Blog

  • पंजाबः हाईवे में चलते टैंकर में आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पठानकोटः जम्मू नेशनल हाईवे पर उसे समय हफ़रा तफरी मच गई। जब जम्मू से जालंधर की ओर जा रहे एक पेट्रोल टैंकर को सुजानपुर के पास अचानक आग लग गई। पेट्रोल टैंकर को आग लगने की जानकारी टैंकर ड्राइवर को पास से गुजर रही बस के ड्राइवर को दी गनीमत रही कि पेट्रोल का टैंकर खाली था। जिस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल विवाग की दो गाड़ियों के साथ कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    इस बारे मैं बात करते हुए पेट्रोल टैंकर के ड्राइवर ने बताया कि उसके पास से गुजर रहे बस ड्राइवर ने उसको जानकारी दी कि उसके टैंकर में आग लगी हुई है। जिसके चलते उसने टैंकर को साइड पर लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड विवाग को सूचित किया फिलहाल टैंकर खाली था। जिसे वह जम्मू कश्मीर के कारगिल में खाली कर के बापिस जालंधर की ओर जा रहा था।

    इस बारे में बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम पेट्रोलिंग पर थी अचानक ट्रक को आग लगी। जिसकी जानकारी उन्होंने फायर ब्रिगेड को दी। जिसके चलते फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कर आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि ड्राइवर द्वारा हैंड ब्रेक लगा रखी हो जिस कारण टैंकर के टायरों को आग लग गई हो।

  • पंजाब : लोगों ने चोरों को काबू कर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    लुधियाना : लोहारा रोड पर लोगों ने बाइक सवार 2 चोरों को दबोच लिया। ये आरोपी एक मोबाइल की दुकान से मोबाइल चुरा कर भाग रहे थे। लेकिन लोगों ने कुछ दूरी तक पीछा कर इन्हें पकड़ लिया और जमकर चोरों की धुनाई की। आरोपियों की पहचान नाम कुलविंदर और गुरप्रीत निवासी गांव गिल के तौर पर हुई है। पकड़े गए चोरों से लोगों ने बाइक भी बरामद की है। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची चौकी कंगनवाल की पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया। मनी टेलीकॉम के दुकानदार मनी ने बताया कि करीब 10 दिन पहले उनकी दुकान पर काम करने वाला लड़का दुकान पर बैठा था। उस समय इन बदमाशों ने उसे हेडफोन दिखाने के लिए कहा।

    जैसे ही वह दुकान के पीछे रेक में पड़ा हेडफोन लेने लगा तो ये बदमाश टेबल पर पड़ा लैपटॉप उठा कर भाग गए। उस वारदात के बाद ये लोग इलाके में नजर नहीं आए। लेकिन अब यह चोर दोबारा उनकी दुकान पर मोबाइल खरीदने के बहाने आए। उन्होंने उनसे कहा कि वह फोन का कवर दिखाएं। दुकानदार कवर उठाने के लिए दुकान पर पीछे गया तो बदमाश मोबाइल लेकर भाग गए। कुछ दूरी पर लोगों की मदद से इन्हें दबोच लिया गया। आरोपियों ने अपना नाम कुलविंदर और गुरप्रीत बताया, जो गांव गिल के रहने वाले हैं। एक आरोपी की जेब से लोगों को एक सिरिंज भी बरामद हुई। फिलहाल चौकी कंगनवाल की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है।

  • पंजाबः ऑडिटोरियम के पास चली गोलियां, 2 घायल 

    पंजाबः ऑडिटोरियम के पास चली गोलियां, 2 घायल 

    पठानकोटः जालंधर के बाद देर रात पठानकोट के सैली रोड ऑडिटोरियम के पास फायरिंग की खबर सामने आई है। जहां बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर द्वारा 2 लोगों को गोली मारी गई। इस घटना में एक व्यक्ति के कंधे में और दूसरे व्यक्ति के पेट में गोली लगी है। कहा जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर ने अपनी पिस्तौल से दोनों लोगों पर फायरिंग की है।

    मिली जानकारी के मुताबिक दशहरे के बाद किसी बात पर बहस हो गई जिसके बाद ट्रांसपोर्टर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रांसपोर्टर को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस बीच पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। एक युवक को पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • दर्दनाक हादसा : आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत

    देहरादूनः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में धारचूला-लिपुलेख मार्ग पर लखनपुर के पास पांगला में मंगलवार को एक टैक्सी के काली नदी में गिर जाने से उसमें सवार सभी 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि हादसा देर शाम हुआ जब श्रद्धालु आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अभी शवों की बरामदगी का काम शुरू नहीं हो पाया है।

    उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह से तलाशी कार्य शुरू किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना का शिकार होने वालों में 2 श्रद्धालु बेंगलुरू के तथा 2 अन्य तेलंगाना के हैं और 2 व्यक्ति उत्तराखंड के हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है

  • पंजाबः बड़ी कार्रवाई, स्कूलों को लगा 1 लाख रुपए जुर्माना ! जानें मामला

    लुधियाना : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा स्कूलों को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि शिक्षा बोर्ड ने मंजूरी से ज्यादा दाखिले करने वाले स्कूलों को 1 लाख रुपए का जुर्माना कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिला संस्थाओं द्वारा सैक्शन में गिनती से अधिक विद्यार्थियों का दाखिला किया गया है। उन स्कूलों को 10 विद्यार्थियों तक 1000 रुपए प्रति विद्यार्थी जुर्माना अदा करना होगा। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਨੇਕੀ ਅਤੇ ਬਦੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ ਧੂੰਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਦੁਸਹਿਰੇ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਪੂਰੇ ਭਾਰਤ ‘ਚ ਬੜੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਅਤੇ ਧਾਰਮਿਕ ਰੀਤੀ-ਰਿਵਾਜਾਂ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦਿਨ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਨੇ ਰਾਵਣ ਨੂੰ ਮਾਰ ਕੇ ਸੀਤਾ ਜੀ ਨੂੰ ਉਸ ਦੀ ਕੈਦ ‘ਚੋਂ ਛੁਡਾਇਆ ਸੀ। ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿ ਰਾਮ ਅਤੇ ਰਾਵਣ ‘ਚ ਯੁੱਧ ਨਰਾਤਿਆਂ ਦੌਰਾਨ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਰਾਵਣ ਦੀ ਮੌਤ ਅਸ਼ਟਮੀ ਅਤੇ ਨੌਮੀ ਦੇ ਸੰਧੀਕਾਲ ‘ਚ ਹੋਈ ਸੀ ਅਤੇ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਦਸਮੀ ਨੂੰ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਇਸ ਲਈ ਦਸਮੀ ਨੂੰ ਇਹ ਤਿਉਹਾਰ ਦੁਸਹਿਰੇ ਦੇ ਰੂਪ ‘ਚ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਦੁਰਗਿਆਣਾ ਮੰਦਿਰ ਸਥਿਤ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ ਗਰਾਊਂਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੁਸ਼ਹਿਰੇ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਰਾਵਣ ਮੇਘਨਾਥ ਕੁੰਭਕਰਨ ਦੇ ਪੁਤਲੇ ਜਲਾ ਕੇ ਦੁਸ਼ਹਿਰੇ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਅਤੇ ਇਹ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ ਦੇਖਣ ਲਈ ਦੂਰੋਂ ਦੂਰੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀ ਦੁਰਗਿਆਣਾ ਮੰਦਰ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ ਗਰਾਊਂਡ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾਕਟਰ ਅਜੇ ਗੁਪਤਾ ਤੇ ਇੰਪਰੂਵਮੈਂਟ ਟਰਸਟ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਸ਼ੋਕ ਤਲਵਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਨੇ ਬੁਰਾਈ ਦੇ ਉੱਪਰ ਅੱਛਾਈ ਦੀ ਜਿੱਤ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਸਾਡੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵੀ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀਆਂ ਬੁਰਾਈਆਂ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ ਮਿਲ ਕੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਇਹ ਬੁਰਾਈਆਂ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨੀਆ ਚਾਹੀਦੀਆਂ ਹੈ।

  • पंजाबः वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह के पिता को एयरपोर्ट पर रोककर की गई पूछताछ

    अमृतसरः वारिस पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह के पिता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल आज अमृतपाल सिंह के पिता को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तरसेम सिंह को अमृतसर से दोनों कतर के लिए रवाना होना था, लेकिन एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया। फिलहाल यह भी जानकारी मिल रही है कि उनसे कुछ देर पूछताछ करने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है।

    सूत्रों मुताबिक तरसेम सिंह ने अधिकारियों को बताया कि है कि वह किसी काम से कतर जा रहे है। इसके बाद करीब पौना घंटा उनसे अधिकारियों की बातचीत हुई। फिलहाल मिली जानकारी मुताबिक उन्हें कतर जाने की अनुमति नहीं मिली जिसके बाद वह वापिस घर आ गए। बता दें इसस पहले अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप भी विदेश जाना चाहती थी उन्हें भी सुरक्षा एजेंसियों ने जाने नहीं दिया था। बता देंकि इससे पहले अमृतपाल सिंह की पत्नी को भी एयरपोर्ट पर रोका गया था।

    उस दौरान अमृतपाल सिंह की पत्नी से भी पूछताछ की गई थी। अमृतपाल पर NSA के तहत केस दर्ज है। वह 36 दिन से फरार था। उसने 23 फरवरी को अपने एक समर्थक की रिहाई के लिए पंजाब के अमृतसर जिले में अजनाला पुलिस थाने पर हमला किया था। उसके बाद से वह पुलिस के रडार पर आ गया था। 18 मार्च को पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की, लेकिन वह फरार हो गया था।

  • जालंधरः शिवसेना नेता की बेटी से युवक की मौत को लेकर परिजनों ने किया हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: देहात के मुताबिक कंगसाबू में देर रात शिवसेना नेता की बेटी ने एक्टिवा से सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। जिसकी आज सुबह मौत हो गई। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने अरमान अस्पताल के खिलाफ जमकर हंगामा किया। पीड़ित ने बताया कि शिवसेना नेता ने 25 हजार रुपए देने का कहा। वहीं अस्पताल प्रबंधकों द्वारा 16 लाख रुपए का खर्चा बताया गया। परिजनों ने बताया कि उनके युवक का इस हादसे में हंस टूट गया, जबाड़ा टूट गया। इस दौरान सिर पर कई गंभीर चोटे आई।

    मृतक की पहचान 27 वर्षीय राकेश कुमार निवासी कंगसाबू के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शिव सेना नेता की बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि कंगसाबू में देर रात एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इस दौरान देर रात करीब 3 बजे वह कार्यक्रम के पास ही सड़क पर खड़ा था कि तेज रफ्तार एक्टिवा पर आई नेता की बेटी ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

    पीड़ित का आरोप है कि इस हादसे में शिव सेना नेता की बेटी और उसके पीछे बैठा युवक भी घायल हुए थे। जिसे शिवसेना नेता आया और अपने बच्चों का ईलाज करवाकर वहां से चले गए। पीड़ित ने कहा कि इस दौरान शिवसेना नेता की बेटी ने उन्हें यह कहा कि हमसे 20 हजार रुपए ले लो, लेकिन हमारे ऊपर कोई पुलिस केस नहीं होना चाहिए और ना ही इस घटना का उनके पिता को पता लगना चाहिए। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

    वहीं ना ही उसके बाद शिवसेना नेता उनके पास आया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि आईओ साहिब मामले में जांच कर रहे है। पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬਠਿੰਡਾ ‘ਚ ਅਨੋਖੇ ਢੰਗ ਦੇ ਨਾਲ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਦੁਸਹਿਰੇ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਪੂਰੇ ਭਾਰਤ ‘ਚ ਬੜੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਅਤੇ ਧਾਰਮਿਕ ਰੀਤੀ-ਰਿਵਾਜਾਂ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਦਸਮੀ ਦਾ ਇਹ ਤਿਉਹਾਰ ਦੁਸਹਿਰੇ ਦੇ ਰੂਪ ‘ਚ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਪਰਸ ਰਾਮ ਨਗਰ ਵਿਖੇ ਬੜੀ ਹੀ ਧੂਮ ਧਾਮ ਦੇ ਨਾਲ ਅਨੋਖੇ ਢੰਗ ਦੇ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਿਜੇ ਕੁਮਾਰ ਐਮਸੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਨੰਬਰ ਵਨ ਸੀ ਸਾਡਾ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ। ਅਗਲੇ ਸਾਲ 2024 ਵਿੱਚ 14 ਦਸਹਿਰੇ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਪੁਤਲੇ ਮਨਾਏ ਜਾਣਗੇ। ਦਸਹਿਰਾ ਗਰਾਊਂਡ ਖਰਚਾ-ਖਚ ਭਰਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੈਂਕੜਿਆਂ ਦੀ ਸੰਖਿਆ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭੀੜ ਸੀ। ਇਸ ਦੁਸ਼ਹਿਰੇ ਚ 60 ਫੁੱਟ ਦੇ ਚਾਰ ਪੁਤਲੇ ਬਣਾਏ ਹੋਏ ਸਨ। ਦੁਸ਼ਹਿਰੇ ‘ਚ ਰੰਗ ਬਰੰਗੀ ਲੇਜ਼ਰ ਲਾਈਟਾਂ ਅਤੇ ਅਤਿਸ਼ਬਾਜੀਆਂ ਨਾਲ ਅਨੋਖੇ ਢੰਗ ਦਾ ਨਜ਼ਾਰਾ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।  ਭਗਵਾਨ ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਚੰਦਰ ਜੀ ਦੀ ਸੈਨਾ ਅਤੇ ਰਾਵਣ ਦੀ ਸੈਨਾ ਵਿਚਕਾਰ ਯੁੱਧ ਦਿਖਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਤੇ ਬਾਅਦ ਰਾਵਣ, ਕੁੰਭਕਰਨ ਤੇ ਮੇਘਨਾਥ ਦੇ ਪੁਤਲਿਆਂ ਨੂੰ ਅਗਨੀ ਦੇ ਭੇਂਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਅੱਧਾ ਘੰਟੇ ਤੱਕ ਪੁਤਲਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਟਾਕੇ ਚਲਦੇ ਰਹੇ। ਰਾਵਣ ਦਹਿਨ ਨੂੰ ਦੇਖਣ ਲਈ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕ ਪੁੱਜੇ ਸਨ।

  • पंजाबः इस इलाके में दोस्त ने किया साथी का कत्ल

    पंजाबः इस इलाके में दोस्त ने किया साथी का कत्ल

    लुधियानाः राजीव गांधी काॅलोनी के पास झगड़े का मामला सामने आया है। जहां झुग्गी में आपसी विवाद में दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान भरत लाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी गुलाम हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

    शिकायतकर्ता बनवारी लाल ने पुलिस को बताया कि 22 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वो खाना खाकर अपनी झुग्गी के बाहर टहल रहा था। इस दौरान भरत लाल की झुग्गी में से लड़ने की आवाजें आ रही थीं। जब उसने झुग्गी में जाकर देखा तो वहां भरत और गुलाम दोनों शराब पी रहे थे। जब उसने झगड़े का कारण पूछा तो आरोपी गुलाम ने कहा कि भरत ने उसका फोन ले लिया है और उसे वापिस नहीं दे रहा।

    इतनी बात कहते ही उसने पास रखा लकड़ी का बाला उठाया और भरत पर 3 से 4 वार किए। थाना फाेकल पाॅइंट पुलिस ने मृतक भरत लाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रख दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद भरत खून से लथपथ हो गया। बनवारी लाल ने अपने भतीजे के साथ मिलकर भरत को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस झुग्गी में पहुंची तो आरोपी फरार हो गया था। देर रात ही उसे गिरफ्तार कर लिया।