Blog

  • पंजाब: महिला से फोन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में महिला के मोबाइल झपटमारी की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है। महिला बाजार से सहेली के साथ खरीदारी करने जा रही थी। अचानक 2 बाइक सवार बदमाश उसके हाथ
    से झपटा मार कर मोबाइल छीन कर फरार हो गए। महिला स्नैचरों के पीछे भी भागी लेकिन वह हाथ नहीं आए। 

    जानकारी देते हुए पीड़ित महिला प्रिंयका ने बताया कि वह हैप्पी कालोनी की रहने वाली है। वह मुंडियां कलां राम नगर खरीददारी आदि करने जा रही थी। अचानक राधा मार्केट के पास बदमाशों ने उसे अपना
    निशाना बनाया है। वह अपनी दो सहेलियों के साथ सड़क पर जा रही थी। तभी किसी रिश्तेदार का फोन आया। उसने फोन सुना और मोबाइल हाथ में पकड़ लिया। अचानक ही तेजरफ्तार बाइक सवार 2 बदमाश आए। झपटमारों ने चलते बाइक से उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल छीन लिया। उसने चोर-चोर शोर भी मचाया और कुछ कदम उनके पीछे भी भागी लेकिन लुटेरे फरार हो गए।

  • गगरेट में स्वीप कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

    ऊना/ सुशील पंडित: लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की सौ फीसदी भागीदारी तय बनाने के उद्देश्य से गगरेट के अंबोटा और मावा कोहलां में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम अंबोटा के नाग नाथ मंदिर और मावा कोहलां गांव के अंबेदकर भवन में किए गए। बाल विकास विभाग और ल्युमिनस पावर टेक्नोलॉजी पावर लिमिटेड तथा हैल्प एज इंडिया के सहयोग से आयोजित इन कार्यक्रमों में एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावों के महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि मतदान की ताकत से लोकतंत्र सुदृढ़ होता है। स्वस्थ तथा सशक्त लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि सभी मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का स्वतंत्रता से विवेकपूर्ण प्रयोग करें और अन्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें।इन कार्यक्रमों में जिला स्वीप नोडल अधिकारी नरिंद्र कुमार, सीडीपीओ अंब विजय कुमार, सीडीपीओ ऊना कुलदीप दयाल, विभागीय अधिकारी सतीश कुमार तथा सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
  • हरोली में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को छेड़ा हस्ताक्षर अभियान

    लोकतंत्र के महापर्व में सबकी भागीदारी तय बनाने पर जोर
    ऊना/ सुशील पंडित: लोकसभा चुनाव.2024 को लेकर व्यवस्थित मतदाताए शिक्षा और चुनावी भागीदारी; स्वीपद्ध कार्यक्रम के तहत उपमंडल हरोली में मतदाता जागरूकता के मकसद से हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया गया है। एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर ने बुधवार को मिनी सचिवालय हरोली से अभियान का शुभारंभ किया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों.कर्मचारियों समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय जनता ने भाग लिया।

    इस अवसर पर दौरान एसडीएम राजीव ठाकुर ने सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने लोगों को मतदान में भाग लेकर देश का जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाने तथा बिना किसी दबाव व प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने लोगों को घरों व आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करने में सक्रिय सहयोग की अपील की। इसके मौके आंगनबाड़ी वर्करों ने मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली ।

    हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुई हाथों से दिव्यांग महिलाए दिया मतदाता जागरूकता का संदेश इस। दौरान दोनों हाथों से दिव्यांग एक महिला ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर प्रभावशाली तरीके से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर सभी को मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।बता देंए निर्वाचन आयोग ने सभी के लिए मतदान को सुगम बनाने के लिए तमाम प्रबंध किए हैं। दिव्यांगों की सुविधा के  लिए मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
  • आंगनवाड़ी केन्द्रों के जरिए लोगों को मताधिकार को लेकर किया जागरूक

    ऊना उपमंडल के 355 आंगनवाड़ी केन्द्रों में हुए जागरूकता कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित: लोकसभा चुनाव में जन भागीदारी बढ़ाने तथा मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के मकसद से ऊना जिला प्रशासन लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने में जुटा है। इसमें सभी विभागों का सहयोग भी लिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बाल-विकास परियोजना ऊना के अधीन कार्यरत 355 आंगनवाड़ी केन्द्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किए गए। 

    सीडीपीओ ऊना कुलदीप दयाल
    ने बताया कि इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों को मताधिकार के महत्व तथा प्रयोग को लेकर जागरूक किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों को यह भी जानकारी दी कि चुनाव आयोग ने दिव्यांगजनों और 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा का विकल्प दिया है। इसके लिए उन्हें फॉर्म-12डी भरना होगा। यह फॉर्म बीएलओ घर घर उपलब्ध कराएंगे।

    डीसी बोले…मताधिकार के प्रयोग से मजबूत होता है लोकतंत्र

    वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिला प्रशासन शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने इसमें सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मताधिकार के प्रयोग से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। सभी मतदाता निर्भीकता से चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
  • पंजाब: आप विधायक की बढ़ी मुश्किलें, ED ने दर्ज की चार्जशीट

    मोहाली: आप विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा से जुड़े 40.92 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में मोहाली स्पेशल कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चार्जशीट (प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट) फाइल की है। इस शिकायत में आम आदमी पार्टी विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा सहित 6 लोगों के नाम शामिल हैं। ईडी के अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी सांझा की। बता दें कि जालंधर ईडी करीब चार माह पहले गज्जनमाजरा को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद आज ईडी का ये बड़ा एक्शन है। जालंधर जोनल कार्यालय ने तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड और तारा हेल्थ फूड लिमिटेड के पूर्व निदेशक जसवंत और तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड और अन्य के मामले में तीन कंपनियों सहित छह अन्य आरोपी के खिलाफ 5 जनवरी को भी एक अभियोजन शिकायत दायर की थी।

