अमृतसर: रणजीत एवेन्यू में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां सरेआम दो पक्षों ने पहले तो वहां पर हुल्लड़ बाजी की, फिर उसके बाद एक-दूसरे को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान एक युवक की पगड़ी भी उतर गई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं पुलिस ने उक्त अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Blog
-

पंजाब : गुरुद्वारा साहिब में दो पक्षों में हुई झड़प
अमृतसर : जिले के डेरा बाबा नानक स्थित गांव खुर्द से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गुरुद्वारा साहिब में सुखमणि साहिब का जाप करते समय पास ही महंतों द्वारा हमला कर दिया गया। महंतों द्वारा संगतों के साथ मारपीट की गई। इस मामले पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके चलते भाई अमरीक सिंह अजनाला ने कहा कि कल डेरा बाबा नानक थाने के आगे धरना लगाया जाएगा।
-

कपूरथला : अंग्रेजों की 115 साल पुरानी निशानी ट्वाय ट्रेन को बदलेगी RCF, देखें वीडियो
कपूरथला: ब्रिटिश शासन की ‘समर कैपिटल’ शिमला की हसीन वादियों में दौड़ने वाली 115 साल पुरानी ट्वाय ट्रेन की निशानी रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) बदलने जा रही है। अंग्रेजों हकूमत के शासनकाल में 1908 में लाहौर पाकिस्तान में डिजाइन वाली ट्वाय ट्रेन ही कालका-शिमला ट्रैक के बीच दौड़ती आ रही है। अब आरसीएफ ने इसे बदलने (रिप्लेस) करने के लिए चार नए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कोच बना लिए हैं, जिन्हें सोमवार की शाम को आरसीएफ प्रबंधन की ओर से ट्रायल के लिए रवाना किया जा रहा है। ट्रायल के सफल परीक्षण के बाद बहुत जल्द नए स्विजरलैंड की ट्रेन को मात देते सेमी विस्टाडोम(पैनारोमिक) कोच शिमला के मनमोहक नजारों की छटा बिखेरती दौड़ेंगे।
कालका-शिमला रेलवे को 2008 में यूनेस्को की ओर से वर्ल्ड हेरिटेज साइट में ‘माउंटेन रेलवे ऑफ इंडिया’ के तौर पर सूचीबद्ध किया, लेकिन अब तक कालका-शिमला ट्रैक के बीच 115 साल पुरानी डिजाइन वाली ट्वाय ट्रेन दौड़ती आ रही थी। भारतीय रेल की ओर से आरसीएफ कपूरथला को अपनी आधुनिकीकरण की प्रतिष्ठित परियोजना सौंपी गई, लेकिन पाकिस्तान की लाहौर में डिजाइन की गई ट्वाय ट्रेन के लिए आरसीएफ के पास डिब्बों के विकास, जांच-परीक्षण के लिए नैरोगेज ट्रैक के मॉडलिंग हेतु कोई भी डाटा उपलब्ध नहीं था। फिर भी आरसीएफ ने अपनी उच्च कुशलता का बाखूबी इस्तेमाल करते हुए न केवल इसके डिजाइन के शैल जिग्स, लिफ्टिंग टैकल, स्टैटिक टेस्ट जिग्स, नैरोगेज लाइन, लोडिंग गेज सरीखे इंफ्रास्ट्रक्चर का इन-हाउस (आरसीएफ) निर्माण किया, बल्कि अब चार कोच तैयार करके ट्रायल के लिए कालका-शिमला रेलवे को सौंपने की तैयारी मुकम्मल कर ली है। इन कोच में एयर कंडीशनिंग सिस्टम, बिजली सप्लाई, पैंट्री, बायो-वैक्यूम टॉयलेट, लाइटिंग व फ्लोरिंग आदि के नए डिजाइन में कई महत्वपूर्ण काम किए गए है, जिससे यात्री इसमें बैठकर शिमला की हसीन वादियों का लुत्फ उठा सकें। कोच में पावर विंडो की सुविधा दी गई और पैनारोमिक कोच में छत पर लगे शीशे को यात्री अपनी सुविधा अनुरूप धूप से बचाव के लिए ब्लर भी कर सकेंगे। सबसे अहम बात यह है कि इन कोच में एसी डिब्बे भी शुमार रहेंगे, जबकि पहले से दौड़ रही ट्वाय ट्रेन में यह सुविधा नहीं है।
आरसीएफ 30 अत्याधुनिक नैरोगेज पैनारोमिक कोच का करेगा निर्माण
आरसीएफ कालका-शिमला ट्रैक के लिए कुल 30 अत्याधुनिक नैरोगेज पैरानोमि कोच का निर्माण करेगा। इनमें 12 सीटों वाले 06 फर्स्ट श्रेणी एसी चेयर कार, 24 सीटों वाले 06 एसी चेयर कार, 30 सीटों वाले 13 नॉन एसी चेयर कार और 05 पावर-कम-लगेज वैन का निर्माण करेगा।
सीसीटीवी और सुरक्षा मानकों से लैस होंगे कोच
यह डिब्बे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इनमें अपग्रेडेड बोगियों और बेहतर ब्रेक सिस्टम के साथ हल्के वजन शैल का शामिल है। इनमें पैनारेमिक वाइडव्यू विंडो, सीसीटीवी व फायर अलार्म जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं होंगी। शोर व वाइब्रेशन प्रूफिंग से लैस खूबसूरत इंटीरियर, एंटी अल्ट्रा वायलेट कोटेड विंडेा ग्लास, उच्च श्रेणी के कोच में पावर विंडो और डोर, हीटिंग-कूलिंग पैकेज एसी, लीनियर कंसील्ड पंखे, लीनियर एलईडी लाइट्स, फि्लप बैंक के साथ मॉड्यूलर सीटिंग रेल माउंटेड सीटें, एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए लग्जरी सीटों के साथ रेस्टोरेंट सीटिंग, ऑन बोर्ड मिनी पैंट्री, लगेज बिन, इंटर कार गैंगवे (वेस्टिबुल) आदि सुविधाएं सफर को बेहद खास बनाएंगी। हर रैक (ट्रेन) में छह यात्री कोच और एक पावर-कम-लगेज कोच वैन सहित सात कोच शामिल होंगे। आरसीएफ के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) जितेश कुमार ने बताया कि कोच शैल का ट्रायल परीक्षण पास होने के बाद चार एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार, एसी चेयर कार, नॉन एसी चेयर कार व पावर-कम-लगेज कोच ट्रायल के लिए तैयार हैं, जिन्हें सोमवार को रवाना किया जाएगा।
-

