Blog

  • राजकीय महाविद्यालय वंगाणा में मनाया 54 वां एनएसएस स्थापना दिवस

    राजकीय महाविद्यालय वंगाणा में मनाया 54 वां एनएसएस स्थापना दिवस

    ऊना/सुशील पंडित:  अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय वंगाणा में धूमधाम से 54 वां एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतिंदर कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का आगाज किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। मंच का संचालन विशाल और सबिता ने किया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता और छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए , जिसमें  एकल गान ,पारंपरिक एकल नृत्य, पारंपरिक समूह नृत्य,। समूह नृत्य में प्रथम स्थान राजनीति विज्ञान विभाग ने तथा द्वितीय स्थान, सविता, एंड ग्रुप ने और तृतीय स्थान सेल्फ फाइनेंस डिपार्टमेंट ने प्राप्त किया। एकल गान में प्रथम स्थान शुभम ने ,द्वितीय स्थान, प्रीती ने और तृतीय स्थान कृष्ण गोपाल ने प्राप्त किया। एकल नृत्य में प्रथम स्थान कृति ने द्वितीय स्थान पमिता ने और तृतीय स्थान पायल सोनी ने प्राप्त किया।
    भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निखिल ने, द्वितीय स्थान अंशु ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सविता और कामना ने राधाकृष्णन नृत्य कर दर्शकों को काफी मनोरंजन किया। इस अवसर पर बत्तौर मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एन एस एस वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए बताया कि एनएसएस का आदर्श वाक्य ‘मैं नहीं,बल्कि आप’ (Not Me But You) है जो लोकतांत्रिक भावना को दर्शाता है। इसलिए हमें हमेशा अपने से ज्यादा दूसरों की व समाज की भलाई  के लिए काम करना चाहिए अपने जीवन में समाज सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफीसर प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद दिया और कहा कि एनएसएस देश के युवाओं में व्‍यक्‍तित्‍व विकास करने के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। यह हर साल 24 सितंबर को मनाया जाता है। इस इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतिंदर कुमार शर्मा , उप प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा, एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर , प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनसीसी केयर टेकर विनोद कुमार, प्रोफ़ेसर अनिल शर्मा, प्रोफेसर कृष्ण चंद ,प्रोफेसर संजय शर्मा और प्रोफेसर मुकेश, आदि मौजूद रहें।
  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਖ਼ੁਦਕੁਸ਼ੀ, FIR ਹੋਈ ਦਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ  

    ਪੰਜਾਬ : ਵਿਆਹੁਤਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਖ਼ੁਦਕੁਸ਼ੀ, FIR ਹੋਈ ਦਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ  

     ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਨਗਰ ਛੇਹਰਟਾ ਤੋਂ ਦੁਖਦਾਈ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਜਿਥੇ ਇਕ ਔਰਤ ਵੱਲੋਂ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਉਕਤ ਔਰਤ ਸਿਮਰਨ  ਦੇ ਪੇਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਕਤਲ ਦਾ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਗਾਇਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਲੜਕੀ ਦਾ ਵਿਆਹ 2 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਕੀਤਾ ਸੀ।ਅਤੇ ਕਈ ਵਾਰ ਰਾਜ਼ੀਨਾਮਾ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਸੋਹਰੇ ਛੱਡ ਆਂਦੇ  ਸੀ।ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਿਮਰਨ ਨੂੰ ਤੇਜ਼ਾਬ ਪਿਲਾ ਕੇ ਉਸ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਹੈ।

     
    ਮ੍ਰਿਤਕ ਸਿਮਰਨ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਕਸਰ ਹੀ ਕੁੜੀ ਦਾ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਉਸ ਦੀ ਧੀ ਨੂੰ ਦਾਜ ਲਈ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ‘ਚ ਕੁੜੀ ਦਾ ਘਰਵਾਲਾ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ, ਕੁੜੀ ਦੀ ਨਨਾਣ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਬਬਲੀ ਅਤੇ ਸੱਸ ਨਿਰਮਲ ਕੌਰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਉਸ ਨੂੰ ਦਾਜ ਲਈ ਖਰੀਆਂ-ਖਰੀਆਂ ਸੁਣਾਉਂਦੀਆਂ ਸਨ, ਜਿਸ ਦੇ ਚੱਲਦੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੀ ਧੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ  ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਜਾਂਚ ਕਰ  ਕੁੜੀ ਦੇ ਘਰਵਾਲੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਨਨਾਣ ਅਤੇ ਸੱਸ  ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਕੀਤਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।

  • पंजाब :दीपा हत्याकांड में आया नया मोड़, देखे वीडियो

    पंजाब :दीपा हत्याकांड में आया नया मोड़, देखे वीडियो

    कबड्डी ​खिलाड़ी नहीं, नशे का आदी था दीपा: एस.पी रमनिंदर सिंह

    कपूरथला: ढिलवां के हरदीप सिंह दीपा हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। जिला पुलिस ने दावा किया है कि दीपा कबड्डी ​खिलाड़ी नहीं था, ब​ल्कि नशे का आदी था और उसकी मौत आपसी गुटबाजी के चलते हुई थी। जबकि परिवार ने पुलिस के नशे के आदी होने के दावे को झूठा इल्जाम बताया है। इस मामले में थाना ढिलवां की पुलिस ने मुख्य आरोपी हैप्पी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी दावा किया है। इस मामले में थाना ढिलवां में दो महिलाओं समेत कुल नौ आरोप नामजद हैं। इसमें मुख्य आरोपी हैप्पी की मां भी शामिल है। 

     प्रेसवार्ता में एसपी-डी रमनिंदर सिंह व डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी ने दावा किया कि थाना ढिलवां के एसएचओ एसआई बलबीर सिंह ने गुरनाम सिंह निवासी पत्ती लाधू की ढिलवां की ​शिकायत पर दर्ज केस में बताया कि उसका बेटा हरदीप सिंह उर्फ दीपा खेतीबाड़ी करता था। उसके बेटे से हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी पत्ती लाधू की ढिलवां से लड़ाई-झगड़ा रहता था। इस कारण उसके बेटे पर थाना ढिलवां में केस दर्ज हैं और गिरफ्तारी के डर से वह घर से बाहर रहता था। 19 सितंबर की शाम पांच बजे घर आया, जोकि नशा करने का आदी था, और घर से बैंक की कापी लेकर चला गया था। 

    एसपी-डी ने कहा कि दीपा अपने एफजेड मोटरसाइकिल पर जिउना निवासी गांव बूटां के घर से नशा लेकर सुभानपुर की साइड जा रहा था, उस समय रात के करीब साढ़े आठ बजे थे। जहां आरोपी मलकीत सिंह उर्फ हैप्पी और उसकी पत्नी चरणजीत कौर उर्फ राज ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को फोन कर बताया कि हरदीप सिंह उर्फ दीपा नशा लेकर गांव से बाहर निकला है। ​इस पर हैप्पी अपनी स्कार्पियो गाड़ी से अपने सा​थियों के साथ उसका पीछा करके दीपा की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गया और दीपा डर के मारे धान के खेतों में जा छिपा और हैप्पी व उसके साथी उसे ढूंढने लग पड़े। आधे घंटे में उन्होंने दीपा को ढूंढ लिया और मारपीट की। फिर हरप्रीत हैप्पी, अमरूद्दीन उर्फ अमरू मुला व कैला उसे अगवाकर बाइक पर लादकर हरप्रीत की मोटर पर ले गए। जहां पर उसे बुरी तरह से पीटा और फिर रात करीब 10 :40  पर दीपा को जख्मी हालत में उसके घर के गेट के बाहर फेंक कर फरार हो गए। 

    एसपी ने बताया कि इस मामले में  मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, अमरूद्दीन उर्फ अमरू मुला निवासी पत्ती मेहमद की ढिलवां, मानव मेहता उर्फ मानव निवासी पत्ती जल्लू की ढिलवां, नवजीत सिंह उर्फ गोरा निवासी पत्ती रामू की ढिलवां को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हरप्रीत हैप्पी की मां कुलविंदर कौर, मलकीत सिंह उर्फ हैप्पी, उसकी पत्नी चरणजीत कौर उर्फ राज, सुखविंदर सिंह उर्फ शुभम, शरण उर्फ कैला और रोहित कमार उर्फ रोनी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

    मृतक दीपा की बहन हरप्रीत कौर ने कहा कि उसका बड़ा भाई वीरपाल सिंह प्रोफेशनल कबड्डी ​खिलाड़ी है, जोकि एक साल पहले अमेरिका चला गया। दीपा भी पहले कबड्डी खेलता था, लेकिन अब नहीं खेतीबाड़ी का काम संभालने की वजह से नहीं खेलता था, पर जिम जाता था। उसने दावा किया उसका भाई दीपा बिल्कुल नशा नहीं करता ​था। पुलिस उस पर झूठा इल्जाम लगा रही है। जब तक हैप्पी और उसकी मां समेत सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक दीपा का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। एसपी-डी रमनिंदर सिंह ने कहा कि दीपा की बहन विदेश से आई है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि दीपा नशे का आदी था।

  • भंजाल में दो मोटरसाईकल आपस में टकराए एक व्यक्ति की हुई मौत, तीन युवकों की हालत गम्भीर

    भंजाल में दो मोटरसाईकल आपस में टकराए एक व्यक्ति की हुई मौत, तीन युवकों की हालत गम्भीर

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत आते गांव अप्पर भंजाल में दो मोटरसाईकल आपस में आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम समय करीब पांच बजे एक बुलेट मोटरसाईकल सुंकाली मोड़ की तरफ से भंजाल को जा रहा था और दूसरा मोटरसाईकल सुंकाली मोड़ से अमलैहड की तरफ जा रहा था। बुलेट मोटरसाईकल पर तीन युवक सवार थे। जिन में अभिषेक पुत्र सुभाष चन्द अपने दो दोस्तों आकाशदीप पुत्र जगदीप तथा गणेश पुत्र राकेश कुमार निवासी गाँव अप्पर भंजाल के साथ मोटरसाइकिल संख्या (HP 19एए-3222) से बड़ी तेज़ रफ्तारी से जा रहा था तो इसने लापरवाही एक अन्य मोटरसाइकिल चालक दविंदर सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी गाँव अमलेहड़ तहसील घनारी जिला ऊना को टक्कर मार दी। जिससे उसकी की मौत हो गई। मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराने के कारण इन चारों व्यक्तियों को गम्भीर चोटें आई और चारों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय निवासियों की सहायता से इन सभी घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया। इनमें से एक व्यक्ति दविंदर को मृत घोषित कर दिया। बाकि तीनों युवकों की हालत गम्भीर थी जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।
    मृतक की पहचान दविन्द्र सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी अमलैहड त. घनारी जिला ऊना के रूप में हुई है। घायल तीन युवकों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के डॉक्टरों ने दो युवकों की हालत गम्भीर होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
    अभिषेक पुत्र सुभाष चन्द अपने दो दोस्तों आकाशदीप पुत्र जगदीप तथा गणेश पुत्र राकेश कुमार निवासी गाँव अप्पर भंजाल के साथ मोटरसाइकिल न. HP 19AA-3222 से बड़ी तेज़ रफ्तारी से जा रहा था तो इसने लापरवाही एक अन्य मोटरसाइकिल चालक दविंदर सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी गाँव अमलेहड़ तहसील घनारी जिला ऊना को टक्कर मार दी । जिससे उसकी की मौत हो गई तथा अन्य को इस सड़क हादसा में चोटें आई हैं I इस मामला में आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण जारी हैI
    भा. द. सं. थाना हरोली जिला उना हि. प्र. I
    दिनांक 23-09-2023 को दविंदर सिंह पुत्र निर्मल सिंह, निवासी गाँव बिलना, तहसील हरोली जिला उना ने शिकायत दर्ज करवाई कि यह दिनांक 23-09-2023 को अपनी मोटरसाइकिल से गाँव दुलेहड़ में एक टूर्नामेंट देखने गया था I जब यह संदारा पहुंचा तो रोहित पुत्र रमेश, शाम लाल पुत्र जोगिन्दर, शानू पुत्र सुलिंदर तथा शेखू पुत्र नरेंदर ने उसका रास्ता रोक कर उस से गाली गलौच किया तथा उसे धमकियाँ दी I इस मामला में  आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण जारी है I
    अभियोग संख्या 304/23 दिनांक 23-09-2023 अंतर्गत धारा 379 भा. द. सं. थाना सदर ऊना जिला उना हि. प्र. I
    दिनांक 23-09-2023 को अशोक कुमार पुत्र कांशी राम निवासी गाँव बेला ध्यानी, तहसील नंगल जिला रूपनगर ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 30-08-2023 को वह अपनी मोटरसाइकिल न. PB74C4552 से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना आया था तथा इस ने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल के बाहर खड़ी करी थी I जब यह अस्पताल से बाहर आया तो इस की मोटरसाइकिल वहाँ नहीं मिली I  इस मामला में अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण जारी है I
    अभियोग संख्या 305/23 दिनांक 23-09-2023 अंतर्गत धारा 379 भा. द. सं. थाना सदर ऊना जिला उना हि. प्र.I
    दिनांक 23-09-2023 को विशाल पुत्र प्रताप चन्द निवासी गाँव खड्ड, तहसील हरोली जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 23-09-2023 को वह अपनी मोटरसाइकिल न. HP80-8255 से ऊना गया था तथा इस ने अपनी मोटरसाइकिल कोल्ड कार्नर के पीछे खड़ी करी थी I जब यह वापिस आया तो इसकी मोटरसाइकिल वहाँ नहीं मिलीI इस मामला में अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण जारी है I
    दिनांक 23-09-2023 को जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कुल 159 वाहनों के चालान किए गए जिन में से 05 का मौका पर निपटारा करके 4000/- रूपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए तथा अन्य माननीय अदालत भेजे गएI
    दिनांक 23-09-2023 को जिला पुलिस ऊना द्वारा अवैध माइनिंग करने पर एक वाहन का चालान किया गया जो माननीय अदालत भेजा गया I
    7. दिनांक 23-09-2023 को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 13 व्यक्तियों के चालान धूम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत जिला पुलिस ऊना द्वारा किए गए तथा जुर्माने के रूप में कुल 800/- रूपए वसूल किए गए ।
  • आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में सब जूनियर खंड स्तरीय  प्रतियोगिता का शुभांरभ 

    आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में सब जूनियर खंड स्तरीय  प्रतियोगिता का शुभांरभ 

    ऊना/ सुशील पंडित: थ्रो बॉल एसोसिएशन द्वारा रविवार को उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा  में सब जूनियर खंड स्तरीय  प्रतियोगिता का शुभांरभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्यतिथि के रूप में विश्व पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष राकेश राणा तथा विशेष अतिथि प्रवक्ता विजय कुमार ने  शिरकत की। बहीं पर मुख्यतिथी राकेश राणा ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने कहा कि खेल जीवन में उपयोगी है। इससे जहां युवा नशे से मुक्ति पाएगा।उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र शक्ति का प्रतीक है। सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर अपनी ऊर्जा व प्रतिभा के माध्यम से उज्जवल भविष्य की नींव रख सकते हैं। जो समाज व राष्ट्र के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि  सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए समाज में रचनात्मक  करें।  
    बहीं पर विषेश अतिथि विजय  कुमार  ने  कहा कि युवाशक्ति देश की बहुमूल्य पूंजी है। देश के विकास के लिए जहां वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव का विशेष महत्व है तो वहीं युवाओं की ऊर्जा, कुछ कर गुजरने के जज्बे और ज्ञान का भी एक समान महत्व है। उन्होंने कहा कि देश को युवाशक्ति को सही दिशा व मार्गदर्शन प्रदान करना परिवार और समाज दोनों का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि वे नशों जैसी बुराई से दूर रहें और खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नशों के सेवन से मनुष्य को न केवल शारीरिक व मानसिक क्षति पहुंचती है बल्कि वह आर्थिक रुप से भी पिछड़ जाता है। 
    थ्रो बाल संघ के सचिव जोगिंद्र देव आर्य ने कहा कि खेल संरचनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ खिलाड़ियों की सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में थ्रो बाल की खेल को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। इस खेल से हिमाचल प्रदेश लगभग चार वर्ष पहले ही जुड़ा है और छोटे से अंतराल में प्रदेश की टीमों ने पांच बार राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नेतृत्व किया और क्वार्टर फाईनल तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारी टीमें आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन करके इस प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने का  करेंगी।
    इस अवसर पर सतीश कुमार, यशवीर, अर्पण शर्मा, दीपक, प्रशांत, सागर, अजय सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਚ ਮੁਕਾਬਲੇ ਦੌਰਾਨ ਚਲਿਆ ਗੋਲੀਆਂ , 6 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ,ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਚ ਮੁਕਾਬਲੇ ਦੌਰਾਨ ਚਲਿਆ ਗੋਲੀਆਂ , 6 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ,ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਜਿਲਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਦੇ ਇਕ ਪਿੰਡ ਚ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਗਈ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਮੁਠਭੇੜ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੁਕਾਬਲੇ ਚ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਿਚਾਲੇ ਗੋਲੀਆਂ ਵੀ ਚਲਿਆ ਸਨ । ਲੁਟੇਰੇ ਫ਼ਿਲਮੀ ਸਟਾਈਲ ਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆ ਛਤਾ ਤੋਂ ਭੱਜ ਰਹੇ ਸਨ, ਜਿਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਕੜੀ ਮੁਸ਼ਕਦ ਕਰਨੀ ਪਈ।

    ਜਿਸ ਨੂੰ ਵੇਖ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕ ਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਫੇਲ ਗਈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਜਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਲੁਟੇਰਾ ਗਿਰੋਹ ਦੇ ਮੇਂਬਰ ਅਵਤਾਰ ਉਰਫ ਸਾਹਿਲ ,ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ, ਅਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ,ਆਸ਼ੂ,ਅਕਾਸ਼ਦੀਪ ਅਤੇ ਰੁਪਿੰਦਰ ਪਿੰਡ ਚ ਲੁਕੇ ਹੋਏ ਸਨ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਕੋਲ ਨਜਾਇਜ ਹਥਿਆਰ ਵੀ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਦਾ ਪਿੱਛਾ ਕਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਅਤੇ 2 ਮੌਸਰ , ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ।  ਪੁਛਤਾਛ ਦੌਰਾਨ ਦੋਸ਼ੀ ਸਾਹਿਲ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ  ਢੋਟੀਆਂ ਬੈਂਕ ਡਕੈਤੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀ ਮਿੰਟੂ,ਅਜੇ ਦੇਵ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਚਰਨ ਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਦਿੱਤੋ ਸੀ। ਇਸ ਡਕੈਤੀ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਹੋਏ ਮੁਕਾਬਲੇ ਚ ਇਕ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜਮ ਜਵਾਬੀ ਫਾਇਰਿੰਗ ਚ ਜਖਮੀ ਵੀ  ਹੋਇਆ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਫਰਾਰ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਚ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ ਹੈ।

  • बारातियों के साथ दूल्हा बने राघव चड्ढा की वीडियो आई सामने

    बारातियों के साथ दूल्हा बने राघव चड्ढा की वीडियो आई सामने

    नई दिल्लीः परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की पहली फोटो देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बारातियों के साथ दूल्हे राघव चड्ढा का वीडियो सामने आया है । जिसमे राघव चढ़ा बोट में स्वर होकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान नाव में विवाह स्थल की ओर बढ़ रहे हैं।

    राघव ने  इस खास दिन पर व्हाइट शेरवानी पहनी हुई है ,तो वहीं परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर लहंगा पहन रही हैं। ये दोनों सितारे उदयपुर में लीला पैलेस होटल में शादी कर रहे हैं.। ।राघव और परिणीति, दोनों के फेरे शुरू हो चुके हैं.हाथों में हाथ लिए परिणीति और राघव सात जन्म तक साथ रहने की कसमे खा रहे हैं.

