Blog

  • पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, मजीठिया का यह करीबी नेता BJP में होगा शामिल!

    पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, मजीठिया का यह करीबी नेता BJP में होगा शामिल!

    चंडीगढ़ : चुनावों से पहले सियासी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के तहत अकाली दल को बड़ा झटका लगने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तलबीर गिल 18 अगस्त को बीजेपी में शामिल हो सकते है। तलबीर गिल बिक्रम सिंह मजीठिया के दाहिने हाथ रहे हैं।

    उन्होंने अकाली दल की अपर की ओर से अमृतसर के दक्षिणी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से बातचीत के सारे रास्ते बंद होने पर तलबीर सिंह ने यह फैसला लिया है। उन्होंने दिल्ली में बीजेपी आलाकमान से मुलाकात भी कर ली हुई है। 18 अगस्त को अमृतसर दक्षिणी हलके में एक बड़ी सभा होगी। तलबीर गिल बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में शामिल हो सकते है।

  • पंजाबः एयरपोर्ट चौक पर पुलिस ने की हाईटेक नाकाबंदी

    पंजाबः एयरपोर्ट चौक पर पुलिस ने की हाईटेक नाकाबंदी

    मोहाली : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मोहाली पुलिस ने एयरपोर्ट चौक पर विशेष हाईटेक नाकाबंदी की। सीसीटीवी कैमरे और स्निफर कुत्तों के साथ विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि जिला मोहाली में हाई अलर्ट के मद्देनजर, मोहाली पुलिस ने शहर को सील करते हुए हवाई अड्डे पर स्निफर कुत्तों की मदद से वाहनों की जांच की और विशेष उपकरणों के साथ संदिग्धों की तस्वीरें खींचकर और वाहन ऐप पर वाहनों की जांच करके जानकारी प्राप्त की।

    गौरतलब है कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के दो और 5 खालिस्तानी कार्यकर्ताओं को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे खुलासा हुआ कि निशाने पर पंजाब के कई हिंदू नेता हैं। फंडिंग के मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली ने पिछले दिनों दिल्ली एयरपोर्ट से दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

  • पंजाबः स्वंतत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के रंग में रंगा भाखड़ा डैम, देखें खूबसूरत वीडियो

    पंजाबः स्वंतत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के रंग में रंगा भाखड़ा डैम, देखें खूबसूरत वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिबः देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को जहां अमृतसर में ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पर सीमा सुरक्षा बलों के जवानों का जोश हाई दिखेगा। वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के रंग में भाखड़ा डैम को रंगा गया। जिसकी खूबसूसरत तस्वीरें भी सामने आई है। बता दें कि अमृतसर में होने वाली रिट्रीट सेरेमनी में इस बार सर्वाधिक 30 हजार दर्शकों के शामिल होने की संभावना है।

    बीएसएफ की ओर से इस बार सैलानियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। विभिन्न स्कूलों के बच्चे, सेना और एयरफोर्स के सीनियर अधिकारियों समेत 1700 खास मेहमान इस रिट्रीट सेरेमनी का हिस्सा बनेंगे। आमंत्रित मेहमानों में सीमांत गावों के सरपंच, अध्यापक, नर्स, किसान शामिल होंगे। स्कूली बच्चे रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे। विभिन्न सामाजिक संगठन भी देशभक्ति के कार्यक्रम पेश करेंगे। इस बार सैलानियों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। 

    जेसीपी अटारी पर बीएसएफ की गैलरी सभी के आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस गैलरी में बीएसएफ के शुरुआत लेकर 1965, 1971 की जंग से जुड़ी तस्वीरें लगाई गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीस हजार से ज्यादा सैलानियों के पहुंचने की संभावना है। पिछली बार सेरेमनी देखने 25 हजार दर्शक अटारी चेक पोस्ट पर पहुंचे थे। इस बार कार्यक्रम को खूबसूरत बनाने और सभी दर्शकों को सही तरह से दिखाई पड़े, इसके लिए गैलरी में विभिन्न प्वाइंट्स पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि दूर खड़े सैलानी भी आनंद उठा सकें। 

  • पंजाबः स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ने 11 पिस्तौलों सहित गैंगस्टर काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ने 11 पिस्तौलों सहित गैंगस्टर काबू, देखें वीडियो

    रोपड़ः पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के गुर्गे से 11 पिस्तौल और कारतूसों की खेप बरामद की है। स्वतंत्रता दिवस से पहले यह खेप पुलिस ने बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू को गिरफ्तार कर लिया है। काबू किया गया आरोपी जग्गू भगवानपुरिया गुट का बताया जा रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए रोपड़ के एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि जग्गू भगवानपुरिया गिरोह से जुड़े खरड़ निवासी मलकीत सिंह उर्फ ​​बिल्ला को मार्च महीने में 5 देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया गया था। कैटेगरी ए के गैंगस्टर मलेरकोटला निवासी बूटा खान उर्फ ​​बागा को होशियारपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी।

    जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां पुलिस लगातार फ्लाइंग मार्च निकाल जा रहा है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। लेकिन स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले रोपड़ जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के सदस्य को 11 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है जो किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

  • जालंधरः 45 घंटे से अधिक समय से बोरवेल में फंसे इंजीनियर सुरेश की हुई मौत, देखें  Live

    जालंधरः 45 घंटे से अधिक समय से बोरवेल में फंसे इंजीनियर सुरेश की हुई मौत, देखें  Live

    जालंधर, ENS: करतारपुर के बसरामपुर में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे पर पीलर के काम के दौरान करीब 80 फुट गहरे बोरबेल में गिरे हरियाणा के जींद निवासी सुरेश को बचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। लेकिन 45 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद इंजीनियर सुरेश की मौत हो गई। जिसका शव जालंधर के सिविल अस्पताल में लाया गया है। दरअसल, शनिवार शाम को 7 बजे बोरवेल में गिरे सुरेश को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम कड़ी मशक्त कर रही थी। लेकिन आज कुछ समय पहले उसकी मौत हो गई।

    बता दें कि आज सुबह सुरेश को बचाने के लिए जो बचाव कार्य चलाए गए, जहां टीम को सबसे बड़ी बाधा नजदीक में ही स्थित एक पानी से भरा तालाब (छप्पड़) पैदा कर रहा था। तालाब के कारण NDRF की टीम को बार-बार अपनी बचाव कार्य की स्ट्रेटेजी बदलनी पड़ रही। लेकिन इसके बावजूद टीम सुरेश को बचा नहीं पाई। हालांकि इससे पहले देर रात को सूचना थी कि NDRF की टीम सुरेश के नजदीक पहुंच गई है और उसे निकालने वाली है, लेकिन फिर पता चला कि टीम उसे नहीं निकाल पाई।

    वहीं दूसरी ओर घटना स्थल पर पहुंचे सुरेश के छोटे भाई सत्यवान ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे तुरंत जालंधर पहुंचे। सत्यवान ने बताया कि वह गांव में किसानी करता था, वह जालंधर में काम करने के लिए आया था। कंपनी अपनी और से लगातार सुरेश को बचाने में काफी मशक्त की। आज सुबह ही सुरेश के भाई ने कहा था कि मरना जीना तो परमात्मा के हाथ में है, अगर सुरेश की जिंदगी में जीना लिखा होगा तो उसे कोई नहीं मार सकता।

  • चमत्कार दिखाने के लिए 30 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा पुजारी, हुआ हादसा, देखें वीडियो

    चमत्कार दिखाने के लिए 30 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा पुजारी, हुआ हादसा, देखें वीडियो

    उत्तरप्रदेशः मेरठ में मंदिर का पुजारी खुद को हनुमान जी का भक्त बताकर चमत्कार दिखाने के लिए यूकेलिप्टिस के पेड़ पर चढ़ गया। पुजारी 30 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर लटकने लगा। अचानक पेड़ की नाजुक डाल टूट गई और पुजारी धम्म से नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरने से काफी चोटें आई हैं। वहां खड़े लोगों ने पुजारी को बेगमपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। दो घंटे बाद पुजारी अस्पताल से घर आ गए। लेकिन काफी चोटें लगी हैं। वहीं पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