पंजाब : आवारा कुत्तों का आंतक, 24 घंटों में 4 को नोचा
अबोहर: जिले में पिछले 24 घंटों में खुंखार कुत्तों ने 4 लोगों को काटकर घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कुत्तों के आतंक से पीड़ित लोगों ने नगर निगम व जिला प्रशासन से इस समस्या की ओर ध्यान देकर इससे निजात दिलाने की मांग की है। गांव कंधवाला अमरकोट निवासी उपचाराधीन 12 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र हरदयाल सिंह ने बताया कि आज वह घर के निकट बनी दुकान से दूध लेने जा रहा था। रास्ते में बैठे एक कुत्ते को किसी ने पत्थर मार दिया, जिससे कुत्ते ने उस पर झपटकर उसके हाथ पर काट लिया।
वहीं, गांव पंजकोसी निवासी 7 वर्षीय गिरीश पुत्र रघुवीर के परिजनों ने बताया कि गत दिवस वह गांव में ही जा रहा था। इस दौरान आवारा कुत्ते ने उसे काट कर घायल कर दिया। नई आबादी निवासी करीब 8 वर्षीय गौरव पुत्र रमेश कुमार को गली में एक आवारा कुत्ते ने काटकर घायल कर दया । वहीं, आनंद नगरी गली नंबर 4 निवासी करीब 32 वर्षीय विकल पुत्र सुरेंद्र को भी आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया।
नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर अश्विनी मिगलानी व इकबाल सिंह ने बताया कि एक आंकड़े के अनुसार शहर में 4500 बेसहारा कुत्ते हैं। जिनमें से पशुपालन विभाग के सहयोग से अब तक करीब 390 कुत्तों को रैबीजरोधी टीके लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह बाद टीके लगाने का यह अभियान फिर से शुरू किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक कुत्तों को टीके लगाए जाएंगे। ताकि यह किसी रूप में आक्रामक होने से बच सकें। वहीं, लोगों ने मांग की है कि शहर में प्रस्तावित शेल्टर होम खोलकर इन कुत्तों की नसबंदी की जाए, ताकि दिनों-दिन बढ़ रही इनकी संख्या को रोका जा सके।
-

जालंधर सहित इन जिलों के बार व होटलों में Excise Department की छापेमारी
चंडीगढ़ : आबकारी विभाग की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आबकारी विभाग ने जालंधर, मोहाली और अमृतसर के बार और होटलों में छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग की 12 टीमों ने छापेमारी की है, जिसमें कई जगहों पर अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पकड़े गए हैं। इसी बीच मोहाली में एक होटल मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने की भी जानकारी मिली है।
-

2000 का नोट लेने से दुकानदार इनकार करें, तो यहां करें शिकायत
नई दिल्लीः RBI ने 2000 के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान क्या किया, तब से आम आदमी से लेकर व्यापारियों में इन नोटों को खपाने की चिंता सताने लगी है। बैंकों में लोग 2000 के नोट को बदलाने के लिए कतारों में लग रहे हैं। हालांकि, ये नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे, फिर भी ज्यादातर लोग और व्यापारी इन नोटों को लेने से कतरा रहे हैं। ऐसे में आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर आपसे कोई 2000 रुपए का नोट लेने से मना करता है तो आप उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
2000 के नोटों के एक्सचेंज को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक का कहना है कि यदि कोई बैंक इन्हें लेने से मना करता है तो आप संबंधित शाखा के मैनेजर से इसकी शिकायत कर सकते हैं। अगर आप बैंक के जवाब से संतुष्ट नहीं है या इसे लेकर कोई देरी होती है तो रिजर्व बैंक की वेबसाइट cms.rbi.org-.in पर जाकर इसकी शिकायत कर सकते हैं। हालांकि, बैंकों को हर शिकायत पर 30 दिन के अंदर जवाब देना होता है।
इसके अलावा व्यक्ति आरबीआई के इंटीग्रेटेड लोकपाल योजना के तहत शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ये सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है। आप प्रमाण के साथ दुकानदार की शिकायत कर सकते हैं। आरबीआई गवर्नर ने साफ किया है कि कोई भी बैंक, संस्था या दुकानदार 30 सितंबर तक 2000 के नोट लेने से इनकार नहीं कर सकता है, क्योंकि इन नोटों को सर्कुलेशन से बाहर नहीं किया गया है। कानूनी जानकारों के अनुसार, भारतीय दंड संहिता के तहत कोई भी नोट प्रचलन से प्रतिबंधित नहीं है और उसे स्वीकार न करना धारा 188 और धारा 124 ए (राजद्रोह) के तहत इस अपराध में सजा हो सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार कई लोगों ने शिकायत की है कि दुकानदार 2000 के नोट लेने से इनकार कर रहे हैं। काफी लोगों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि ये लोग सरेआम रिजर्व बैंक के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
बता दें कि 30 सितंबर तक 2000 के नोटों को बैंक में बदलाया जा सकता है। यह प्रोसेस 23 मई से शुरू हो गई है। हालांकि, आप एक बार में 20,000 रुपये यानी सिर्फ 10 नोट तक बदला सकते हैं।
-

सोने के भाव में गिरावट, आसमान पर चढ़ा चांदी, जानें आज का दाम
मेरठः वेडिंग सीजन के लिए सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। रविवार को मेरठ सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के रेट में 150 रुपए की गिरावट आई है जिसके बाद यहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव 61,900 रुपए हो गया है। वहीं, 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 56,741 रुपए, 18 कैरेट सोना 46,425 रुपए, 14 कैरेट सोना का दाम 36,108 रुपया है।
बता दें कि, 27 मई को यहां 22 कैरेट सोना 56,869 रुपए, 18 कैरेट सोना 46,537 और 14 कैरेट सोना का दाम 36,195 रुपए था। 26 मई को 22 कैरेट सोना 57,108 रुपए, 18 कैरेट सोना 46,725 रुपए और 14 कैरेट सोना 36,341 रुपए प्रति 10 ग्राम के दर से था।
हालांकि, चांदी के रेट में उछाल देखने को मिला है। मेरठ सर्राफा बाजार में रविवार को चांदी का भाव 450 रुपए बढ़ कर 72,050 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं, 27 मई को चांदी के दाम में 200 रुपए की कमी दर्ज हुई थी और चांदी 71,600 रुपए प्रति किलो पहुंच गई थी।
-

नए संसद भवन की ताबूत से तुलना करने पर भड़की बीजेपी
पटनाः नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान भी राजनीति जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से ट्विटर पर एक विवादित फोटो पोस्ट करने से सियासी पारा फिर बढ़ गया है। आरजेडी की ओर से ताबूत के साथ नए संसद भवन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया है-ये क्या है? आरजेडी की ओर से यह ट्वीट ऐसे समय में किया गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हो रहे है। जिसके बाद बीजेपी नेता भड़क गए। नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराए जाने की मांग को लेकर देश की 21 विपक्षी पार्टियों ने समारोह के बहिष्कार का फैसला लिया है। इस कार्यक्रम का बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू के साथ आरजेडी ने भी बहिष्कार किया है। नए संसद भवन को लेकर शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल तंज कसा था और समारोह में शामिल होने के कारण के बारे में जानकारी दी थी। वहीं आज आरजेडी की ओर से नए संसद भवन पर तंज कसा है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नया संसद भवन जनता के पैसे से बना है। आज भले ही आरजेडी ने बहिष्कार किया है, लेकिन कल सदन की कार्यवाही तो वहीं चलने वाली है। क्या आरजेडी ने यह तय कर लिया है कि उनके सदस्य स्थायी रूप से बहिष्कार करेंगे, क्या वो लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि ताबूत का चित्र दिखाने से ज्यादा अपमान लोकतंत्र का क्या हो सकता है। ऐसे लोगों पर तो देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बेतिया से लोकसभा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने आरजेडी के इस ट्वीट को शर्मनाक बताते हुए लालू परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में आरजेडी इसी ताबूत में बंद होकर धरती के अंदर दफन हो जाएगी। आरजेडी के इस ट्वीट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कोई इसे देश का अपमान बता रहा है, तो कोई हिन्दू धर्म का मजाक। कुछ लोगों ने कहा कि 2024 में जनता आरजेडी को इसी ताबूत में दफन करेगी।
-

ਪੰਜਾਬ : ਬੁੱਚੜਖਾਨੇ ਲਿਜਾ ਰਹੇ 3 ਗਾਵਾਂ ਤੇ 2 ਬਲਦ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ : ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਥਾਣਾ ਬਹਿਰਾਮਪੁਰ ਅਧੀਨ ਆਉਦੇ ਪਿੰਡ ਮੰਜ ਨੇੜੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਸਵੇਰੇ ਤੜਕਸਾਰ ਕਰੀਬ 4.30 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਇਕ ਮਹਿੰਦਰ ਪਿੱਕਅਪ ਜਿਸ ਦਾ ਨੰਬਰ ਜੇ.ਕੇ. 08 ਈ 0768 ਵਿਚ 3 ਗਾਵਾਂ ਅਤੇ 2 ਬਲਦ ਸਮੇਤ ਗੱਡੀ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀ ਹੈ।
ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮੌਕੇ ਤੇ ਥਾਣਾ ਮੁਖੀ ਬਹਿਰਾਮਪੁਰ ਸਾਹਿਲ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਇਲਾਕੇ ਅੰਦਰ ਸਵੇਰੇ ਤੜਕਸਾਰ ਗਸ਼ਤ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ ਤਾਂ ਅਚਾਨਕ ਛੋਟੂ ਨਾਥ ਮੰਦਿਰ ਵਾਲੀ ਸਾਈਡ ਤੋਂ ਇਕ ਮਹਿੰਦਰ ਪਿਅਕਪ ਗੱਡੀ ਆਈ। ਜਦੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਰੁਕਣ ਦਾ ਇਸ਼ਾਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਡਰਾਈਵਰ ਵੱਲੋਂ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚ ਉਤਾਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਗੱਡੀ ਵਿਚ ਬੈਠੇ ਵਿਅਕਤੀ ਗੱਡੀ ਛੱਡ ਕੇ ਹਨੇਰੇ ਦਾ ਫਾਇਦਾ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਜਦ ਗੱਡੀ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਗਈ ਤਾਂ ਵੇਖਿਆ ਕਿ 3 ਗਾਵਾਂ ਅਤੇ 2 ਬਲਦਾਂ ਨੂੰ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਬੁਰੇ ਢੰਗ ਨਾਲ ਲੱਦਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ।ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਪਸ਼ੂਆਂ ਸਮੇਤ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚ ਲੈ ਕੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਨੂੰ ਕਲਾਨੌਰ ਗਊਸ਼ਾਲਾ ਵਿਖੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।
-

पीएम मोदी ने 75 रुपए के विशेष सिक्के और डाक टिकट किए जारी
नई दिल्लीः नए संसद भवन के दूसरे चरण के उद्घाटन समारोह में संसद भवन से वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए 75 रुपए के विशेष सिक्के जारी किए। पीएम ने इस दौरान एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। नए भवन के सदन में अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 28 मई 2023 का यह दिन ऐसा ही शुभ अवसर है। देश आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सुबह ही संसद भवन परिसर में सर्व पंथ प्रार्थना हुई है। मैं सभी देशवासियों को इस स्वर्णिम क्षण की बहुत बधाई देता हूं। यह सिर्फ भवन नहीं है यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। यह हमारे लोकतंत्र का मंदिर है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पुराने भवन में तकनीकी, बैठने की जगह, बीते दो दशकों में ये चर्चा हो रही थी कि देश को एक नए संसद भवन की आश्वयकता है। आने वाले समय में सीटों की संख्या बढ़ेगी, सांसदों की संख्या बढ़ेगी। वे लोग कहां बैठते।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमें खुशी है कि भव्य इमारत आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस समय सूरज का प्रकाश सीधे आ रहा है। बिजली का इस्तेमाल कम हो। डिजिटल गैजेट का इस्तेमाल ज्यादा हो। इसने 60 हजार श्रमिकों को रोजगार देने का काम किया। इनके श्रम को समर्पित एक डिजिटल गैलरी भी बनाई गई है। संसद के निर्माण में उनका योगदान भी अमर हो गया। प्रधानमंत्री ने भारत के गौरव का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक लोकतंत्र का बहुत बड़ा आधार है। लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक व्यवस्था ही नहीं, बल्कि एक संसस्था है। यह एक विचार है, एक परंपरा है। हमारे वेद हमें सभाओं समितियों के आदत सिखाते हैं। महाभारत जैसे ग्रंथों, वैशाली जैसे गणतंत्रों को जीकर दिखाया है। तमिलनाडु में मिला 19वीं शिलालेख हर किसी को हैरान कर देता है। हमारा लोकतंत्र ही हमारी प्रेरणा है संविधान हमारा संकल्प है। ये संसद देश की समृद्ध देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है। उसका उद्घोष करती है। यह सौभाग्य है कि सेंगोल की गरिमा लौटा सके। जो रुक जाता है उसका भाग्य भी रुक जाता है। इसलिए चलते रहो। गुलामी के बाद हमारे भारत ने बहुत कुछ खोकर अपनी यात्रा शुरू की। कितनी ही उतार-चढ़ाव और चुनौतियों को पार करते हुए आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर चुकी है। यह विकास के नए आयाम को गढ़ने का अमृतकाल है। देश को नई दिशा देने का अमृतकाल है। आकांक्षाओं को पूरा करने का अमृतकाल है। सांसद के प्रांगण में राष्ट्रीय वृक्ष बरगद भी है। हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों की जो विविधता है। उसको समाहित किया है। यूपी में भदोही के कारिगरों ने अपने हाथ से कालीनों को बुना है। इस भवन के कण-कण में एक भारत श्रेष्ठ भारत की गरिमा का अनुभव होता है।
