लुधियानाः राजीव गांधी काॅलोनी के पास झगड़े का मामला सामने आया है। जहां झुग्गी में आपसी विवाद में दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान भरत लाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी गुलाम हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता बनवारी लाल ने पुलिस को बताया कि 22 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वो खाना खाकर अपनी झुग्गी के बाहर टहल रहा था। इस दौरान भरत लाल की झुग्गी में से लड़ने की आवाजें आ रही थीं। जब उसने झुग्गी में जाकर देखा तो वहां भरत और गुलाम दोनों शराब पी रहे थे। जब उसने झगड़े का कारण पूछा तो आरोपी गुलाम ने कहा कि भरत ने उसका फोन ले लिया है और उसे वापिस नहीं दे रहा।
इतनी बात कहते ही उसने पास रखा लकड़ी का बाला उठाया और भरत पर 3 से 4 वार किए। थाना फाेकल पाॅइंट पुलिस ने मृतक भरत लाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रख दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद भरत खून से लथपथ हो गया। बनवारी लाल ने अपने भतीजे के साथ मिलकर भरत को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस झुग्गी में पहुंची तो आरोपी फरार हो गया था। देर रात ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply