Home Mohali Punjab News: गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

Punjab News: गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

0
Punjab News: गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

मोहालीः डेरा-बस्सी के गांव पंडवाला में गर्भवती विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय काजल देवी निवासी गांव भाखरपुर के रूप में हुई है, जो करीब डेढ़ महीने की गर्भवती बताई जा रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही काजल का ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी मुताबिक, काजल देवी निवासी गांव भाखरपुर की शादी कुछ साल पहले डेरा-बस्सी के गांव पंडवाला में हुई थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से काजल का ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था। वह हमेशा छोटी-छोटी बातों को लेकर काजल से लड़ाई झगड़ा करते थे। इसी वजह से काजल परेशान रहती थी। इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ितों ने बताया कि वह गर्भवती थी। परिजनों ने मांग की है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here