन्हें अब कभी वीडियो बनाकर, कभी रिकॉर्डिंग करके तो कभी अलग-अलग नंबरों से फोन करता है। 

    रविवार की रात भी उनके घर ईंटें और पत्थर फेंके गए और दातार से उनके दरवाजे पर हमला किया गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी युवक अभी बुड्‌डा द्वारा लुधियाना जेल के अंदर बैठे हुए की कई वीडियो लड़की को भेजी गई हैं। जिसमें जेल साफ साफ दिख रही है। कई वीडियो में पुलिस वाले भी साथ चलते हुए दिख रहे हैं। फिल्मी गानों पर बनाई गई रील भी भेजी गई हैं।

    जेल में हुक्का, बीड़ी पीते हुए की वीडियो भी हैरान करने वाली हैं। जबकि पुलिस और जेल प्रशासन का दावा रहता है कि वो जेल में एक सुई भी ले जाने नहीं देते। मौके पर पहुंचे एएसआई महल सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। पीड़ित परिवार के पास सभी वीडियो और रिकॉर्डिंग भी है। वो उसके आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं जल्दी ही आरोपी पर नकेल कसी जाएगी।

  • अमृतसर: DIG राकेश कौशल चार्ज संभाल श्री हरमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक, देखे वीडियो

    अमृतसर: बॉर्डर रेंज के डी.आई.जी. राकेश कौशल ने चार्ज संभालते ही श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने गुरु का आशीर्वाद लेकर सरबत के भले हेतु अरदास भी की। सूचना केंद्र में एसजीपीसी के अधिकारी सर्बजीत सिंह, जतिंदर पाल सिंह द्वारा उन्हें श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। 

    उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावो के मद्देनजर बॉर्डर एरिया मे गश्त बड़ा दी गई है। जिसके लिए पंजाब पुलिस और बीएसएफ की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। इस दौरान 58 शराब के मामले दर्ज कर तस्करो को गिरफ्तार किया गया है। DIG कौशल ने लोगो से अपील की है कि वह जल्द से जल्द लसंसी असले नजदीकी पुलिस सटशन मे जमा करवा दे।  इस मौके पर रीडर विक्रम सिंह, दविंदर सिंह, सिख स्टूडैंट्स फैडरेशन मेहता के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरबीर सिंह ढोट व अन्य मौजूद थे

  • जितने का रिचार्ज उतनी ही मिलेगी बिजली, लगेंगे स्मार्ट मीटर

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए बिजली विभाग नया तरीका अपनाने जा रहा है। अब हर घर स्मार्ट मीटर से लैस किया जाएगा। इसके जरिए बढ़कर आने वाले बिल से उपभोक्ताओं को जल्दी ही मुक्ति तो मिलेगी, साथ ही अपनी जेब के बजट के हिसाब से उपभोक्ता बिजली खर्च कर सकेंगे। समार्ट मीटर लगाने से आप जितने रुपये का रिचार्ज कराएंगे, उतने यूनिट बिजली जला पाएंगे। शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का सर्वे शुरू हो चुका है। जिले में साढ़े तीन लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

    पहले से उपलब्ध मीटर का यह स्मार्ट मीटर एक एडवांस रूप है। जिसमें एक सिमकार्ड लगा होगा जो कि विभाग के सिस्टम से कनेक्ट होगा। साथ ही यह डेटा को सीधे उपभोक्ता को ऑनलाइन देगा। स्मार्ट मीटर में नई तकनीक की वजह से यदि कोई व्यक्ति लेटलतीफी या आनाकानी करता है तो ऑटोमेटिक ही मीटर डिस्कनेक्ट हो जाएगा। इसके बाद अगर उपभोक्ता बिल की राशि समय से जमा कर देता है तो दोबारा ऑटोमेटिक बिजली चालू भी हो जाएगी।

  • कार में जिंदा जला सेना का जवान, जाने मामला

    नवलगढ़ :  एक महीने पहले बेटा होने की खुशी में गांव आया सेना का जवान ड्यूटी पर वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। अंडरपास की दीवार से टकराने के बाद कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार समेत सेना का जवान जिंदा जल गया। घटना झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात को हुई। एसएचओ ने बताया कि विकास भास्कर (25) श्रीनगर में पोस्टेड था। वह कंवरपुरा बालाजी डूंडलोद का रहने वाला था। बेटा होने की खुशी में एक महीने पहले छुट्‌टी लेकर गांव आया था।

    छुटि्टयां पूरी होने पर ड्यूटी पर वापस लौट रहा था। ट्रेन पकड़ने के लिए मुकुंदगढ़ रेलवे स्टेशन जाते समय कार डूंडलोद के बलरिया रोड स्थित अंडरपास की दीवार से जा टकराई। इस दौरान कार में आग लग गई। राहगीरों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बहुत भीषण थी। एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सेना का जवान और कार पूरी तरह जल चुके थे। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।

    मुकुंदगढ़ पुलिस ने भी मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया। अंडरपास में कुछ मीटर पहले गाड़ी के घिसटने जैसे निशान दिख रहे हैं। जवान का मोबाइल भी घटना से कुछ दूर मिला है। जानकारी के अनुसार एक महीने पहले ही विकास भास्कर की पत्नी कविता ने बेटे को जन्म दिया है। इसी खुशी के मौके पर विकास छुट्टी लेकर घर आया था कुछ लोग इस घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। अब जांच के बाद ही सारे सवालों के जवाब मिल पाएंगे।

  • पंजाबः संदिग्ध हालातों में युवक ने लगाया फंदा, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में काली सड़क पर एक व्यक्ति द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जब पत्नी ने पति को बेसुध हालत में कमरे में गिरा देखा तो उसने तुरंत शोर मचाया। लोगों की मदद से प्राइवेट गाड़ी में व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। 

    डाक्टरों के मुताबिक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की है। व्यक्ति का नाम नीरज बताया रहा है। नीरज के साथ अस्पताल आई उसकी पत्नी ने कहा कि उसने अपने हाथों से नीरज को खाना खिलाया। कुछ देर बाद जब वह किचन से कमरे गई तो जमीन पर बेहोश हालत में नीरज गिरा हुआ दंग रह गई। उसने तुरंत लोगों को सूचित किया। नीरज की पत्नी के मुताबिक उसने शराब अधिक पी ली जिस कारण वह बेसुध हुआ। वहीं सिविल अस्पताल जब नीरज को दाखिल करवाया गया तो उसके गले पर डाक्टरों और पुलिस को रस्सी आदि के निशान मिले। फिलहाल नीरज की हालत गंभीर देख उसे तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में  जुटी है।