  • गणेश विसर्जन के दौरान डैम में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत

    गणेश विसर्जन के दौरान डैम में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत

    गुजरात: राजकोट में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करते समय एक चाचा और उसका भतीजा अजी डैम में डूब गए। गणेशोत्सव दस दिन तक चलता है। गणेशोत्सव के पांचवें दिन में प्रवेश करने पर भक्त भगवान गणेश की पूजा करने के लिए पारंपरिक अनुष्ठानों के लिए एकत्र हुए। मृतकों की पहचान 33 वर्षीय रामभाई और 19 वर्षीय हर्ष के रूप में की गई है। शवों को राजकोट के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है जहां मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा। हालांकि, ये उत्सव विसर्जन समारोहों के दौरान सुरक्षा के बारे में चिंताओं को बढ़ाता है। इससे पहले वडोदरा से भी ऐसी ही खबरें सामने आई थीं।

    यह घटना अजी डैम पर गणेश चतुर्थी समारोह के दौरान सामने आई हैं, जहां मणिनगर सोसायटी के सदस्य एकत्र हुए थे। तीन व्यक्ति पवित्र अनुष्ठान करने के लिए डैम के पानी में उतरे। दुर्भाग्य से, तेज़ लहरें उनमें से दो को बहा ले गईं, जिस वजह से यह घटना घटी। उनके अंतिम क्षणों को कैद करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दूर से आ रही आवाज उन्हें गणपति बापा मोरया का जाप करते हुए मूर्ति को झील में छोड़ने से पहले तीन बार विसर्जित करने का निर्देश दे रही है। स्थानीय फायर ब्रिगेड ने तलाशी अभियान शुरू किया।

  • पंजाब : ट्रैफिक पुलिस ने इ रिक्शा चालको पर कसा शिकंजा, देखे वीडियो

    पंजाब : ट्रैफिक पुलिस ने इ रिक्शा चालको पर कसा शिकंजा, देखे वीडियो

    मोगा : शहर में ट्रेफिक की समस्या दिनों बर दिन बढती जा  रही है।  जिससे  जगह जगह पर जाम लग रहे है।  ट्रेफिक की बढ़ रही समस्या का मुख्य कारण  शहर में लगातार बढ़ रहे इ रिक्शा है। जिनके कारण सुचारू रूप से ट्रेफिक नहीं चल रहा।  इ रिक्शा चालक  सवारी को चढ़ाने और उतारते समय नियमो का पालन नहीं करते जिससे लग जाता है।  

    वही कई बार मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस को भी इस जाम का शिकार होना पड़ा। जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसएसपी J. Elachezhian द्वारा दिए निर्देशों के बाद ट्रेफिक पुलिस ने इ रिक्शा चालको पर शिकंजा कस्ते हुए कई इ रिक्शा बाउंड कर दिए और कई इ रिक्शा वालो को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।  ट्रेफिक पुलिस के अधिकारियो ने कहा  कि नियमो की  पालना न करने वालो पर भी सख्त करवाई की जाएगी।

  • पंजाब: कूड़े के ढेर के पास पड़ा युवक का शव बरामद

    पंजाब: कूड़े के ढेर के पास पड़ा युवक का शव बरामद

    फरीदकोट: संजय नगर बस्ती में पानी की टंकी के पास से एक नौजवान का कूड़े के ढेर के पास से शव मिला है। बताया गया है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। मृतक की पहचान गांव टैहना निवासी बिल्लू के रूप में हुई है। बिल्लू के परिजनों ने मोबाइल पर वायरल हो रही फोटो देख कर इसकी पुष्टि की है। परिजन शव को लेने के लिए गांव से शहर पहुंच रहे है।

    समाजसेवी अशोक भटनागर ने बताया कि समाज में तेजी से नशे का प्रसार हो रहा है, शासन-प्रशासन द्वारा जितने भी प्रयास नशा रोकने के लिए किए जा रहे है, वह अब तक काफी साबित होते दिखाई दे रहे है, जरूरत है कि नशे की रोकथाम के लिए नए सिरे से रणनीति तैयार की जाए, तभी हम सभी मिलकर पंजाब को नशा मुक्त बना सकते है। 

    फरीदकोट जिले में नशे की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा लगातार कैंप लगाकर लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, परंतु पुलिस का यह जागरूकता अभियान अपने उद्देश्य में पूरी तरह से सफल होता नहीं दिखाई देर रहा है, क्योंकि नशे से पीड़ित लोगों तक अब भी नशे की सप्लाई पूर्व की भांति हो रही है, ऐसे में जब तक नशे की सप्लाई पर पूरी तरह से ब्रेक नहीं लगती तब तक नशा पीड़ितों को नशा मुक्त बनाया जाना मुश्किल काम होगा।