Home Mohali पंजाब : लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

पंजाब : लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

0

फिरोजपुर: पुलिस ने लूट की घटना को मात्र 4 घंटे में ट्रेस कर लूट की राशि सहित 2 लुटेरों को गिरफतार कर लिया है। एसएसपी सौम्या मिश्रा ने बताया कि  शहर के मुल्तानी गेट के इलाके में लुटेरे बैग छीन कर फरार हो गए थे। जिसमें 1,60,000 रुपए कैश था। जिसे लड़की के मां-बाप बैंक से निकलवा कर लाए थे।   

पुलिस ने घटना की सुचना मिलते ही शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को जाँच के दौरान पता चला कि आरोपी बैंक से ही पीड़ितों का पीछा कर रहे थे।  जैसे ही लड़की के मां-बाप ने कैश दिया , तभी लुटेरे छीन कर फरार हो गए। आरोपियों के ऊपर पहले भी   तीन-तीन मामले दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here