पंजाबः कैबिनेट मंत्री की बागबानी डायरेक्टर ऑफिस में दबिश, दिए ये निर्देश 

चंडीगढ़ः पंजाब के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा द्वारा बागवानी दफ्तर पंजाब में सुबह 7.30 बजे अचानक छापा मारा गया। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। मंत्री को अचानक अलसुबह पहुंचा देखकर समूचे स्टाफ में खलबली मच गई। जौड़ामाजरा ने समूचे स्टाफ से पूछताछ समेत रिकॉर्ड भी जांच। इस दौरान ऑफिस की बुनियादी जरूरतों समेत सुविधाओं बारे भी चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने डायरेक्टर ऑफिस के समूचे स्टाफ को समय का पाबंद होने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। मंत्री ने डायरेक्टर ऑफिस परिसर का दौरा कर अन्य सुविधाओं बारे भी पूछताछ की। गौरतलब है कि मंत्री जौड़ामाजरा ने 28 मई को गांव करहाली साहिब में सीचेवाल मॉडल के अनुसार साढ़े 37 लाख रुपए की लागत से छपड़ के नवीनीकरण, STP पर पाइपलाइन डालने का उद्घाटन भी किया। इससे जमीनी पानी की बचत होगी। साथ ही साफ हुआ पानी पंचायती जमीन को मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मान सरकार गांवों के विकास के लिए वचनबद्ध है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *