Blog

  • आर्य समाज ने बददी में मनाया स्वामी दयानंद सरस्वती का 199वाँ जन्मोत्सव

    आर्य समाज ने बददी में मनाया स्वामी दयानंद सरस्वती का 199वाँ जन्मोत्सव

    जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता वो होता है आर्य
     
    जिला पुलिस अधीक्षक मोहित चावला रहे कार्यक्रम के मुख्यातिथि

    बददी/ सचिन बैंसल : स्वामी दयानंद सरस्वती के 199वें जन्मोत्सव के अवसर पर बददी के अमरावती क्लब में आर्य समाज बीबीएन द्वारा भजन/उपदेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें पुलिस अधीक्षक मोहित चावला मुख्य अतिथि रहे । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें बडे लक्ष्य हासिल करने के लिए के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है और उसी मेहनत के दम पर हम अपनी मंजिल को हासिल कर सकते हैं । उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक छोटा सा बालक जब अपने पिता के साथ मंदिर में चूहे को शिवजी की प्रतीमा पर घुमते हुए देखता है और प्रश्न करता है कि क्या शिवजी भगवान चूहे को नहीं भगा सकते, इसी जिज्ञासा की भूख उन्हें एक दिन स्वामी दयानंद बनाती है और वह महान वैदिक ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश की रचना करती है ।

    जो हमें नैतिक मूल्यों से जीना सिखाती है । कार्यक्रम में वैदिक विद्वान आचार्य विरेन्द्र शास्त्राी ने स्वामी दयानंद सरस्वती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनका उद्घोष का सबको आर्य बनाएं अर्थात सभी को श्रेष्ठ बनाएं । उन्होंने कहा कि आर्य का अर्थ होता है  जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता है । आर्य श्रेष्ठ होता है, मित्रा होता है और वरूण करने वाला होता है । उन्होंने वर्तमान परिवेश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आजकल हम जन्म दिवस क उपलक्ष्य पर बडे धूम धाम से खाते पीते है और खूब मौज करते हैं जबकि असल में जन्म दिवस पिछले दिनों क्या पाया क्या खोया और आने वाले दिनों के लिए संकल्पबद्व होने का शुभ दिन होता है । इस दौरान बिजनौर से आये महाशय राजवीर आर्य और हरपाल आर्य ने दयानंद के अनेक भजन प्रस्तुत किये । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के प्रमुख समाजसेवी सूरजभान बंसल ने की । इस दौरान सुप्रसिद्व कवी अंकित परमार ने अपनी मनमोहक और क्रान्तिकारी कवीता ‘‘हिन्दू तब भी सो रहा था – हिन्दू आज भी सो रहा है’’ से खूब तालियां बटोरी । मंच संचालन कुलवीर आर्य ने किया ।

    समापन पर अशोक पाल आर्य और अशोक डागर ने भी अपने क्रान्तिकारी विचारों से अवगत श्रोताओं को अवगत कराया । कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ दोपहर बाद 2 बजे भोजन के उपरांत सम्पन्न हुआ । जिसमें सैंकडों लोगों ने स्वामी दयानंद के दिखाए रास्ते पर चलने का व्रत लिया ।  यह गणमान्य लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष सत्या पांडे, पत्रकार संघ के अध्यक्ष आर.एस. राणा, जिला संघचालक महेश कौशल, सूरजभान बंसल, संयोजक नितिन पाटील, कपिल शर्मा, संरक्षक कमलेश बंसल, उपाध्यक्ष दीप आर्य, हर्ष आर्य, रोहित सैनी, मनीश आर्य, कपिल भाटी, विकास आर्य, नेरश भारद्वाज, आमप्रकाश, आरपी सिंह, संतोष कुमार, पीके शेखर, भूवन गर्ग, कपिल शर्मा, सत्यपाल सिंह, अशोक कुमार सिंह, हरिओम, रामजपित मौर्य, द्धषि कुमार, अनूप सिंह, आशु आर्य, हनुमान सिंह, प्रमोद गुप्ता, एसएन वर्मा, सुनील राजपूत, दीपक मौर्य, राहुल देशवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

  • भागवत कथा का श्रवण ही जीवन के उद्धार की सीढ़ी: ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री

    भागवत कथा का श्रवण ही जीवन के उद्धार की सीढ़ी: ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री

    छठे दिन की श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण और रुक्मणी का हुआ विवाह

    ऊना/सुशील पंडित : श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज की अध्यक्षता में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन की कथा शुरू होने से पूर्व बाबा बाल जी महाराज ने व्यास पीठ पर विराजमान वृंदावन से पधारे ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री व श्रीमद् भागवत कथा की पूजा अर्चना के साथ ही गणेश वंदना कर कथा छठे दिन में प्रवेश हुई। 

    व्यासपीठ पर विराजमान ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री जी ने गोपी गीत, रास लीला, मथुरा गमन, कंस वध, रुक्मिणी विवाह की कथाएं सुनाईं. उन्होंने प्रत्येक पाठ की कथा सुनाते हुए कहा कि गोपी गीत भगवान कृष्ण को साक्षात् पाने का मन्त्र है भगवान कृष्ण को पाने के जितने भी तरीके हैं या होंगे उनमें से एक गोपी गीत है। रास लीला एक रात होती है जब वृन्दावन की गोपियां श्री कृष्ण की बांसुरी की आवाज़ सुनकर अपने घरों और परिवारों से रात भर कृष्ण के साथ नृत्य करने के लिए जंगल में छिप जाती हैं।

    कथा व्यास कृष्ण चंद्र शास्त्री जी ने कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया और महारास के द्वारा ही जीवात्मा-परमात्मा का मिलन हुआ। जीव और ब्रह्म के मिलने को ही महारास कहते है।भागवत पुराण में कहा गया है कि जो कोई भी ईमानदारी से रास लीला को सुनता है या उसका वर्णन करता है वह कृष्ण की शुद्ध प्रेम पूर्ण भक्ति को प्राप्त करता है।

    कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उद्धव गोपी संवाद, उद्धव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुकमणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण वर्णन किया। बाबा बाल जी आश्रम के प्रांगण में रूक्मणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कथा के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है जैसे मार्मिक प्रसंग सुनाकर भक्तों को भाव विभोर किया।

  • मोबाइल स्नैंचिग की वारदात में 3 आरोपी गिरफ्तार

    मोबाइल स्नैंचिग की वारदात में 3 आरोपी गिरफ्तार

    पंचकूला ( अजीत झा ) : पंचकूला सेक्टर  26 क्राइम ब्रांच ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं | इंस्पेक्टर मोहिन्द्र नें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच सेक्टर 26 इन्सपेक्टर मोहिन्द्र सिहं व उसकी टीम द्वारा मोबाइल स्नैचिंग मामलें में 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान सौरभ तिवारी पुत्र संजय तिवारी वासी किशनगढ चंडीगढ़ , नीरज पुत्र ललित मोहन वासी किशनगढ चंडीगढ़ तथा तायभ पुत्र याकूब वासी किशनगढ चंडीगढ़ के रुप में हुई ।

    जानकारी के मुताबिक पीडित संदीप गिल वासी सेक्टर 15 पंचकूला नें पुलिस चौंकी सेक्टर 15 में शिकायत दर्ज कार्रवाई कि वह दिनांक 06.02.2023 को साईकिल पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रहा था और वह सेक्टर 15/16 चौक के पास पहुंचा उस समय वह अपनें मोबाइल  फोन से बात कर रहा था तभी अचानक पीछे से तीन लड़के  मोटर साईकिल पर सवार होकर आए हो पीडित व्यकित के हाथ से मार्का वीवो कम्पनी का मोबाइल फोन छीनकर भाग गये । जिस बारे थाना सेक्टर 14 में प्राप्त शिकायत पर भा.द.स की धारा 379-ए के तहत मामला दर्ज किया गया ।

    जिस मामलें में आगामी जांच पुलिस उपायुक्त के निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच सेक्टर 26 पंचकूला के द्वारा अमल में लाई जिस मामलें आगामी जांच व छानबीन करते हुए उपरोक्त मामलें मे मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अन्जाम देनें वालें तीनो आरोपियो को कल दिनांक 11 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार किये गये आऱोपियो के पास छीना हुआ मोबाइल बरामद करके पेश अदालत न्यायिक हिरासत भेजे गये ।

  • नाबालिगों को पिलाएं जा रहे हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

    नाबालिगों को पिलाएं जा रहे हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

    अमृतसर: मशहूर बार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की । जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा आयरिश बीच बार में रेड की गई। यहां नाबालिगों को शराब परोसी जा रही थी और हुक्का पिलाया जा रहा था। इतना ही नहीं बार में युवतियां से डांस भी करवाया जा रहा था। पुलिस द्वारा बार मालिक सहित अन्य 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    इसे लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक्साइज विभाग व पुलिस द्वारा मिल कर यह कार्रवाई की गई है। उन्हें जानकारी मिली थी कि यहां नाबालिगों को हुक्का परोसा जा रहा है। इस दौरान जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दो नाबालिगों को हुक्का पिलाया जा रहा था। वही यह भी बात सामने आई है कि बार मालिक के पास शराब लाइसेंस नहीं था। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

  • हीरानगर में भागवत कथा शुरू

    हीरानगर में भागवत कथा शुरू

    19 फरवरी तक चलेगा धार्मिक समागम 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल हरोली के गांव हीरा नगर दुलैहड में श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में रविवार को कलश शोभा यात्रा का अयोजन किया गया। शोभा यात्रा में भागवताचार्य विदुषी बेला पारीक समेत श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडित किशोरी लाल ने बताया कि मातृ भूमि सेवा संघ की ओर से गांव हीरा नगर के शिव मंदिर में  13 फरबरी से  19 फरवरी तक साप्ताहिक कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। 19 फरवरी को विशाल भंडारे का अयोजन भी होगा।

  • विकास नगर वासियों ने बिजली का बिल ज़्यादा आने पर किया विरोध 

    विकास नगर वासियों ने बिजली का बिल ज़्यादा आने पर किया विरोध 

    भाजपा नेता शशी शंकर तिवारी ने SDO और JE से बात करके करवाया मौके पर हल

    चंडीगढ़ (अजीत झा) : भाजपा नेता शशी शंकर तिवारी ने बताया की विकास नगर मौली जागरा में बिना बिजली का रीडिंग देखें काफ़ी ज़्यादा बिजली का बिल भेजने के विरुद्ध में बिजली विभाग के प्रति लोगो ने रोष व्यक्त किया एवं भाजपा नेता शशी शंकर तिवारी को इस बारे में बताया स्थानीय निवासियों ने कहाँ कि यह बढ़ी हुई बिजली बिल की पर्ची को लेकर हम मनीमाजरा बिजली कार्यालय भी गए थे।
     
    वहाँ पर बैठे कर्मचारियों ने असंतोषजनक जवाब देते हुए वहाँ से जाने को कहाँ और ये भी कहां कि इसमें कुछ नहीं हो सकता है। जहां जाना है जाओ, इन सब बातों को लेकर लोगो में बहुत ही रोष था। मौके पर SDO और JE ने कर्मचारियों को भेजा और बिजली बिल में जो भी गलतियाँ थी उनको ठीक करवाया।

  • अनुसूचित जाति, जनजाति,  पिछड़ा वर्ग महापंचायत ने बनाई हाई पावर कमेटी

    अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग महापंचायत ने बनाई हाई पावर कमेटी

    चंडीगढ़ शिक्षा विभाग उत्पीड़न मामला

    चंडीगढ़ ( अजीत झा ) : सेक्टर 18 चंडीगढ़ स्कूल अध्यापिका मेधावी और मनीमाजरा अध्यापिका अनामिका को न्याय दिलाने के लिए अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग और कर्मचारी संगठनों की महापंचायत आज श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा सेक्टर 30 चंडीगढ़ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री ओपी चोपड़ा ने की । इस बैठक में सैकड़ों संगठनों के नेताओं ने भाग लिया ।

    महापंचायत दौरान एक हाई पावर कमेटी गठित की गई । महापंचायत दौरान हाई पावर कमेटी का नाम डॉक्टर अंबेडकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा तय किया गया।  इस हाई पावर कमेटी 24 गणमान्य नेताओं को शामिल किया गया यह कमेटी आगामी रणनीति तय करेगी। महापंचायत कहा गया कि जैसे चंडीगढ़ शिक्षा विभाग डी. पी. आई. ने भरोसा दिलाया था कि सोमवार तक इन मामलों के दोषी प्रधानाचार्य राजबाला को बदल दिया जाएगा । इस कारण हाइ पावर कमेटी सोमवार 13 फरवरी को डीपीआई एचएस बराड़ से मिलेगी और पता करेगी की उन्होंने अपना वादा पूरा किया या नहीं ? पीड़ित शिक्षिकाओं को इंसाफ दिया या नहीं ?

    डा. अंबेडकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा में स्वामी चंद्रपाल अनार्य, ओपी चोपड़ा , भगत राज तिसावर, कृष्ण कुमार चड्डा , ओमपाल चावर , रणजीत मिश्रा , किशोर कुमार पाल , हरबंस सिंह सैनी,   धर्मवीर राणा ,ओम प्रकाश सैनी , सुनील पारखी , मदन सिंह , बृजपाल , जसपाल सिंह , रवि आदिवाल ,  त्रिलोक चंद , श्रीमती किरण बाला , जुगिंदर खेरवाल , गौतम भौरिया, पुष्पेंद्र कुमार सुरजीत सिंह फौजी, मनोज कुमार एडवोकेट,  बालचंद बोहत शामिल है। 

    डॉ. अंबेडकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा बड़ा संघर्ष किया जाएगा । चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के डीपीआई एचएस बराड़ का पक्ष जानने के बाद बड़े संघर्ष के लिए आगामी रणनीति तय करेगी।

  • बीच सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

    बीच सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

    बठिंडा। मानसा से बठिंडा आ रही पीआरटीसी की एक बस के सामने अचानक से एक कार आ गई, जिसे बचाते हुए बस ने ब्रेक लगा दी। जिसे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह गांव चनारथल के पास बीच सड़क पर ही पलट गई। हादसे में बस में सवार दो दर्जन के करीब यात्री घायल हो गए। जिसमें 9 घायल लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया, जबकि बाकी घायलों को मौड़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    हादसे में घायल हुए लोगों को मामूली चोटें लगी है। बस सड़क पर बीच में पलटने के कारण रोड पर ट्रैफिक जमा हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने गांववासियों की मदद से बस को सीधा कर रास्ता क्लीयर किया गया, ताकि दूसरे वाहनों को कोई परेशानी ना झेलनी पड़े। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार दोपहर बाद पीआरटीसी की बस मानसा से बठिंडा की तरफ आ रही थी। बस में करीब 30 सवारियों के होने की बात कही जा रही है। बस अभी गांव चनारथल के पास पहुंची थी कि सामने से तेज रफ्तार से एक कार आ गई। जिसे बचाने के लिए बस ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगा दी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। इसके बाद हादसे वाली जगह में चीखे सुनकर आसपास काम कर रहे लोग व सड़क से गुजर रहे लोग सहायता के लिए पहुंचे।

    इस दौरान जहां पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। वहीं बठिंडा की समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा की एंबुलेंस टीमें भी मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए मौड़ सिविल अस्पताल व बठिंडा सिविल पहुंचाया।

  • दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का हटली में हुआ समापन समारोह

    दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का हटली में हुआ समापन समारोह

    ऊना/ सुशील पंडित : भारत  सरकार  युवा कार्यक्रम  एवम खेल मंत्रालय नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से जन चेतना युवक मण्डल समलाडा  द्वारा प्रखंड स्तरीय  दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह हटली मे  किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  थ्रोबॉल के प्रदेश के मुख्य सरंक्षक अजय ठाकुर, विशेष अतिथि   समाजसेवी अभय राणा व थ्रोबॉल प्रदेश अध्यक्ष अमन शर्मा, समाजसेवी पंचायत समिति सदस्य  जोगिंद्र देव आर्य व वॉलीवाल महासंघ के सचिव मदन राणा रहे।

    इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नेहरू युवा केन्द्र ऊना के  उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की व  राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी अक्षय शर्मा ऋषव चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में युवक मण्डल समलाडा के अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने सभी अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत किया । मुख्यातिथि अजय ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों की प्रशंसा की ।  उन्होंने अपनी तरफ से पांच हजार रुपए का नकद इनाम दिया। उन्होंने बताया कि हमारे ब्लाक में इस तरह के कार्यक्रमों से खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिलता है   इस मौके पर विशेष अतिथि अभय राणा ने 1100 रुपए की राशि दी।

    युवक मण्डल समलाडा के अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में  तीन प्रतियोगिताएं वॉलीवाल, बेडमिंटन व थ्रोबॉल व रेस  आदि प्रतियोगिताएं करवाई  गयी जिसमे  थ्रोबॉल में प्रथम स्थान पर नेहरू युवा किसान मण्डल  सासन व रनर में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा रहे। इसमें टीमों को 2100 रुपए व 1100 रुपए सहित मेडल व ट्रॉफी दी गयी। वॉलीवाल में विनर विजेता लखरून क्लब व रनर विजेता हटली क्लब रहे। जिसमें 5100 रुपये व 3100रुपये का नकद इनाम दिया गया। इस मौके पर कोच कंचन राणा, प्रिंस व युवक मण्डल समलाडा से जीवन कुमार जीवू , सचिन शर्मा सौरभ शर्मा, प्रिंस व  राजेश ठाकुर, नेहरू युवा किसान मंडल सासन के  तीक्षण सहित अन्य मौजूद रहे।

  • कोट स्कूल के नन्हे छात्रों ने वार्षिक समारोह के संस्कृत कार्यक्रम पर मचाई धूम

    कोट स्कूल के नन्हे छात्रों ने वार्षिक समारोह के संस्कृत कार्यक्रम पर मचाई धूम

    स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने पर बल दें अध्यापक: देवेंद्र भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के राजकीय उच्च विद्यालय कोट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र भुट्टो ने शिरकत करके मेधावी छात्रों को ईनाम बांटे।  स्कूली छात्रों ने बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करें खूब वाहवाही लूटी। स्कूली बच्चों ने पंजावी फोक ओर पहाड़ी गिद्दे से मुख्य अतिथि का मन मोह लिया।

    स्कूल के मुख्याध्यापक सुरेश भारती ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की ओर विधायक के समक्ष स्कूल की कुछ मांगो को भी रखा। भुट्टो ने स्कूली बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने और अपने से बड़ों की इज्जत करने के लिए प्रेरित किया। कुटलैहड़ के हर स्कूल में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। और स्कूल से छात्र शिक्षा के साथ संस्कार लेकर घर जाए। अभिभावकों को यह ज्ञात हो कि जिस स्कूल में हम अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेज रहे है। वहां के अध्यापक अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी अध्यापक गण हमारे बच्चों को प्रदान कर रहे है। भुट्टो ने कहा कि जव स्कूल स्टाफ द्वारा बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जाएगी तो कुटलैहड़ के हर सरकारी स्कूल में छात्रों की संख्या ओर वढ़ेगी। उन्होने कहा कि हर स्कूल की हर मांग को पूरा करना हमारा उद्देश्य है। लेकिन हमें भी कुटलैहड़ के हर स्कूल में छात्रों की संख्या सौ से ऊपर चाहिए। अब शिक्षक समाज किस प्रकार इस टारगेट को पूरा करेगा। यह उनकी सोच पर निर्भर है। 

    भुट्टो ने कहा कि अभी छात्रों की परीक्षाओं के दिन नजदीक है। इसलिए शिक्षक समाज केवल छात्रों की पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करें। मार्च के बाद जब स्कूल में परीक्षाएं खत्म होंगी। उसके बाद शिक्षक समाज के साथ बैठक करके नई ऊर्जा के साथ नए सैशन के लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे वढ़ने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि कोई बदले की भावना से काम नहीं होगा।और किसी अध्यापक का तबादला नहीं होगा। हमारा उद्देश्य स्कूलों में रिक्त चल रहे पदों को भरना है। 

    विधायक ने कोट स्कूल के संस्कृत कार्यक्रम के लिए 51 सौ ओर छात्रों के गिद्दे के लिए 21 सौ रुपए अलग धनराशि देने की घोषणा की। ओर स्कूल की हर मांग को मंजूरी देते हुए जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, स्कूल के मुख्याध्यापक सुरेश भारती,ठाकुर किशोरी लाल, कर्ण ठाकुर स्थानीय पंचायत प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य, व अभिभावक मौजूद रहे।