    यह पूरा मामला मेरठ के लालकुर्ती सब्जी मंडी के लोचन प्रसाद शिव हनुमान मंदिर का है। यहां के पुजारी अजय स्वयं को हनुमान जी का भक्त कहते हैं। अजय का कहना है, वो चमत्कार कर सकते हैं। हनुमान जी की उन पर असीम कृपा है। उन्हें चमत्कार की शक्तियां मिली हैं। इसी शक्ति को दिखाने के लिए रविवार शाम को पुजारी बाजार में लगे यूकेलिप्टिस के पेड़ पर चढ़ गया। लोग उसे रोकते रहे लेकिन पुजारी नहीं माना। देखते ही देखते वहां काफी भीड़ जमा हो गई। नीचे से लोग उतर आओ की आवाज देते रहे लेकिन पुजारी नहीं माना। अचानक कमजोर डाली पर चला गया और डाल टूट गई। पुजारी नीचे गिर पड़ा। मौके पर थाना प्रभारी नरेश कुमार भी टीम के साथ पहुंचे। बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमें भी पहुंची। बिजली विभाग ने फौरन हादसे की आशंका से बिजली सप्लाई बंद कराई।

    जब पुलिस और जनता ने पुजारी से नीचे उतरने को कहा और उसे समझाया तो वो और ऊपर चढ़ता चला गया। अपनी शक्ति दिखाने के लिए पुजारी काफी ऊपर तक पेड़ पर चढ़ गया। तभी वहां लोग शोर मचाने लगे। अचानक डाल टूटी और हादसा हो गया। पुजारी को रीढ़ की हड्‌डी में चोट आई है। लोगों ने बताया कि पुजारी पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है। दो साल पहले भी पुजारी अजय 50 फीट ऊंचे यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ गए थे। लोगों ने रोकने की कोशिश की तो पेड़ की टहनी टूट गई और वो नीचे टहनियों में फंस गए। इसके बाद उन्हें काफी प्रयास के बाद नीचे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • ਪੰਜਾਬ:  ਇੱਰ ਵਾਰ ਫਿਰ ਆਵਾਜਾਈ ਲਈ ਬੰਦ ਹੋ ਗਿਆ ਸੰਪਰਕ ਮਾਰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਇੱਰ ਵਾਰ ਫਿਰ ਆਵਾਜਾਈ ਲਈ ਬੰਦ ਹੋ ਗਿਆ ਸੰਪਰਕ ਮਾਰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾਂ: ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ- ਬੁਰਜ- ਨੂਰਪੁਰ ਬੇਦੀ ਸੰਪਰਕ ਮਾਰਗ ਆਵਾਜਾਈ ਲਈ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫੇਰ ਬੰਦ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਸਵਾਂ ਨਦੀ ਤੋਂ ਭਾਰੀ ਪਾਣੀ ਆਉਣਾ ਕਾਰਨ ਬਣਿਆ ਦੱਸਿਆ ਜਾੰਦਾ ਹੈ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਕੁਛ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾ ਇਸੇ ਸਥਾਨ ਤੇ ਮੋਟਰਸਾੀੲਕਲ ਰੁੜਿਆ ਸੀ। ਰਾਤ ਤੋਂ  ਹੋ ਰਿਹਾ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਦੇ ਕਾਰਣ ਅਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਵਿੱਚ ਵੀ ਜਿਆਦਾ ਮੀਹ ਪੈਣ ਕਰਕੇ ਨਦੀਆਂ ਦਰਿਆ ਉਫਾਨ ਤੇ ਹਨ। ਇਸੀ ਕਾਰਨ ਹਿਮਾਚਲ ਤੋਂ ਆਉਂਦੀ ਸਵਾਂ ਨਦੀ ਵਿਚ ਜਿਆਦਾ ਪਾਣੀ ਆਉਣ ਅਤੇ ਸਤਲੁਜ ਵੀ ਆਪਣੇ ਉਫਾਨ ਤੇ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਪਾਣੀ ਅਲੱਗ-ਅਲੱਗ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵੱਲ ਮਾਰ ਕਰਦਾ ਹੈ। 

    ਦੇਖਦੇ-ਦੇਖਦੇ ਇਹ ਭਾਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ- ਬੁਰਜ- ਨੂਰਪੁਰ ਬੇਦੀ ਸੰਪਰਕ ਮਾਰਗ ਉੱਤੇ ਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਇਹ ਸੰਪਰਕ ਮਾਰਗ ਆਵਾਜਾਈ ਲਈ ਬੰਦ ਹੋ ਗਿਆ ਹੁਣ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰਕਈ ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਕਰਕੇ ਆਪਣੀ ਮੰਜਿਲ ਪਰ ਪਹੁੰਚਣਾ ਪਵੇਗਾ। ਇਥੇ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਓਹੀ ਸਥਾਨ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਵੀ ਇਸ ਪ੍ਰਕਾਰ ਹੀ ਭਾਰੀ ਪਾਣੀ ਆਉਣ ਕਰਕੇ ਇਕ ਮੋਟਰਸਾੀੲਕਲ ਹੜਨ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਈ ਸੀ।

  • अहम खबरः माता चिंतपूर्णी के मेले को लेकर प्रशासन ने जारी किए ये आदेश

    अहम खबरः माता चिंतपूर्णी के मेले को लेकर प्रशासन ने जारी किए ये आदेश

    ऊनाः अगर आप भी 17 अगस्त से शुरू होने जा रहे माता चिंतपूर्णी के मेले में जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, माता चिंतपूर्णी मेले की तैयारियों को लेकर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने शनिवार को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ ऊना जिला (हिमाचल प्रदेश) के अधिकारियों के साथ बैठक करके संयुक्त रणनीति बनाई।  बैठक के बाद उपायुक्त ने हिमाचल प्रदेश सीमा के अधिकारियों के साथ माता चिंतपूर्णी चौक, बंजरबाग, आदमवाल, चौहाल, मंगुवाल का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    इस दौरान उपायुक्त ने माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे भारी वाहनों (ट्रक, टेंपो, टाटा एस आदि) पर न जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि व्यावसायिक वाहनों पर फ्लैप आदि लगाकर तीर्थयात्रियों को बैठाया जाता है, जिससे कानून का उल्लंघन तो होता ही है, वहीं गंभीर दुर्घटना होने का भी खतरा रहता है। भारी वाहनों पर प्रतिबंध के संबंध में हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन होशियारपुर से अनुरोध किया गया है। कोमल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि माता चिंतपूर्णी में लंगर के दौरान डीजे और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी।  

    लंगर लगाने के लिए पंजीकरण आवश्यक है, इसलिए लंगर कमेटियों द्वारा यह पंजीकरण एस.डी.एम. दफ्तर होशियारपुर से करवाई जा सकती है।  वहीं लंगर कमेटियों से भी अपील करते हुए कहा कि वह प्रबंधों को सुचारू बनाने संबंधित जिला प्रशासन का सहयोग करे।   लंगर लगाने के दौरान साफ-सफाई भी सुनिश्चित की जाए, तांकि वातावरण प्रदूषित न हो सके। उन्होंने यह भी अपील की कि सुचारू यातायात के लिए संस्थाएं सड़क पर आकर लंगर न बांटें।

    जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, इसके अलावा मेले के दौरान रूट में बदलाव के संबंध में लोगों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से भी अग्रिम सूचना दी जाएगी। बैठक में एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चहल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) बलराज सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • पंजाबः आज़ादी के बाद यह जिला रहा था 2 दिन तक पाकिस्तान का हिस्सा, देखें वीडियो

