Blog
-
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल
ऊना/ सुशील पंडित: मैहतपुर में मंगलवार को बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार घायल हो गया। मैहतपुर थाने में दर्ज शिकायत में भटोली गांव के वार्ड नंबर चार निवासी स्तनजीव पुत्र हंसराज ने बसदेहड़ा गांव के रिशु पुत्र सुरिंदर पर आरोप लगाया है कि मंगलवार को जिस समय वह साइकिल पर मैहतपुर से अपने घर वापस जा रहा था। तब रिशु ने अपनी मोटरसाइकिल से उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से स्तनजीव घायल हो गया। मैहतपुर पुलिस ने रिशु के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है। -
मैड़ीः मेले में खोखा लगा रही महिला से मारपीट
ऊना/ सुशील पंडित: मैड़ी मेले में अस्थायी दुकान (खोखा) लगा रही एक महिला पर मंगलवार को चार लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता बेबी पत्नी अजय कुमार वासी मैड़ी ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को वह मेले में अस्थायी दुकान लगा रही थी। तभी मैड़ी के ही रहने वाले अभिषेक सिंह, रिमी सिंह, महावीर सिंह और सनम कौर ने उसके साथ मारपीट की। अम्ब पुलिस ने महिला की मेडिकल रिपोर्ट आने के उपरांत मारपीट करने वाले लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। -
मैहतपुरः चिट्टे के साथ एक युवक पकड़ा
ऊना/ सुशील पंडित: मैहतपुर पुलिस ने मंगलवार को रूपनगर पंजाब के रहने वाले एक युवक को चिट्टे के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोपड़ के कलसेहड़ा गांव के रहने वाले शुभम बाली पुत्र पवन कुमार की जब शक की बिनाह पर तालाशी ली गई तो उसके पास 2.50 ग्राम चिट्टा (हैरोईन) पाया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। -
ऊनाः मंगलवार को जिला में 188 वाहनों के चालान कटे
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को यातायात के नियम तोड़ने वाले 188 वाहनों के चालान किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन 188 वाहनों के चालकों में से कुछ ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 36100 रूपए प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में सात ऐसे लोगों के भी चालान किए हैं जो खुले में धुम्रपान करते हुए पाए गए थे। -
पंजोआ में सड़क हादसा, चार लोग घायल
ऊना/ सुशील पंडित: अम्ब तहसील के पंजोआ गांव में एक अनियंत्रित कार पलट गई जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक परिवार पालमपुर से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। कार चालक रजत कुमार ने पंजोआ के पास वाहन का नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई। हादसे में ड्राइवर रजत कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी कालका, सुनील गुप्ता पुत्र राजिंद्र प्रसाद गुप्ता, ऊषा देवी पत्नी सुनील गुप्ता निवासी पंचकूला घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है। -
‘डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला 21 को
ऊना/ सुशील पंडित: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के ‘नेक्स्ट जेन डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में चुनावी कर्मियों की डाटा एंट्री को लेकर 21 मार्च को प्रशिक्षण कार्यशाला रखी गई है। यह कार्यशाला डीआरडीए सभागार ऊना में प्रातः 11 बजे आरंभ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों से कार्यशाला में भाग लेने तथा अपने कार्यालयों के प्राधिकृत आईटी कर्मियों को कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश देने को कहा है।क्या है नेक्स्ट जेन ‘डीआईएसई’ साफ्टवेयरचुनावों में कर्मचारियों की डियूटी लगाने की प्रक्रिया को आसान तथा पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने ‘नेक्स्ट जेनरेशन डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर इलेक्शन’ सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसमें कर्मचारियों का डाटा फीड किया जाएगा। मतदान केंद्रों में कर्मचारियों की डियूटी इसी ‘डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगाई जाएगी। -
जालंधर : संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौ+त
जालंधर, ENS: भोगपुर में व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र गुलजार सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि उन्हें गांव वासियों ने घर में व्यक्ति द्वारा खुदकुशी करने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर जालंधर के सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएंगी।
-
पंजाबः गन पॉइंट पर लूटपाट करने वाले 3 गिरफ्तार, 2 पिस्तौल और टाॅय गन बरामद, देखें वीडियो
अमृतसरः पंजाब में लूट पाट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। पुलिस प्रशासन वारदातों पर रोक थाम की पुरी कोशिश कर रहा है। इसी तरह अमृतसर पुलिस की ओर से तीन लुटेरों को काबू किया है जो रात के समय राहगीरों से पिस्तौल की नौक पर लूट करते थे। आरोपियों कि पहचान मसीह पुत्र यूनस , सागर शर्मा और मदन मसीह वासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। आरोपियों से तीन पिस्टल बरामद किए गए हैं जिनमें से एक टाॅय गन है।
थाना एयरपोर्ट की पुलिस गश्त के दौरान बल सिंचदर से माडिया की तरफ जा रही थीं। जहां उनको सामने से आ रहे तीन नौजवान दिखाई दिए। पुलिस को देखकर नौजवान अचानक ही घबरा गए और कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगे।
जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और एक आरोपी मसीह पुत्र यूनस निवासी गुरदासपुर को काबू कर लिया। आरोपी मसीह से एक खिलौना पिस्टल और कीरच बरामद की गई। उसके बाद आरोपी की निशानदेही पर एक .32 बोर का पिस्टल बरामद किया गया।
पुलिस की ओर से छानबीन करने पर फरार हुए अन्य 2 आरोपी सागर शर्मा और मदन मसीह निवासी गुरदासपुर को भी काबू किया। आरोपियों से पुलिस ने एक और पिस्टल .32 बोर का बरामद किया है।
-
पिता ने खाने पर डांटा तो BBA की छात्रा ने दी जान
महाराष्ट्र: नागपुर में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की एक छात्रा ने इसलिए फांसी लगाकर जान दे दी, क्योंकि पिता ने जंक फूड खाने पर डांट दिया था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है.
प्रताप नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि मृतक भूमिका विनोद धनवानी शहर के सिंधी कॉलोनी इलाके में रहती थी. वह बीबीए की छात्रा थी और उसे थायराइड की समस्या थी. इस वजह से पिता ने उसे जंक फूड खाने के लिए डांट दिया. इससे परेशान होकर छात्रा ने रसोई में एक लंबे कपड़े का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली. परिजनों को मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई. इसके बाद परिजन आनन-फानन में बेटी को सरकारी मेडिकल कॉलेज ले गई. मगर, अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. मामले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-
पंजाबः लव मैरिज के चक्कर में मां ने गवाई जान के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो
श्री मुक्तसर साहिबः बेटे की लव मैरिज के चक्कर में मां को गवानी पड़ी जान। श्री मुक्तसर के एसआई वरुण मुख्य थाना सिटी ने गत दिवस परमजीत कौर उर्फ पूजा की हत्या करने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के मुताबिक दिनांक 17/03/2024 को श्री मुक्तसर साहिब के गोनियाना रोड पर परमजीत कौर नाम की महिला पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। इसी बीच गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। मृत महिला के बेटे के मुताबिक उसने कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह किया था और इस शादी को उसने कोर्ट में रजिस्टर्ड भी कराया था।
आरोपियों की पहचान गब्बर पुत्र अज्ञात, हैप्पी पुत्र बलविंदर सिंह, हीरा पुत्र अज्ञात, विक्की पुत्र अज्ञात, निहाल सिंह पुत्र कपूर सिंह, जसवीर कौर पत्नी निहाल सिंह वासी गोनियाना रोड थाना सिटी श्री मुक्तसर साहिब में मामला दर्ज किया गया है। जिनमें से आरोपी निहाल सिंह पुत्र कपूर सिंह, जसवीर कौर पत्नी निहाल सिंह और हैप्पी पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गोनियाना रोड से पुलिस ने आधुनिक तरीकों से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एफआईआर नंबर 42, धारा 302,148,149,120बी आईपीसी के तहत दर्ज किया।
प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि आरोपी निहाल सिंह की पत्नी से मृतक परमजीत कौर के बेटे ने शादी की थी। इसी रंजिश के चलते परमजीत कौर पूजा की हत्या कर दी गई। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।