भंजाल में दो मोटरसाईकल आपस में टकराए एक व्यक्ति की हुई मौत, तीन युवकों की हालत गम्भीर

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत आते गांव अप्पर भंजाल में दो मोटरसाईकल आपस में आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम समय करीब पांच बजे एक बुलेट मोटरसाईकल सुंकाली मोड़ की तरफ से भंजाल को जा रहा था और दूसरा मोटरसाईकल सुंकाली मोड़ से अमलैहड की तरफ जा रहा था। बुलेट मोटरसाईकल पर तीन युवक सवार थे। जिन में अभिषेक पुत्र सुभाष चन्द अपने दो दोस्तों आकाशदीप पुत्र जगदीप तथा गणेश पुत्र राकेश कुमार निवासी गाँव अप्पर भंजाल के साथ मोटरसाइकिल संख्या (HP 19एए-3222) से बड़ी तेज़ रफ्तारी से जा रहा था तो इसने लापरवाही एक अन्य मोटरसाइकिल चालक दविंदर सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी गाँव अमलेहड़ तहसील घनारी जिला ऊना को टक्कर मार दी। जिससे उसकी की मौत हो गई। मोटरसाइकिल आमने-सामने टकराने के कारण इन चारों व्यक्तियों को गम्भीर चोटें आई और चारों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय निवासियों की सहायता से इन सभी घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया। इनमें से एक व्यक्ति दविंदर को मृत घोषित कर दिया। बाकि तीनों युवकों की हालत गम्भीर थी जिसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।
मृतक की पहचान दविन्द्र सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी अमलैहड त. घनारी जिला ऊना के रूप में हुई है। घायल तीन युवकों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के डॉक्टरों ने दो युवकों की हालत गम्भीर होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
अभिषेक पुत्र सुभाष चन्द अपने दो दोस्तों आकाशदीप पुत्र जगदीप तथा गणेश पुत्र राकेश कुमार निवासी गाँव अप्पर भंजाल के साथ मोटरसाइकिल न. HP 19AA-3222 से बड़ी तेज़ रफ्तारी से जा रहा था तो इसने लापरवाही एक अन्य मोटरसाइकिल चालक दविंदर सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी गाँव अमलेहड़ तहसील घनारी जिला ऊना को टक्कर मार दी । जिससे उसकी की मौत हो गई तथा अन्य को इस सड़क हादसा में चोटें आई हैं I इस मामला में आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण जारी हैI
भा. द. सं. थाना हरोली जिला उना हि. प्र. I
दिनांक 23-09-2023 को दविंदर सिंह पुत्र निर्मल सिंह, निवासी गाँव बिलना, तहसील हरोली जिला उना ने शिकायत दर्ज करवाई कि यह दिनांक 23-09-2023 को अपनी मोटरसाइकिल से गाँव दुलेहड़ में एक टूर्नामेंट देखने गया था I जब यह संदारा पहुंचा तो रोहित पुत्र रमेश, शाम लाल पुत्र जोगिन्दर, शानू पुत्र सुलिंदर तथा शेखू पुत्र नरेंदर ने उसका रास्ता रोक कर उस से गाली गलौच किया तथा उसे धमकियाँ दी I इस मामला में  आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण जारी है I
अभियोग संख्या 304/23 दिनांक 23-09-2023 अंतर्गत धारा 379 भा. द. सं. थाना सदर ऊना जिला उना हि. प्र. I
दिनांक 23-09-2023 को अशोक कुमार पुत्र कांशी राम निवासी गाँव बेला ध्यानी, तहसील नंगल जिला रूपनगर ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 30-08-2023 को वह अपनी मोटरसाइकिल न. PB74C4552 से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना आया था तथा इस ने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल के बाहर खड़ी करी थी I जब यह अस्पताल से बाहर आया तो इस की मोटरसाइकिल वहाँ नहीं मिली I  इस मामला में अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण जारी है I
अभियोग संख्या 305/23 दिनांक 23-09-2023 अंतर्गत धारा 379 भा. द. सं. थाना सदर ऊना जिला उना हि. प्र.I
दिनांक 23-09-2023 को विशाल पुत्र प्रताप चन्द निवासी गाँव खड्ड, तहसील हरोली जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 23-09-2023 को वह अपनी मोटरसाइकिल न. HP80-8255 से ऊना गया था तथा इस ने अपनी मोटरसाइकिल कोल्ड कार्नर के पीछे खड़ी करी थी I जब यह वापिस आया तो इसकी मोटरसाइकिल वहाँ नहीं मिलीI इस मामला में अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण जारी है I
दिनांक 23-09-2023 को जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कुल 159 वाहनों के चालान किए गए जिन में से 05 का मौका पर निपटारा करके 4000/- रूपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए तथा अन्य माननीय अदालत भेजे गएI
दिनांक 23-09-2023 को जिला पुलिस ऊना द्वारा अवैध माइनिंग करने पर एक वाहन का चालान किया गया जो माननीय अदालत भेजा गया I
7. दिनांक 23-09-2023 को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 13 व्यक्तियों के चालान धूम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत जिला पुलिस ऊना द्वारा किए गए तथा जुर्माने के रूप में कुल 800/- रूपए वसूल किए गए ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *