पंजाबः हाईवे में चलते टैंकर में आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

पठानकोटः जम्मू नेशनल हाईवे पर उसे समय हफ़रा तफरी मच गई। जब जम्मू से जालंधर की ओर जा रहे एक पेट्रोल टैंकर को सुजानपुर के पास अचानक आग लग गई। पेट्रोल टैंकर को आग लगने की जानकारी टैंकर ड्राइवर को पास से गुजर रही बस के ड्राइवर को दी गनीमत रही कि पेट्रोल का टैंकर खाली था। जिस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल विवाग की दो गाड़ियों के साथ कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस बारे मैं बात करते हुए पेट्रोल टैंकर के ड्राइवर ने बताया कि उसके पास से गुजर रहे बस ड्राइवर ने उसको जानकारी दी कि उसके टैंकर में आग लगी हुई है। जिसके चलते उसने टैंकर को साइड पर लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड विवाग को सूचित किया फिलहाल टैंकर खाली था। जिसे वह जम्मू कश्मीर के कारगिल में खाली कर के बापिस जालंधर की ओर जा रहा था।

इस बारे में बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम पेट्रोलिंग पर थी अचानक ट्रक को आग लगी। जिसकी जानकारी उन्होंने फायर ब्रिगेड को दी। जिसके चलते फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कर आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि ड्राइवर द्वारा हैंड ब्रेक लगा रखी हो जिस कारण टैंकर के टायरों को आग लग गई हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *