फतेहगढ़ साहिबः पंजाब में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला गांव सैदपुरा से सामने आया है। जहां सोमवार दिन दिहाड़े पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप के कारिंदे से करीब 40 लाख रुपये कैश लूट लिए। लुटेरे लूट के बाद गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार, शनिवार और रविवार का कैश करीब 40 लाख रुपये जमा करवाने के लिए पेट्रोल पंप के कारिंदे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में जा रहे थे। इसी दौरान लुटेरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके कैश लूटा और मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलते ही एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल मौके पर पहुंची और घटना की गहन जांच शुरू की।
Blog
-

पंजाबः कैबिनेट मंत्री की बागबानी डायरेक्टर ऑफिस में दबिश, दिए ये निर्देश
चंडीगढ़ः पंजाब के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा द्वारा बागवानी दफ्तर पंजाब में सुबह 7.30 बजे अचानक छापा मारा गया। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। मंत्री को अचानक अलसुबह पहुंचा देखकर समूचे स्टाफ में खलबली मच गई। जौड़ामाजरा ने समूचे स्टाफ से पूछताछ समेत रिकॉर्ड भी जांच। इस दौरान ऑफिस की बुनियादी जरूरतों समेत सुविधाओं बारे भी चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने डायरेक्टर ऑफिस के समूचे स्टाफ को समय का पाबंद होने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। मंत्री ने डायरेक्टर ऑफिस परिसर का दौरा कर अन्य सुविधाओं बारे भी पूछताछ की। गौरतलब है कि मंत्री जौड़ामाजरा ने 28 मई को गांव करहाली साहिब में सीचेवाल मॉडल के अनुसार साढ़े 37 लाख रुपए की लागत से छपड़ के नवीनीकरण, STP पर पाइपलाइन डालने का उद्घाटन भी किया। इससे जमीनी पानी की बचत होगी। साथ ही साफ हुआ पानी पंचायती जमीन को मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मान सरकार गांवों के विकास के लिए वचनबद्ध है।
-

पंजाबः स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का हुआ ऐलान, पढ़ें आदेश की कॉपी
चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों का ऐलान दिया गया है। पंजाब के सभी स्कूल 1 जून से 2 जुलाई बंद रहेंगे। सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया है। दरअसल, बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने राज्य के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है। सरकार ने इस वर्ष 2023 के दौरान राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट एडिड और मान्यता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों के लिए एक पत्र भी जारी किया है। इस पत्र के मुताबिक अब पंजाब में एक जून से दो जुलाई तक छुट्टियां रहेंगी। बता दें कि एक दिन पहले शिक्षा विभाग ने इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी की थी। प्रदेश के सभी स्कूल एक जून से दो जुलाई तक गर्मी की छुट्टियों के चलते बंद रहेंगे।

-

पंजाबः सिद्धू मूसेवाला की बरसी पर भावुक हुईं मां, प्रशासन पर खड़े किए सवाल, देखें वीडियो
मानसाः सिद्धू मूसेवाला की आज यानि 29 मई को गांव जवाहरके में गैंगस्टरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। आज मूसेवाला को पूरा एक साल हो गया है। मां चरण कौर ने रात 12 बजे अगले दिन की शुरुआत के साथ ही अपने बेटे शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की। वहीं, आज गांव मूसा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 1 साल में मां का दर्द बयान करती हुई इस पोस्ट में चरण कौर ने लिखा- वह दिन खुशी से आया, जब मैंने अपने गर्भ में आपकी उपस्थिति को महसूस किया। 9 महीने बड़े प्यार और इच्छा से आपको पाला और जून में आपको अपनी गोद में बैठाया, कभी नजर से बचाती तो कभी खिलखिलाती।
सुंदर दस्तार सजाती, कभी सच्चाई और ईमानदारी का पाठ पढ़ाती, कभी काम की कीमत का ज्ञान सिखाती। झुककर चलना बुरा नहीं है, यह ध्यान में रखकर तुम्हें मंजिल तक पहुंचाती थी, पर मुझे पता न था बेटा तेरा मुकाम तुझे मुझसे दूर कर देगा। वहीं इस दौरान मूसेवाला की मां ने प्रशासन पर एक बार फिर से सवाल खड़े किए है। मूसेवाला मर्डर की कार्रवाई पूरी होने के बाद मां चरणकौर ने प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर हम कार्रवाई से संतुष्ट होते तो अब तक क्यों बोलते। हमारा कोई दिमाग खराब है क्या?, हमारे ऊपर इन्होंने इतना बड़ा पत्थर मार दिया कि हम उठने लायक भी नहीं रहे। अगर हमें इंसाफ मिला होता तो रोज दर-दर भटकने की क्या जरूरत थी।

इस दौरान उन्होंने पोस्ट सांझा की है। जिसमें कहा है कि इससे बड़ी सजा क्या होगी मेरे लिए, लंबी उम्र का सुख जिसके लिए मांगती थी, आज उसे आंखों के सामने देखे एक साल हो गया है। बिना किसी गलती के, बिना किसी अपराध के, कुछ घटिया लोगों ने मेरे बच्चे को मुझसे छीन लिया। आज एक साल हो गया है बेटे, मैंने तुम्हें गले से नहीं लगाया, कोई दुख साझा नहीं किया है। आपका मनपसंद खाना अपने हाथों से नहीं खिलाया। शुभ, जब आप मेरे पास होते थे तो मुझे हर मुश्किल हर दुख छोटा लगता था, लेकिन आपके बिना मैंने एक साल कैसे बिताया, यह केवल मेरी अंतरआत्मा जानती है। आज भी यही सोच रही हूं कि तारीख फिर आई है कि तुम भी आ जाओ। मेरी छाया, मेरे वजूद की पहचान, मेरा गुग्गू… बेटा, तुम्हें गले लगाना है, मेरी पीड़ा खत्म कर दो। बेटा घर लौट आओ, किसी भी समय मेरा दिल नहीं लगता।
मां चरण कौर ने बताया कि आज गांव के गुरुद्वारा नानक निवास में शुभदीप की आत्मिक शांति के लिए रखे गए पाठ का भोग डाला जाएगा। इस दौरान गुरुद्वारे के पास ही रक्तदान कैंप भी लगाया जा रहा है। गांव में फैंस पहुंच रहे हैं, जो इस रक्तदान कैंप का भी हिस्सा बनेंगे। पंजाब में आज कई जगहों पर इंसाफ मार्च निकाले जा रहे हैं। जिनमें एक मानसा में परिवार की तरफ से भी निकाला जा रहा है। यह मार्च बारह हटां से निकलेगा, जो बस स्टैंड तक जाएगा। हाथों में कैंडल्स पकड़ फैंस सिद्धू के लिए इंसाफ की मांग करेंगे। इसी तरह एक मार्च दशहरा ग्राउंड खरड़ में भी आयोजित किया जा रहा है। शाम 6 बजे यहां फैंस सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देंगे, वहीं इंसाफ की मांग भी उठाएंगे।
-

पंजाबः टिप्पर मालिकों ने धरना लगाकर हाईवे किया जाम, देखें वीडियो
लुधियानाः साहनेवाल से दोराहा नेशनल हाईवे पर टिप्पर मालिकों ने धरना लगा दिया है और हाईवे को बंद कर दिया है। इस दौरान टिप्पर मालिकों ने गुरुद्वारा अतर साहिब के पास टिप्पर और जेसीबी लगाकर हाइव बंद कर दिया है। हाईवे बंद होने की सूचना पर तुरंत थाना साहनेवाल और दोराहा थाना से पुलिस कर्मचारी पहुंचे। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वन साइड ट्रैफिक शुरू करवा दिया है। हाईवे बंद होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टिप्पर यूनियन के प्रधान अमरकीत सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन उनके साथ धक्केशाही कर रही है।
उन्होंने कहा कि जेसीबी चालकों द्वारा यदि 3 फुट से अधिक रेत खनन किया जाता है तो उन पर मामला दर्ज कर दिया जाता है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि बेवजह जेसीबी चालकों पर नाजायज पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने सीएम मान से अपील की है कि रेत के खड्डे दोबारा से शुरू करने चाहिए। राज्य में काफी खड्डें बंद पड़े हुए हैं। टिप्पर चालकों और जेसीबी चालकों का कारोबार खत्म हो गया है।विधायक हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया गया है। संबंधित विभाग के मंत्री से बातचीत चल रही है। आश्वासन दिया गया है कि किसी भी जेसीबी चालक या टिप्पर से धक्केशाही नहीं होगी न ही किसी पर नाजायज पर्चा दर्ज होगा। रेत माइनिंग पॉलिसी के मुताबिक ही करवाई जाएगी। किसी जेसीबी चालक को बेवजह तंग नहीं किया जाएगा।
-

जालंधरः इलाके में व्यक्ति की लाश मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्षः पठानकोट रोड पर हरगोविंद नगर के पास एक खाली पालट में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसका पता तब चला जब कुछ लोग वहां से निकल रहे थे। इस दौरान वहां पर खाली प्लाट से काफी बदबू आ रही थी। जब लोगों ने प्लाट के पास जाकर देखा तो प्लाट में कुछ दिन पुरानी एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी थी, जिस पर पर कीड़े चल रहे थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लाश 4 से 5 दिन पुरानी लग रही है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात व्यक्ति की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान करवाने का प्रयास किया और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर रही है।
-

जालंधरः फिल्म देखने आए युवकों पर तेजधार हथियार से व्यक्तियों ने किया हमला, देखें CCTV
जालंधर, वरुण/हर्षः सरब मल्टीप्लेक्स सिनेमा में फिल्म देख कर बाहर युवकों पर पार्किंग में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमला कर दिया गया। जिससे करणदीप और जशनप्रीत नामक युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। बता दे पूरी घटना पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। जिसने देखा जा रहा है कि हथियार से हमला किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए घायल युवक के परिजन सुरेंद्र जीत सिंह ने बताया कि हमारे बच्चे फिल्म देखने के लिए मल्टीप्लेक्स गए हुए थे। जब वह बाहर आए तो कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
जब उन्होंने पूछा कि हमें क्यों मारा जा रहा है। तब उन्होंने एक भी ना सुनी और लगातार उन्हें मारते रहे। जो लोग उनका बचाव करने आ रहे थे उन पर भी वह हमला करते रहे। जिस वजह से हमारे बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं।इस मामले को लेकर आई विटनेस संजीव कुमार ने बताया कि वह जब फिल्म देखकर पार्किंग में आए तो कुछ अज्ञात लोग गाड़ी में से निकले और उन्होंने लड़कों को मारना शुरू कर दिया। बिना कारण बताएं वह लड़कों को मारते रहे और बाद में हत्यारा निकाल कर मरने लगे।
दूसरी ओर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली की कुछ लोग मल्टीप्लेक्स की पार्किंग में लड़ रहे हैं, जिसके बाद मौके पर हम अपनी टीम के साथ पहुंचे। हमलावरों को हमने पकड़ लिया है और सीसीटीवी को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पीड़ित के बयान दर्ज करने के लिए आए हैं। उसके बाद जो बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी। लड़ाई का कारण क्या है वह भी वेरीफाई किया जाएगा।
-

जालंधरः महिला नेत्री को चेयरमैनी का लालच देने वाले की ऑडियो आई सामने
जालंधर, वरुण/हर्ष: पंजाब के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत भुल्लर का पीए बनकर महिला नेत्री को चेयरमैन के पद का लालच देने वाला आप नेता की ऑडियो सामने आई है। इस दौरान आप नेता किसी अन्य नेता करमजीत से महिला नेत्री को फोन करवाकर मामला खत्म करने के लिए कहा गया। जिसके बाद वह नेता (गुरप्रीत) खुद भी उक्त ऑडियो में सामने आया था। उक्त व्यक्ति नार्थ के नेता का करीबी है। इस दौरान आप नेता ने किसी सुमित का नाम लेकर महिला नेत्री से वायरल ऑडियो में बात कर रहा है।
महिला नेत्री ने उससे जब पूछा कि लालजीत सिंह भुल्लर का पीए बनकर जो बात की है, उसके बारे में बताए कि उसने किसके कहने पर उससे यह लालच दिया गया और उससे यह थ्रेड कॉल की गई। हालांकि उक्त नेता बॉबी चाचा का नाम भी लेता है और कहता कि उन्होंने कहा कि महिला नेत्री से परमिशन ले आओ, लेकिन महिला नेत्री ने कहा कि तुम्हें पता है कि तुमने मुझे फोन पर क्या कहा। इस दौरान उन्होने उससे सच कहने के लिए कहा कि उसने किसके कहने पर फोन किया था। महिला नेत्री ने उसे कहा कि जिसके कहने पर यह काम किया मेरे पास उसकी रिकॉर्डिंग भी आ गई है। लेकिन वह चाहती है कि वह खुद बता दें कि किसके कहने पर उसने मुझे थ्रेड कॉल की। नार्थ के आप नेता का करीबी अब फोन पर महिला नेत्री से माफी मांग रहा है। महिला नेत्री ने कहा कि उसके पास सारे प्रूफ है, लेकिन अगर वह खुद सारी बात बता दें कि किसने कहने पर उसे थ्रेड कॉल की गई थी तो वह अभी बात को यहीं पर खत्म कर देगी।
बता देंकि मंत्री का पीए बताकर एक व्यक्ति ने आप पार्टी की महिला नेत्री को चेयरमैनी और टिकट का ऑफर दिया था। उस दौरान महिला ने आरोप लगााय था कि उक्त व्यक्ति ने ऑफर के साथ ही कहा कि बस उससे बात करती रहा करे। जिसके बाद आप की महिला नेता ने इसकी थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। थाने में दी शिकायत शिकायत में आप की महिला नेता हरमिंदर कौर ने बाकायदा जिन-जिन नंबरों से काल आई थी और किस समय काल आई कितनी देर बात हुई इसकी सारी डिटेल थाने में दी थी। उस दौरान थाने में पुलिस ने जांच के बाद फोन करने वाले शख्स को ढूंढ निकाला था। बताया जा रहा है कि यह जालंधर नार्थ के आप नेता का कोई खासम खास है। महिला नेता ने अपनी शिकायत में संगीन आरोप लगाए कि मंत्री का फर्जी पीए बनकर फोन करने वाले व्यक्ति ने चेयरमैन बनाने और टिकट दिलाने की एवज में एब्यूज करने की कोशिश की। मंत्री के फर्जी पीए ने कहा कि फोन पर बात करते रहा करो। जिसके बाद अब मामला काफी ज्यादा बढ़ जाने के बाद उक्त व्यक्ति महिला नेत्री से माफी मांग रहा है। जिसकी ऑडियो भी सामने आई है।
-

जालंधरः इस इलाकें में सेहत विभाग ने रेड कर एक गाड़ी को किया काबू
जालंधर, वरुण/हर्षः सेहत विभाग की टीम ने सुबह-सुबह कैंट में रेड करके खाद पदार्थ के सैंपल भरे। यह दबिश सेहत अधिकारी रीमा गोगिया ने टीम के साथ मिलकर की। मिली जानकारी के मुताबिक सेहत विभाग की टीम ने दीपनगर में एक मिष्ठान की दुकान सहित कई जगह पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि कैंट के मोहल्ला नंबर 4 में बीते दिन विभाग में दबिश देकर पनीर के सैंपल लिए हैं और आज प्रात 8:00 बजे के करीब दशहरा मैदान के नजदीक पनीर की सप्लाई करने वाली एक गाड़ी को भी सेहत विभाग ने धर दबोचा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पनीर की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर सेहत विभाग का फोकस था। सेहत विभाग की दबिश की सूचना मिलते ही मार्किट के दुकानदारों हड़कंप मच गया। इस दौरान कई दुकानदारों सुबह-सुबह ही अपनी दुकानों को बंद करके वहां से निकल गए।
-

बाइक रैली में भीषण गोलीबारी में 3 की मौत, 5 घायल
वाशिंगटनः अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। न्यू मैक्सिको के रेड रिवर क्षेत्र में मोटरसाइकिल रैली में गोलीबारी हुई है, जिसमें तीन लोग मारे गए और कई घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। मेयर लिंडा काल्होन ने बताया कि पांच लोग गोलीबारी में घायल हुए हैं। न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस (NMSP) के अनुसार, घायलों में से एक को विमान से डेनवर के एक अस्पताल में ले जाया गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इससे पहले, न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस ने एक ट्वीट में कहा था कि दो लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। मेयर ने कहा कि शूटिंग में शामिल सभी लोग पुलिस हिरासत में हैं।
मेयर लिंडा काल्होन ने कहा कि इसमें शामिल सभी लोग “बाइकर गिरोह के सदस्य थे।” न्यू मैक्सिको राज्य पुलिस ने कहा कि अब इलाका सुरक्षित है और शहर की सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है। न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस के मुताबिक , शूटिंग रेड रिवर मेमोरियल डे मोटरसाइकिल रैली के दौरान हुई। यह वार्षिक रैली शहर के मेन स्ट्रीट पर स्मृति दिवस सप्ताहांत के लिए हजारों लोगों की भागीदारी का गवाह बनती है।
समाचार रिपोर्ट के अनुसार, राज्य पुलिस ने बताया कि घायल हुए अन्य लोगों को ताओस में होली क्रॉस अस्पताल और अल्बुकर्क में यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको हेल्थ में इलाज के लिए ले जाया गया। काल्होन ने आगे कहा कि राज्य पुलिस, काउंटी शेरिफ विभाग और स्थानीय कानून प्रवर्तन ने स्थानीय कारोबारियों से जांच पूरी नहीं होने तक काम बंद करने का अनुरोध किया है।