    जिसमें पंजाब के मोहाली में मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) अधिनियम की विशेष रोकथाम अदालत के समक्ष तीन कंपनियों सहित जसवंत और अन्य आरोपी पक्षों को नामित किया गया था। इस 18 मार्च को उक्त शिकायत कोर्ट ने स्वीकार कर ली। बता दें कि गज्जनमाजरा के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भी एक एफआईआर दर्ज की थी। जिसकी जांच ईडी ने आगे बढ़ाते हुए गज्जनमाजरा को गिरफ्तार किया था।

  • पंजाबः शराब पीने से 4 की मौ’त, 2 की हालत नाजुक

    संगरूरः अगर आप भी शराब पीने के शोकिन हो तो हो जाए सावधान। पंजाब के संगरूर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार की रात गुजरां गांव में 6 लोग एक साथ शराब पीकर सोए थे। लेकिन उनमे से बुधवार को सुबह 4 उठे ही नहीं। वहीं, 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनका उपचार संगरूर के सिविल अस्पताल में चल रहा है।

    ग्रामीणों ने मामले की सूचना दिड़बा पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

    मृतकों की पहचान भोला सिंह (50), निर्मल सिंह (42), परहत सिंह उर्फ गुरजंट (42) और जगजीत सिंह (30) के रूप में हुई है। ये सभी स्थानीय थे और गांव में ही मजदूरी का काम करते थे। इनमें से जगजीत सिंह और परहत सिंह दोनों सगे भाई बताए जा रहें हैं। 

    पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात को 6 लोगों ने गांव के ही किसी आदमी से 150 रुपए में शराब खरीदी थी, सस्ती शराब के चक्कर में इन्होंने खरीद ली और सभी ने एक साथ पी लिया। इसके बाद जब नशा हुआ तो सभी अपनी जगह पर सोने चले गए।

    सुबह जब वे नहीं जागे तो परिवार के लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की तो उन्हें बेसुध देखकर डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 2 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया।

    गांव गुजरां में हुई 4 मौत की जांच के लिए डिप्टी कमिश्नर संगरूर ने एक कमेटी गठित की है। SDM दिड़बा राजेश शर्मा को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। DC ने कमेटी से जांच कर 72 घंटे में रिपोर्ट पंश करने को बोला है।

  • बैंक वालों ने बनायी अपनी गैंग ठगे 3 करोड़ 55 लाख, गिरफ्तार 

     उत्तर प्रदेश: वाराणसी में हुए एक बड़े साइबर ठगी का पुलिस ने खुलासा किया है. वाराणसी साइबर क्राइम सेल ने साइबर ठगी को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड सहित हैकर्स को गिरफ्तार कर लिया है. बीते दिनों वाराणसी के सेंट जॉन्स मड़ौली की रिटायर महिला टीचर से 3 करोड़ 55 लाख की ठगी को अंजाम दिया गया था. 

    बताया जा रहा है कि खुद को पुलिस विभाग का बता कर महिला शिक्षिका से साइबर ठगों ने 3 करोड़ 55 लाख रुपये ऐंठ लिये थे. ठगी करने वाले  6 अभियुक्तों को वाराणसी पुलिस ने धर दबोचा है. मामले में खास यह है कि महिला शिक्षिका के साथ ठगी करने वाले खुद बैंक कर्मी निकले. 

  • आंगनवाड़ी केन्द्रों के जरिए लोगों को मताधिकार को लेकर किया जागरूक

    जिले के 355 आंगनवाड़ी केन्द्रों में हुए जागरूकता कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित: लोकसभा चुनाव में जन भागीदारी बढ़ाने तथा मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के मकसद से ऊना जिला प्रशासन लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने में जुटा है। इसमें सभी विभागों का सहयोग भी लिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बाल-विकास परियोजना ऊना के अधीन कार्यरत 355 आंगनवाड़ी केन्द्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किए गए।


    इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों को मताधिकार के महत्व तथा प्रयोग को लेकर जागरूक किया।
    इस अवसर पर उन्होंने लोगों को यह भी जानकारी दी कि चुनाव आयोग ने दिव्यांगजनों और 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा का विकल्प दिया है। इसके लिए उन्हें फॉर्म-12डी भरना होगा। यह फॉर्म बीएलओ घर घर उपलब्ध कराएंगे।

    डीसी बोले…मताधिकार के प्रयोग से मजबूत होता है लोकतंत्र

    वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिला प्रशासन शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने इसमें सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मताधिकार के प्रयोग से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। सभी मतदाता निर्भीकता से चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
  • रक्कड़ कॉलोनीः महिला को छेड़ा, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना के रक्कड़ कॉलोनी में कैरियर होप इंस्टिट्यूट की एक महिला कर्मचारी ने अपने ही सहकर्मी पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांगड़ा के गरली गांव की 18 वर्षीय महिला कर्मी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि कैरियर होप इंस्टिट्यूट में काम करने वाले विक्रम ने मंगलवार को जबरदस्ती उसे चूम लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354-ए और 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
  • रास्ता रोककर युवक से मारपीट

    ऊना/ सुशील पंडित: बाबा डेरा के रहने वाले एक युवक के साथ मारपीट का एक मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारी गांव के रहने वाले साहिल चौधरी पुत्र अशोक कुमार ने सदर थाने में दी शिकायत में दावा किया है कि मंगलवार को जिस समय वह बाबा डेरा से अपने घर वापस जा रहा था तब बसाल के तीन युवकों ने उसके ऊपर हमला कर दिया।

    साहिल ने आरोप लगाया है कि विशाल, करण और अभि ने पहले उसका रास्ता रोका फिर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है।