    पंजाबः आज़ादी के बाद यह जिला रहा था 2 दिन तक पाकिस्तान का हिस्सा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब सहित देश वासियों में भारी उत्साह है। ऐसे में इतिहास के पन्नों को खोलकर देखा जाए तो कई रोचक तथ्य सामने आते हैं। इसके बारे में गुरदासपुर  जिले के हिस्टोरीकल सोसायटी के प्रधान और रिटायर्ड प्रोफेसर राज कुमार शर्मा ने बताया के पंजाब का सबसे संवेदनशील जिला गुरदासपुर और पठानकोट देश से एक दिन पहले 15 अगस्त को ही आजाद हो गए थे। लेकिन 2 दिन बाद इन्हें भारत में शामिल किया गया। दरअसल, बंटवारे के समय पहले गुरदासपुर को पाकिस्तान में शामिल कर दिए गया था। उस वक्त पठानकोट भी गुरदासपुर जिले की ही तहसील हुआ करता था। पाकिस्तान ने गुरदासपुर का चार्ज लेने के लिए अपने डीसी और एसपी भी रवाना कर दिए थे। दो दिन तक गुरदासपुर पाकिस्तान का हिस्सा रहा था।

    शकरगढ़ पाकिस्तान और बाकी 3 तहसील भारत में शामिल

    15 अगस्त, 1947 को देश आजाद होने के बाद 16 अगस्त को जिला गुरदासपुर की चार तहसीलों में एक शकरगढ़ को पाकिस्तान में रखा गया और पठानकोट तहसील (मौजूदा समय में जिला) सहित बाकी हिस्सा भारत में घोषित किया गया। इस बात को 17 अगस्त को सार्वजनिक किया गया। इस फैसले के बाद जिला गुरदासपुर में मौजूद मुस्लिम बिरादरी को सुरक्षित पाकिस्तान पहुंचाने के लिए गांव पनियाड़ में रिफ्यूजी कैंप लगाया गया था। इस कैंप में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु भी पहुंचे थे। यह कैंप दो महीने तक संचालित किया गया।

    गुरदासपुर में थी 56.4 फीसदी मुस्लिम आबादी 

    1947 में भारत-पाक बंटवारे के दौरान पंजाब के बंटवारे के लिए रैडक्लिफ कमीशन बनाया गया जिसका अध्यक्ष ब्रिटिश बैरिस्टर सिरिल रैडक्लिफ को बनाया गया। उन्होंने बंटवारे के लिए 1941 में हुई जनगणना को आधार बनाया। उस वक्त जिला गुरदासपुर में 56.4 फीसद मुस्लिम आबादी थी। ऐसे में गुरदासपुर को पाकिस्तान का हिस्सा बनाया गया। उस समय गुरदासपुर में चार तहसील गुरदासपुर, बटाला, पठानकोट और शकरगढ़ शामिल थीं। शकरगढ़ तहसील रावी दरिया के पार पाकिस्तान की ओर थी।

    17 अगस्त को भारत में किया गया था शामिल

    इसलिए गुरदासपुर जिले को 17 अगस्त में भारत मे शामिल करने का फैसला लिया गया था जिसके बाद यह जिला भारत का हिस्सा बना क्योंकि अगर गुरदासपुर पाकिस्तान में चला जाता तो इसकी पठानकोट तहसील को अब जिला बन चुकी है उसी से होकर रास्ता जम्मू कश्मीर के लिए जाता है इस लिए जम्मू कश्मीर को भारत के साथ रखने के लिए भी गुरदासपुर भारत के साथ रहना जरूरी था।

  • पंजाबः इस सरकारी अस्पताल की OPD सेवा हुई बंद!

    पंजाबः इस सरकारी अस्पताल की OPD सेवा हुई बंद!

    पटियालाः शहर के सरकारी राजिंदरा अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक राजिंदरा अस्पताल में ओपीडी सेवा को बंद कर दिया गया है। दर्शनकारियों की मांग है कि 2004 में रद्द की गई पैंशन को बहाल किया जाएं। उनका कहना है कि लोग लंबे समय से तह दिल से ड्यूटी कर रहे हैं, और उन्हें  उनका वाजिब हक नहीं दिया जा है। जिसके चलते अलग-अलग संगठनों के कर्मचारियों द्वारा भूख हड़ताल की गई है, जिसका असर अब लोगों पर दिखने लगा है।

    प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें पक्का करके भर्ती फिर से खोली जाएं। जिससे अन्य युवाओं को भी रोजगार मिलेगा साथ ही पंजाब में ठेकेदारी प्रथा बंद होनी चाहिए। वहीं Pay कमीशन और डीए के बकाया की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द हमारी मांगों का समाधान किया जाए नहीं तो धरना प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा।